logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

+91 98017 46515 *पंचायती राज बिभाग गुमला के नाम से एक व्यक्ति द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को गुमराह कर पैसे ठगने का प्रयास किया जा रहा हैं ऊपर दिए हुए नंबर अथवा किसी दूसरे नंबर से भी पंचायती राज बिभाग के नाम से कॉल आए तो कृपया झांसे में ना आएं. कॉल करने वाले के पास पंचायत प्रतिनिधियों का नाम,डिटेल,एकाउंट नंबर,बीडीओ मैडम का नाम, आधार कार्ड संख्या ये सब पता हैं तो कृपया झांसे में ना आए ये आपका एकाउन्ट खाली कर सकता हैं

1 hr ago
user_Niraj kumar Sahu
Niraj kumar Sahu
पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
1 hr ago
2bcb0d29-ea7c-4e42-8b31-1b6db3276af9

+91 98017 46515 *पंचायती राज बिभाग गुमला के नाम से एक व्यक्ति द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को गुमराह कर पैसे ठगने का प्रयास किया जा रहा हैं ऊपर दिए हुए नंबर अथवा किसी दूसरे नंबर से भी पंचायती राज बिभाग के नाम से कॉल आए तो कृपया झांसे में ना आएं. कॉल करने वाले के पास पंचायत प्रतिनिधियों का नाम,डिटेल,एकाउंट नंबर,बीडीओ मैडम का नाम, आधार कार्ड संख्या ये सब पता हैं तो कृपया झांसे में ना आए ये आपका एकाउन्ट खाली कर सकता हैं

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिसई : योगगुरु के सानिध्य में विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं व शिक्षकों ने किया योगाभ्यास सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरगांव, मकुंदा सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकों को आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। 21 जून 2026 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर योगगुरु गजराज महतो द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसी के निमित सोमवार को योगगुरु द्वारा "करें योग रहें निरोग" के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास के माध्यम से ताड़ासन, वृक्षासन, कटि चक्रासन, त्रिकोणासन सहित योग के विभिन्न आसन सिखाया गया। हाथ व पैरों की सुदृढता के लिए सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास एवं बैठकर करने वाले आसनों में मंडुकासन, उष्ट्रासन, तितली आसन और पवन मुक्तासन का भी अभ्यास कराया गया। योगगुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे भारत देश के ऋषि मुनियों द्वारा बनाये गए योग रूपी जीवन दायिनी परंपरा को अब सारा विश्व अपनाने लगा है इसी के निमित प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने बताया कि योग जीवन जीने की एक पद्धति है इसके नियमित अभ्यास से 100 वर्षों से भी अधिक समय तक हमारे शरीर के बाहरी व अंदरूनी अंगों को क्रियाशील रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम के तीन अभ्यास भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भाती प्राणायाम तथा अनुलोम विलोम प्राणायाम से श्वास नली से लेकर किडनी तक अपना कार्य निर्वाध रूप से करता है। अंत में ध्यान शक्ति के विकास हेतु हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित कराया गया और विश्व के कल्याण हेतु वसुधैव कुटुंबकम का नारा बुलंद करते हुए शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    4
    सिसई : योगगुरु के सानिध्य में विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं व शिक्षकों ने किया योगाभ्यास
सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरगांव, मकुंदा सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकों को आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। 
21 जून 2026 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर योगगुरु गजराज महतो द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में योगाभ्यास कराया जा रहा है। 
इसी के निमित सोमवार को योगगुरु द्वारा "करें योग रहें निरोग" के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास के माध्यम से ताड़ासन, वृक्षासन, कटि चक्रासन, त्रिकोणासन सहित योग के विभिन्न आसन सिखाया गया।
हाथ व पैरों की सुदृढता के लिए सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास एवं बैठकर करने वाले आसनों में मंडुकासन, उष्ट्रासन, तितली आसन और पवन मुक्तासन का भी अभ्यास कराया गया। 
योगगुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे भारत देश के ऋषि मुनियों द्वारा बनाये गए योग रूपी जीवन दायिनी परंपरा को अब सारा विश्व अपनाने लगा है इसी के निमित प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने बताया कि योग जीवन जीने की एक पद्धति है इसके नियमित अभ्यास से 100 वर्षों से भी अधिक समय तक हमारे शरीर के बाहरी व अंदरूनी अंगों को क्रियाशील रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम के तीन अभ्यास भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भाती प्राणायाम तथा अनुलोम विलोम प्राणायाम से श्वास नली से लेकर किडनी तक अपना कार्य निर्वाध रूप से करता है। 
अंत में ध्यान शक्ति के विकास हेतु हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित कराया गया और विश्व के कल्याण हेतु वसुधैव कुटुंबकम का नारा बुलंद करते हुए शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • जैक (JAC )परीक्षा 2026: गुमला के मेधावी छात्रों का सम्मान गुमला नगर भवन में जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष गुमला जिले ने मैट्रिक में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान, इंटर कला में प्रथम, विज्ञान में द्वितीय और वाणिज्य में तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य में अपनी पहचान बनाई। समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 310 छात्र-छात्राओं तथा इंटर के टॉप विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। वहीं शिक्षा विभाग ने इसे सुनियोजित रणनीति और लगातार मॉनिटरिंग का नतीजा बताया।
    3
    जैक (JAC )परीक्षा 2026: गुमला के मेधावी छात्रों का सम्मान 
गुमला नगर भवन में जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष गुमला जिले ने मैट्रिक में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान, इंटर कला में प्रथम, विज्ञान में द्वितीय और वाणिज्य में तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य में अपनी पहचान बनाई।
समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 310 छात्र-छात्राओं तथा इंटर के टॉप विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। वहीं शिक्षा विभाग ने इसे सुनियोजित रणनीति और लगातार मॉनिटरिंग का नतीजा बताया।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गुमला में अब लेज़र मशीन द्वारा त्वचा संबंधित दाग-धब्बों और सफेद दाग का इलाज उपलब्ध है। यह तकनीक आपको बेदाग और स्वस्थ त्वचा पाने में मदद करेगी।
    1
    गुमला में अब लेज़र मशीन द्वारा त्वचा संबंधित दाग-धब्बों और सफेद दाग का इलाज उपलब्ध है। यह तकनीक आपको बेदाग और स्वस्थ त्वचा पाने में मदद करेगी।
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • तीन धुमकुडिया और एक चैक डैम का शिलान्यास किया। हेंमत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का विकास के लिए योजनाबद्ध काम कर रहें हैं। तोरपा विधायक सुदीप गुडिया। तीन धुमकुडिया और एक चैक डैम का शिलान्यास किया तोरपा विधायक। शुरू ऐप न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कर्रा प्रखंड के सोया, चिल्ली और कोनहप्पा गांव में धुमकुडिया भवन एंव लिमडा नदी में चेक डैम का शिलान्यास सोमवार को तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने नारियल फोड़कर विधि विधान पूर्वक किया। इस अवसर पर विधायक सुदीप गुडिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की सोच है की प्रत्येक गांव में गांव वालों को बैठक करने, आमसभा करने, एंव बच्चों के पढ़ाई के लिए गांव का अपना भवन जरुरी है, इसी सोच के चलते आज झारखंड सरकार धुमकुडिया भवन निर्माण करा रहा है। विधायक ने कहा की हमारे क्षेत्र में सिंचाई के अभाव मे आधा से अधिक जमीन परती रह जाता है। यदी हम बरसात का पानी जो नदी, डोसा से बहकर चला जाता है उसी पानी का संचय हम चैक डैम के द्वारा करेंगे तो हजारों एकड़ भूमि में सिंचित होगा और हम किसानों साल भर में दो से तीन फसल उत्पादन कर आत्म निर्भर होंगे। उन्होंने लोगों से कहें की हमलोगों को मोटा अन्नाज का खेती में विशेष जोर देना होगा, विशेषकर मडुवा का खेती सभी को करना चाहिए। आज मडुवा का मांग विदेश में बहुत अधिक हो रहा है। मडुवा का सेवन करने से शरीर में खुश बहुत जल्द बनता है और सुगर मरीजों को सालों भर मडुवा का सेवन करना चाहिए। विधायक ने कहा धुमकुडिया भवन या चैक डैम गुणवत्ता पूर्ण बनना चाहिए। इससे पूर्व स्थानीय महिला पुरुषों द्वारा स्थानीय नृत्य एंव माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। संचालन जेएमएम खुंटी जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल केशरी एंव धन्यवाद ज्ञापन जेएमएम कर्रा प्रखंड सचिव बिनोद उरांव ने किया‌। मौके पर जिला जेएमएम महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोगाडी, बक्सपु मुखिया पुनम बारला, उडिकेल पंचायत मुखिया क्षत्री हेमरोम,नैवी भेंगरा,केलेमेशिया ओड़िया, सुखराम उरांव,सवरती आईंदा,बाका लकड़ा राजू किस्पोट्टा के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
    1
    तीन धुमकुडिया और एक चैक डैम का शिलान्यास किया। हेंमत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का विकास के लिए योजनाबद्ध काम कर रहें हैं। तोरपा विधायक सुदीप गुडिया।
तीन धुमकुडिया और एक चैक डैम का शिलान्यास किया तोरपा विधायक।
शुरू ऐप न्यूज़ संवाददाता।
खुंटी।
तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कर्रा प्रखंड के सोया, चिल्ली और कोनहप्पा गांव में धुमकुडिया भवन एंव लिमडा नदी में चेक डैम का शिलान्यास सोमवार को तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने नारियल फोड़कर विधि विधान पूर्वक किया।
इस अवसर पर विधायक सुदीप गुडिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की सोच है की प्रत्येक गांव में गांव वालों को बैठक करने, आमसभा करने, एंव बच्चों के पढ़ाई के लिए गांव का अपना भवन जरुरी है, इसी सोच के चलते आज झारखंड सरकार धुमकुडिया भवन निर्माण करा रहा है।
विधायक ने कहा की हमारे क्षेत्र में सिंचाई के अभाव मे आधा से अधिक जमीन परती रह जाता है। यदी हम बरसात का पानी जो नदी, डोसा से बहकर चला जाता है उसी पानी का संचय हम चैक डैम के द्वारा करेंगे तो हजारों एकड़ भूमि में सिंचित होगा और हम किसानों साल भर में दो से तीन  फसल उत्पादन कर आत्म निर्भर होंगे। 
उन्होंने लोगों से कहें की हमलोगों को मोटा अन्नाज का खेती में विशेष जोर देना होगा,
विशेषकर मडुवा का खेती सभी को करना चाहिए। आज मडुवा का मांग विदेश में बहुत अधिक हो रहा है। मडुवा का सेवन करने से शरीर में खुश बहुत जल्द बनता है और सुगर मरीजों को सालों भर मडुवा का सेवन करना चाहिए।
विधायक ने कहा धुमकुडिया भवन या चैक डैम गुणवत्ता पूर्ण बनना चाहिए।
इससे पूर्व स्थानीय महिला पुरुषों द्वारा स्थानीय नृत्य एंव माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
संचालन जेएमएम खुंटी जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल केशरी एंव धन्यवाद ज्ञापन जेएमएम कर्रा प्रखंड सचिव बिनोद उरांव ने किया‌।
मौके पर जिला जेएमएम महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोगाडी, बक्सपु मुखिया पुनम बारला, उडिकेल पंचायत मुखिया क्षत्री हेमरोम,नैवी भेंगरा,केलेमेशिया ओड़िया, सुखराम उरांव,सवरती आईंदा,बाका लकड़ा राजू किस्पोट्टा के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    3 hrs ago
  • झारखंड के सिमडेगा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के शीर्ष-10 मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने सम्मानित किया। इस साल सिमडेगा ने वाणिज्य संकाय में राज्य स्तर पर टॉपर देकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उपायुक्त ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सफलता के मंत्र बताए।
    3
    झारखंड के सिमडेगा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के शीर्ष-10 मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने सम्मानित किया। इस साल सिमडेगा ने वाणिज्य संकाय में राज्य स्तर पर टॉपर देकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उपायुक्त ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सफलता के मंत्र बताए।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • फरार वारंटी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों के आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल चैनपुर थाना पुलिस ने लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों के फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए दोपहर बारह बजे बताया गया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पहले मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य छह बटा तेरह, दिनांक चार अप्रैल दो हजार तेरह, एसटी नंबर दो सौ अट्ठानवे बटा दो हजार तेरह के इश्तहार वारंटी अभियुक्त बहुरा तुरी, उम्र लगभग पचास वर्ष, पिता स्वर्गीय बना तुरी, ग्राम तिगावल थाना चैनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं दूसरे मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य आठ बटा तेइस, एसटी नंबर एक सौ बानवे बटा दो हजार तेइस के वारंटी अभियुक्त अशोक एक्का, उम्र लगभग उनतीस वर्ष, पिता स्वर्गीय पीयूष एक्का, ग्राम जमगई थाना चैनपुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के निष्पादन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी आगे भी जारी रहेगी।
    1
    फरार वारंटी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों के आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
