Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर आरोपी के घर चस्पा किया इश्तेहार* *पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर आरोपी के घर चस्पा किया इश्तेहार*
Satya sahitya news
*पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर आरोपी के घर चस्पा किया इश्तेहार* *पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर आरोपी के घर चस्पा किया इश्तेहार*
More news from झारखंड and nearby areas
- *पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर आरोपी के घर चस्पा किया इश्तेहार* *पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर आरोपी के घर चस्पा किया इश्तेहार*1
- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई संपन्न समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती, प्रतिबंधित नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इनसे जुड़ी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर संबंधित विभागों की भूमिका और कार्ययोजना की समीक्षा की गई।1
- अभियान ‘विश्वास’ से 23 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कोडरमा पुलिस ने 7 लाख के मोबाइल लौटाए कोडरमा। कोडरमा पुलिस ने विशेष अभियान ‘विश्वास’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए आम नागरिकों के खोए हुए 23 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टेक्निकल सेल की टीम ने आधुनिक तकनीक, मोबाइल ट्रैकिंग और डेटा विश्लेषण के जरिए इन मोबाइलों का पता लगाया। लंबे समय से खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल धारकों ने कोडरमा पुलिस के प्रति आभार जताया। इस मौके पर एसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें और केंद्र सरकार के सी ई आई आर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल की खोज और आवश्यक कानूनी कार्रवाई समय पर की जा सके। कोडरमा पुलिस ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।1
- इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल मिलने पर 90 प्रतिशत दिव्यांग ने जताया आभार दुर्गापूजा के बाद आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़ जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन का दिया निर्देश’ ===================== दुर्गापूजा के बाद समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में सोमवार को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने एक-एक कर आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जनता दरबार में राजस्व, जमीन संबंधी विवाद, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन रसीद, पंजी-2 में सुधार, पेंशन भुगतान एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित मामले सामने आए। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्र ने स्पष्ट किया कि आमजनों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी संबंधित पदाधिकारी जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करें। 90 प्रतिशत दिव्यांग कुलवंश कुमार महतो को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, चेहरे पर लौटी खुशी जनता दरबार के दौरान ओरमांझी प्रखंड के बारीडीह निवासी 90 प्रतिशत दिव्यांग श्री कुलवंश कुमार महतो को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। जिला प्रशासन की इस त्वरित पहल से उन्हें आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ-साथ दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहायता मिली। इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल प्राप्त होने पर कुलवंश कुमार महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने भावुक होकर कहा, “मैंने यूट्यूब में देखा था कि आप हम जैसे लोगों की बहुत मदद करते हैं। आज जब हम डीसी साहब के जनता दरबार में आए, तो हमें निराश होकर वापस नहीं जाना पड़ा। जैसा सोचे थे, वैसा ही हमारा काम हो गया। आपके जैसा हर जिले में डीसी रहे तो हम जैसों को सोचना नहीं पड़ेगा।” कुलवंश महतो ने इस सहायता के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष गहन पुनरीक्षण के साथ राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन का निर्देश जनता दरबार में आमजनों की सुविधा और राजस्व संबंधी मामलों के समयबद्ध निष्पादन को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों के साथ-साथ राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों का भी नियमित रूप से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लंबित मामलों की समीक्षा करें, आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करें तथा आमजनों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने दें। दाखिल-खारिज, अवैध कब्जा, ऑनलाइन रसीद एवं पंजी-2 में सुधार के आवेदन प्राप्त जनता दरबार में जमीन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। इनमें दाखिल-खारिज, जमीन पर अवैध कब्जा हटाने, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने तथा पंजी-2 में त्रुटियों के सुधार से संबंधित मामले प्रमुख रहे। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित करते हुए मामलों का नियमानुसार यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अरगोड़ा अंचल कर्मचारी की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचे राजस्व कर्मचारी जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों ने अरगोड़ा अंचल के कर्मचारी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण मुण्डा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग रखी। इस पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आश्वस्त किया कि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन लक्ष्मी नारायण मुण्डा के आश्रितों के प्रति संवेदनशील है तथा उन्हें नियमानुसार देय सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आंगनबाड़ी सेविकाओं के चयन में अनियमितता की शिकायत, जांच के निर्देश जनता दरबार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के चयन में अनियमितता से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की निष्पक्षता एवं नियमानुसार जांच की जाए तथा जांच में जो तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएं। जनता दरबार में वृद्धा पेंशन की राशि का भुगतान लंबित रहने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। आवेदकों ने पेंशन राशि का भुगतान नहीं होने के कारण हो रही परेशानी से जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री को अवगत कराया। इस पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आवेदकों को जानकारी दी कि केंद्र सरकार से पेंशन की राशि प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही लाभुकों के बैंक खातों में पेंशन राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेंशन से जुड़े मामलों पर आवश्यक समन्वय बनाए रखने तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने पर जोर दिया। इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल मिलने पर 90 प्रतिशत दिव्यांग ने जताया आभार दुर्गापूजा के बाद आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़ जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन का दिया निर्देश’ ===================== दुर्गापूजा के बाद समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में सोमवार को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने एक-एक कर आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जनता दरबार में राजस्व, जमीन संबंधी विवाद, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन रसीद, पंजी-2 में सुधार, पेंशन भुगतान एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित मामले सामने आए। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्र ने स्पष्ट किया कि आमजनों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी संबंधित पदाधिकारी जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करें। 90 प्रतिशत दिव्यांग कुलवंश कुमार महतो को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, चेहरे पर लौटी खुशी जनता दरबार के दौरान ओरमांझी प्रखंड के बारीडीह निवासी 90 प्रतिशत दिव्यांग श्री कुलवंश कुमार महतो को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। जिला प्रशासन की इस त्वरित पहल से उन्हें आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ-साथ दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहायता मिली। इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल प्राप्त होने पर कुलवंश कुमार महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने भावुक होकर कहा, “मैंने यूट्यूब में देखा था कि आप हम जैसे लोगों की बहुत मदद करते हैं। आज जब हम डीसी साहब के जनता दरबार में आए, तो हमें निराश होकर वापस नहीं जाना पड़ा। जैसा सोचे थे, वैसा ही हमारा काम हो गया। आपके जैसा हर जिले में डीसी रहे तो हम जैसों को सोचना नहीं पड़ेगा।” कुलवंश महतो ने इस सहायता के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष गहन पुनरीक्षण के साथ राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन का निर्देश जनता दरबार में आमजनों की सुविधा और राजस्व संबंधी मामलों के समयबद्ध निष्पादन को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों के साथ-साथ राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों का भी नियमित रूप से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लंबित मामलों की समीक्षा करें, आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करें तथा आमजनों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने दें। दाखिल-खारिज, अवैध कब्जा, ऑनलाइन रसीद एवं पंजी-2 में सुधार के आवेदन प्राप्त जनता दरबार में जमीन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। इनमें दाखिल-खारिज, जमीन पर अवैध कब्जा हटाने, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने तथा पंजी-2 में त्रुटियों के सुधार से संबंधित मामले प्रमुख रहे। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित करते हुए मामलों का नियमानुसार यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अरगोड़ा अंचल कर्मचारी की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचे राजस्व कर्मचारी जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों ने अरगोड़ा अंचल के कर्मचारी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण मुण्डा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग रखी। इस पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आश्वस्त किया कि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन लक्ष्मी नारायण मुण्डा के आश्रितों के प्रति संवेदनशील है तथा उन्हें नियमानुसार देय सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आंगनबाड़ी सेविकाओं के चयन में अनियमितता की शिकायत, जांच के निर्देश जनता दरबार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के चयन में अनियमितता से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की निष्पक्षता एवं नियमानुसार जांच की जाए तथा जांच में जो तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएं। जनता दरबार में वृद्धा पेंशन की राशि का भुगतान लंबित रहने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। आवेदकों ने पेंशन राशि का भुगतान नहीं होने के कारण हो रही परेशानी से जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री को अवगत कराया। इस पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आवेदकों को जानकारी दी कि केंद्र सरकार से पेंशन की राशि प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही लाभुकों के बैंक खातों में पेंशन राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेंशन से जुड़े मामलों पर आवश्यक समन्वय बनाए रखने तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने पर जोर दिया।1
- *थाने के सामने ‘मौत की टक्कर’: हाईवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत; 6 यात्री घायल, दो मायागंज रेफर* *रसलपुर थाना के सामने भीषण हादसा, चीख-पुकार से गूंजा इलाका; सड़क किनारे खड़ी जब्त गाड़ियों पर भड़के ग्रामीण, बोले—सड़क संकरी है, फिर भी नहीं हट रहीं गाड़ियां* भागलपुर के रसलपुर थाना के ठीक सामने सोमवार की सुबह रफ्तार का ऐसा खूनी खेल देखने को मिला, जिसने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं यात्रियों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा और एनटीपीसी की फ्लाई ऐश से लदे हाईवा के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा चालक अमित ठाकुर (21) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 6 यात्री घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और ग्रामीणों व डायल 112 पुलिस की मदद से घायलों को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया मृतक अमित ठाकुर सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन गांव निवासी लुटेशर ठाकुर का पुत्र था बताया जाता है कि वह बिहार बॉर्डर की ओर से यात्रियों को लेकर एकचारी रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान रसलपुर थाना के सामने तीखे मोड़ पर फ्लाई ऐश से लदा हाईवा (नंबर BR10GB2120) सामने आ गया। आरोप है कि हाईवा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गलत दिशा में आकर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ई-रिक्शा पर सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अमित ठाकुर को बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है सड़क पर खड़ी जब्त गाड़ियां भी सवालों के घेरे में हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क किनारे खड़ी जब्त गाड़ियों पर फूट पड़ा ग्रामीणों का आरोप है कि रसलपुर थाना के सामने सड़क पहले से ही संकरी है ऐसे में जब्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा रखने से आवागमन के लिए जगह और कम हो जाती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है स्थानीय राहगीर निगम भगत ने सवाल उठाया कि जब सड़क पर पहले से जगह की कमी है, तो जब्त गाड़ियों को किनारे खड़ा कर आम लोगों की परेशानी क्यों बढ़ाई जा रही है उन्होंने पुलिस प्रशासन से इन वाहनों को किसी दूसरी जगह रखने की मांग की वहीं, स्थानीय निवासी रूबी देवी ने बताया कि हादसा उनके घर के सामने ही हुआ। उनका आरोप है कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग कई बार थानाध्यक्ष से गाड़ियां हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ घायलों में बसंत राय के कई लोग, दो की हालत गंभीर हादसे में घायल लोगों को ग्रामीणों और डायल 112 की पुलिस की मदद से कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया वहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया। गंभीर रूप से घायल बृजेश तांती और प्रिंस कुमार की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया घायलों की पहचान बृजेश तांती, राजेश मंडल, भुवनेश्वर पासवान, आयुष कुमार, रोजी देवी और प्रिंस कुमार के रूप में बताई गई है। सभी के बसंत राय का रहने है रसलपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हाईवा चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर भेजा गया है रसलपुर थाना के ठीक सामने हुए इस हादसे ने दो बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं पहला, तीखे मोड़ पर भारी वाहनों की रफ्तार और लापरवाही पर लगाम कैसे लगेगी दूसरा, सड़क किनारे खड़े जब्त वाहनों के कारण रास्ता संकरा होने की शिकायत पर कार्रवाई कब होगी जिस जगह लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मौजूद है, उसी के सामने एक युवक की जान चली गई। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन केवल हादसे की जांच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने और दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाएगा सवाल सीधा है—क्या किसी और परिवार के घर मातम छाने से पहले व्यवस्था सुधरेगी बाइट -- रूबी देबी स्थानीय बाइट -- निगम कूमार भगत स्थानीय लोग4
- मोतनाजे ज़मीन मामले को लेकर प्रदर्शन करियो को पुलिस ने किया डीटेन जिसमें बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह गोविंदपुर पूर्व मो कामरान को डिटेन किया है। #Nawada मोतनाजे ज़मीन मामले को लेकर प्रदर्शन करियो को पुलिस ने किया डीटेन जिसमें बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह गोविंदपुर पूर्व मो कामरान को डिटेन किया है। #Nawada1
- गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत की मुखिया पर लगाए गए आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों का कहना है कि मुखिया के खिलाफ लगाए गए तमाम आरोप पूरी तरह से निराधार, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित हैं। समर्थकों का आरोप है कि पंचायत में हो रहे विकास कार्यों से बौखलाए कुछ विरोधी तत्व मुखिया की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और बिना किसी ठोस सबूत के किसी की प्रतिष्ठा को ठेस न पहुंचे।" गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत की मुखिया पर लगाए गए आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों का कहना है कि मुखिया के खिलाफ लगाए गए तमाम आरोप पूरी तरह से निराधार, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित हैं। समर्थकों का आरोप है कि पंचायत में हो रहे विकास कार्यों से बौखलाए कुछ विरोधी तत्व मुखिया की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और बिना किसी ठोस सबूत के किसी की प्रतिष्ठा को ठेस न पहुंचे।"1
- 😂 जयराम महतो और बच्चे का मजेदार वीडियो! 🤣 झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने एक छोटे बच्चे से 6 का पहाड़ा सिखाने और सुनाने से जुड़ा मजेदार पल साझा किया। इस दौरान का यह फनी मोमेंट्स वीडियो लोगों को खूब पसंद आ सकता है। 😍 📹 देखिए पूरा वीडियो और बताइए कि आपको यह मजेदार पल कैसा लगा! 👍 वीडियो पसंद आए तो LIKE करें। 💬 अपनी प्रतिक्रिया COMMENT में जरूर दें। 🔔 ऐसे ही झारखंड के मजेदार पल और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को SUBSCRIBE करें। 📲 वीडियो को अपने दोस्तों के साथ SHARE करना न भूलें। 📺 सत्य साहित्य न्यूज़ — सच की कलम समाज के नाम। #JairamMahato #जयराममहतो #DumriMLA #FunnyMoments #ViralVideo #JharkhandNews #झारखंड #FunnyVideo #SatyaSahityaNews #सत्यसाहित्यन्यूज 😂 जयराम महतो और बच्चे का मजेदार वीडियो! 🤣 झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने एक छोटे बच्चे से 6 का पहाड़ा सिखाने और सुनाने से जुड़ा मजेदार पल साझा किया। इस दौरान का यह फनी मोमेंट्स वीडियो लोगों को खूब पसंद आ सकता है। 😍 📹 देखिए पूरा वीडियो और बताइए कि आपको यह मजेदार पल कैसा लगा! 👍 वीडियो पसंद आए तो LIKE करें। 💬 अपनी प्रतिक्रिया COMMENT में जरूर दें। 🔔 ऐसे ही झारखंड के मजेदार पल और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को SUBSCRIBE करें। 📲 वीडियो को अपने दोस्तों के साथ SHARE करना न भूलें। 📺 सत्य साहित्य न्यूज़ — सच की कलम समाज के नाम। #JairamMahato #जयराममहतो #DumriMLA #FunnyMoments #ViralVideo #JharkhandNews #झारखंड #FunnyVideo #SatyaSahityaNews #सत्यसाहित्यन्यूज1