बाल सृजन की सरस सरिता में अविरल प्रवाहित कल्पकथा की साहित्य-साधना साधना का 242वाँ सोपान। बाल सृजन की सरस सरिता में अविरल प्रवाहित कल्पकथा की साहित्य-साधना का २४२वाँ सोपान। प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित राष्ट्र प्रथम, हिन्दी भाषा, सनातन संस्कृति, एवं सद साहित्य हेतु कृत संकल्पित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि साहित्य साधना के पावन पथ पर अग्रसर संस्था के तत्वावधान में २४२वीं साप्ताहिक ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं साहित्यिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह काव्यगोष्ठी नवोदित बाल सृजनकारों एवं प्रबुद्ध साहित्यकारों के समन्वित स्वर से अनुप्राणित रही, जिसमें भाव, भाषा और अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत गुरु वंदना, गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के दिव्य उच्चारण से हुई, जिसने सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक आभा से आलोकित कर दिया। गरिमामयी आयोजन का सुचारु एवं प्रभावी संचालन दीदी राधा श्री शर्मा द्वारा अत्यंत स्नेह, संतुलन एवं साहित्यिक सौष्ठव से स्पंदित रहा इस अवसर पर देश के विभिन्न अंचलों से जुड़े बाल प्रतिभागियों—कु० आप्या जैन, कु० प्रकृति वर्मा, कु० आकांक्षा दुबे, कु० अद्विका द्विवेदी, अम्बरीष मिश्र, आरुष शर्मा, कु० गरिमा मिश्रा, कु० दिया मिश्रा, कु० राशि मिश्रा, कु० नीति मिश्रा एवं नैतिक मिश्र ने अपनी कोमल किंतु प्रभावपूर्ण अभिव्यक्तियों से श्रोताओं के हृदय को स्पंदित कर दिया। उनकी रचनाओं में बालमन की सहजता, संवेदनाओं की सरसता एवं राष्ट्र-धर्म के प्रति जागरूकता का अनुपम समावेश दृष्टिगोचर हुआ। साथ ही वरिष्ठ साहित्यकारों एवं गणमान्य प्रतिभागियों में, पं. अवधेश प्रसाद मिश्र मधुप, अमित पंडा अमिट रोशनाई, अतुल कुमार खरे, डाॅ. श्याम बिहारी मिश्र, विजय रघुनाथराव डांगे, पवनेश मिश्र की सृजनधर्मिता ने गोष्ठी को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनके अनुभवी काव्यपाठ ने न केवल साहित्यिक वातावरण को समृद्ध किया, बल्कि नवांकुरों के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत भी प्रदान किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में राष्ट्रभक्ति की भावधारा को सजीव करते हुए राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम्" का सामूहिक गायन किया गया, जिसने सम्पूर्ण वातावरण को देशप्रेम की अनुपम ऊर्जा से अभिसिंचित कर दिया। अंततः आयोजन के समापन पर संस्था परिवार की ओर से आमंत्रित अतिथियों, समस्त सहभागी साहित्यकारों एवं दर्शक श्रोताओं के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित की गई। यह काव्यगोष्ठी न केवल साहित्यिक अभिव्यक्ति का मंच बनी, बल्कि संस्कार, संस्कृति और सृजनशीलता के समन्वय का एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत कर गई।

- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती गैस समस्या और आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने और नियमित गैस सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की।1
- सुल्तानपुरी P1 की रिकॉर्डिंग है यह जो दो लेडी से बोल रहे हैं यह टॉर्चर करती हैं बताओ कमेंट में इन लोगों के साथ क्या करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें1
- हरियाणा के नूह निवासी 19 वर्षीय ट्रक चालक मोहम्मद जहीर ने तीन साल पहले सोशल मीडिया पर 24 वर्षीय विवाहित पंजाबी नर्स से दोस्ती की। एक दिन दोनों एक होटल में डिनर के लिए मिले, जहां उसने नर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद नर्स ने अपने पति को तलाक दे दिया। ईद के दिन उसने नर्स को नूह बुलाया, जहां उसने उसे बंधक बनाकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। जब नर्स ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने उसे गौमान खाने और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा। जब नर्स ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया, तो उसने नर्स को पीटा, जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया।1
