Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from Sonbhadra and nearby areas
- Post by Manish Dev1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट1
- मंत्री संजय निषाद का सख्त रुख — मछली पालन योजना में गड़बड़ी पर होगी बड़ी कार्रवाई | ओबरा (सोनभद्र) 1️⃣ सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने रिहंद बांध और ओबरा गांव में मछली पालन योजनाओं की समीक्षा की। 2️⃣ निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कई पात्र लाभार्थियों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। 3️⃣ आरोप है कि प्रभावशाली लोगों और चहेतों को नियमों के विरुद्ध लाभ दिया गया। 4️⃣ मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। 5️⃣ मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ केवल पात्र गरीब निषाद/मछुआरा समुदाय को ही मिलना चाहिए। 6️⃣ मछली के चारा और बच्चों (फिंगरलिंग) की आपूर्ति निगम द्वारा होनी थी, लेकिन फर्जी बिलों के आधार पर भुगतान के आरोप सामने आए। 7️⃣ मंत्री के सवालों पर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे घोटाले की आशंका गहरा गई। 8️⃣ शिकायत मिली कि 40-50 किमी दूर के लोगों के आधार कार्ड व बैंक पासबुक लेकर कागजी लाभ दिखाकर धन हड़पा गया। 9️⃣ मंत्री ने लाभार्थियों को बुलाकर बयान लेने और उसी आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 🔟 मंत्री के सख्त रुख से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप, स्थानीय लोगों में जगी उम्मीद। ➡️ अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों और बिचौलियों पर क्या कार्रवाई होती है और पात्र लाभार्थियों को कब तक मिलेगा उनका हक3
- राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोनभद्र के चर्चित जयपुरिया स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला एक बार फिर गरमा गया है। महीनों पहले हुई इस घटना में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर पीड़ित छात्र यश जायसवाल की मां, विभा जायसवाल ने दोबारा एक वीडियो जारी कर शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुराना है मामला, पर जख्म आज भी ताजा बता दें कि यह वही मामला है जिसमें कक्षा 12वीं के छात्र को महज दो महीने की फीस न भरने पर डंडे से पीटा गया था, जिसके बाद छात्र अचेत हो गया था। उस समय इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि रसूखदार स्कूल प्रबंधन के दबाव में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। नया वीडियो और माँ की चेतावनी हाल ही में सामने आए वीडियो में विभा जायसवाल ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा आज भी उस खौफनाक मंजर को भूल नहीं पाया है। डर के कारण उसने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी और अब वह मानसिक रूप से इतना टूट चुका है कि बार-बार आत्महत्या की बात करता है। सत्ता और रसूख के आगे प्रशासन मौन? पीड़िता ने पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे और प्रिंसिपल सचिन चौधरी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बार-बार धमकियां दी जा रही हैं। माँ का सवाल है कि क्या एक गरीब मां को रसूखदारों के खिलाफ न्याय मिलेगा? उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उनके बेटे को कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार स्कूल के मालिक, प्रिंसिपल और प्रबंधन के अन्य लोग होंगे। इस नए वीडियो के वायरल होने के बाद अब स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में फिर से रोष देखा जा रहा है। देखना यह होगा कि क्या इस बार जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय इस पुरानी घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हैं या नहीं।1
- सोनभद्र।जनपद सोनभद्र के बिजली विभाग के कार्यालय पर किसान नौजवान के कार्यकर्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर को लेकर के विरोध प्रदर्शन किया गया वह ज्ञापन सोपा गया1