*त्योहारी बाजार में उमड़ी भारी भीड़, जगह की कमी से सड़क पर सजी दुकानें* *त्योहारी बाजार में उमड़ी भारी भीड़, जगह की कमी से सड़क पर सजी दुकानें* नागौद। धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को लेकर नगर के मुख्य बाजार में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। त्योहार के अवसर पर अस्थायी दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण कई दुकानदारों ने सड़क के बीच तक अपनी दुकानें सजा ली हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी से मुख्य बाजार में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने से काफी राहत मिली है। हालांकि, दोपहिया वाहनों की आवाजाही अब भी जाम और अव्यवस्था का कारण बन रही है। राहत की बात यह है कि पटाखों एवं आतिशबाजी की दुकानें रावना मैदान में लगाई गई हैं, जिससे मुख्य बाजार में किसी संभावित दुर्घटना का खतरा कम हुआ है। इस बीच वरिष्ठ समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने बाजार के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यापारियों एवं खरीददारों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए त्योहार की खरीदारी और व्यापार करें।उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया कि त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, लूटपाट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए, साथ ही बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दोपहिया वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जाए, ताकि नागरिक सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से त्योहार मना सकें।
*त्योहारी बाजार में उमड़ी भारी भीड़, जगह की कमी से सड़क पर सजी दुकानें* *त्योहारी बाजार में उमड़ी भारी भीड़, जगह की कमी से सड़क पर सजी दुकानें* नागौद। धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को लेकर नगर के मुख्य बाजार में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। त्योहार के अवसर पर अस्थायी दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण कई दुकानदारों ने सड़क के बीच तक अपनी दुकानें सजा ली हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी से मुख्य बाजार में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने से काफी राहत मिली है। हालांकि, दोपहिया वाहनों की आवाजाही अब भी जाम और अव्यवस्था का कारण बन रही है। राहत की बात यह है कि पटाखों एवं आतिशबाजी की दुकानें रावना मैदान में लगाई गई हैं, जिससे मुख्य बाजार में किसी संभावित दुर्घटना का खतरा कम हुआ है। इस बीच वरिष्ठ समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने बाजार के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यापारियों एवं खरीददारों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए त्योहार की खरीदारी और व्यापार करें।उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया कि त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, लूटपाट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए, साथ ही बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दोपहिया वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जाए, ताकि नागरिक सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से त्योहार मना सकें।
- *कई दिनों बाद फिर सुर्खियों में आया आदिवासी शिक्षकों के शोषण का मामला, जिला प्रशासन और एसपी कार्यालय में शिकायत* *कई दिनों बाद फिर सुर्खियों में आया आदिवासी शिक्षकों के शोषण का मामला, जिला प्रशासन और एसपी कार्यालय में शिकायत* ............................................ नागौद। आदिवासी शिक्षकों के कथित शोषण का मामला एक बार फिर सामने आया है। कई दिनों से लंबित इस मामले में तहसील प्रशासन द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज शोषित आदिवासी शिक्षकों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानों को जांच के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल क्षेत्र में इस मामले को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।अब देखना होगा कि जांच में कितनी सच्चाई सामने आती है और पीड़ित शिक्षकों को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- brainmaster academy परिवार की ओर से सभी देशवासियों को शुभकामना🙏 आओ मिलकर प्रेम और खुशियों के दीपक जलाये-pradeep sir1
- 🌸🎆🪔 मां शारदा के अनन्य भक्त और पुजारी श्री दीपक पाण्डेय जी महाराज 🪔🎆🌸 🌸🎆🪔 मां शारदा के अनन्य भक्त और पुजारी श्री दीपक पाण्डेय जी महाराज 🪔🎆🌸1
