logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोरखपुर में सिपाही ने बच्ची का अपहरण कर हत्या की, दुष्कर्म की आशंका गोरखपुर में अभी फिरौती के लिए दस वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर देने की घटना के कुछ ही घंटे हुए थे कि एक अन्य घटना में एक सिपाही द्वारा दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर लाश फेंक देने का मामला सामने आया है।  आरोपित सिपाही अभिषेक यादव बहला-फुसलाकर जिला अस्पताल से बच्ची को साथ ले गया और चिउटहा पुल के पास एक टिनशेड कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जब बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक कर भाग गया। बच्ची के अपहरण के बाद लगातार तलाश में लगी पुलिस को बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे चिउटहा पुल के पास से शव बरामद हुआ। पुलिस ने दो सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि की जाएगी। जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के रहने वाले ई-रिक्शा चालक की 10 वर्षीय बेटी 28 जुलाई की रात जिला अस्पताल में भर्ती बड़ी बहन को खाना देकर घर लौट रही थी। अस्पताल परिसर में पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उससे बातचीत करता दिखा और बच्ची उसके साथ चली गई। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने तलाश शुरू की। बुधवार सुबह अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ।  पुलिस ने जिला अस्पताल से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर लगे करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे बच्ची को बाइक पर ले जाने वाले युवक की पहचान डायल-112 में तैनात गाजीपुर जिले के रहने वाले सिपाही अभिषेक यादव के रूप में हुई। SSP गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपित पर पहले भी युवती से छेड़खानी का मामला दर्ज था, जिसके चलते वह निलंबित रहा था। बाद में सितंबर 2025 में उसकी बहाली हुई थी। पूछताछ में आरोपित ने शोर मचाने पर बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने टिनशेड से बच्ची की चप्पल बरामद की है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी, बता दें कि यह मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है। SSP ने बताया कि आरोपी को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। आरोपी पर रासुका (एनएसए) भी लगाया जाएगा।

2 hrs ago
user_अनूप शुक्ला
अनूप शुक्ला
Gorakhpur, Uttar Pradesh•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोरखपुर @highlight“थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सदर अस्पताल से 10 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में बालिका का शव बरामद हुआ। प्रकरण में समुचित धाराओं गोरखपुर @highlight“थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सदर अस्पताल से 10 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में बालिका का शव बरामद हुआ। प्रकरण में समुचित धाराओं
    1
    गोरखपुर @highlight“थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सदर अस्पताल से 10 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में बालिका का शव बरामद हुआ। प्रकरण में समुचित धाराओं

