logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माँ कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज का भव्य आयोजन, शोभायात्रा निकली और मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान बनखेड़ी। श्रीकृष्ण भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी जयंती के अवसर पर रविवार को बनखेड़ी में साहू समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोविंद पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में माँ कर्मा देवी और राधा कृष्ण की झलकियां शामिल रही। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे रास्ते जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम के समय स्थानीय निजी गार्डन में माँ कर्मा देवी का पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। साहू जागृति मंडल के सचिव महेश साहू ने बताया कि समारोह के दौरान समाज के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 15 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर साहू जागृति मंडल, साहू युवा मंच एवं साहू महिला मंडल के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_Sandeep Mehra
Sandeep Mehra
Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

माँ कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज का भव्य आयोजन, शोभायात्रा निकली और मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान बनखेड़ी। श्रीकृष्ण भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी जयंती के अवसर पर रविवार को बनखेड़ी में साहू समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोविंद पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में माँ कर्मा देवी और राधा कृष्ण की झलकियां शामिल रही। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे रास्ते जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम के समय स्थानीय निजी गार्डन में माँ कर्मा देवी का पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। साहू जागृति मंडल के सचिव महेश साहू ने बताया कि समारोह के दौरान समाज के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 15 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर साहू जागृति मंडल, साहू युवा मंच एवं साहू महिला मंडल के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • user_User10365
    User10365
    Itarsi, Narmadapuram
    💣
    2 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बनखेड़ी। श्रीकृष्ण भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी जयंती के अवसर पर रविवार को बनखेड़ी में साहू समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोविंद पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में माँ कर्मा देवी और राधा कृष्ण की झलकियां शामिल रही। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे रास्ते जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम के समय स्थानीय निजी गार्डन में माँ कर्मा देवी का पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। साहू जागृति मंडल के सचिव महेश साहू ने बताया कि समारोह के दौरान समाज के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 15 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर साहू जागृति मंडल, साहू युवा मंच एवं साहू महिला मंडल के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    बनखेड़ी। श्रीकृष्ण भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी जयंती के अवसर पर रविवार को बनखेड़ी में साहू समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जयंती समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोविंद पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में माँ कर्मा देवी और राधा कृष्ण की झलकियां शामिल रही। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे रास्ते जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शाम के समय स्थानीय निजी गार्डन में माँ कर्मा देवी का पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया।
साहू जागृति मंडल के सचिव महेश साहू ने बताया कि समारोह के दौरान समाज के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 15 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर साहू जागृति मंडल, साहू युवा मंच एवं साहू महिला मंडल के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्वालियर मे डायल-100/1000 वाहनों की कटाई पर सवाल, BVG कंपनी पर गंभीर आरोप मध्य प्रदेश में आपातकालीन सेवा डायल-100/ से जुड़ी गाड़ियों को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। सेवा के संचालन से जुड़ी कंपनी BVG India Ltd. पर अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। गाड़ियों की खराब हालत, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और अब बिना अनुमति सरकारी वाहनों की कटाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ग्वालियर जिले में जलालपुर चौराहे से आगे सिद्ध बाबा टेकरी के पास एक प्राइवेट गोदाम में MP4 नंबर की सफारी (डायल-100) गाड़ियों को काटे जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ये वही गाड़ियां हैं जो पहले पुलिस की आपातकालीन सेवा में इस्तेमाल होती थीं। Gwalior Police #gwalior #viralvideo #mppolice #CrimeNews Shivraj Singh Chouhan CM Madhya Pradesh Kamal Nath Pradhuman Singh Tomar
    1
    ग्वालियर मे डायल-100/1000 वाहनों की कटाई पर सवाल, BVG कंपनी पर गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश में आपातकालीन सेवा डायल-100/ से जुड़ी गाड़ियों को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। सेवा के संचालन से जुड़ी कंपनी BVG India Ltd. पर अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। गाड़ियों की खराब हालत, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और अब बिना अनुमति सरकारी वाहनों की कटाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार ग्वालियर जिले में जलालपुर चौराहे से आगे सिद्ध बाबा टेकरी के पास एक प्राइवेट गोदाम में MP4 नंबर की सफारी (डायल-100) गाड़ियों को काटे जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ये वही गाड़ियां हैं जो पहले पुलिस की आपातकालीन सेवा में इस्तेमाल होती थीं।
Gwalior Police #gwalior #viralvideo #mppolice #CrimeNews Shivraj Singh Chouhan CM Madhya Pradesh Kamal Nath Pradhuman Singh Tomar
    user_मीडिया लाइन
    मीडिया लाइन
    पत्रकार सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • https://youtu.be/SdLY8xS5WMA?si=SmY0bECDI1m59jnW ​अंधी हत्या का 36 घंटे में खुलासा: आपसी रंजिश में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार ​नरसिंहपुर। जिला पुलिस ने ग्राम रातकरार में हुई महिला की सनसनीखेज 'अंधी हत्या' की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 10 मार्च को वंदना ठाकुर का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले एक सामाजिक पंचायत में आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका का मोबाइल एक चलते ऑटो में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से वह पकड़ा गया करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे और उनकी टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    1
    https://youtu.be/SdLY8xS5WMA?si=SmY0bECDI1m59jnW
​अंधी हत्या का 36 घंटे में खुलासा: आपसी रंजिश में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
​नरसिंहपुर। जिला पुलिस ने ग्राम रातकरार में हुई महिला की सनसनीखेज 'अंधी हत्या' की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
बीती 10 मार्च को वंदना ठाकुर का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले एक सामाजिक पंचायत में आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका का मोबाइल एक चलते ऑटो में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से वह पकड़ा गया करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे और उनकी टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • hamare idar ki road gadi chalane ke liye upyog me nhi hai bahut jayada stident ho chuke hai is liye mene ajj ye aad dekha to mene is par dala hai
    4
    hamare idar ki road gadi chalane ke liye upyog me nhi hai bahut jayada stident ho chuke hai is liye mene ajj ye aad dekha to mene is par dala hai
    user_Shivam Thakur iti
    Shivam Thakur iti
    Farmer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जिले में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान 28 फरवरी से निरंतर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में 142 बालिकाओं को एचपीवी का निःशुल्क टीका लगाया गया। जिला टीकाकरण शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत अब तक कुल 897 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गेहलोत ने बताया कि एचपीवी वायरस महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है। उन्होंने अभिभावकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा बालिकाओं के स्वस्थ भविष्य के लिए बिना किसी डर और भ्रांति के टीकाकरण कराने की अपील की है। जिला मुख्यालय नर्मदापुरम सहित सभी विकासखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान के तहत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष पूर्ण न करने वाली बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी टीका लगाया जा रहा है।
    2
    जिले में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान 28 फरवरी से निरंतर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में 142 बालिकाओं को एचपीवी का निःशुल्क टीका लगाया गया। जिला टीकाकरण शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत अब तक कुल 897 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गेहलोत ने बताया कि एचपीवी वायरस महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है।
उन्होंने अभिभावकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा बालिकाओं के स्वस्थ भविष्य के लिए बिना किसी डर और भ्रांति के टीकाकरण कराने की अपील की है। जिला मुख्यालय नर्मदापुरम सहित सभी विकासखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान के तहत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष पूर्ण न करने वाली बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी टीका लगाया जा रहा है।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    11 hrs ago
