logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलिया के पशुहाड़ी में दहशत: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से हड़कंप, बलिया के पशुहाड़ी में दहशत: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से हड़कंप, स्वाइन फ्लू की आशंका या गंभीर लापरवाही? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट! उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बेल्थरारोड तहसील का पशुहाड़ी गांव इस वक्त गहरे सदमे और दहशत के साए में है। एक ही हंसते-खेलते गरीब परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत हो चुकी है, और वजह बताई जा रही है एक रहस्यमयी बीमारी—जिसकी स्वाइन फ्लू होने की आशंका जताई जा रही है। भारत मीडिया की टीम जब पशुहाड़ी गांव में पीड़ित परिवार के झोपड़ीनुमा घर पहुंची, तो तस्वीरें बेहद चिंताजनक थीं। गरीबी का आलम यह है कि टाटी बांधकर ओट बनाई गई है, और उसी तंग जगह में बकरियों के साथ परिवार रहने को मजबूर था। घर में गंदगी का अंबार, चूल्हे की लकड़ियों का ढेर और हैंडपंप के पास घूमते चूहे-छछूंदर... यानी बीमारियों को खुला न्योता। घर के तीन लोग—आशा देवी, जोन्हिया देवी और 24 साल की मासूम प्रीति—अब इस दुनिया में नहीं हैं। प्रीति, जिसकी अगले साल मार्च में शादी होने वाली थी, उसका अचानक प्लेटलेट्स गिर गया, शुगर और यूरिक एसिड बढ़ गया और देखते ही देखते उसकी सांसें थम गईं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। बलिया सीएमओ के निर्देश पर एंबुलेंस भेजकर परिवार के बचे दो चिरागों—शिवचंद राजभर और उनके इकलौते बेटे—को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि लगभग एक महीने से पूरे परिवार को खाना तीखा लगता था और तबीयत बिगड़ रही थी। सीयर सीएचसी की टीम ने सैंपल तो लिए हैं, लेकिन मौत की सटीक वजह पर अब तक खुलकर बोलने से बच रही है। उधर सीयर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने स्वाइन फ्लू के लक्षणों से साफ इनकार किया है। उनका मानना है कि समय पर इलाज न मिलना और लापरवाही भी इसकी वजह हो सकती है। फिलहाल गांव में सैनिटाइजेशन और छिड़काव की तैयारी है, और एसडीएम व एडीओ पंचायत को भी इसकी सूचना दे दी गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस रहस्यमयी बीमारी और तीन मौतों का असली गुनहगार कौन है? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या कोई खतरनाक संक्रमण? जिला अस्पताल से रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आ पाएगा। आइए सबसे पहले आपको सुनाते हैं शिवचंद राजभर के बड़े भाई हरिश्चंद्र राजभर और गांव के 'मास्टर साहब' यानी राजकुमार राजभर का क्या कहना है...

14 hrs ago
user_Sadik Ahmad Journalist
Sadik Ahmad Journalist
Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

बलिया के पशुहाड़ी में दहशत: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से हड़कंप, बलिया के पशुहाड़ी में दहशत: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से हड़कंप, स्वाइन फ्लू की आशंका या गंभीर लापरवाही? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट! उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बेल्थरारोड तहसील का पशुहाड़ी गांव इस वक्त गहरे सदमे और दहशत के साए में है। एक ही हंसते-खेलते गरीब परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत हो चुकी है, और वजह बताई जा रही है एक रहस्यमयी बीमारी—जिसकी स्वाइन फ्लू होने की आशंका जताई जा रही है। भारत मीडिया की टीम जब पशुहाड़ी गांव में पीड़ित परिवार के झोपड़ीनुमा घर पहुंची, तो तस्वीरें बेहद चिंताजनक थीं। गरीबी का आलम यह है कि टाटी बांधकर ओट बनाई गई है, और उसी तंग जगह में बकरियों के साथ परिवार रहने को मजबूर था। घर में गंदगी का अंबार, चूल्हे की लकड़ियों का ढेर और हैंडपंप के पास घूमते चूहे-छछूंदर... यानी