    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    Furniture Manufacturer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लड़कियों की शिक्षा को रोजगार से जोड़कर आगे बढ़ाने के लिए करेंगे भरपूर प्रयास। अमीना गर्ल्स इंटर कॉलेज की कमान संभालने वाले एडवोकेट शमशाद आलम राइन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा जो बीच में छूट जाती है उसे रोक कर ऐसी नीतियां बनाएंगे ताकि उनकी शिक्षा रोजगार से जुड़ सके इससे आने वाले समय में उनका जीवन स्तर सुधरेगा और आर्थिक मजबूती से चहुंमुखी विकास होगा।
    1
    लड़कियों की शिक्षा को रोजगार से जोड़कर आगे बढ़ाने के लिए करेंगे भरपूर प्रयास।
अमीना गर्ल्स इंटर कॉलेज की कमान संभालने वाले एडवोकेट शमशाद आलम राइन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा जो बीच में छूट जाती है उसे रोक कर ऐसी नीतियां बनाएंगे ताकि उनकी शिक्षा रोजगार से जुड़ सके इससे आने वाले समय में उनका जीवन स्तर सुधरेगा और आर्थिक मजबूती से चहुंमुखी विकास होगा।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Teacher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर गोरखपुर में योग, यज्ञ, हवन और ध्यान का भव्य आयोजन | Om Fitness Yoga Sansthan | Guru Purnima 2026
    1
    गुरु पूर्णिमा पर गोरखपुर में योग, यज्ञ, हवन और ध्यान का भव्य आयोजन | Om Fitness Yoga Sansthan | Guru Purnima 2026
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गोरखपुर: कुआवार ग्राम सभा में पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में अनियमितता के आरोप, गोरखपुर: कुआवार ग्राम सभा में पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग गोरखपुर। सहजनवा क्षेत्र के कुआवार ग्राम सभा में पोखरे के सुंदरीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पोखरे के सुंदरीकरण के नाम पर सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया, जबकि मौके पर अपेक्षित कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पोखरे की सफाई, खुदाई, सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्य कागजों में तो दर्शाए गए हैं, लेकिन धरातल पर कार्य अधूरा है या कई स्थानों पर शुरू ही नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि बिना गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए ही सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मामले में ब्लॉक प्रशासन, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) तथा ग्राम प्रधान की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जो फेसबुक पर बहुत तेज से वायरल हो रहा है उनका कहना है कि यदि कार्य के अनुरूप भुगतान नहीं हुआ है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और पोखरे का सुंदरीकरण मानकों के अनुरूप कराया जाए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है
    1
    गोरखपुर: कुआवार ग्राम सभा में पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में अनियमितता के आरोप,
गोरखपुर: कुआवार ग्राम सभा में पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
गोरखपुर। सहजनवा क्षेत्र के कुआवार ग्राम सभा में पोखरे के सुंदरीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पोखरे के सुंदरीकरण के नाम पर सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया, जबकि मौके पर अपेक्षित कार्य दिखाई नहीं दे रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पोखरे की सफाई, खुदाई, सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्य कागजों में तो दर्शाए गए हैं, लेकिन धरातल पर कार्य अधूरा है या कई स्थानों पर शुरू ही नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि बिना गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए ही सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मामले में ब्लॉक प्रशासन, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) तथा ग्राम प्रधान की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जो फेसबुक पर बहुत तेज से वायरल हो रहा है उनका कहना है कि यदि कार्य के अनुरूप भुगतान नहीं हुआ है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और पोखरे का सुंदरीकरण मानकों के अनुरूप कराया जाए।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्रावण मास में यात्रियों की सुरक्षा के लिए SP रेलवे का सघन चेकिंग अभियान श्रावण मास मेला एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु SP रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र, CO रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम व CO रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह ने जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के सभी थाना, चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों, आरपीएफ, चेकिंग स्टाफ व डॉग स्क्वाड के साथ अपने-अपने रेलवे स्टेशन परिसरों, प्लेटफार्मों, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटरों, पार्किंग स्थलों, वेटिंग हॉलों, प्रवेश व निकासी द्वारों तथा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं एवं ज्वलनशील पदार्थों की सघन चेकिंग का विशेष अभियान चलाते हुए यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
    1
    श्रावण मास में यात्रियों की सुरक्षा के लिए SP रेलवे का सघन चेकिंग अभियान
श्रावण मास मेला एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु SP रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र, CO रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम व CO रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह ने जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के सभी थाना, चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों, आरपीएफ, चेकिंग स्टाफ व डॉग स्क्वाड के साथ अपने-अपने रेलवे स्टेशन परिसरों, प्लेटफार्मों, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटरों, पार्किंग स्थलों, वेटिंग हॉलों, प्रवेश व निकासी द्वारों तथा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं एवं ज्वलनशील पदार्थों की सघन चेकिंग का विशेष अभियान चलाते हुए यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • गोरखपुर ब्रेकिंग 🚨 जिला अस्पताल में खाना देने आई 10 साल की बच्ची लापता, पुलिस की वर्दी में आए व्यक्ति पर ले जाने का आरोप 🚨 गोरखपुर के जिला अस्पताल से एक 10 वर्षीय बच्ची के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति बच्ची को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित परिवार ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कोतवाली थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्या है पूरा मामला? मूल रूप से आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज निवासी परिवार पिछले चार वर्षों से गोरखपुर में रह रहा है। पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 27 जुलाई को उनकी बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दूसरी बेटी दीपिका शर्मा अपनी बहन के लिए खाना लेकर अस्पताल पहुंची। खाना खिलाने के बाद वह रात करीब 9 बजे घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों ने अस्पताल और आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। अस्पताल में भर्ती 13 वर्षीय बड़ी बहन ने बताया कि खाना खाते समय पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति उनके पास आया और घर का पता पूछने लगा। उसने कहा कि अगर किसी को घर जाना है तो वह छोड़ देगा। पहले उसने बड़ी बहन से चलने को कहा, लेकिन मना करने पर छोटी बहन के पीछे पड़ गया। बाद में जब वह घर के लिए निकली तो आरोपी भी उसके पीछे गया। परिवार का दावा है कि सीसीटीवी में बच्ची को आरोपी की बाइक पर बैठते हुए देखा गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
    1
    गोरखपुर ब्रेकिंग 🚨
जिला अस्पताल में खाना देने आई 10 साल की बच्ची लापता, पुलिस की वर्दी में आए व्यक्ति पर ले जाने का आरोप
🚨
गोरखपुर के जिला अस्पताल से एक 10 वर्षीय बच्ची के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति बच्ची को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़ित परिवार ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कोतवाली थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला?
मूल रूप से आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज निवासी परिवार पिछले चार वर्षों से गोरखपुर में रह रहा है। पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
27 जुलाई को उनकी बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दूसरी बेटी दीपिका शर्मा अपनी बहन के लिए खाना लेकर अस्पताल पहुंची। खाना खिलाने के बाद वह रात करीब 9 बजे घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची।
परिजनों ने अस्पताल और आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला।
अस्पताल में भर्ती 13 वर्षीय बड़ी बहन ने बताया कि खाना खाते समय पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति उनके पास आया और घर का पता पूछने लगा। उसने कहा कि अगर किसी को घर जाना है तो वह छोड़ देगा। पहले उसने बड़ी बहन से चलने को कहा, लेकिन मना करने पर छोटी बहन के पीछे पड़ गया। बाद में जब वह घर के लिए निकली तो आरोपी भी उसके पीछे गया। परिवार का दावा है कि सीसीटीवी में बच्ची को आरोपी की बाइक पर बैठते हुए देखा गया है।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    Furniture Manufacturer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • राहुल गांधी पर BJP का बड़ा हमला | संबित पात्रा बोले- 'देश को भ्रमित करने का काम किया'
    1
    राहुल गांधी पर BJP का बड़ा हमला | संबित पात्रा बोले- 'देश को भ्रमित करने का काम किया'
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • यूपी में बड़ी वार×दात सिपाही ने ब*च्ची की अपह*रण के बाद ह*या की ला*श नदी में फेंकी, गोरखपुर जिला अस्पताल से उठा ले गया था... यूपी में बड़ी वार×दात सिपाही ने ब*च्ची की अपह*रण के बाद ह*या की ला*श नदी में फेंकी, गोरखपुर जिला अस्पताल से उठा ले गया था...
    1
    यूपी में बड़ी वार×दात सिपाही ने ब*च्ची की अपह*रण के बाद ह*या की ला*श नदी में फेंकी, गोरखपुर जिला अस्पताल से उठा ले गया था...

यूपी में बड़ी वार×दात सिपाही ने ब*च्ची की अपह*रण के बाद ह*या की ला*श नदी में फेंकी, गोरखपुर जिला अस्पताल से उठा ले गया था...
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.