logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, नक्सली बंदी कारा में व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, नक्सली बंदी कारा में व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ हजारीबाग: आत्मसमर्पित नक्सली बंदी कारा, हजारीबाग में राज्य सरकार की समर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सली बंदी (महिला एवं पुरुष) के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज 31 जुलाई को मुर्गी पालन (पोल्ट्री फार्मिंग) तथा सिलाई कटिंग संबंधी व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उपायुक्त हेमन्त सती ने किया। यह प्रशिक्षण जन शिक्षण संस्थान, हजारीबाग द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि राज्य सरकार की समर्पण नीति का उद्देश्य केवल आत्मसमर्पित कैदियों का पुनर्वास करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराकर समाज का जिम्मेदार एवं आत्मनिर्भर नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों को नई दिशा मिलेगी और वे अपने जीवन की नई शुरुआत आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 80 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 60 आत्मसमर्पित नक्सली बंदी (महिला एवं पुरुष) भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मुर्गी पालन एवं सिलाई के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे वे प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित करने में सक्षम बन सकें। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से जोड़ते हुए स्वरोजगार हेतु ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों ने जिला प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक वापसी का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित थे।

14 hrs ago
user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
BaरKaट्ठा Ki आwaज
Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
14 hrs ago
0c33c006-9659-4e8c-891e-f37ac4b86a87

आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, नक्सली बंदी कारा में व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, नक्सली बंदी कारा में व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ हजारीबाग: आत्मसमर्पित नक्सली बंदी कारा, हजारीबाग में राज्य सरकार की समर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सली बंदी (महिला एवं पुरुष) के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज 31 जुलाई को मुर्गी पालन (पोल्ट्री फार्मिंग) तथा सिलाई कटिंग संबंधी व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उपायुक्त हेमन्त सती ने किया। यह प्रशिक्षण जन शिक्षण संस्थान, हजारीबाग द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि राज्य सरकार की समर्पण नीति का उद्देश्य केवल आत्मसमर्पित कैदियों का पुनर्वास करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराकर समाज का जिम्मेदार एवं आत्मनिर्भर नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों को नई दिशा मिलेगी और वे अपने जीवन की नई शुरुआत आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 80 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 60 आत्मसमर्पित नक्सली बंदी (महिला एवं पुरुष) भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मुर्गी पालन एवं सिलाई के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे वे प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित करने में सक्षम बन सकें। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से जोड़ते हुए स्वरोजगार हेतु ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों ने जिला प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक वापसी का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित थे।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • चलकुशा में हाथियों का कहर... लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है चलकुशा में हाथियों का कहर... लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है
    1
    चलकुशा में हाथियों का कहर...

लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है 
चलकुशा में हाथियों का कहर...
लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    6 min ago
  • RCB owner Ananya Birla helped the victims of Assam Bar #asamflood #asam RCB owner Ananya Birla helped the victims of Assam Bar #asamflood #asam
    1
    RCB owner Ananya Birla helped the victims of Assam Bar #asamflood #asam
RCB owner Ananya Birla helped the victims of Assam Bar #asamflood #asam
    user_SUDHIR KUMAR SAW
    SUDHIR KUMAR SAW
    Mandi Agent मरकाचो, कोडरमा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • sdgjoutrcbnjjuygfffvvbnjjjjjhhhgggffxccc bbhhhhhhhhhhhhjj
    1
    sdgjoutrcbnjjuygfffvvbnjjjjjhhhgggffxccc bbhhhhhhhhhhhhjj
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • 1 साल से सर्वर डाउन या प्रशासनिक बहाना? मईया सम्मान योजना को लेकर ब्लॉक में महिलाओं का हंगामा! 🚨 ​झारखंड की माताओं और बहनों के हक पर कब तक लगेगा 'सर्वर डाउन' का ताला? देखिए विष्णुगढ़ ब्लॉक परिसर से सच तक झारखंड न्यूज़ की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट! मईया ​ सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएँ लगातार ब्लॉक के चक्कर काट रही हैं। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी एक ही बात कहकर टाल रहे हैं कि सर्वर बंद है। ​हमारा सीधा सवाल: 👉 अगर 1 साल से पोर्टल बंद है, तो प्रशासन ने कोई लिखित नोटिस क्यों नहीं लगाया? 👉 क्या यह सिर्फ एक बहाना है या अधिकारियों की बड़ी लापरवाही? ​आप इस वीडियो को शेयर करें ताकि इन महिलाओं की आवाज सरकार और उच्च अधिकारियों तक पहुंचे! ​
    1
    1 साल से सर्वर डाउन या प्रशासनिक बहाना? मईया सम्मान योजना को लेकर ब्लॉक में महिलाओं का हंगामा! 🚨
​झारखंड की माताओं और बहनों के हक पर कब तक लगेगा 'सर्वर डाउन' का ताला? देखिए विष्णुगढ़ ब्लॉक परिसर से सच तक झारखंड न्यूज़ की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट!
मईया ​ सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएँ लगातार ब्लॉक के चक्कर काट रही हैं। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी एक ही बात कहकर टाल रहे हैं कि सर्वर बंद है।
​हमारा सीधा सवाल:
👉 अगर 1 साल से पोर्टल बंद है, तो प्रशासन ने कोई लिखित नोटिस क्यों नहीं लगाया?
👉 क्या यह सिर्फ एक बहाना है या अधिकारियों की बड़ी लापरवाही?
​आप इस वीडियो को शेयर करें ताकि इन महिलाओं की आवाज सरकार और उच्च अधिकारियों तक पहुंचे!
​
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    23 hrs ago
  • हजारीबाग JPSC-JSSC विवाद की CBI जांच हो, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग द्वारा राज्य में JPSC एवं JSSC द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं, परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी तथा परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की भूमिका पर उठ रहे सवालों पर प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा वर्षों की कठिन मेहनत एवं संघर्ष के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होते हैं। ऐसे में यदि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगता है तो यह केवल अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि JPSC एवं JSSC से संबंधित सभी विवादित मामलों की सीबीआई से निष्पक्ष, समयबद्ध एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। जिन अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों अथवा परीक्षा संचालन एजेंसियों की भूमिका जांच में दोषपूर्ण पाई जाए, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु परीक्षा प्रणाली में तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधार लागू किए जाएं तथा भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाए। हजारीबाग विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार, पेपर लीक, अनियमितता तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार एवं संबंधित आयोगों को युवाओं का विश्वास पुनः स्थापित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यदि सरकार एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। परिषद सदैव छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करती रहेगी। जिला संयोजक साहिल कुमार ने कहा कि अभाविप आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखेगा। सरकार को विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेना होगा , विद्यार्थियों को उचित न्याय मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    हजारीबाग JPSC-JSSC विवाद की CBI जांच हो, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: ABVP
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग द्वारा राज्य में JPSC एवं JSSC द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं, परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी तथा परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की भूमिका पर उठ रहे सवालों पर प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा वर्षों की कठिन मेहनत एवं संघर्ष के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होते हैं। ऐसे में यदि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगता है तो यह केवल अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि JPSC एवं JSSC से संबंधित सभी विवादित मामलों की सीबीआई से निष्पक्ष, समयबद्ध एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। जिन अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों अथवा परीक्षा संचालन एजेंसियों की भूमिका जांच में दोषपूर्ण पाई जाए, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु परीक्षा प्रणाली में तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधार लागू किए जाएं तथा भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाए। हजारीबाग विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार, पेपर लीक, अनियमितता तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार एवं संबंधित आयोगों को युवाओं का विश्वास पुनः स्थापित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यदि सरकार एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। परिषद सदैव छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करती रहेगी। जिला संयोजक साहिल कुमार ने कहा कि अभाविप आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखेगा। सरकार को विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेना होगा , विद्यार्थियों को उचित न्याय मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हजारीबाग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी अभाविप ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की है। हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने JPSC और JSSC से जुड़े सभी विवादित मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध सीबीआई जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों और परीक्षा एजेंसियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार और पेपर लीक किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है तथा सरकार को युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। जिला संयोजक साहिल कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन तेज करेगा।
    3
    झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हजारीबाग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी अभाविप ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की है।
हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने JPSC और JSSC से जुड़े सभी विवादित मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध सीबीआई जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों, बिचौलियों और परीक्षा एजेंसियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार और पेपर लीक किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है तथा सरकार को युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। जिला संयोजक साहिल कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन तेज करेगा।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • Akhilesh Yadav's Parliament Speech || Akhilesh Yadav Raises 'Chanda Chori' Issue in Parliament.#akhileshyadav #loksabha #loksabhaspeech #loksabhasession #loksabhasession2026 #parliament #parliamentspeech #sansadtv #sansadspeech #parliamentsession #parliamentsession2026 #smajwadiparty #indianparliament #sansad #akhileshyadav #loksabha #loksabhaspeech #loksabhasession #loksabhasession2026 #parliament #parliamentspeech #sansadtv #sansadspeech #parliamentsession #parliamentsession2026 #smajwadiparty #indianparliament #sansad
    1
    Akhilesh Yadav's Parliament Speech || Akhilesh Yadav Raises 'Chanda Chori' Issue in Parliament.#akhileshyadav #loksabha

