https://youtu.be/SdLY8xS5WMA?si=SmY0bECDI1m59jnW अंधी हत्या का 36 घंटे में खुलासा: आपसी रंजिश में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुर। जिला पुलिस ने ग्राम रातकरार में हुई महिला की सनसनीखेज 'अंधी हत्या' की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 10 मार्च को वंदना ठाकुर का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले एक सामाजिक पंचायत में आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका का मोबाइल एक चलते ऑटो में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से वह पकड़ा गया करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे और उनकी टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
https://youtu.be/SdLY8xS5WMA?si=SmY0bECDI1m59jnW अंधी हत्या का 36 घंटे में खुलासा: आपसी रंजिश में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुर। जिला पुलिस ने ग्राम रातकरार में हुई महिला की सनसनीखेज 'अंधी हत्या' की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 10 मार्च को वंदना ठाकुर का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले एक सामाजिक पंचायत में आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका का मोबाइल एक चलते ऑटो में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से वह पकड़ा गया करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे और उनकी टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- https://youtu.be/SdLY8xS5WMA?si=SmY0bECDI1m59jnW अंधी हत्या का 36 घंटे में खुलासा: आपसी रंजिश में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुर। जिला पुलिस ने ग्राम रातकरार में हुई महिला की सनसनीखेज 'अंधी हत्या' की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 10 मार्च को वंदना ठाकुर का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले एक सामाजिक पंचायत में आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका का मोबाइल एक चलते ऑटो में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से वह पकड़ा गया करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे और उनकी टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।1
- ग्वालियर मे डायल-100/1000 वाहनों की कटाई पर सवाल, BVG कंपनी पर गंभीर आरोप मध्य प्रदेश में आपातकालीन सेवा डायल-100/ से जुड़ी गाड़ियों को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। सेवा के संचालन से जुड़ी कंपनी BVG India Ltd. पर अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। गाड़ियों की खराब हालत, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और अब बिना अनुमति सरकारी वाहनों की कटाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ग्वालियर जिले में जलालपुर चौराहे से आगे सिद्ध बाबा टेकरी के पास एक प्राइवेट गोदाम में MP4 नंबर की सफारी (डायल-100) गाड़ियों को काटे जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ये वही गाड़ियां हैं जो पहले पुलिस की आपातकालीन सेवा में इस्तेमाल होती थीं। Gwalior Police #gwalior #viralvideo #mppolice #CrimeNews Shivraj Singh Chouhan CM Madhya Pradesh Kamal Nath Pradhuman Singh Tomar1
- विश्वकर्मा महा संगठन द्वारा किया गया सम्मान5
- 🌾🙏 धमना जिला नरसिंहपुर 🌹🌿चना मसूर गेहूं की थ्रेसिंग के लिए संपर्क करें 9340643821🌾🌾🚩🙏🙏1
- बनखेड़ी। श्रीकृष्ण भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी जयंती के अवसर पर रविवार को बनखेड़ी में साहू समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोविंद पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में माँ कर्मा देवी और राधा कृष्ण की झलकियां शामिल रही। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे रास्ते जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम के समय स्थानीय निजी गार्डन में माँ कर्मा देवी का पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। साहू जागृति मंडल के सचिव महेश साहू ने बताया कि समारोह के दौरान समाज के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 15 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर साहू जागृति मंडल, साहू युवा मंच एवं साहू महिला मंडल के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा देने हेतु सरकार को 33 दिन का अल्टीमेटम सर्व ब्रम्हाण महासभा तहसील अध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा जी का संदेश मध्यप्रदेश में गौ संरक्षण और गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पंडित अनुराग भार्गव ने राज्य सरकार को 33 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में निर्णय नहीं हुआ, तो 33 दिन बाद राजधानी भोपाल में व्यापक स्तर पर “गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध” आयोजित किया जाएगा। 🐄 भार्गव के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के संत-महंत, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और हजारों गौ-भक्त शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए उन्हें राज्य स्तर पर सर्वोच्च सम्मान मिलना चाहिए।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- https://youtu.be/U1SoFk8Nt_E?si=55jFzBZYrOLvUEap Narsinghpur साईबर फ्राड के प्रकरणों में 45 लाख रू. पर होल्ड लगबाया गया, 53 लाख खाताधारकों को लौटाए नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता – म्यूल अकाउंट गिरोह के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।* • नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अभी तक विशेष कार्यवाही कर 35 बंद म्यूल अकाउंट कराए गए। • अभी तक विवेचना के दौरान जिला अंतर्गत 180 खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में चिन्हित किया गया। • अभी तक म्यूल अकाउंट्स के माध्यम से लगभग 15 करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ। • नरसिंहपुर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान अभी तक 17 व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया। • नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अभी तक की गयी कार्यवाही के दौरान अभी तक 9 पासबुक, 4 एटीएम एवं 9 मोबाईल जप्त किए गए है। • विगत एक वर्ष में साईबर फ्राड के प्रकरणों में 45 लाख रूपये पर होल्ड लगबाया गया एवं 53 लाख रूपये खाता धारकों को लौटाए गए। विगत कुछ समय से इस आशय की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि जिला नरसिंहपुर अंतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा आमजन को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर एवं बहला-फुसलाकर उनके बैंक खातों, पासबुक एवं एटीएम कार्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों द्वारा भोले-भाले लोगों को आर्थिक लाभ का लालच देकर उनके खातों के माध्यम से प्रदेश के बाहर से संचालित ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म, साईबर फ्राड, सेक्सटॉर्शन के लिए बड़ी मात्रा में पैसों का अवैध लेन-देन किया जा रहा है साथ ही उनके बैंक खातों का उपयोग अपने अवैध कार्यों के लिए किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को लिया गंभीरता से, जांच हेतु गठित की गई विशेष टीम : उक्त शिकायतों को गंभीरता से लेतेहुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा प्रकरण की गहन जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम को तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए संबंधित व्यक्तियों, बैंक खातों एवं लेन-देन की जानकारी एकत्रित कर विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए। अभी तक विवेचना के दौरान जिला अंतर्गत 180 खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में चिन्हित किया गया : गठित विशेष टीम द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रकरणों की गहनता से जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए संदिग्ध बैंक खातों, मोबाइल नंबरों एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जानकारी एकत्रित की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभी तक विभिन्न बैंकों से संबंधित खातों का विवरण प्राप्त कर उनके माध्यम से किए गए लेन-देन का बारीकी से विश्लेषण किया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर खातों की कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच की गई, जिससे यह तथ्य सामने आया कि कई व्यक्तियों के लगभग 180 बैंक खातों का उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था। उक्त सभी खातों में लेनदेन की कार्यवाही रोके जाने हेतु संबंधित बैंकों को पत्राचार किया गया है। अभी तक लगभग 15 करोड रूपयों के अवैध लेन-देन का खुलासा : जांच के दौरान अभी तक यह भी सामने आया कि इन खातों के माध्यम से जिला, प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर से संचालित ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म, साईबर फ्राड, सेक्सटॉर्शन के जरिए लगभग 15 करोड़ रूपयों का अवैध लेन-देन किया गया है, जिससे साइबर ठगी से प्राप्त राशि को अलग-अलग खातों में स्थानांतरित कर छिपाने का प्रयास किया जाता था। प्रकरणों में अभी विवेचना जारी है। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों की जानकारी एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ी को जोड़ते हुए जांच की गई, जिसमें कुल 180 म्यूल अकाउंट्स के माध्यम से लगभग 15 करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म, साइबर फ्रॉड एवं सेक्सटॉर्शन से जुड़े अपराध करने का तरीका : आरोपी आमजन को छोटे-मोटे आर्थिक लाभ का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड एवं पासबुक प्राप्त कर उक्त खातों का उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में करते थे एवं साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म में जमा कर आरोपी उक्त राशि को अन्य खातों में ट्रांसफर कर या नकद निकालकर उपयोग कर लेते हैं। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान अभी तक 17 व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया: थाना स्टेशनगंज : प्रिंस जैन निवासी राधा वल्लभ वार्ड थाना करेली, राजेन्द्र यादव निवासी मुराछ, थाना ठेमी, राजा पटेल निवासी मुराछ, थाना ठेमी, शिवम पटेल निवासी मुराछ थाना ठेमी, सूरज लोधी निवासी सागौनी, कला, थाना कोतवाली। थाना गाडरवाडा : अजय ओझा निवासी, चीचली, आनंद कहार निवासी निवासी, चीचली, वैभव कौरव निवासी एमपी ईबी कालोनी गाडरवाड़ा। थाना करेली : दशरथ उर्फ दस्सु लोधी निवासी रातीकरार, थाना करेली, राघवेन्द्र लोधी निवासी बाबली, थाना ठेमी जिला नरसिंहपुर। वैधानिक कार्यवाही : उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 318 (4), 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकारण पंजीवद्ध किया गया है।1