Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा रीवा हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं तथा स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा रीवा हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं तथा स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा रीवा हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं तथा स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा रीवा हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं तथा स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
More news from Panna and nearby areas
- क्षेत्र में बारिश न होने से किसान चिंतित फसल सूखने के बन रहे आसार इस समय क्षेत्र में बारिश न होने के कारण किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता होने लगी है क्योंकि सावन का महीना चालू हो गया है और बारिश प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष बहुत कम बारिश देखने को मिल रही है जहां आषाढ़ के मौसम में फासले एवं खेत बारिश होने से लबालब भरे रहते थे वहीं इस वर्ष सभी खेत खाली दिख रहे हैं किसानों के द्वारा अभी तक खरीफ की फसल में उरद तीली अरहर की कुछ फसल बोई गई थी और धान की फसल लगाई जानी है लेकिन वर्षा न होने पर किसान वर्षा का इंतजार कर रहा है जिससे आगामी फसलकी सही ढंग से खेती कर सके1
- सतना कलेक्ट्रेट में एसडीएम और ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट पहुंचे कर्मचारियों के काटे चालान *सतना कलेक्ट्रेट में एसडीएम और ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट पहुंचे कर्मचारियों के काटे चालान* "सतना कलेक्ट्रेट में आज यातायात नियमों को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। एसडीएम रघुराजनगर राहुल सिलादिया और ट्रैफिक डीएसपी पूनम रावत की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दफ्तर पहुंचे सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के मौके पर ही चालान काटे गए। हालांकि, नियमों का पालन करने वाले चालकों का सम्मान भी किया गया और लोगों को हेलमेट भी बांटे गए। प्रशासन का साफ संदेश है—चाहे आम नागरिक हों या सरकारी कर्मचारी, नियम सबके लिए बराबर हैं!" #Satna #SatnaNews #SatnaCollectorate #TrafficPolice #RoadSafety #SDMRahulSiladiya #UnchehraNews #MPNews #Challan #TrafficRules #MPPolice #ViralVideo #HindiNews1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर सतना सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।3
- सिमरिया तहसील के कोनी ग्राम में शिक्षक राम दरश पटेल का हुआ सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन भारी संख्या में लोग बधाई देने के लिए हुए शामिल गीत बंधन अभिनंदन ढोल नगाड़े के साथ रथ में बैठाकर दी भावभीनी विदाई बधाई द1
- मैहर के अमरपाटन में आपकी पुलिस आपके द्वार, एडिशनल एस पी मैहर डॉ चंचल नागर की अध्यक्षता में लगा जन चौपाल, जहां जनता को महिला अपराधों,साइबर सुरक्षा,सड़क सुरक्षा नशा मुक्ति के विशेष बिंदुओं पर जागरूक किया गया तथा जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित निदान प्रदान करने की कार्यवाही अमल की गई1
- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 01/08/2026 दिन शनिवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रंगार जय हो माई की2
- सीधी के कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय पर दुष्कर्म का केस दर्ज, बिहार की युवती ने लगाए गंभीर आरोप; आरोपी ने बताया साजिश मध्य भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य प्रदेश / पटना सीधी/पटना: मध्य प्रदेश के सीधी जिले (मड़वास) के चर्चित कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा (शिव मूरत देव जी महाराज) के खिलाफ पटना (बिहार) के गर्दनीबाग थाने में दुष्कर्म, धोखाधड़ी, नशीला पदार्थ खिलाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यज्ञ में हुई थी मुलाकात, B.Ed. एडमिशन के नाम पर ₹1 लाख ठगे पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2012-13 में अपने मामा के घर आयोजित शतचंडी यज्ञ के दौरान उसकी मुलाकात सीधी के नरगी गांव निवासी कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय से हुई थी। वर्ष 2023 में B.Ed. में दाखिले को लेकर चर्चा होने पर आरोपी ने सीधी के परिचित कॉलेज व यूनिवर्सिटी में फीस में छूट और सिर्फ परीक्षा देने आने का झांसा दिया। आरोप है कि एडमिशन के नाम पर उसने युवती से ₹1 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म और मानसिक दबाव का आरोप पीड़िता का आरोप है कि 5 जून 2024 को वह B.Ed. की परीक्षा देने सीधी आई थी। 28 जून को परीक्षा खत्म होने के बाद 29 जून को आरोपी उसे अपने गांव नरगी ले गया, जहां खाने व लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया। तबीयत बिगड़ने पर दूसरी गोली दी गई, जिससे शरीर शिथिल हो गया। पीड़ित युवती का कहना है कि वह होश में थी लेकिन विरोध करने की स्थिति में नहीं थी, जिसके बाद आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और अध्यात्म/प्रेम का हवाला देकर मामले को दबाने की कोशिश की। 23 अगस्त 2025 को आरोपी ने अचानक संबंध खत्म कर दिए और शादी से साफ इनकार कर दिया। नेताओं से पहुंच का हवाला देकर धमकियां पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और कहा गया कि 'विधायक, सांसद और मंत्रियों' से पहचान होने के कारण पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद 19 जुलाई 2026 को पीड़िता ने पटना के गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज कराया। आरोपी कथावाचक का पक्ष: सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय ने इसे अपनी सामाजिक और धार्मिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि: "मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं। यह विरोधियों की साजिश है। मुझे पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, सत्य की जीत होगी।" पुलिस का बयान: मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया: "बिहार में मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। हालांकि, संबंधित एफआईआर (FIR) अभी हमारे थाने ट्रांसफर होकर नहीं आई है। जैसे ही एफआईआर प्राप्त होगी, नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"1
- घर आकर महिला से छीन ले गए फाइनेंस का मोबाइल लाडली बहना योजना के एकाउंट से कटती है राशि सतना। फाइनेंस कराकर मोबाइल प्राप्त करने वाले लोग इन दिनों परेशान नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो समस्या का हल ढूढ ले जाते हैं लेकिन कुछ लोगों के पास परेशान होने के सिवा कोई कारण नहीं बचता है। धवारी निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि उसके साथ फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों ने फ्रॉड किया है। मोबाइल छीन ले गया रिकवरी एजेंट इस संबंध में धवारी निवासी आवेदिका सोनू चौधरी का आरोप है कि 16 दिसम्बर -25 को बेलकम मोबाइल शॉप स्थित विहारी चौक सतना से एक नग मोबाइल फोन कीमती 12,000/-रू. एवं अतिरिक्त 3000/-रूपये फाईनेंस चार्ज कुल 15,000/-रू. का वीवो टी-3 लाइट 5जी जिसका आईएमईआई नं.-869582079444989 है को 1000/-रू. देकर फाइनेंस कराया गया था। प्रार्थिया के घर में परेशानियां आ जाने के कारण 1825 से प्रार्थिया द्वारा उक्त मोबाइल फोन की किश्त 1895/-रू. जमा नहीं कर पाई तब 22 जनवरी -26 को बजाज फाईनेंस के रिकवरी एजेंट-सलमान खान द्वारा प्रार्थिया के घर जाकर प्रार्थिया द्वारा क्रय किया गया उक्त मोबाइल फोन छीनकर अपने साथ ले गया। \ अन्य को कर दिया विक्रय यह कि उक्त मोबाइल फोन एजेंट द्वारा ले जाने के बाद प्रार्थिया द्वारा किश्त की व्यवस्था कर बेलकम मोबाइल शॉप गई तब वहां मालिक द्वारा बताया गया कि आपका उक्त मोबाइल फोन किसी अन्य को विक्रय कर दिया गया है। मोवाइल ले जाने पश्चात् भी बजाज फाईनेंस द्वारा प्रार्थिया के लाडली बहना योजना से प्राप्त पैसा को खाते से किश्तो के रूप में काटा जा रहा है, जिससे प्रार्थिया मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान होकर उक्त घटना की शिकायत थाना सिटी कोतवाली में की थी जिसमें कोई कार्यवाही न किये जाने से आवेदिका ने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। मिले नया मोबाइल या लौटे पैसा आवेदिका ने एसपी से मांग की है कि वेेलकम मोबाइल के मालिक व बजाज फाईनेंस के कर्मचारियों के विरूद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही किया जाकर प्रार्थिया को उसी कीमत का नया मोबाइल फोन दिलाया जाय या प्रार्थिया के खाते से काटा गया पैसा वापस दिलाया जाकर एवं भविष्य में पैसा न काटे जाने की कार्यवाही कराये जाने की कृपा की जाए।1
- साइकिल मैकेनिक की बेटी ने कॉमनवेल्थ में रचा इतिहास, दिवंगत पिता को समर्पित किया गोल्ड मेडल। ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में यूपी पुलिस की सब-इंस्पेक्टर अस्मिता डे ने कमाल कर दिया। महिला 48 किग्रा जूडो वर्ग में कनाडा की हैदी कवच को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।त्रिपुरा के छोटे से गांव की यह शेरनी जब कोर्ट में उतरती है तो आत्मविश्वास से लबरेज दिखती है। लेकिन पदक गले में डालते ही उनकी आँखें नम हो गईं। अस्मिता ने यह उपलब्धि अपने कोच और सात महीने पहले दिवंगत पिता को समर्पित की।₹300 रोज कमाने वाले साइकिल मैकेनिक पिता ने कभी बेटी के सपनों को छोटा नहीं होने दिया। घुटने की चोट के समय दिल्ली आकर उन्होंने खुद दवाइयाँ लगाईं और हर कदम पर साथ दिया। पिता की ब्रेन स्ट्रोक से मृत्यु के बाद अस्मिता टूट गई थीं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। मात्र दो महीने बाद एशियन गेम्स ट्रायल्स में नंबर-1 बनकर उन्होंने वापसी की।यह गोल्ड सिर्फ अस्मिता का नहीं, उन लाखों पिताओं का है जो अपनी संतान के सपनों के लिए सब कुछ कुर्बान कर देते हैं। अस्मिता की कहानी मिट्टी से सोने तक।2