logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन निर्माण को मिली स्वीकृति, सांसद संतोष पांडेय ने जताया आभार CHHATTISGARH UPDATE. कवर्धा। डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन निर्माण परियोजना को स्वीकृति मिलने के साथ ही क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित रेल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया है। उनका कहना है कि इस परियोजना के शुरू होने से कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। गुरुवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन के साथ बस्तर क्षेत्र की दो नई रेल परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई, जिनकी स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई। सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि वे लंबे समय से डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के निर्माण की मांग लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने इस विषय को लोकसभा में भी प्रमुखता से रखा और कई अवसरों पर केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस परियोजना को मंजूरी मिली है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। रेल संपर्क बेहतर होने से व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सांसद ने बताया कि उन्होंने 14 दिसंबर 2023 को भी नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर इस परियोजना को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया था। इसके बाद भी वे लगातार रेल मंत्रालय के संपर्क में रहे और परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन का निर्माण शुरू होने से कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही कृषि, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इस रेल परियोजना का शिलान्यास अक्टूबर 2018 में किया गया था। किसी भी रेल परियोजना के क्रियान्वयन में भूमि अधिग्रहण और राज्यांश जैसी प्रक्रियाएं महत्वपूर्ण होती हैं। अब परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद इसके निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि रेल लाइन का निर्माण जल्द शुरू होगा और वर्षों से लंबित यह महत्वपूर्ण परियोजना जल्द धरातल पर उतरकर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

10 hrs ago
user_Chhattisgarh Update
Chhattisgarh Update
कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago
00f4a97a-f796-4dee-846f-6e0f2ca9dac6

डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन निर्माण को मिली स्वीकृति, सांसद संतोष पांडेय ने जताया आभार CHHATTISGARH UPDATE. कवर्धा। डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन निर्माण परियोजना को स्वीकृति मिलने के साथ ही क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित रेल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया है। उनका कहना है कि इस परियोजना के शुरू होने से कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। गुरुवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन के साथ बस्तर क्षेत्र की दो नई रेल परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई, जिनकी स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई। सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि वे लंबे समय से डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के निर्माण की मांग लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने इस विषय को लोकसभा में भी प्रमुखता से रखा और कई अवसरों पर केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस परियोजना को मंजूरी मिली है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,

0d58bb13-0670-404b-8a98-9372d303662e

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। रेल संपर्क बेहतर होने से व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सांसद ने बताया कि उन्होंने 14 दिसंबर 2023 को भी नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर इस परियोजना को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया था। इसके बाद भी वे लगातार रेल मंत्रालय के संपर्क में रहे और परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन का निर्माण शुरू होने से कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही कृषि, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इस रेल परियोजना का शिलान्यास अक्टूबर 2018 में किया गया था। किसी भी रेल परियोजना के क्रियान्वयन में भूमि अधिग्रहण और राज्यांश जैसी प्रक्रियाएं महत्वपूर्ण होती हैं। अब परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद इसके निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि रेल लाइन का निर्माण जल्द शुरू होगा और वर्षों से लंबित यह महत्वपूर्ण परियोजना जल्द धरातल पर उतरकर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए। ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी। ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए।
ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी।
ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • छात्र सावधान,कही आप भी,,बारहवीं के छात्र के साथ 12 लाख का Fraud!, उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोप है कि फर्जी एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने वाले लोगों ने पहले छात्रा और उसके परिजनों का भरोसा जीता, फिर एडमिशन पक्का कराने का दावा करते हुए किस्तों में पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब न एडमिशन मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    छात्र सावधान,कही आप भी,,बारहवीं के छात्र के साथ 12 लाख का Fraud!,
उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोप है कि फर्जी एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने वाले लोगों ने पहले छात्रा और उसके परिजनों का भरोसा जीता, फिर एडमिशन पक्का कराने का दावा करते हुए किस्तों में पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब न एडमिशन मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • कवर्धा/अमरकंटक। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकली शिव शक्ति बोल-बम समिति, कुसुमघटा की कांवर यात्रा में उस समय बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया कवर्धा/अमरकंटक। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकली शिव शक्ति बोल-बम समिति, कुसुमघटा की कांवर यात्रा में उस समय बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया, जब समिति की व्यवस्थापक गाड़ी को अमरकंटक से लमनी और आगे खुड़िया जाने के दौरान अलग-अलग बेरियल पर रोक दिया गया।
    1
    कवर्धा/अमरकंटक। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकली शिव शक्ति बोल-बम समिति, कुसुमघटा की कांवर यात्रा में उस समय बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया
कवर्धा/अमरकंटक। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकली शिव शक्ति बोल-बम समिति, कुसुमघटा की कांवर यात्रा में उस समय बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया, जब समिति की व्यवस्थापक गाड़ी को अमरकंटक से लमनी और आगे खुड़िया जाने के दौरान अलग-अलग बेरियल पर रोक दिया गया।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    10 hrs ago
  • पोंडी बिजली ऑफिस का घेराव! बढ़ते बिलों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन। पोंडी बिजली ऑफिस का घेराव! बढ़ते बिलों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन। ⚡ स्मार्ट मीटर पर सियासत तेज! कांग्रेस ने सरकार को घेरा, बिजली दफ्तर में किया प्रदर्शन। #Kawardha #Pondi #Congress #SmartMeter #ElectricityBill PowerDepartment Protest BreakingNews Chhattisgarh CGNews
    1
    पोंडी बिजली ऑफिस का घेराव! बढ़ते  बिलों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन।
पोंडी बिजली ऑफिस का घेराव! बढ़ते  बिलों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन।
⚡ स्मार्ट मीटर पर सियासत तेज! कांग्रेस ने सरकार को घेरा, बिजली दफ्तर में किया प्रदर्शन।
#Kawardha #Pondi #Congress #SmartMeter #ElectricityBill PowerDepartment Protest BreakingNews Chhattisgarh CGNews
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.