BAGHPAT DESK :- बागपत में जिला जाट महासभा ने बढ़ते नशे और प्रस्तावित नए शराब ठेकों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने एकत्र होकर नारेबाजी की। इस दौरान सोमेंद्र ढाका ने बताया कि बागपत में नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कुछ मेडिकल स्टोर्स पर नशीले इंजेक्शन और दवाइयां खुलेआम बेची जा रही हैं, जिससे युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। ढाका ने यह भी कहा कि इस संबंध में प्रशासन को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। महासभा ने प्रशासन से मांग की कि नशीले पदार्थों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए और नए शराब के ठेके खोलने के फैसले को भी वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए तो महासभा बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन के दौरान जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बागपत के नाम ज्ञापन लिखा। जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर महासभा के कई पदाधिकारी और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

- BAGHPAT DESK :- बागपत में जिला जाट महासभा ने बढ़ते नशे और प्रस्तावित नए शराब ठेकों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने एकत्र होकर नारेबाजी की। इस दौरान सोमेंद्र ढाका ने बताया कि बागपत में नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कुछ मेडिकल स्टोर्स पर नशीले इंजेक्शन और दवाइयां खुलेआम बेची जा रही हैं, जिससे युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। ढाका ने यह भी कहा कि इस संबंध में प्रशासन को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। महासभा ने प्रशासन से मांग की कि नशीले पदार्थों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए और नए शराब के ठेके खोलने के फैसले को भी वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए तो महासभा बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन के दौरान जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बागपत के नाम ज्ञापन लिखा। जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर महासभा के कई पदाधिकारी और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- AITC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल के CEO मनोज अग्रवाल से मिलने के लिए चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे।1
- पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वार्ड 219, दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट इलाके से लापरवाही की एक बेहद दुखद तस्वीर सामने आई है। यहां नाले की सफाई के दौरान 33 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर राहुल की डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार अजीत ने मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण और सेफ्टी इंतजाम के नाले में उतार दिया। राहुल सुंदर नगरी में अपनी बुजुर्ग मां संतोष के साथ रहता था और रोजाना 450 रुपये की मजदूरी पर काम करता था। बताया जा रहा है कि आज सुबह उसे क्यू पॉकेट का नाला साफ कराने के लिए लाया गया था, लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे वह नाले में डूब गया। सूचना मिलने पर सीमापुरी थाना पुलिस और यमुना बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकालकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने एमसीडी और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट इलाके में एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही ने एक गरीब परिवार से उसका सहारा छीन लिया। 33 वर्षीय राहुल, जो सुंदर नगरी के एमसीडी फ्लैट्स इलाके में अपनी बुजुर्ग मां संतोष के साथ रहता था, रोजाना 450 रुपये की दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार के मुताबिक, आज सुबह ठेकेदार अजीत राहुल को नाले की सफाई के काम के लिए दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट में लेकर आया था। आरोप है कि नाले की सफाई जैसे बेहद जोखिम भरे काम के बावजूद मजदूरों को कोई सुरक्षा उपकरण, रस्सी, जैकेट या सेफ्टी गियर उपलब्ध नहीं कराया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे काम के दौरान राहुल अचानक नाले में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीमापुरी थाना पुलिस और यमुना बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद राहुल को नाले से बाहर निकाला गया और तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ठेकेदार अजीत लंबे समय से बिना सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से काम करवा रहा है, जिससे मजदूरों की जान हमेशा खतरे में रहती है। परिवार ने एमसीडी अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि आला अधिकारी इस मामले में ठेकेदार और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim1
- डीडीए फ्लैट पुल प्रहलादपुर में पति ने स्लेंडर मार-मारकर की पत्नी की हत्या1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- अहमदाबाद (गुजरात): केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने PM मोदी द्वारा दूसरे सेमीकंडक्टर प्लांट के उद्घाटन पर कहा, "कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सानंद में स्थित भारत के दूसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह प्लांट, जिसने मात्र 14 महीनों में ही शिलान्यास से लेकर कमर्शियल उत्पादन तक का सफर तय किया है, ये बहुत तेजी से 'डबल-इंजन सरकार' में काम हुआ है। यह भारत के लिए गर्व का विषय भी है, ये दूसरा प्लांट होगा। इसके साथ ही हिम्मतनगर से खेड़ब्रह्मा तक की जो रेलवे लाइन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। कल से इस पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।"1