logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_Namdev gujre Khabar bhart news
Namdev gujre Khabar bhart news
पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • ₹20 के लिए रिश्तों पर वार: पत्नी और बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा,अस्पताल में भर्ती ग्राम उड़दन का मामला बैतूल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां महज ₹20 रुपये को लेकर पत्नी और बेटे ने मिलकर बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उड़दन की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कुंजी पिता मिलाप सिंह धुर्वे ने खर्च के लिए अपनी पत्नी से सिर्फ ₹20 रुपये मांगे थे। लेकिन इसी छोटी सी बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि घर में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी ने पहले बुजुर्ग से बहस की और फिर अपने बेटे को उकसा दिया। इसके बाद बेटे ने अपने ही पिता पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग की कमर और पसलियों में गंभीर चोटें आ गईं। घायल अवस्था में पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत डायल 112 पुलिस को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव में भी काफी चर्चा का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सवाल यह है कि आखिर ₹20 रुपये के लिए कोई अपने ही पिता पर इतना बड़ा अत्याचार कैसे कर सकता है। यह घटना एक बार फिर समाज में टूटते पारिवारिक रिश्तों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
    1
    ₹20 के लिए रिश्तों पर वार: पत्नी और बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा,अस्पताल में भर्ती ग्राम उड़दन का मामला 
बैतूल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां महज ₹20 रुपये को लेकर पत्नी और बेटे ने मिलकर बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी।
घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उड़दन की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कुंजी पिता मिलाप सिंह धुर्वे ने  खर्च के लिए अपनी पत्नी से सिर्फ ₹20 रुपये मांगे थे। लेकिन इसी छोटी सी बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि घर में विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि पत्नी ने पहले बुजुर्ग से बहस की और फिर अपने बेटे को उकसा दिया। इसके बाद बेटे ने अपने ही पिता पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग की कमर और पसलियों में गंभीर चोटें आ गईं।
घायल अवस्था में पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत डायल 112 पुलिस को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव में भी काफी चर्चा का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
सवाल यह है कि आखिर ₹20 रुपये के लिए कोई अपने ही पिता पर इतना बड़ा अत्याचार कैसे कर सकता है। यह घटना एक बार फिर समाज में टूटते पारिवारिक रिश्तों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • मुलताई। क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर फिलहाल विराम नहीं लग रहा है। रविवार दोपहर लगभग 3:55 बजे सुभाष वार्ड मुलताई में क्षितिज सोनी के खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते खेत की नरवाई सहित गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के खेतों में फैलने से भी रोक लिया गया। इस दौरान दमकल कर्मी धनराज पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। क्षेत्र में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से किसानों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    1
    मुलताई। क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर फिलहाल विराम नहीं लग रहा है। रविवार दोपहर लगभग 3:55 बजे सुभाष वार्ड मुलताई में क्षितिज सोनी के खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते खेत की नरवाई सहित गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के खेतों में फैलने से भी रोक लिया गया।
इस दौरान दमकल कर्मी धनराज पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। क्षेत्र में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से किसानों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बैतूल दौरे पर आए पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने बड़ी संख्या में महिलाएं हैलिपैड पहुंची,, शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी के साथ सादगी से मुलाकात की और सेल्फी ली
    1
    बैतूल दौरे पर आए पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने बड़ी संख्या में महिलाएं हैलिपैड पहुंची,, शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी के साथ सादगी से मुलाकात की और सेल्फी ली
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मोदीजी का पश्चिम बंगाल को बीजेपी सरकार का आश्वासन, मिथुन चक्रवर्ती को बढ़ाया पाठ, वाराणसी में अन्नपूर्णा रसोई बंद, संजय सिंह ने मोदीजी के "गटर गैस सिद्धांत" का लाइव दिखाया, चीन जमीन कब्जा कर रहा बोले वांगचुक और पप्पू यादव की मांग जेडीयू निशांत को पहले मुख्यमंत्री बनवाए.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदीजी का पश्चिम बंगाल को बीजेपी सरकार का आश्वासन, मिथुन चक्रवर्ती को बढ़ाया पाठ, वाराणसी में अन्नपूर्णा रसोई बंद, संजय सिंह ने मोदीजी के "गटर गैस सिद्धांत" का लाइव दिखाया, चीन जमीन कब्जा कर रहा बोले वांगचुक और पप्पू यादव की मांग जेडीयू निशांत को पहले मुख्यमंत्री बनवाए.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    16 hrs ago
  • भैंसदेही के प्राचीन शिव मंदिर में शिव पुराण रान का आयोजन शुरू हो गया है प्रतिदिन 1:00 बजे से प्राचीन शिव मंदिर में पूजनीय सुश्री जया देवी जीके आशीष वचनों से शिव पुराण का लाभ लीजिए
    2
    भैंसदेही के प्राचीन शिव मंदिर में शिव पुराण रान का आयोजन शुरू हो गया है 
प्रतिदिन 1:00 बजे से प्राचीन शिव मंदिर में पूजनीय सुश्री जया देवी जीके आशीष वचनों से शिव पुराण का लाभ लीजिए
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बनखेड़ी। श्रीकृष्ण भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी जयंती के अवसर पर रविवार को बनखेड़ी में साहू समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोविंद पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में माँ कर्मा देवी और राधा कृष्ण की झलकियां शामिल रही। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे रास्ते जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम के समय स्थानीय निजी गार्डन में माँ कर्मा देवी का पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। साहू जागृति मंडल के सचिव महेश साहू ने बताया कि समारोह के दौरान समाज के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 15 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर साहू जागृति मंडल, साहू युवा मंच एवं साहू महिला मंडल के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    बनखेड़ी। श्रीकृष्ण भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी जयंती के अवसर पर रविवार को बनखेड़ी में साहू समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जयंती समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोविंद पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में माँ कर्मा देवी और राधा कृष्ण की झलकियां शामिल रही। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे रास्ते जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शाम के समय स्थानीय निजी गार्डन में माँ कर्मा देवी का पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया।
साहू जागृति मंडल के सचिव महेश साहू ने बताया कि समारोह के दौरान समाज के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 15 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर साहू जागृति मंडल, साहू युवा मंच एवं साहू महिला मंडल के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नशे में सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया सदर की घटना
    1
    नशे में सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया सदर की घटना
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • मुलताई नगर के पवित्र ताप्ती सरोवर मे सुबह सुबह दसवां घाट पर पानी मे एक शव तेरता नज़र आने से मचा हड़कंप मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरोवर से शव को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान रतनलाल सूर्यवंशी 65 वर्ष निवासी टेमझिरा( ब )के रूप मे हुई। पुलिस ने मामले मे मर्ग कायम कर जांच मे लिया। वही शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
    1
    मुलताई नगर के पवित्र ताप्ती सरोवर मे सुबह सुबह दसवां घाट पर पानी मे एक शव तेरता नज़र आने से मचा हड़कंप 
मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरोवर से शव को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक की पहचान रतनलाल सूर्यवंशी 65 वर्ष निवासी टेमझिरा( ब )के रूप मे हुई।
पुलिस ने मामले मे मर्ग कायम कर जांच मे लिया।
वही शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जावरा में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण भैंसदेही द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों महिलाओं को न्यायाधीश श्री महेंद्र सिंह मेहसण ने घरेलू हिंसा महिला उत्पीडन की जानकारी दी इसी के अन्य मामलों में कानून और नियमों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई लगातार हो रही सड़क दुघर्टना को लेकर बोलें की नाबालिग बच्चों को बाइक कार न देवे हेलमेट इसुरेंस डायवर लाइसेंस सहित गाड़ीयों के सभी दस्तावेज वैध हो पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया शिविर कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता वी डी कोसे, राजेश गांवडे, दुर्गादास गल्फट, सुभाष आजाद, ओमकार आजाद, सौरभ सराटकर ,ग्राम पंचायत के सहायक सचिव बुधराव गीद,ग्राम पटेल सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जावरा में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण भैंसदेही द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों महिलाओं को न्यायाधीश श्री महेंद्र सिंह मेहसण ने घरेलू हिंसा महिला उत्पीडन की जानकारी दी इसी के अन्य मामलों में कानून और नियमों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई लगातार हो रही सड़क दुघर्टना को लेकर बोलें की नाबालिग बच्चों को बाइक कार न देवे हेलमेट इसुरेंस डायवर लाइसेंस सहित गाड़ीयों के सभी दस्तावेज वैध हो पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया शिविर कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता वी डी कोसे, राजेश गांवडे, दुर्गादास गल्फट, सुभाष आजाद, ओमकार आजाद, सौरभ सराटकर ,ग्राम पंचायत के सहायक सचिव बुधराव गीद,ग्राम पटेल सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.