logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेवर –जीटी रोड पर ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल, चालक ट्रक छोड़कर फरार बेवर/मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।

19 hrs ago
user_Akhalesh Kumar
Akhalesh Kumar
Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

बेवर –जीटी रोड पर ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल, चालक ट्रक छोड़कर फरार बेवर/मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई। परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई। केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई। महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
    1
    महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई।

परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई।

केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई।

महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • UP Panchayat Election 2026: अगस्त में होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? सरकार का बड़ा फैसला | UP Pradhan Chunav Date UP Panchayat Election 2026 Update: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानिए क्या अगस्त-सितंबर में आयोजित होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नई आरक्षण सूची (OBC, SC, ST, General) को लेकर क्या नए नियम लागू किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें! वीडियो में जानें: * यूपी ग्राम पंचायत चुनाव कब होंगे? * प्रधान चुनाव की नई आरक्षण सूची कैसे बनेगी? * इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। * राज्य निर्वाचन आयोग की नई तैयारियां। दोस्तों, अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो GD NEWS NETWORK को Like, Share और Subscribe जरूर करें!
    1
    UP Panchayat Election 2026: अगस्त में होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? सरकार का बड़ा फैसला | UP Pradhan Chunav Date
UP Panchayat Election 2026 Update: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानिए क्या अगस्त-सितंबर में आयोजित होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नई आरक्षण सूची (OBC, SC, ST, General) को लेकर क्या नए नियम लागू किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें!
वीडियो में जानें:
* यूपी ग्राम पंचायत चुनाव कब होंगे?
* प्रधान चुनाव की नई आरक्षण सूची कैसे बनेगी?
* इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला।
* राज्य निर्वाचन आयोग की नई तैयारियां।
दोस्तों, अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो GD NEWS NETWORK को Like, Share और Subscribe जरूर करें!
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • @लोकसभा भी दिनभर के लिए स्थगित. प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया@ अयोध्या चढ़ावा चोरी पर संसद में 'ड्रामा', पप्पू यादव बने पुजारी; दान करने पहुंचे राहुल गांधी ओर अनय नेता
    1
    @लोकसभा भी दिनभर के लिए स्थगित. प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया@


अयोध्या चढ़ावा चोरी पर संसद में 'ड्रामा', पप्पू यादव बने पुजारी; दान करने पहुंचे राहुल गांधी ओर अनय नेता
    user_K. Kumar Mathur
    K. Kumar Mathur
    Farmer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! 10:45 Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! 10:45
    1
    Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust!

10:45
Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust!
10:45
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। बेवर/मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला धनकारी में घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला धनकारी निवासी संदीप कुमार पुत्र राजकुमार (नन्नू), उम्र करीब 30 वर्ष, रात के समय घर की छत पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि उपचार के बाद परिजन संदीप को मैनपुरी से वापस घर ले आए, लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। 
बेवर/मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला धनकारी में घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला धनकारी निवासी संदीप कुमार पुत्र राजकुमार (नन्नू), उम्र करीब 30 वर्ष, रात के समय घर की छत पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक के नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया कि उपचार के बाद परिजन संदीप को मैनपुरी से वापस घर ले आए, लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.