Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसानों की बढ़ेगी मुश्किलें imd ने जारी किया अलर्ट गेहूं फसलों पर बारिश की मार
Dipa Roy
किसानों की बढ़ेगी मुश्किलें imd ने जारी किया अलर्ट गेहूं फसलों पर बारिश की मार
More news from बिहार and nearby areas
- तारापुर। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को तारापुर पहुंचे। पार्वती नगर स्थित हेलीपेड पर डीएम, एसपी, पूर्व विधायक सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे अपनी मां एवं पूर्व विधायक पार्वती देवी की जयंती के अवसर पर आयोजित शांति पूजन, हवन तथा सत्यनारायण भगवान की पूजा में शामिल हुए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री परिवार के सदस्यों के साथ पार्वती देवी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, बड़े भाई ई. रोहित चौधरी सहित अन्य परिजन मौजूद थे। ई. रोहित चौधरी ने बताया कि 1976 में पार्वती देवी ने ही इस जमीन को खरीदा था, जिसके कारण यह क्षेत्र पार्वती नगर के नाम से जाना जाता है। उनके प्रयासों से यहां शिक्षा संस्थानों की स्थापना हुई और आगे डीम्ड यूनिवर्सिटी व नर्सिंग कॉलेज खोलने की योजना है।1
- पत्नी पर नजर रखने के लिए चुरा लिया सीसीटीवी कैमरा, अमरपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई मामलों में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटी जानकीपुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गोला चौक के समीप से चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरे के साथ पकड़ा।1
- भागलपुर जिला के सन्होला प्रखंड अंतर्गत बड़ी नाकी पंचायत के छोटी नाकी गाँव में सड़क ढलाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की ओर से कराए जा रहे सड़क ढलाई के काम में भारी अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया के द्वारा सड़क निर्माण का काम ठीक तरीके से नहीं कराया गया है। आरोप है कि काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए जल्दी-जल्दी ढलाई कर दी गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि काम केवल लोगों को दिखाने के लिए किया गया, जबकि हकीकत में सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है।1
- भागलपुर में गंगा नदी पर मुख्य पुल 'विक्रमशिला सेतु' है, जो बरारी घाट (भागलपुर) को नौगछिया से जोड़ता है। यह लगभग 4.7 किमी लंबा है, जो भागलपुर को पूर्णिया और कटिहार से जोड़ता है। यातायात के बढ़ते दबाव के कारण, इसके समानांतर 4.4 किमी लंबा एक और 4-लेन पुल निर्माणाधीन है। 4 - लेन पुल कार्य बहुत तेज़ी से हो रहा है #बिहार #viralvideochallenge #भागलपुर1
- तारापुर के पूर्व विधायक पार्वती देवी की जयंती के अवसर पर पहुंचे लखनपुर, मां की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। बाइट रोहित चौधरी उप मुख्यमंत्री के बड़े भाई मौके पर पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, रविंद्र सिंह कल्लू, डॉ अरुण कुमार पोद्दार वीर कुंवर सिंह, कृष्णानंद चौधरी, रामदेव चौधरी, शकलदेव बिंद सहित कई गणमान्य लोगों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- सनराइज पब्लिक स्कूल में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन महागामा। सनराइज पब्लिक स्कूल, सुंदरचक में डॉ. जुनेद आलम के नेतृत्व में सामूहिक दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार से पहले सभी लोगों ने देश और समाज की तरक्की, अमन-चैन और आपसी एकता के लिए दुआ की। इस मौके पर डॉ. जुनेद आलम ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज आलम, अरशद जीमल, मु. नूरुद्दीन, मुर्तजा, इंजीनियर वसीम आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।1
- अमरपुर का गोला चौक बना ‘हादसा चौक’, ई-रिक्शा पलटने से दुकानदार और सवार बाल-बाल बचे खबर: बांका जिले के अमरपुर स्थित गोला चौक पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौक पर खड़े वाहनों और जाम की स्थिति के बीच एक ई-रिक्शा (टोटो) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार लोग और आसपास मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोला चौक पर अक्सर टोटो और ऑटो चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने लगते हैं। इसके कारण चौक पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क संकरी होने और वाहनों की भीड़ के कारण आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम और अव्यवस्था के बीच ई-रिक्शा संतुलन खो बैठा और पलट गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोला चौक पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और सड़क किनारे सवारी बैठाने पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1
- मुख्यमंत्री के ‘समृद्धि यात्रा’ से पहले अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कोरा मैदान से सफियाबाद एयरपोर्ट तक अभियान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के नेतृत्व में यह अभियान कोरा मैदान से लेकर सफियाबाद हवाई अड्डा तक चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया तथा दुकानदारों और ठेला संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने की चेतावनी दी गई। नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे और अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और मुख्य मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।1