Shuru
Apke Nagar Ki App…
*▪️कांक्षी सरकार धाम गुरु पूर्णिमा महोत्सव,महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज श्री से दबोह थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने ली गुरु दीक्षा एवं महामंडलेश्वर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया, लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध कांक्षी सरकार धाम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है!*
DHARMENDRA SINGH KAURAV
*▪️कांक्षी सरकार धाम गुरु पूर्णिमा महोत्सव,महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज श्री से दबोह थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने ली गुरु दीक्षा एवं महामंडलेश्वर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया, लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध कांक्षी सरकार धाम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है!*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया DIG चम्बल ओर SP ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण1
- उपचुनाव में मतदाता को नहीं होना चाहिए कोई परेशान मतदाताओं की सुविधा पुलिस ने बनाया सुरक्षा बल1
- गुरु पूर्णिमा पर त्रिमुखा देवी टीकरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, संत श्री 1008 कमलदास जी महाराज ने शिष्यों को दिया गुरु मंत्र दैनिक पुष्पांजलि टुडे भिंड। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भिंड जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन त्रिमुखा देवी टीकरी धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरु पूर्णिमा से लगातार दो दिनों तक धाम में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु गुरु एवं माता के दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर पूज्य श्री श्री 1008 कमलदास जी महाराज ने अपने शिष्यों को विधिवत गुरु मंत्र प्रदान कर उन्हें धर्म, सत्य, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। महाराज श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गुरु का सान्निध्य जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति एवं जीवन की वास्तविक सफलता प्राप्त कर सकता है। त्रिमुखा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने मां त्रिमुखा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की। पूरे धाम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन, गुरु वंदना और धार्मिक अनुष्ठानों से परिसर भक्तिमय हो उठा।इस दौरान पुष्पांजलि टुडे की टीम ने भी त्रिमुखा देवी के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्थना की तथा पूज्य श्री श्री 1008 कमलदास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज श्री ने टीम को समाजहित एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया।गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान धाम में सेवा कार्यों की भी सराहना की गई। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता और अनुशासित व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर आयोजन बताया।1
- जालौन में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है1
- जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक पर ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग जालौन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (जेडीसी) की विभिन्न शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार ने बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। कुठौंद, रामपुरा और माधौगढ़ स्थित जेडीसी बैंक शाखाओं में जनरेटर सेट उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार राम निरंजन पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भदेदरा, परगना कोंच ने 30 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह जेडीसी बैंक की उक्त शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, लेकिन जनवरी 2026 से संबंधित शाखाओं द्वारा जनरेटर का किराया नहीं दिया गया। आरोप है कि जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के मौखिक आदेश पर बिना जनरेटर लगाए ही उनके खातों में किराया जमा करने के निर्देश शाखा प्रबंधकों को दिए गए। ठेकेदार का कहना है कि इससे उसे जनरेटर सेवा का वास्तविक भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने तीनों शाखाओं के प्रबंधकों से कई बार संपर्क किया तो कथित तौर पर उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक के निर्देश पर उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में तीनों शाखा प्रबंधकों से हुई वीडियो कॉलिंग का प्रमाण भी होने का दावा किया है। शिकायती पत्र में महाप्रबंधक पर शाखा प्रबंधकों को दबाव में लेकर कथित रूप से नियम विरुद्ध कार्य कराने के आरोप लगाए गए हैं। ठेकेदार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसे जनरेटर सेवा का बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि शिकायती पत्र में लगाए गए आरोप ठेकेदार के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक एवं संबंधित शाखा प्रबंधकों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया ।1
- सुबह सड़क किनारे मिला युवक का शव फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया /कालपी में अज्ञात युवक की मौत से सनसनी /शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस* *कालपी के मुन्ना फुल पावर चौराहा ओवरब्रिज के पास मिला अज्ञात युवक का शव /पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *सुबह सड़क किनारे मिला युवक का शव फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया /कालपी में अज्ञात युवक की मौत से सनसनी /शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस* *कालपी के मुन्ना फुल पावर चौराहा ओवरब्रिज के पास मिला अज्ञात युवक का शव /पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी* जनपद जालौन कालपी नगर के व्यस्तम क्षेत्र मुन्ना फुल पावर चौराहा ओवरब्रिज के समीप गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने सड़क किनारे लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई वहीं सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उनके साथ सिपाही अभिषेक यादव भी मौजूद रहे पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया वहीं जांच के दौरान पुलिस को मृतक के हाथ पर देव लिखा हुआ दिखाई दिया जिसे पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है आप को बता दें स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक सुबह से अस्वस्थ अवस्था में क्षेत्र में घूमता दिखाई दे रहा था। कुछ देर बाद अचानक वह सड़क किनारे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए मृतक की तस्वीरें लीं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके वहीं पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों गुमशुदगी के रिकॉर्ड और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है शव मिलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है और लोग विभिन्न तरह की चर्चाएं कर रहे हैं पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी3