Shuru
Apke Nagar Ki App…
देशभर में NEET 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आई है। इस घटना से लाखों छात्रों में भारी चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई है, जिससे परीक्षा के दोबारा आयोजन की संभावना जताई जा रही है।
India News
देशभर में NEET 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आई है। इस घटना से लाखों छात्रों में भारी चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई है, जिससे परीक्षा के दोबारा आयोजन की संभावना जताई जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरोहा पुलिस ने किया जुबिलैन्ट फैक्ट्री चोरी कांड का खुलासा, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार अमरोहा पुलिस ने गजरौला स्थित जुबिलैन्ट फैक्ट्री के फैमिली क्वार्टर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के शत-प्रतिशत आभूषण बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में थाना गजरौला, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश पुत्र भीकू निवासी ग्राम देवीपुरा थाना टांडा जनपद धार, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया।बताया गया कि 27 अप्रैल 2026 को देश दीपक मिश्रा निवासी ऑफिसर कॉलोनी, जुबिलैन्ट फैक्ट्री ने थाना गजरौला में अपने क्वार्टर से सोने-चांदी के आभूषण और 11 हजार रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच और सर्विलांस के दौरान घटना के तार मध्य प्रदेश से जुड़े मिले। इसके बाद क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम मध्य प्रदेश रवाना हुई। पूछताछ में आरोपी सुरेश ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों पूनम और अम्बु उर्फ अम्बाराम के साथ मिलकर देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों की रेकी करता था। गिरोह विशेष रूप से उन फैक्ट्रियों को निशाना बनाता था जहां अधिकारियों और कर्मचारियों के फैमिली क्वार्टर बने होते थे।आरोपी ने बताया कि शुक्रवार रात और वीकेंड के दौरान बंद मकानों को चिन्हित कर औजारों से ताले तोड़कर चोरी की जाती थी। गिरोह केवल नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ही चोरी करता था ताकि आसानी से भागा जा सके और पकड़े जाने की संभावना कम रहे। मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी बेहद कम किया जाता था ताकि पुलिस सर्विलांस से बचा जा सके। आरोपी ने स्वीकार किया कि 25/26 अप्रैल 2026 की रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जुबिलैन्ट फैक्ट्री कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की नकदी उसके साथी अपने पास रख लिए थे, जबकि जेवरात सुरेश को बेचने के लिए दिए गए थे। घटना का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी द्वारा 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, एसआई सुभाष चंद चौहान,हे0का0 499 मनीष कुमार,हे0का0 अरविन्द कुमार,0का0 मानसिंह, प्रविन्द्र कुमार, संदीप कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।2
- मथुरा के बरसाना में पुलिस ने कस्बे के पूर्व चेयरमैन बलराज को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोगों की नजर आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- देशभर में NEET 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आई है। इस घटना से लाखों छात्रों में भारी चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई है, जिससे परीक्षा के दोबारा आयोजन की संभावना जताई जा रही है।1
- जिला अमरोहा के ग्राम रखेड़ा में खराब नाली के कारण रास्ता खराब अमरोहा जिले के ग्राम पंचायत रखेड़ा मेंखराब रास्ता से लोगों को हो रही है परेशानी सारा नाली का पानी रास्ते मे आ रहा है जिससे यहां के लोगों को निकलने मे परेशानी हो रही है ओर एक ग्रामीण ने अपने घर के आगे मोटे शिल्प डालकर पानी का निकाश बन्द कर दिया गया है जल्दी से जल्दी इन पर कार्य वाही करें1
- क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का मुकाबला एफ, सी, सी, क्रिकेट क्लब और डॉन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का मुकाबला एफ, सी, सी, क्रिकेट क्लब और डॉन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे चौधरी फहीमुद्दीन ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की उझारी हजरत शेख दाऊद बंदगी रहमतुल्ला अलैह के ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एफ, सी, सी, क्रिकेट क्लब एवं डॉन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ डॉन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया डॉन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का लक्ष्य दिया यह मैच 16-16 ओवरों का खेला गया जिसमें प्रीति बॉलर ने चार ओवर डालें एफ, सी, सी, क्रिकेट क्लब ने पीछा करते हुए 190 रन बनाकर कर कप्तान शोएब रैना ने अच्छी पारी खेल कर अपनी टीम को जीत हासिल कराली मेन बेस्ट मैन शोएब रैना रहा बेस्ट बॉलर अदनान बेली रहा मैन ऑफ द सीरीज शोएब रैना मैन ऑफ़ द मैच शोएब रैना मुख्य अतिथि चौधरी फहीमुद्दीन ने कप्तान शोएब रैना को जीत की बधाई देते हुए विजेता टीम को ₹20000 का पुरस्कार और ट्रॉफी देकर और सम्मानित किया उपविजेता टीम के कप्तान चौधरी इसरार को ₹10000 का पुरस्कार और ट्रॉफी देकर कहा कि खेलों का अपना अलग ही महत्व है खेल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है खेलों को खेल की भावनाओं से खेला जाना चाहिए खेलों से जीवन भी बन सकता है खेल कोटे से हर विभाग में नौकरियो से भविष्य बनाया जा सकता है इस अवसर पर मुख्य रूप हाजी बब्बन, इस्हाक़ उर्फ छोटे, आदिल चौधरी, चौधरी सोहेल, चौधरी नसर, आदि कॉमेटी के सदस्य चौधरी जक्वान, फैसल देसलान, अकिल चौधरी, डॉक्टर इसरार, चौधरी सादान राइडर, भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।3
- हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा क्षेत्र में गोलीकांड में घायल अतुल की इलाज के दौरान मौत। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया, वारदात में प्रयुक्त वाहन भी कब्जे में। बाकी आरोपियों की तलाश जारी।2
- आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की कृपा करें। इसके लिए हम सभी क्षेत्रवासी आपके सदैव आभारी रहेंगे। भवदीय, नाम: [muzammil choudhary] पता: [got moradabad] हस्ताक्षर: [muzammil choudhary] दिनांक: [12/05/2026]1
- थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक युवक का रजवाहे में शव मिलने से सनसनी फैली सनसनी रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़ स्याना बॉर्डर के पास नाले किनारे एक युवक का शव उसकी मोटरसाइकिल के साथ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान शिव कुमार (27) पुत्र कैलाश निवासी ग्राम करौंजी, थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह का आधिकारिक बयान भी जारी।1