  • पिपरिया आज 1:00 रविवारको पचमढ़ी में राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा पचमढ़ी की रेस्टोरेंट/होटल:-घरेलू गैस की टंकियां का उपयोग किए जाने पर पचमढ़ी के नटराज होटल, इंडियन कॉफी हाउस, पलाश होटल, ताज होटल, स्टॉल, होटल इंद्रप्रस्थ, होटल साक्षी, लक्ष्मण होटल, होटल पांडव, होटल कचनार, होटल देशी तड़का मनोहर टी स्टॉल, रेड चिली कैफे, यादव टी स्टॉल में घरेलू एलपीजी गैस के संबंध में औचक निरीक्षण किया गया , सभी होटल संचालको को इस संबंध में हिदायत दी गई एवं निर्देश दिए गए , भविष्य में घरेलू गैस पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।काबरा गैस एजेंसीHP में जाकर वहां की स्थिति/भंडारण, आपूर्ति इत्यादि की जानकारी ली गई इस दौरान मौके पर ना.तह.नीरज बैस ए.एस आई .श्री धाकड़, हवलदार रामसेवक चौरे, आरक्षक विक्रम, दुर्गेश, निलेश उपस्थित रहे।
    1
    पिपरिया आज 1:00 रविवारको पचमढ़ी में राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा  पचमढ़ी की रेस्टोरेंट/होटल:-घरेलू गैस की टंकियां का उपयोग किए जाने पर पचमढ़ी के नटराज होटल, इंडियन कॉफी हाउस, पलाश  होटल, ताज होटल,  स्टॉल, होटल इंद्रप्रस्थ, होटल साक्षी, लक्ष्मण होटल, होटल पांडव, होटल कचनार, होटल देशी तड़का मनोहर टी स्टॉल, रेड चिली कैफे, यादव टी स्टॉल  में घरेलू एलपीजी गैस के संबंध में औचक निरीक्षण  किया गया ,  सभी होटल संचालको को इस संबंध में हिदायत दी गई एवं निर्देश दिए गए , भविष्य में घरेलू गैस पाए जाने पर  कार्यवाही की जाएगी।काबरा गैस एजेंसीHP में जाकर वहां की स्थिति/भंडारण, आपूर्ति इत्यादि की जानकारी ली गई  इस दौरान मौके पर ना.तह.नीरज बैस ए.एस आई .श्री धाकड़, हवलदार रामसेवक चौरे,  आरक्षक विक्रम,  दुर्गेश, निलेश उपस्थित रहे।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Namdev gujre Khabar bhart news
    1
    Post by Namdev gujre Khabar bhart news
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • डबरा क्षेत्र में एचपीवी टीका लगने के बाद कुछ बालिकाओं की तबीयत बिगड़ने की खबरों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार बालिकाओं की तबीयत एचपीवी वैक्सीन से नहीं बल्कि बाहर का खाना (फिंगर चिप्स/आलू टिक्की) खाने से खराब हुई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि डबरा ब्लॉक के ग्राम बारकरी की 9 बालिकाओं को परिजनों की सहमति से पिछोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी वैक्सीन लगाई गई थी। टीकाकरण के बाद सभी बालिकाओं को सुरक्षित घर भेज दिया गया था। बताया गया कि रास्ते में बालिकाओं ने गिजौर्रा तिराहे पर फिंगर चिप्स व आलू टिक्की खाई, जिसके बाद 10 मार्च की शाम 4 बालिकाओं को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल डबरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उपचार दिया और कुछ देर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद घर भेज दिया। अब सभी बालिकाएं पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में मदद करती है। जिले में अब तक करीब 3000 बालिकाओं को यह टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से अधिकांश को कोई समस्या नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि बिना किसी डर के अपनी 14–15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं। @topfans Jitendra Pandey Rajendra Shukla #gwalior #viralvideo
    1
    डबरा क्षेत्र में एचपीवी टीका लगने के बाद कुछ बालिकाओं की तबीयत बिगड़ने की खबरों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार बालिकाओं की तबीयत एचपीवी वैक्सीन से नहीं बल्कि बाहर का खाना (फिंगर चिप्स/आलू टिक्की) खाने से खराब हुई थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि डबरा ब्लॉक के ग्राम बारकरी की 9 बालिकाओं को परिजनों की सहमति से पिछोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी वैक्सीन लगाई गई थी। टीकाकरण के बाद सभी बालिकाओं को सुरक्षित घर भेज दिया गया था।
बताया गया कि रास्ते में बालिकाओं ने गिजौर्रा तिराहे पर फिंगर चिप्स व आलू टिक्की खाई, जिसके बाद 10 मार्च की शाम 4 बालिकाओं को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल डबरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उपचार दिया और कुछ देर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद घर भेज दिया। अब सभी बालिकाएं पूरी तरह स्वस्थ हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में मदद करती है।
जिले में अब तक करीब 3000 बालिकाओं को यह टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से अधिकांश को कोई समस्या नहीं हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि बिना किसी डर के अपनी 14–15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं।
@topfans Jitendra Pandey Rajendra Shukla #gwalior #viralvideo
    user_मीडिया लाइन
    मीडिया लाइन
    पत्रकार सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.