बीमारियों को खुला न्योता। घर के तीन लोग—आशा देवी, जोन्हिया देवी और 24 साल की मासूम प्रीति—अब इस दुनिया में नहीं हैं। प्रीति, जिसकी अगले साल मार्च में शादी होने वाली थी, उसका अचानक प्लेटलेट्स गिर गया, शुगर और यूरिक एसिड बढ़ गया और देखते ही देखते उसकी सांसें थम गईं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। बलिया सीएमओ के निर्देश पर एंबुलेंस भेजकर परिवार के बचे दो चिरागों—शिवचंद राजभर और उनके इकलौते बेटे—को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि लगभग एक महीने से पूरे परिवार को खाना तीखा लगता था और तबीयत बिगड़ रही थी। सीयर सीएचसी की टीम ने सैंपल तो लिए हैं, लेकिन मौत की सटीक वजह पर अब तक खुलकर बोलने से बच रही है। उधर सीयर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने स्वाइन फ्लू के लक्षणों से साफ इनकार किया है। उनका मानना है कि समय पर इलाज न मिलना और लापरवाही भी इसकी वजह हो सकती है। फिलहाल गांव में सैनिटाइजेशन और छिड़काव की तैयारी है, और एसडीएम व एडीओ पंचायत को भी इसकी सूचना दे दी गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस रहस्यमयी बीमारी और तीन मौतों का असली गुनहगार कौन है? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या कोई खतरनाक संक्रमण? जिला अस्पताल से रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आ पाएगा। आइए सबसे पहले आपको सुनाते हैं शिवचंद राजभर के बड़े भाई हरिश्चंद्र राजभर और गांव के 'मास्टर साहब' यानी राजकुमार राजभर का क्या कहना है...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 फर्जीवाड़े के मामले में बलिया पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट भेजे गए 🔥🚔 📍 बलिया | 04 सितंबर 2026 ⚡ कोतवाली पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी! बलिया में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61 बीएनएस से संबंधित मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 👮 मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक बिरेन्द्र कुमार विश्वास की टीम ने मु0अ0सं0 60/25 से संबंधित आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रजनीश यादव (23), मोबिन (38) और धर्मेन्द्र कुमार सिंह (45) शामिल हैं। 🚔 पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। 👮‍♂️ कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिचलाघाट उ0नि0 बिरेन्द्र कुमार विश्वास के साथ कांस्टेबल नीलेश उपाध्याय, सुभाष चन्द्र यादव और अखिलेश शामिल रहे। 🔥 बलिया पुलिस का अपराधियों पर लगातार शिकंजा! 👍 खबर पसंद आए तो LIKE करें ↗️ ज्यादा से ज्यादा SHARE करें 💬 आपकी राय COMMENT में बताएं 🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए FOLLOW जरूर करें। #BalliaPolice 🚔 #BalliaNews 📰 #CrimeNews 🔥 #UPPolice 👮 #BreakingNews 🚨
    1
    🚨 फर्जीवाड़े के मामले में बलिया पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट भेजे गए 🔥🚔

📍 बलिया | 04 सितंबर 2026
⚡ कोतवाली पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी!
बलिया में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61 बीएनएस से संबंधित मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
👮 मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक बिरेन्द्र कुमार विश्वास की टीम ने मु0अ0सं0 60/25 से संबंधित आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रजनीश यादव (23), मोबिन (38) और धर्मेन्द्र कुमार सिंह (45) शामिल हैं।
🚔 पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
👮‍♂️ कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिचलाघाट उ0नि0 बिरेन्द्र कुमार विश्वास के साथ कांस्टेबल नीलेश उपाध्याय, सुभाष चन्द्र यादव और अखिलेश शामिल रहे।
🔥 बलिया पुलिस का अपराधियों पर लगातार शिकंजा!
👍 खबर पसंद आए तो LIKE करें
↗️ ज्यादा से ज्यादा SHARE करें
💬 आपकी राय COMMENT में बताएं
🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए FOLLOW जरूर करें।
#BalliaPolice 🚔 #BalliaNews 📰 #CrimeNews 🔥 #UPPolice 👮 #BreakingNews 🚨
    user_Pappu Pandey news
    Pappu Pandey news
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मऊ में 15 साल से बदहाल रास्ता, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुश्किलें मऊ में 15 साल से बदहाल रास्ता, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुश्किलें मऊ जनपद के खुरहट पोस्ट क्षेत्र के चकरदेवा गांव में करीब 15 वर्षों से रास्ते की हालत खराब होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। बारिश के दौरान रास्ते पर पानी और कीचड़ होने से बच्चों के कपड़े तक खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से रास्ते की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
    1
    मऊ में 15 साल से बदहाल रास्ता, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
मऊ में 15 साल से बदहाल रास्ता, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
मऊ जनपद के खुरहट पोस्ट क्षेत्र के चकरदेवा गांव में करीब 15 वर्षों से रास्ते की हालत खराब होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। बारिश के दौरान रास्ते पर पानी और कीचड़ होने से बच्चों के कपड़े तक खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से रास्ते की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
    user_न्यूज आपकी
    न्यूज आपकी
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कंदैला की धरती से उठा न्याय का संकल्प: स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम लगन मौर्य के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की उठी मांग अयोध्या। अयोध्या जनपद के ग्राम कंदैला में स्मृतिशेष श्री राम लगन मौर्य के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राजनीतिक और सामाजिक समर्थन लगातार सामने आ रहा है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम कंदैला पहुंचे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा और समस्याओं को सुना तथा न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार के समर्थन में जुटे लोगों ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि न्याय, सुरक्षा और कानून के निष्पक्ष क्रियान्वयन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उपस्थित लोगों ने मामले में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग अपनी जनता पार्टी की ओर से मांग की गई कि मामले में शामिल बताए जा रहे शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि जांच और कानूनी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़नी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे से बाहर नहीं रहने दिया जाना चाहिए। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग पार्टी की ओर से कहा गया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, मामले की परिस्थितियों और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। अपनी जनता पार्टी ने यह भी कहा कि यदि जांच और कानूनी मानकों के अनुसार आवश्यक पाया जाए तो संबंधित कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई पर विचार किया जाना चाहिए। पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग स्वामी प्रसाद मौर्य के दौरे के दौरान पीड़ित परिवार की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी की मांग है कि परिवार को आवश्यक और पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह बिना किसी भय के सामान्य जीवन जी सके। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। पार्टी नेताओं का कहना है कि परिवार को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि वास्तविक और प्रभावी सहायता मिलनी चाहिए। परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी या पुनर्वास सहायता देने की मांग अपनी जनता पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार के भविष्य की सुरक्षा के लिए परिवार के एक सदस्य को नियमानुसार सरकारी नौकरी अथवा उचित पुनर्वास सहायता प्रदान किए जाने की भी मांग की गई। पार्टी नेताओं का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां उत्पन्न हो जाती हैं, इसलिए सरकार और प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए परिवार के भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। “न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा” इस अवसर पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राम लगन मौर्य को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी। लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और न्याय की मांग को लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से लगातार उठाया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना था कि कानून का निष्पक्ष और समान रूप से पालन होना चाहिए तथा किसी भी मामले में दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच के बाद प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। न्याय की लड़ाई को जनसमर्थन ग्राम कंदैला में पीड़ित परिवार के समर्थन में जुटे जनसमूह ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि न्याय की मांग अब व्यापक जनचर्चा का विषय बन चुकी है। लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और कानून के दायरे में रहते हुए न्याय की मांग को लगातार उठाती रहेगी। उदय कुमार गौतम ने रखी पार्टी की मांग इस संबंध में उदय कुमार गौतम, प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश, अपनी जनता पार्टी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हो और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा, आर्थिक सहायता और भविष्य की सुरक्षा के लिए भी सरकार एवं प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। प्रमुख मांगें— शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। परिस्थितियों और कानून के अनुसार आवश्यक कठोर प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को पूर्ण एवं आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए। परिवार को नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को नियमानुसार सरकारी नौकरी अथवा उचित पुनर्वास सहायता प्रदान की जाए। राम लगन मौर्य को न्याय दो! न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा!
    2
    कंदैला की धरती से उठा न्याय का संकल्प: स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम लगन मौर्य के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की उठी मांग
अयोध्या। अयोध्या जनपद के ग्राम कंदैला में स्मृतिशेष श्री राम लगन मौर्य के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राजनीतिक और सामाजिक समर्थन लगातार सामने आ रहा है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम कंदैला पहुंचे।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा और समस्याओं को सुना तथा न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
पीड़ित परिवार के समर्थन में जुटे लोगों ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि न्याय, सुरक्षा और कानून के निष्पक्ष क्रियान्वयन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उपस्थित लोगों ने मामले में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई।
शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
अपनी जनता पार्टी की ओर से मांग की गई कि मामले में शामिल बताए जा रहे शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि जांच और कानूनी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़नी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे से बाहर नहीं रहने दिया जाना चाहिए।
दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग
पार्टी की ओर से कहा गया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, मामले की परिस्थितियों और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
अपनी जनता पार्टी ने यह भी कहा कि यदि जांच और कानूनी मानकों के अनुसार आवश्यक पाया जाए तो संबंधित कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई पर विचार किया जाना चाहिए।
पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
स्वामी प्रसाद मौर्य के दौरे के दौरान पीड़ित परिवार की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी की मांग है कि परिवार को आवश्यक और पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह बिना किसी भय के सामान्य जीवन जी सके।
इसके साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। पार्टी नेताओं का कहना है कि परिवार को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि वास्तविक और प्रभावी सहायता मिलनी चाहिए।
परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी या पुनर्वास सहायता देने की मांग
अपनी जनता पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार के भविष्य की सुरक्षा के लिए परिवार के एक सदस्य को नियमानुसार सरकारी नौकरी अथवा उचित पुनर्वास सहायता प्रदान किए जाने की भी मांग की गई।
पार्टी नेताओं का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां उत्पन्न हो जाती हैं, इसलिए सरकार और प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए परिवार के भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
“न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा”
इस अवसर पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राम लगन मौर्य को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी। लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और न्याय की मांग को लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से लगातार उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना था कि कानून का निष्पक्ष और समान रूप से पालन होना चाहिए तथा किसी भी मामले में दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच के बाद प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।
न्याय की लड़ाई को जनसमर्थन
ग्राम कंदैला में पीड़ित परिवार के समर्थन में जुटे जनसमूह ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि न्याय की मांग अब व्यापक जनचर्चा का विषय बन चुकी है। लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और कानून के दायरे में रहते हुए न्याय की मांग को लगातार उठाती रहेगी।
उदय कुमार गौतम ने रखी पार्टी की मांग
इस संबंध में उदय कुमार गौतम, प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश, अपनी जनता पार्टी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हो और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा, आर्थिक सहायता और भविष्य की सुरक्षा के लिए भी सरकार एवं प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
प्रमुख मांगें—
शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
परिस्थितियों और कानून के अनुसार आवश्यक कठोर प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।
पीड़ित परिवार को पूर्ण एवं आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए।
परिवार को नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिया जाए।
परिवार के एक सदस्य को नियमानुसार सरकारी नौकरी अथवा उचित पुनर्वास सहायता प्रदान की जाए।
राम लगन मौर्य को न्याय दो!
न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा!
    user_Jitendra
    Jitendra
    Local Politician गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार। 4 सितंबर 2026 सुप्रीम कोर्ट ने 3 सितंबर 2026 को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों/पत्रकारों/YouTubers आदि की एंट्री और फोटो-वीडियो संबंधी प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया। मामला प्रिया मिश्रा की याचिका से जुड़ा था और सुनवाई जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने की। राजस्थान के 16 अगस्त 2026 के आदेश में स्कूल में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश तथा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग के लिए पूर्व अनुमति की व्यवस्था थी। यूपी के संदर्भ में अयोध्या समेत कुछ जिलों के आदेशों का भी याचिका में उल्लेख था। यह कहना कि “सुप्रीम कोर्ट ने पूरे भारत में पत्रकारों की स्कूलों में एंट्री पर रोक लगा दी” गलत होगा। सही बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को Article 32 के तहत entertain नहीं किया, इसलिए संबंधित राज्य/जिला स्तर के आदेश फिलहाल लागू बने हुए हैं। कोर्ट ने कोई ऐसा नया अखिल-भारतीय प्रतिबंध लागू नहीं किया है। सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार UP-राजस्थान में फोटो, वीडियो, इंटरव्यू और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए अनुमति जरूरी। Neelam Express रिपोर्तर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
    1
    सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार।
4 सितंबर 2026
सुप्रीम कोर्ट ने 3 सितंबर 2026 को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों/पत्रकारों/YouTubers आदि की एंट्री और फोटो-वीडियो संबंधी प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया। 
मामला प्रिया मिश्रा की याचिका से जुड़ा था और सुनवाई जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने की। 
राजस्थान के 16 अगस्त 2026 के आदेश में स्कूल में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश तथा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग के लिए पूर्व अनुमति की व्यवस्था थी। 
यूपी के संदर्भ में अयोध्या समेत कुछ जिलों के आदेशों का भी याचिका में उल्लेख था। 
यह कहना कि “सुप्रीम कोर्ट ने पूरे भारत में पत्रकारों की स्कूलों में एंट्री पर रोक लगा दी” गलत होगा।
सही बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को Article 32 के तहत entertain नहीं किया, इसलिए संबंधित राज्य/जिला स्तर के आदेश फिलहाल लागू बने हुए हैं। कोर्ट ने कोई ऐसा नया अखिल-भारतीय प्रतिबंध लागू नहीं किया है। 
सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
UP-राजस्थान में फोटो, वीडियो, इंटरव्यू और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए अनुमति जरूरी।
Neelam Express
रिपोर्तर:- प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • तिलवा-रामपुर मार्ग पर बाढ़ का विकराल रूप: अतुल राय बोले- 10-12 डेरे डूबे, अब तक नहीं पहुंचा प्रशासन , तिलवा-रामपुर मार्ग पर बाढ़ का विकराल रूप: अतुल राय बोले- 10-12 डेरे डूबे, अब तक नहीं पहुंचा प्रशासन पूर्व सांसद अतुल राय ने क्षेत्र के दौरे के दौरान तिलवा-रामपुर मार्ग पर बाढ़ के गंभीर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रास्ते में मवेशियों के झुंड के साथ गांव की ओर जा रहे किसानों से बातचीत में पता चला कि करीब 10-12 डेरे बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। अतुल राय के मुताबिक, मौके पर दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही नजर आ रहा था और उस समय तक प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी प्रभावित लोगों के बीच नहीं पहुंचा था। उन्होंने कहा कि मां गंगा का स्वरूप विकराल हो गया है और उनकी टीम जरूरतमंदों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है।
    2
    तिलवा-रामपुर मार्ग पर बाढ़ का विकराल रूप: अतुल राय बोले- 10-12 डेरे डूबे, अब तक नहीं पहुंचा प्रशासन ,

तिलवा-रामपुर मार्ग पर बाढ़ का विकराल रूप: अतुल राय बोले- 10-12 डेरे डूबे, अब तक नहीं पहुंचा प्रशासन
पूर्व सांसद अतुल राय ने क्षेत्र के दौरे के दौरान तिलवा-रामपुर मार्ग पर बाढ़ के गंभीर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रास्ते में मवेशियों के झुंड के साथ गांव की ओर जा रहे किसानों से बातचीत में पता चला कि करीब 10-12 डेरे बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। अतुल राय के मुताबिक, मौके पर दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही नजर आ रहा था और उस समय तक प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी प्रभावित लोगों के बीच नहीं पहुंचा था। उन्होंने कहा कि मां गंगा का स्वरूप विकराल हो गया है और उनकी टीम जरूरतमंदों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • gorakhpur me sri krishna janmastmi mnate hue aur enjoy
    1
    gorakhpur me sri krishna janmastmi mnate hue aur enjoy
    user_Vrijesh Singh Yadav
    Vrijesh Singh Yadav
    Teacher जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बलिया की बेटी रागिनी अब अपने पैरों पर दौड़ेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रागिनी की बेबसी और मुफलिसी का संज्ञान लिया है। सीएम राहत कोष से रागिनी का इलाज होगा। इलाज का सम्पूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। डीएम मंगला प्रसाद ने रागिनी और उसके परिवार को बुलाया और इलाज की जानकारी दी।
    1
    बलिया की बेटी रागिनी अब अपने पैरों पर दौड़ेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रागिनी की बेबसी और मुफलिसी का संज्ञान लिया है। सीएम राहत कोष से रागिनी का इलाज होगा। इलाज का सम्पूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। डीएम मंगला प्रसाद ने रागिनी और उसके परिवार को बुलाया और इलाज की जानकारी दी।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 🚨 हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार! हल्दी पुलिस ने दबोचा 21 वर्षीय कृष्णा यादव 🔥🚔 📍 बलिया | 04 सितंबर 2026 ⚡ अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा! थाना हल्दी पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 👮 मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक, चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कृष्णा यादव पुत्र वशिष्ठ उर्फ भुअर यादव (21 वर्ष), निवासी परसिया, थाना हल्दी को अगरौली ढाला के पास दोपहर 12:15 बजे गिरफ्तार किया गया। ⚖️ गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना हल्दी में मु0अ0सं0 148/2026, धारा 109(1), 352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। 🚔 गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। 🔥 बलिया पुलिस का संदेश साफ—अपराध करोगे तो कार्रवाई तय है! 👍 खबर पसंद आए तो LIKE करें ↗️ ज्यादा से ज्यादा SHARE करें 💬 अपनी राय COMMENT में बताएं 🔔 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए FOLLOW जरूर करें। #BalliaNews 📰 #BalliaPolice 🚔 #CrimeNews 🔥 #UPPolice 👮 #BreakingNews 🚨
    1
    🚨 हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार! हल्दी पुलिस ने दबोचा 21 वर्षीय कृष्णा यादव 🔥🚔

📍 बलिया | 04 सितंबर 2026
⚡ अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा!
थाना हल्दी पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
👮 मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कृष्णा यादव पुत्र वशिष्ठ उर्फ भुअर यादव (21 वर्ष), निवासी परसिया, थाना हल्दी को अगरौली ढाला के पास दोपहर 12:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
⚖️ गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना हल्दी में मु0अ0सं0 148/2026, धारा 109(1), 352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
🚔 गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
🔥 बलिया पुलिस का संदेश साफ—अपराध करोगे तो कार्रवाई तय है!
👍 खबर पसंद आए तो LIKE करें
↗️ ज्यादा से ज्यादा SHARE करें
💬 अपनी राय COMMENT में बताएं
🔔 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए FOLLOW जरूर करें।
#BalliaNews 📰 #BalliaPolice 🚔 #CrimeNews 🔥 #UPPolice 👮 #BreakingNews 🚨
    user_Pappu Pandey news
    Pappu Pandey news
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नदी में लगाया मौत की छलांग देव दूत बने नाविक रेस्क्यू Live...! मऊ नदी में लगाया मौत की छलांग देव दूत बने नाविक रेस्क्यू Live...! मऊ जिले में तमसा नदी पर बने रेलवे पुल से एक व्यक्ति ने नदी की तेज धारा में छलांग लगा दी मौत को गले लगाने के इस खौफनाक कदम को देखकर घाट पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं लेकिन वहां मौजूद निषाद समाज के साहसी नाविकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ऐसा फरिश्ता बनकर काम किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। बिना एक पल गंवाए अपनी छोटी नावों को पानी में उतार दिया नाविकों की टोली ने आपसी तालमेल और तैराकी के बेहतरीन कौशल का परिचय देते हुए डूब रहे व्यक्ति तक तेजी से पहुंच बनाई पानी के तेज बहाव और संघर्ष के बीच नाविकों ने डूब रहे व्यक्ति को कसकर पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से नाव पर खींच लिया।
    1
    नदी में लगाया मौत की छलांग देव दूत बने नाविक रेस्क्यू Live...!

मऊ 
नदी में लगाया मौत की छलांग देव दूत बने नाविक रेस्क्यू Live...!
मऊ जिले में तमसा नदी पर बने रेलवे पुल से एक व्यक्ति ने नदी की तेज धारा में छलांग लगा दी मौत को गले लगाने के इस खौफनाक कदम को देखकर घाट पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं लेकिन वहां मौजूद निषाद समाज के साहसी नाविकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ऐसा फरिश्ता बनकर काम किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
बिना एक पल गंवाए अपनी छोटी नावों को पानी में उतार दिया नाविकों की टोली ने आपसी तालमेल और तैराकी के बेहतरीन कौशल का परिचय देते हुए डूब रहे व्यक्ति तक तेजी से पहुंच बनाई पानी के तेज बहाव और संघर्ष के बीच नाविकों ने डूब रहे व्यक्ति को कसकर पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से नाव पर खींच लिया।
    user_न्यूज आपकी
    न्यूज आपकी
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.