Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम बारंगवाड़ी के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समारोह,अम्बेडकर की जयंती पर किया गया सम्मान जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणों लोग और जनप्रतिनिधि शामिल थे।
AMLA NEWS
ग्राम बारंगवाड़ी के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समारोह,अम्बेडकर की जयंती पर किया गया सम्मान जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणों लोग और जनप्रतिनिधि शामिल थे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम बारंगवाड़ी के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समारोह,अम्बेडकर की जयंती पर किया गया सम्मान जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणों लोग और जनप्रतिनिधि शामिल थे।1
- बैतूल। जिले में चोरी एवं लूट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बैंक के बाहर पलक झपकते बैग चोरी करने वाले आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई। *बैंक के बाहर हुई थी वारदात* प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रवि सरोदे (निवासी ग्राम देवरी, तहसील मुलताई) ने थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उसने नागपुर नाका स्थित पंजाब नेशनल बैंक से ₹50,000 नगद निकाले थे। राशि को बैग में रखकर उसने अपनी मोटरसाइकिल में टांग दिया और पास ही फल खरीदने लगा। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया, जिसमें ₹50,000 नगद एवं एक सोने की अंगूठी (कुल कीमत लगभग ₹70,000) रखी हुई थी। *सीसीटीवी से मिला सुराग, आरोपी तक पहुंची पुलिस* मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 209/26 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान प्रिंस उर्फ नकुल सिसोदिया (20 वर्ष) निवासी ग्राम कड़िया सासी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (म.प्र.) के रूप में हुई। *राजस्थान से गिरफ्तारी, चोरी की रकम बरामद* पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला झालावाड़ (राजस्थान) से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से चोरी गई रकम में से ₹35,000 नगद बरामद किए गए। आरोपी को 14 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, सउनि मोहनलाल गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक गोपाल, आरक्षक चालक सेवाराम एवं आरक्षक आनंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *एसपी की अपील – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें* पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक या सार्वजनिक स्थानों पर नगद राशि ले जाते समय विशेष सावधानी बरतें। अपने सामान को असुरक्षित न छोड़ें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि “सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।”2
- Post by Rajash Rakwanshi1
- 🔹 *“बैंक के बाहर पलक झपकते उड़ा बैग, मुलताई पुलिस ने आरोपी को दबोचा”* 🔹*“50 हजार की चोरी का खुलासा: CCTV से मिली सुराग, आरोपी गिरफ्तार”* 🔹जिले में घटित चोरी/लूट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं दोषियों के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 🔹*घटना का विवरण:* फरियादी रवि पिता शंकर सरोदे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी, तहसील मुलताई द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20/03/2026 को दोपहर लगभग 2:00 बजे उसने नागपुर नाका स्थित पंजाब नेशनल बैंक, मुलताई से ₹50,000/- नगद निकाले। उक्त राशि को अपने बैग में रखकर बैंक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में टांग दिया एवं पास के ठेले से अंगूर खरीदने लगा। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका बैग चोरी कर लिया गया, जिसमें ₹50,000/- नगद एवं एक पुरानी सोने की अंगूठी (कुल कीमत लगभग ₹70,000/-) रखी हुई थी। 🔹रिपोर्ट पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 209/26 धारा 305(ए) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *गिरफ्तारी एवं कार्रवाई:* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान प्रिंस उर्फ नकुल पिता पुरुषोत्तम सिसोदिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कड़िया सासी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (म.प्र.) के रूप में की गई। 🔹पुलिस टीम द्वारा आरोपी को जिला झालावाड़ (राजस्थान) से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने उक्त चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से चोरी गई नगदी में से ₹35,000/- बरामद किए गए। आरोपी को दिनांक 14.04.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 🔹 *आरोपी का नाम:* *प्रिंस उर्फ नकुल पिता पुरुषोत्तम सिसोदिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कड़िया सासी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (म.प्र.)* 🔹*बरामद संपत्ति:* ₹35,000/- नगद 🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, सउनि मोहनलाल गुप्ता, प्र.आर. गजराज, आरक्षक गोपाल, आरक्षक चालक सेवाराम एवं आरक्षक आनंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बैंक अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नगद राशि ले जाते समय विशेष सावधानी बरतें, अपने सामान को असुरक्षित स्थिति में न छोड़ें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें। सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।1
- Post by Kashinath Sahu1
- खमेनेई के निधन पर ईरान एंबेसी द्वारा आयोजित शोक सभा धर्मगुरुओं,भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के अलावा और राष्ट्रीय लोकमत केंद्र के मार्गदर्शक आरएसएस विचारक सुनील पांडेयजी और राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार दुबे भी हुए शामिल। ईरानी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि हामिद ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खमेनेई ने विश्व में अमन शांति के बलिदान दिया.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by PAPAJI NEWS1
- आमला। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आमला नगर में एक भव्य और विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले की आकर्षक झांकी भी शामिल रही, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह विशाल रैली बोड़खी से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जनपद चौक, मैन रोड, पुराने थाना, सोमवारी चौक सहित विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई थाना ग्राउंड में सम्पन्न हुई। शाम करीब 7 बजे निकली इस रैली में पूरे नगर का माहौल जय भीम के नारों से गूंज उठा। रैली की विशेष आकर्षण हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं का पारंपरिक नृत्य रहा, जिन्होंने झूमते हुए पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा भर दी। जगह-जगह नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया। पुराने थाना क्षेत्र के समीप फल-फ्रूट एवं अल्पाहार वितरित कर स्वागत किया गया, वहीं जनपद चौक पर भी लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र भावसार एवं उनकी टीम द्वारा भी रैली का आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दे दिया। रैली के समापन पर थाना ग्राउंड में उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।2