- BAGHPAT DESK :- बागपत में जिला जाट महासभा ने बढ़ते नशे और प्रस्तावित नए शराब ठेकों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने एकत्र होकर नारेबाजी की। इस दौरान सोमेंद्र ढाका ने बताया कि बागपत में नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कुछ मेडिकल स्टोर्स पर नशीले इंजेक्शन और दवाइयां खुलेआम बेची जा रही हैं, जिससे युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। ढाका ने यह भी कहा कि इस संबंध में प्रशासन को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। महासभा ने प्रशासन से मांग की कि नशीले पदार्थों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए और नए शराब के ठेके खोलने के फैसले को भी वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए तो महासभा बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन के दौरान जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बागपत के नाम ज्ञापन लिखा। जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर महासभा के कई पदाधिकारी और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- मोदीजी ने बजाया नगाड़ा, थिरकीं ममता बनर्जी, असम में खड़गे के वादे, चार शादियों पर रोक लगाएंगे शाह, सपाईयों ने जेवर को गंगाजल से धुलवाया और विजयन ने खेला इमोशनल कार्ड ड्राइवर के बेटे को मंच पर बिठाया... देखिए चुनावी चिकल्लस राजपथ न्यूज़ पर....1
- *जहांगीराबाद के अमरगढ़ में रात 9 बजे के बाद पुलिस ने होटल बंद कराने की कोशिश का वीडियो वायरल हुआ। होटल संचालक ने चौकी प्रभारी और सिपाही पर पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जेल भेजने की धमकी का आरोप लगाया।* बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अमरगढ़ में रात 9 बजे के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा होटल बंद कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। होटल संचालक ने चौकी प्रभारी और एक सिपाही पर खाने के पैसे मांगने पर अभद्रता और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अमरगढ़ स्थित होटल पर पुलिसकर्मी खाना खाने आए, लेकिन पैसे मांगने पर विवाद हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि संचालक मुफ्त खाना देने से इनकार करता है, तो पुलिस गाली-गलौज करती है और रात 9 बजे होटल बंद करने का आदेश देती है। चौकी इंचार्ज के पहुंचने के बाद भी संचालक को चोरियों का जिम्मेदार ठहराया गया। SSP की कार्रवाईवायरल वीडियो के बाद SSP ने जांच शुरू करा दी है। सोशल मीडिया पर लोगों में पुलिस की दादागिरी को लेकर आक्रोश फैल गया है। अमरगढ़ ग्राम प्रधान ने भी चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। *कामिनी शर्मा*1
- बेंगलुरु: असम चुनावों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कहते हैं, "...श्री अमित शाह कह रहे हैं कि वे (BJP) दो-तिहाई सीटें जीतेंगे, लेकिन हम दो-तिहाई जीतेंगे, और वे एक-तिहाई जीतेंगे।"1
- Post by BCHANDEL1
- *खुदादिया ग्लोबल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 1st स्थापना दिवस, छात्रों की प्रस्तुतियों ने सभी का मोहा मन* संवाददाता शफीकुर्रहमान डिबाई क्षेत्र के खुदादिया स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के फाउंडर उमेश चंद्र गुप्ता व डायरेक्टर दीपक गुप्ता (युवराज) ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया, जिसके बाद विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक नाट्य रूपांतरण, लघु पटकथाओं पर आधारित प्रस्तुतियां एवं लोक नृत्य ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की अदाकारी और प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली रही कि मानो किसी टीवी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हो रहा हो। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी कला, अभिनय और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया। इस सफल आयोजन का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है, जिन्होंने छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और मंच पर प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय में उपस्थित अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।कार्यक्रम का संचालन एक्टिविटी इंचार्ज याशिका ने किया।कार्यक्रम में कॉर्डिनेटर शुभम शर्मा,अकाउंटेंट लता चौधरी,ऐकडेमिक इंचार्ज रजनी यादव,बृजेश कुमार,अनुज,रोनित,साधना,दीपिका,रूही,लायबा,बृजवाला,शालिनी एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा1