तिलवारा में रुपए और iPhone लूटने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, 800 रुपए-मोबाइल और बाइक बरामद जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में छात्र से रुपए और मोबाइल छीनने की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 800 रुपए, iPhone मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तेवर भेड़ाघाट निवासी 19 वर्षीय रोहित सिंह लोधी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 सितंबर की रात लम्हेटा बायपास चौराहा स्थित भेड़ाघाट मोड़ पर खड़े होने के दौरान चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटेल वहां पहुंचा। आरोप है कि अर्पित ने उसकी जेब से 800 रुपए निकाल लिए और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद जब रोहित ने अपने भाई को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपी धक्का देकर उसका iPhone भी छीनकर बाइक से भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर केशर बस्ती मोड़ पर दबिश देकर आरोपी अर्पित उर्फ गोलू पटेल (लोधी), उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम चौकीताल थाना भेड़ाघाट को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात कबूल की और उसकी निशानदेही पर जेडीए गार्डन के पास छिपाकर रखी मोटरसाइकिल सहित लूटे गए रुपए और मोबाइल बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मारपीट, जुआ एक्ट, हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट और अवैध वसूली सहित 9 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, सतीश शुक्ला एवं आरक्षक शैलेंद्र पाटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #Jabalpur #JabalpurPolice #TilwaraPolice #CrimeNews #LootCase #Robbery #iPhoneLoot #PoliceAction #BreakingNews #JabalpurNews #MadhyaPradeshNews
तिलवारा में रुपए और iPhone लूटने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, 800 रुपए-मोबाइल और बाइक बरामद जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में छात्र से रुपए और मोबाइल छीनने की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 800 रुपए, iPhone मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तेवर भेड़ाघाट निवासी 19 वर्षीय रोहित सिंह लोधी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 सितंबर की रात लम्हेटा बायपास चौराहा स्थित भेड़ाघाट मोड़ पर खड़े होने के दौरान चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटेल वहां पहुंचा। आरोप है कि अर्पित ने उसकी जेब से 800 रुपए निकाल लिए और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद जब रोहित ने अपने भाई को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपी धक्का देकर उसका iPhone भी छीनकर बाइक से भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा
आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर केशर बस्ती मोड़ पर दबिश देकर आरोपी अर्पित उर्फ गोलू पटेल (लोधी), उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम चौकीताल थाना भेड़ाघाट को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात कबूल की और उसकी निशानदेही पर जेडीए गार्डन के पास छिपाकर रखी मोटरसाइकिल सहित लूटे गए रुपए और मोबाइल बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मारपीट, जुआ एक्ट, हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट और अवैध वसूली सहित 9 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, सतीश शुक्ला एवं आरक्षक शैलेंद्र पाटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #Jabalpur #JabalpurPolice #TilwaraPolice #CrimeNews #LootCase #Robbery #iPhoneLoot #PoliceAction #BreakingNews #JabalpurNews #MadhyaPradeshNews
- एसपी की जनसुनवाई में पहुंचीं 55 शिकायतें, शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जबलपुर। आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों से शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर एवं देहात के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनी गईं। #Jabalpur #JabalpurPolice #SPJabalpur #SamaptUpadhyay #JanSunwai #PoliceJanSunwai #PublicHearing #JabalpurNews #PoliceAction #CyberCrime #CrimeNews #MadhyaPradeshNews4
- *हनुमानजी की भक्ति में रंगे रामभक्त, संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धा*। गोटेगांव। श्री राम रामायण समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर *हनुमानजी की भक्ति में रंगे रामभक्त, संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धा*। गोटेगांव। श्री राम रामायण समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर श्री रामचरितमानस अखंड पाठ की परंपरा निभाई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को हनुमानजी को प्रिय संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन नरेंश, सतीश, महेश नामदेव जी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान रामभक्तों ने भजनों और संगीतमय प्रस्तुति के साथ श्रद्धापूर्वक पाठ किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीराम एवं हनुमानजी की आराधना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।1
