logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। टाउन थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में हुए सनसनीखेज वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। मामले के उद्भेदन के लिए बांका पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमर कुमार विश्वास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू कुमार, पिता सोहन यादव, निवासी बहदिया, जयपुर ओपी क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री को लेकर चल रहे विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में शामिल बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बांका से संवाददाता बिकाश शर्मा की रिपोर्ट।

1 hr ago
user_Banka Today News
Banka Today News
पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
1 hr ago

बिहार बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। टाउन थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में हुए सनसनीखेज वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। मामले के उद्भेदन के लिए बांका पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमर कुमार विश्वास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू कुमार, पिता सोहन यादव, निवासी बहदिया, जयपुर ओपी क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री को लेकर चल रहे विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में शामिल बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बांका से संवाददाता बिकाश शर्मा की रिपोर्ट।

More news from बिहार and nearby areas
  • विश्व में एलपीजी गैस की किल्लत एवं जमा करो पर नकेल कसने को लेकर कवायरल वीडियो में कांटेक्ट नंबर जानिए और लोगों तक पहुंचे को लेकर
    2
    विश्व में एलपीजी गैस की किल्लत एवं जमा करो पर नकेल कसने को लेकर कवायरल वीडियो में कांटेक्ट नंबर जानिए और लोगों तक पहुंचे को लेकर
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • जहाँ बेख़ौफ़ बाईक सवार अपराधियों ने थार गाड़ी पर सवार एक युवक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया।
    1
    जहाँ बेख़ौफ़ बाईक सवार अपराधियों ने थार गाड़ी पर सवार एक युवक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    14 hrs ago
  • पत्नी पर नजर रखने के लिए चुरा लिया सीसीटीवी कैमरा, अमरपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई मामलों में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटी जानकीपुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गोला चौक के समीप से चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरे के साथ पकड़ा।
    1
    पत्नी पर नजर रखने के लिए चुरा लिया सीसीटीवी कैमरा, अमरपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई मामलों में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटी जानकीपुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गोला चौक के समीप से चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरे के साथ पकड़ा।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • बौंसी/बांका:- ईरान–इजरायल युद्ध की खबरों के बीच देश में गैस संकट की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में बौंसी प्रखंड में भी लोगों के बीच रसोई गैस को लेकर चिंता का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि स्थानीय एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बौंसी के उपभोक्ताओं में हल्की बेचैनी है। बाजार और गांवों में लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जमीनी हकीकत यह है कि फिलहाल घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। बौंसी प्रखंड में संचालित तीनों गैस एजेंसियों में नियमित रूप से सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। दुमका रोड स्थित बौंसी इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर संजीव साह ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और जिन उपभोक्ताओं ने एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अगले दिन गैस उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को करीब 100 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वहीं सरूआ पंचायत के समीप स्थित सुलेखा गैस एजेंसी में भी नंबर के अनुसार गैस दी जा रही है। लेकिन उपभोक्ताओं की मुख्य परेशानी मोबाइल के जरिए रजिस्ट्रेशन को लेकर है। सर्वर व्यस्त रहने के कारण कई लोगों का बुकिंग रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जिससे गैस मिलने में देरी हो रही है। उपभोक्ता रमेश शर्मा ने बताया कि वे पिछले दिन से रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर व्यस्त बता रहा है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर को लेकर कुछ दिक्कत की बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने की बात कह रही हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई है। प्रशासन की नजर भी हालात पर टिकी है।
    2
    बौंसी/बांका:-  ईरान–इजरायल युद्ध की खबरों के बीच देश में गैस संकट की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में बौंसी प्रखंड में भी लोगों के बीच रसोई गैस को लेकर चिंता का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि स्थानीय एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बौंसी के उपभोक्ताओं में हल्की बेचैनी है। बाजार और गांवों में लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जमीनी हकीकत यह है कि फिलहाल घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। बौंसी प्रखंड में संचालित तीनों गैस एजेंसियों में नियमित रूप से सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। दुमका रोड स्थित बौंसी इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर संजीव साह ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और जिन उपभोक्ताओं ने एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अगले दिन गैस उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को करीब 100 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वहीं सरूआ पंचायत के समीप स्थित सुलेखा गैस एजेंसी में भी नंबर के अनुसार गैस दी जा रही है। लेकिन उपभोक्ताओं की मुख्य परेशानी मोबाइल के जरिए रजिस्ट्रेशन को लेकर है। सर्वर व्यस्त रहने के कारण कई लोगों का बुकिंग रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जिससे गैस मिलने में देरी हो रही है। उपभोक्ता रमेश शर्मा ने बताया कि वे पिछले दिन से रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर व्यस्त बता रहा है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर को लेकर कुछ दिक्कत की बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल एजेंसियां आपूर्ति सामान्य होने की बात कह रही हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई है। प्रशासन की नजर भी हालात पर टिकी है।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Voice of people बौसी, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
  • मनरेगा योजना में लूटने का मामला प्रकाश में आया है ग्रामीण जनता पूछ रही है सवाल अवैध रूप से 160000₹ग़मन का मामला बंदरचूहा गांव में सामने सरकार कोई भी योजना धरातल पर उतरती है बिचौलिया लूटने में हावी हो जाते हैं
    1
    मनरेगा योजना में लूटने का मामला प्रकाश में आया है ग्रामीण जनता पूछ रही है सवाल अवैध रूप से 160000₹ग़मन का मामला बंदरचूहा गांव में सामने सरकार कोई भी योजना धरातल पर उतरती है बिचौलिया लूटने में हावी हो जाते हैं
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    1 hr ago
  • हरपुर थाना परिसर में ईद, चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी और चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार ने की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सभी पर्वों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाता है। वहीं ईद और चैती छठ भी पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गनेली और धौरी गांव में चैती दुर्गा पूजा का आयोजन होता है, जिसके लिए पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।बैठक में मुखिया धर्मेंद्र कुमार, सरपंच ललन कुमार मंडल, रघुनंदन सिंह, विजय यादव, धर्मेंद्र झा, अमरनाथ अमर, गोपी सिंह, अभिनव कुमार, संजय पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
    1
    हरपुर थाना परिसर में ईद, चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी और चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार ने की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सभी पर्वों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाता है। वहीं ईद और चैती छठ भी पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गनेली और धौरी गांव में चैती दुर्गा पूजा का आयोजन होता है, जिसके लिए पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।बैठक में मुखिया धर्मेंद्र कुमार, सरपंच ललन कुमार मंडल, रघुनंदन सिंह, विजय यादव, धर्मेंद्र झा, अमरनाथ अमर, गोपी सिंह, अभिनव कुमार, संजय पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • देवघर भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
    1
    देवघर भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    16 hrs ago
  • चांदन (बांका): प्रखंड अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने के आलोक में शनिवार 14 मार्च को विद्यालय परिसर में प्रार्थना एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा नवम वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया।प्रार्थना कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संगीत शिक्षक संजय कुमार ने हारमोनियम की धुन पर बच्चों से प्रार्थना कराई। प्रार्थना के पश्चात छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न स्लोगन के माध्यम से संकल्प लिया।विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाए जाने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने खुशी व्यक्त की। शिक्षकों ने बताया कि मॉडल स्कूल का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना, आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों को विकसित करना तथा अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। इसके अंतर्गत योग्य शिक्षकों की व्यवस्था, बेहतर आधारभूत सुविधाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि विद्यालय अन्य स्कूलों के लिए एक आदर्श बन सके। इसी क्रम में विद्यालय की शैक्षणिक एवं विधि व्यवस्था के अंकेक्षण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के आगमन की संभावना को देखते हुए विद्यालय परिवार द्वारा आवश्यक तैयारी भी की गई थी। हालांकि अपरिहार्य कार्य में व्यस्त रहने के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय नहीं पहुंच सके।विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त रहने के कारण विद्यालय नहीं आ सके। उन्होंने फोन के माध्यम से मॉडल स्कूल के आलोक में बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अगले अवसर पर विद्यालय आने का आश्वासन दिया। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    1
    चांदन (बांका): प्रखंड अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने के आलोक में शनिवार 14 मार्च को विद्यालय परिसर में प्रार्थना एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा नवम वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया।प्रार्थना कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संगीत शिक्षक संजय कुमार ने हारमोनियम की धुन पर बच्चों से प्रार्थना कराई। प्रार्थना के पश्चात छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न स्लोगन के माध्यम से संकल्प लिया।विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाए जाने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने खुशी व्यक्त की। शिक्षकों ने बताया कि मॉडल स्कूल का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना, आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों को विकसित करना तथा अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। इसके अंतर्गत योग्य शिक्षकों की व्यवस्था, बेहतर आधारभूत सुविधाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि विद्यालय अन्य स्कूलों के लिए एक आदर्श बन सके।
इसी क्रम में विद्यालय की शैक्षणिक एवं विधि व्यवस्था के अंकेक्षण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के आगमन की संभावना को देखते हुए विद्यालय परिवार द्वारा आवश्यक तैयारी भी की गई थी। हालांकि अपरिहार्य कार्य में व्यस्त रहने के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय नहीं पहुंच सके।विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त रहने के कारण विद्यालय नहीं आ सके। उन्होंने फोन के माध्यम से मॉडल स्कूल के आलोक में बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अगले अवसर पर विद्यालय आने का आश्वासन दिया। 
रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
  • अमरपुर का गोला चौक बना ‘हादसा चौक’, ई-रिक्शा पलटने से दुकानदार और सवार बाल-बाल बचे खबर: बांका जिले के अमरपुर स्थित गोला चौक पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौक पर खड़े वाहनों और जाम की स्थिति के बीच एक ई-रिक्शा (टोटो) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार लोग और आसपास मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोला चौक पर अक्सर टोटो और ऑटो चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने लगते हैं। इसके कारण चौक पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क संकरी होने और वाहनों की भीड़ के कारण आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम और अव्यवस्था के बीच ई-रिक्शा संतुलन खो बैठा और पलट गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोला चौक पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और सड़क किनारे सवारी बैठाने पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    1
    अमरपुर का गोला चौक बना ‘हादसा चौक’, ई-रिक्शा पलटने से दुकानदार और सवार बाल-बाल बचे
खबर:
बांका जिले के अमरपुर स्थित गोला चौक पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौक पर खड़े वाहनों और जाम की स्थिति के बीच एक ई-रिक्शा (टोटो) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार लोग और आसपास मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोला चौक पर अक्सर टोटो और ऑटो चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने लगते हैं। इसके कारण चौक पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क संकरी होने और वाहनों की भीड़ के कारण आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम और अव्यवस्था के बीच ई-रिक्शा संतुलन खो बैठा और पलट गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोला चौक पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और सड़क किनारे सवारी बैठाने पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.