#loksabhaspeech

#loksabhasession #loksabhasession2026 #parliament #parliamentspeech #sansadtv #sansadspeech

#parliamentsession #parliamentsession2026

#smajwadiparty #indianparliament #sansad
#akhileshyadav #loksabha
#loksabhaspeech
#loksabhasession #loksabhasession2026 #parliament #parliamentspeech #sansadtv #sansadspeech
#parliamentsession #parliamentsession2026
#smajwadiparty #indianparliament #sansad
    user_SUDHIR KUMAR SAW
    SUDHIR KUMAR SAW
    Mandi Agent मरकाचो, कोडरमा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • तालाब का संधिकरण करने हेतु तथा मिट्टी कटाव का बचाव help yah hamare gaon ka ke बीचो-बीच yah sadak talab jiske kinare pure gaon ko jodte hue sadak Jo kafi kisanon ka आने-जाने ka tractor School jaane ka bacchon ka rasta aur bhi Ham Devi mandap Jana Ho bahut sare yahan per karya ke liye Hai to kripya karke is raste ko Sahi karne mein Sarkar Ho hamari madad Karen main kafi 2 salon se isko lekar main aage badh Raha Hun तो कृपा करके इसको ज्यादा से ज्यादा कभी भी इसके बगल में स्कूल भी है और कोई घटा ना घाटे बहुत पुराने पुराने virichh भी हैं बहुत सारे ped गिर भी गए हैं और जो पुराना वीरछ हैl इनको नहीं बचाया तो or badi durghatna ho sakti hai
    1
    तालाब का संधिकरण करने हेतु तथा मिट्टी कटाव का बचाव help
yah hamare gaon ka ke बीचो-बीच yah sadak talab jiske kinare pure gaon ko jodte hue sadak Jo kafi kisanon ka आने-जाने ka tractor School jaane ka bacchon ka rasta aur bhi Ham Devi mandap Jana Ho bahut sare yahan per karya ke liye Hai to kripya karke is raste ko Sahi karne mein Sarkar Ho hamari madad Karen main kafi 2 salon se isko lekar main aage badh Raha Hun तो कृपा करके इसको ज्यादा से ज्यादा कभी भी इसके बगल में स्कूल भी है और कोई घटा ना घाटे बहुत पुराने पुराने virichh भी हैं बहुत सारे ped गिर भी गए हैं और जो पुराना वीरछ हैl इनको नहीं बचाया तो or badi durghatna ho sakti hai
    user_Rakesh Kumar
    Rakesh Kumar
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.