- तीज महोत्सव पर फूलों से सजे भोलेनाथ, गूंजे जयकारे ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा वातावरण गोटेगांव। गुरु नानक वार्ड में स्थित प्रसिद्ध ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में तीज महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर में की गई विशेष साज-सज्जा और भगवान भोलेनाथ के ऊपर फूलों से बनाया गया फुलैरा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। फूलों से सजी यह अद्भुत छटा मंदिर परिसर की सुंदरता को और बढ़ा रही थी। तीज महोत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे और पूजा-अर्चना कर जयकारे लगाए। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखकर भगवान शिव का पूजन किया। रातभर चला भजन-कीर्तन मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। रातभर भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा, जिसमें महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने रातभर भगवान भोलेनाथ की सेवा और आराधना की। मंदिर परिसर में गूंजते भजनों और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा गुरु नानक वार्ड भक्तिमय नजर आया। दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु गुरु नानक वार्ड का ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में शुमार है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर में विशेष अवसरों पर नगर सहित दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। पति की लंबी आयु के लिए रखा तीज व्रत तीज का व्रत महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या और व्रत किया था। इसी परंपरा के चलते महिलाएं श्रद्धा के साथ तीज का व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। कई महिलाएं यह व्रत निर्जला रखती हैं। तीज के अवसर पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भी महिलाओं की विशेष भीड़ रही और पूरे दिन श्रद्धा एवं आस्था का माहौल बना रह1
- धनवाही में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, पेयजल-बिजली की समस्या पर भी जताया आक्रोश कटनी/बहोरीबंद। ग्राम धनवाही में करीब चार माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन के साथ पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी जमकर विरोध जताया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने मांग की कि चार माह से लंबित राशन का तत्काल वितरण कराया जाए तथा पेयजल और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।1
- दिव्यांग कोच में सोई मिली अज्ञात महिला, कटनी स्टेशन पर RPF ने उतारा कटनी रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से राजगीर जा रही जनता एक्सप्रेस (13202) के दिव्यांग कोच में एक अज्ञात महिला के सोए होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस कॉमर्शियल, RPF टीम और सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा। यात्रियों ने बताया कि मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला को दिव्यांग कोच में लिटाकर छोड़ दिया था। इसके बाद वह उसी कोच में यात्रा कर रही थी। महिला की स्वास्थ्य जांच कराने के साथ उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला को किसने और किन परिस्थितियों में ट्रेन में बैठाया, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।1
- 7 दिवसीय रामधुन का आयोजन हुआ प्रारंभ रैपुरा तहसील के ग्राम बघवार कला में 1 सप्ताह तक गूंजेगी सीताराम रामधुन1
- तिलवारा में रुपए और iPhone लूटने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, 800 रुपए-मोबाइल और बाइक बरामद जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में छात्र से रुपए और मोबाइल छीनने की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 800 रुपए, iPhone मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तेवर भेड़ाघाट निवासी 19 वर्षीय रोहित सिंह लोधी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 सितंबर की रात लम्हेटा बायपास चौराहा स्थित भेड़ाघाट मोड़ पर खड़े होने के दौरान चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटेल वहां पहुंचा। आरोप है कि अर्पित ने उसकी जेब से 800 रुपए निकाल लिए और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद जब रोहित ने अपने भाई को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपी धक्का देकर उसका iPhone भी छीनकर बाइक से भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर केशर बस्ती मोड़ पर दबिश देकर आरोपी अर्पित उर्फ गोलू पटेल (लोधी), उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम चौकीताल थाना भेड़ाघाट को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात कबूल की और उसकी निशानदेही पर जेडीए गार्डन के पास छिपाकर रखी मोटरसाइकिल सहित लूटे गए रुपए और मोबाइल बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मारपीट, जुआ एक्ट, हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट और अवैध वसूली सहित 9 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, सतीश शुक्ला एवं आरक्षक शैलेंद्र पाटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #Jabalpur #JabalpurPolice #TilwaraPolice #CrimeNews #LootCase #Robbery #iPhoneLoot #PoliceAction #BreakingNews #JabalpurNews #MadhyaPradeshNews2
- बंडा जहरीली शराब कांड: ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग, नहीं तो आंदोलन! 🚨 बंडा में जहरीली शराब कांड के पीड़ित परिवारों से मिले OBC महासभा के महेंद्र लोधी। मृतक परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी। आखिर पीड़ितों को न्याय कब? 🚨1