चैनपुर थाना पुलिस ने लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों के फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए दोपहर बारह बजे बताया गया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
पहले मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य छह बटा तेरह, दिनांक चार अप्रैल दो हजार तेरह, एसटी नंबर दो सौ अट्ठानवे बटा दो हजार तेरह के इश्तहार वारंटी अभियुक्त बहुरा तुरी, उम्र लगभग पचास वर्ष, पिता स्वर्गीय बना तुरी, ग्राम तिगावल थाना चैनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
वहीं दूसरे मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य आठ बटा तेइस, एसटी नंबर एक सौ बानवे बटा दो हजार तेइस के वारंटी अभियुक्त अशोक एक्का, उम्र लगभग उनतीस वर्ष, पिता स्वर्गीय पीयूष एक्का, ग्राम जमगई थाना चैनपुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के निष्पादन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी आगे भी जारी रहेगी।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता पर गुमला में भव्य सम्मान समारोह आयोजित,माध्यमिक एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन से गुमला ने राज्य में लहराया परचम गुमला: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में गुमला जिले के विद्यार्थियों द्वारा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने के उपलक्ष्य में सोमवार, 11 मई 2026 को नगर भवन, गुमला में भव्य सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।इस वर्ष गुमला जिले ने जैक बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए माध्यमिक स्तर पर राज्य में प्रथम स्थान, इंटर कला संकाय में प्रथम स्थान, विज्ञान संकाय में द्वितीय स्थान तथा वाणिज्य संकाय में तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो सहित जिले के सभी वरीय प्रशासनिक एवं शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान माध्यमिक परीक्षा में राज्य स्तरीय सेकेंड टॉपर रहे विद्यार्थियों, जिला स्तर पर टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 310 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला अंतर्गत टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 40 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें कला संकाय के 16 विद्यार्थी, वाणिज्य संकाय के 11 विद्यार्थी तथा विज्ञान संकाय के 13 विद्यार्थी शामिल रहे।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के मैट्रिक परीक्षा में टॉप-3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की मेधावी छात्राओं तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के विशेष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इन विद्यालयों में एकल अभिभावक, अनाथ, अनुसूचित जनजाति, आदिम जनजाति, अभिवंचित वर्ग एवं सामाजिक रूप से वंचित बच्चों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।समारोह में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 100 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, बोर्ड परीक्षा विजय अभियान में योगदान देने वाले लगभग 70 शिक्षकों, जिला एवं प्रखंड स्तरीय मॉनिटरिंग टीम, शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों तथा विभिन्न स्तरों पर कार्यरत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने अपने संबोधन में कहा कि गुमला जैसे अति दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों द्वारा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत गर्व की बात है और यह उपलब्धि एक दिन की नहीं बल्कि वर्षों के सतत प्रयास, सुनियोजित रणनीति और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पूर्व उपायुक्तों के नेतृत्व में "शिक्षा कर भेंट अभियान" एवं "बोर्ड परीक्षा विजयी अभियान" के तहत प्रारंभिक स्तर पर मंथन कर रणनीति तैयार की गई थी , जिसके अंतर्गत अनुभवी शिक्षकों एवं अधिकारियों की कोर टीम का गठन कर निरंतर मॉनिटरिंग, विद्यालयों का निरीक्षण, मॉक टेस्ट, रेमेडियल कक्षाएं तथा संचालित किया गया।उन्होंने आगे कहा कि इस सफलता में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रशासन सभी की समान भूमिका रही है और अब सबसे बड़ी चुनौती इस उपलब्धि को निरंतर बनाए रखना है। उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण, दृढ़ संकल्प और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि यही तीन गुण जीवन में सफलता सुनिश्चित करते हैं।अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन के वास्तविक नायक छात्र-छात्राएं हैं, जिनकी मेहनत के कारण आज पूरा जिला गौरवान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मान प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, किंतु उसे बनाए रखना उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का महत्व समझते हुए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा कहा कि हर बच्चा प्रतिभाशाली होता है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन की होती है। सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना कोई भी सफलता संभव नहीं है और निरंतर परिश्रम तथा अनुशासन ही वास्तविक सफलता की पहचान है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा स्वास्थ्य जागरूकता के तहत सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन की जानकारी भी दी।डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष के अनुभवों से सीख लेकर बेहतर रणनीति बनाई गई, जिसका परिणाम इस वर्ष सामने है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा प्रतिभावान होता है, अंतर केवल सोच और पढ़ाई के तरीके में होता है तथा सही लक्ष्य निर्धारण और दिशा मिलने पर कोई भी छात्र सफलता प्राप्त कर सकता है।एसडीओ सदर राजीव नीरज ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने वर्तमान में सफलता प्राप्त की है, उसी प्रकार भविष्य में भी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास जारी रखें।एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि यह उपलब्धि सभी की सामूहिक मेहनत और सटीक रणनीति का परिणाम है और आगे भी इसी प्रकार प्रयास जारी रखे जाएंगे।जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको ने कहा कि गुमला जिले की यह सफलता किसी संयोग का परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि नियमित मॉक टेस्ट, रेमेडियल कक्षाएं, ऑनलाइन मॉनिटरिंग, प्रश्नपत्र निर्माण तथा कोर कमिटी द्वारा दैनिक अभ्यास जैसे प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास से ही प्राप्त हुई है।कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन गुमला, डीसीएलआर, एसडीओ सदर, एसडीओ चैनपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।यह सम्मान समारोह गुमला जिले की सामूहिक प्रतिबद्धता, रणनीतिक योजना और शिक्षा के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, जिसने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और समन्वित प्रयासों से उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है।
    1
    जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता पर गुमला में भव्य सम्मान समारोह आयोजित,माध्यमिक एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन से गुमला ने राज्य में लहराया परचम
गुमला: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में गुमला जिले के विद्यार्थियों द्वारा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने के उपलक्ष्य में सोमवार, 11 मई 2026 को नगर भवन, गुमला में भव्य सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।इस वर्ष गुमला जिले ने जैक बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए माध्यमिक स्तर पर राज्य में प्रथम स्थान, इंटर कला संकाय में प्रथम स्थान, विज्ञान संकाय में द्वितीय स्थान तथा वाणिज्य संकाय में तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त गुमला  दिलेश्वर महत्तो सहित जिले के सभी वरीय प्रशासनिक एवं शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान माध्यमिक परीक्षा में राज्य स्तरीय सेकेंड टॉपर रहे विद्यार्थियों, जिला स्तर पर टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 310 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला अंतर्गत टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 40 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें कला संकाय के 16 विद्यार्थी, वाणिज्य संकाय के 11 विद्यार्थी तथा विज्ञान संकाय के 13 विद्यार्थी शामिल रहे।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के मैट्रिक परीक्षा में टॉप-3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की मेधावी छात्राओं तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के विशेष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इन विद्यालयों में एकल अभिभावक, अनाथ, अनुसूचित जनजाति, आदिम जनजाति, अभिवंचित वर्ग एवं सामाजिक रूप से वंचित बच्चों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।समारोह में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 100 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, बोर्ड परीक्षा विजय अभियान में योगदान देने वाले लगभग 70 शिक्षकों, जिला एवं प्रखंड स्तरीय मॉनिटरिंग टीम, शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों तथा विभिन्न स्तरों पर कार्यरत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उपायुक्त  दिलेश्वर महत्तो ने अपने संबोधन में कहा कि गुमला जैसे अति दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों द्वारा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत गर्व की बात है और यह उपलब्धि एक दिन की नहीं बल्कि वर्षों के सतत प्रयास, सुनियोजित रणनीति और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पूर्व उपायुक्तों के नेतृत्व में "शिक्षा कर भेंट अभियान" एवं "बोर्ड परीक्षा विजयी अभियान" के तहत  प्रारंभिक स्तर पर मंथन कर रणनीति तैयार की गई थी , जिसके अंतर्गत अनुभवी शिक्षकों एवं अधिकारियों की कोर टीम का गठन कर निरंतर मॉनिटरिंग, विद्यालयों का निरीक्षण, मॉक टेस्ट, रेमेडियल कक्षाएं तथा संचालित किया गया।उन्होंने आगे कहा कि इस सफलता में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रशासन सभी की समान भूमिका रही है और अब सबसे बड़ी चुनौती इस उपलब्धि को निरंतर बनाए रखना है। उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण, दृढ़ संकल्प और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि यही तीन गुण जीवन में सफलता सुनिश्चित करते हैं।अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन के वास्तविक नायक छात्र-छात्राएं हैं, जिनकी मेहनत के कारण आज पूरा जिला गौरवान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मान प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, किंतु उसे बनाए रखना उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का महत्व समझते हुए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा कहा कि हर बच्चा प्रतिभाशाली होता है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन की होती है। सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना कोई भी सफलता संभव नहीं है और निरंतर परिश्रम तथा अनुशासन ही वास्तविक सफलता की पहचान है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा स्वास्थ्य जागरूकता के तहत सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन की जानकारी भी दी।डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष के अनुभवों से सीख लेकर बेहतर रणनीति बनाई गई, जिसका परिणाम इस वर्ष सामने है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा प्रतिभावान होता है, अंतर केवल सोच और पढ़ाई के तरीके में होता है तथा सही लक्ष्य निर्धारण और दिशा मिलने पर कोई भी छात्र सफलता प्राप्त कर सकता है।एसडीओ सदर राजीव नीरज ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने वर्तमान में सफलता प्राप्त की है, उसी प्रकार भविष्य में भी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास जारी रखें।एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि यह उपलब्धि सभी की सामूहिक मेहनत और सटीक रणनीति का परिणाम है और आगे भी इसी प्रकार प्रयास जारी रखे जाएंगे।जिला शिक्षा पदाधिकारी  कविता खालको ने कहा कि गुमला जिले की यह सफलता किसी संयोग का परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि नियमित मॉक टेस्ट, रेमेडियल कक्षाएं, ऑनलाइन मॉनिटरिंग, प्रश्नपत्र निर्माण तथा कोर कमिटी द्वारा दैनिक अभ्यास जैसे प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास से ही प्राप्त हुई है।कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन गुमला,  डीसीएलआर, एसडीओ सदर, एसडीओ चैनपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।यह सम्मान समारोह गुमला जिले की सामूहिक प्रतिबद्धता, रणनीतिक योजना और शिक्षा के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, जिसने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और समन्वित प्रयासों से उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • खूंटी जिले के सिम्बुकेल गाँव में कल हुई ओलावृष्टि और तेज आंधी ने कई घरों की छतें व बैंगन की फसलें तबाह कर दीं। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने मौके पर पहुँचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    खूंटी जिले के सिम्बुकेल गाँव में कल हुई ओलावृष्टि और तेज आंधी ने कई घरों की छतें व बैंगन की फसलें तबाह कर दीं। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने मौके पर पहुँचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की है।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.