logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मां पार्वती देवी की जयंती पर तारापुर पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, हवन-पूजन कर दी श्रद्धांजलि तारापुर। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को तारापुर पहुंचे। पार्वती नगर स्थित हेलीपेड पर डीएम, एसपी, पूर्व विधायक सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे अपनी मां एवं पूर्व विधायक पार्वती देवी की जयंती के अवसर पर आयोजित शांति पूजन, हवन तथा सत्यनारायण भगवान की पूजा में शामिल हुए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री परिवार के सदस्यों के साथ पार्वती देवी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, बड़े भाई ई. रोहित चौधरी सहित अन्य परिजन मौजूद थे। ई. रोहित चौधरी ने बताया कि 1976 में पार्वती देवी ने ही इस जमीन को खरीदा था, जिसके कारण यह क्षेत्र पार्वती नगर के नाम से जाना जाता है। उनके प्रयासों से यहां शिक्षा संस्थानों की स्थापना हुई और आगे डीम्ड यूनिवर्सिटी व नर्सिंग कॉलेज खोलने की योजना है।

6 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
6 hrs ago

मां पार्वती देवी की जयंती पर तारापुर पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, हवन-पूजन कर दी श्रद्धांजलि तारापुर। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को तारापुर पहुंचे। पार्वती नगर स्थित हेलीपेड पर डीएम, एसपी, पूर्व विधायक सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे अपनी मां एवं पूर्व विधायक पार्वती देवी की जयंती के अवसर पर आयोजित शांति पूजन, हवन तथा सत्यनारायण भगवान की पूजा में शामिल हुए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री परिवार के सदस्यों के साथ पार्वती देवी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, बड़े भाई ई. रोहित चौधरी सहित अन्य परिजन मौजूद थे। ई. रोहित चौधरी ने बताया कि 1976 में पार्वती देवी ने ही इस जमीन को खरीदा था, जिसके कारण यह क्षेत्र पार्वती नगर के नाम से जाना जाता है। उनके प्रयासों से यहां शिक्षा संस्थानों की स्थापना हुई और आगे डीम्ड यूनिवर्सिटी व नर्सिंग कॉलेज खोलने की योजना है।

More news from बिहार and nearby areas
  • गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर शिकंजा कसने की तैयारी पुलिस ने जब्त किया भारी मात्रा में गैस सिलेंडर
    1
    गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर शिकंजा कसने की तैयारी पुलिस ने जब्त किया भारी मात्रा में गैस सिलेंडर
    user_Dipa Roy
    Dipa Roy
    Court reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • पत्नी पर नजर रखने के लिए चुरा लिया सीसीटीवी कैमरा, अमरपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई मामलों में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटी जानकीपुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गोला चौक के समीप से चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरे के साथ पकड़ा।
    1
    पत्नी पर नजर रखने के लिए चुरा लिया सीसीटीवी कैमरा, अमरपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई मामलों में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटी जानकीपुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गोला चौक के समीप से चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरे के साथ पकड़ा।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। टाउन थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में हुए सनसनीखेज वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। मामले के उद्भेदन के लिए बांका पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमर कुमार विश्वास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू कुमार, पिता सोहन यादव, निवासी बहदिया, जयपुर ओपी क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री को लेकर चल रहे विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में शामिल बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बांका से संवाददाता बिकाश शर्मा की रिपोर्ट।
    1
    बिहार बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
टाउन थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में हुए सनसनीखेज वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।
मामले के उद्भेदन के लिए बांका पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमर कुमार विश्वास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू कुमार, पिता सोहन यादव, निवासी बहदिया, जयपुर ओपी क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री को लेकर चल रहे विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में शामिल बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बांका से संवाददाता बिकाश शर्मा की रिपोर्ट।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    30 min ago
  • Post by Lal Mohammad
    1
    Post by Lal Mohammad
    user_Lal Mohammad
    Lal Mohammad
    Speech Therapist बांका, बांका, बिहार•
    49 min ago
  • मुख्यमंत्री के ‘समृद्धि यात्रा’ से पहले अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कोरा मैदान से सफियाबाद एयरपोर्ट तक अभियान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के नेतृत्व में यह अभियान कोरा मैदान से लेकर सफियाबाद हवाई अड्डा तक चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया तथा दुकानदारों और ठेला संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने की चेतावनी दी गई। नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे और अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और मुख्य मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
    1
    मुख्यमंत्री के ‘समृद्धि यात्रा’ से पहले अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कोरा मैदान से सफियाबाद एयरपोर्ट तक अभियान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के नेतृत्व में यह अभियान कोरा मैदान से लेकर सफियाबाद हवाई अड्डा तक चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया तथा दुकानदारों और ठेला संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने की चेतावनी दी गई। नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे और अवैध अतिक्रमण को हटाया।
इस दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और मुख्य मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    57 min ago
  • खगड़िया; श्रद्धेय कांशीराम का जीवन सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक – राकेश पासवान शास्त्री श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गई कांशीराम की 92वीं जयंती बहुजन समाज के महान चिंतक और सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत रामाकांत पासवान आचार्य राकेश कुमार शास्त्री
    1
    खगड़िया; श्रद्धेय कांशीराम का जीवन सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक – राकेश पासवान शास्त्री श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गई कांशीराम की 92वीं जयंती बहुजन समाज के महान चिंतक और सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत  रामाकांत पासवान  आचार्य राकेश कुमार शास्त्री
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • तारापुर विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन मुंगेर के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल महोत्सव को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को तारापुर के शांतिनगर खेल मैदान में खेला जाएगा। शुक्रवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर खेले गए तीन मुकाबलों में बिहमा की टीम विजयी रही, जबकि शांतिनगर खेल मैदान पर खेले गए तीन मैचों में मानिकपुर की टीम ने जीत दर्ज की। शनिवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर मानिकपुर और बिहमा के बीच रोमांचक मैच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बिहमा के खिलाड़ी अमन कुमार ने गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई। मैच में रेफरी की भूमिका अजय कुमार, अवनीश कुमार, राघव राज और राजन कुमार ने निभाई। मैदान पर शारीरिक शिक्षक महावीर तिवारी सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। फाइनल में विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
    1
    तारापुर विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन मुंगेर के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल महोत्सव को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को तारापुर के शांतिनगर खेल मैदान में खेला जाएगा।
शुक्रवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर खेले गए तीन मुकाबलों में बिहमा की टीम विजयी रही, जबकि शांतिनगर खेल मैदान पर खेले गए तीन मैचों में मानिकपुर की टीम ने जीत दर्ज की। शनिवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर मानिकपुर और बिहमा के बीच रोमांचक मैच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बिहमा के खिलाड़ी अमन कुमार ने गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई।
मैच में रेफरी की भूमिका अजय कुमार, अवनीश कुमार, राघव राज और राजन कुमार ने निभाई। मैदान पर शारीरिक शिक्षक महावीर तिवारी सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। फाइनल में विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • अमरपुर का गोला चौक बना ‘हादसा चौक’, ई-रिक्शा पलटने से दुकानदार और सवार बाल-बाल बचे खबर: बांका जिले के अमरपुर स्थित गोला चौक पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौक पर खड़े वाहनों और जाम की स्थिति के बीच एक ई-रिक्शा (टोटो) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार लोग और आसपास मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोला चौक पर अक्सर टोटो और ऑटो चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने लगते हैं। इसके कारण चौक पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क संकरी होने और वाहनों की भीड़ के कारण आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम और अव्यवस्था के बीच ई-रिक्शा संतुलन खो बैठा और पलट गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोला चौक पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और सड़क किनारे सवारी बैठाने पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    1
    अमरपुर का गोला चौक बना ‘हादसा चौक’, ई-रिक्शा पलटने से दुकानदार और सवार बाल-बाल बचे
खबर:
बांका जिले के अमरपुर स्थित गोला चौक पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौक पर खड़े वाहनों और जाम की स्थिति के बीच एक ई-रिक्शा (टोटो) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार लोग और आसपास मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोला चौक पर अक्सर टोटो और ऑटो चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने लगते हैं। इसके कारण चौक पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क संकरी होने और वाहनों की भीड़ के कारण आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम और अव्यवस्था के बीच ई-रिक्शा संतुलन खो बैठा और पलट गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोला चौक पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और सड़क किनारे सवारी बैठाने पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.