- ट्रक की टक्कर से सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की दर्दनाक मौत: मैहर में एनएच-30 पर हुआ हादसा, परिजनों ने मुआवजे और नौकरी की मांग की मैहर: जिले के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 (NH-30) पर आरसीपीएल (RCPL) सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था कर्मचारी मृतक की पहचान 30 वर्षीय नरेंद्र द्विवेदी (पिता रामनरेश द्विवेदी), निवासी कोठी गांव (उचेहरा थाना क्षेत्र, सतना जिला) के रूप में हुई है। नरेंद्र पिछले 8 वर्षों से फैक्ट्री में एक ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहा था। शनिवार रात अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एनएच-30 पर यह हादसा हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई मौत दुर्घटना की सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे एम्बुलेंस और डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुँची। नरेंद्र को तुरंत सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार में इकलौता कमाने वाला था नरेंद्र घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और कांग्रेस नेता प्रभात द्विवेदी सहित अन्य ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुँचे। मृतक के बड़े पिता नारायण द्विवेदी ने बताया कि नरेंद्र अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और पांच सदस्यों के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, मुआवजे व नौकरी की मांग अचानक हुई इस अनहोनी के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में रोF व्याप्त है। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की पुरजोर मांग की है। उनका कहना है कि नरेंद्र की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार के सामने गंभीर भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।1
- पन्ना मध्यप्रदेश। दीपावली पर जेके सीमेंट ने वृद्धजनों के जीवन में जगाई खुशियों की रोशनी। एंकर पवई दीपावली के पावन पर्व पर जेके सीमेंट ने सेवा और संवेदना की अनूठी मिसाल पेश करते हुए पन्ना स्थित वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटीं। कंपनी की ओर से सभी बुजुर्गों को छह महीने का राशन, नए वस्त्र और जरूरतमंदों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनके साथ दीपावली मनाई। आश्रम संचालिका दुर्गा त्रिपाठी और समन्वयक रेखा शर्मा ने जेके सीमेंट की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार जताया1
- मैहर जिले के धनवाहीकला में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विवाद, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन अस्वीकृत भूमि पर निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग, शांतिधाम को नुकसान पहुंचाने और न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना का लगाया आरोप। मैहर - ग्राम पंचायत धनवाहीकला में 25 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले को लेकर किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने नादन देहात थाना क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार आर.डी. साकेत को ज्ञापन सौंपा और विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत धनवाहीकला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए आराजी नंबर 741/1 की भूमि आवंटित किए जाने का प्रस्ताव था। लेकिन तहसीलदार मैहर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैहर एवं अपर कलेक्टर मैहर की जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर मैहर द्वारा उक्त भूमि का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद आराजी नंबर 648, मध्यप्रदेश शासन की भूमि को निर्माण कार्य के लिए हल्का पटवारी, राजस्व निरीक्षक एवं तहसीलदार मैहर द्वारा प्रस्तावित किया गया है ज्ञापन के अनुसार आराजी नंबर 741/1 मध्यप्रदेश शासन की पहाड़ भूमि का अंश भाग है, जहां सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। जबकि इसी भूमि पर पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा 20 अक्टूबर 2011 को शांतिधाम का निर्माण कराया गया था और तब से भूमि का उपयोग शांतिधाम के रूप में किया जा रहा है न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना का आरोप पुष्पराज सिंह बघेल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में दावा किया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में रिट याचिका क्रमांक 29318/2026 के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं कि कलेक्टर महोदय की अनुमति प्राप्त किए बिना भवन निर्माण नहीं किया जाए इसके बावजूद आरोप है कि 06 नवंबर 2026 से ग्राम पंचायत द्वारा अस्वीकृत आराजी क्षेत्र में विवाद की स्थिति पैदा करते हुए जबरन पिलर के गड्ढे खोदने और पिलर खड़े करने का कार्य दिन-रात कराया जा रहा है इससे पूर्व से निर्मित शांतिधाम को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। साथ ही न्यायालय एवं कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना तथा शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया गया है पुलिस और प्रशासन को पहले भी दी गई थी सूचना ज्ञापन में बताया गया है कि 03 नवंबर 2026 को थाना देहात मैहर में समस्त दस्तावेजों के साथ शिकायत देकर विवाद और झगड़ा-फसाद की आशंका के बीच निर्माण कार्य कराए जाने की संभावना से अवगत कराया गया था। इसके अलावा 06 नवंबर को फोन के माध्यम से तथा थाने पहुंचकर भी सूचना दी गई। राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को नहीं रुकवाया गया। तत्काल कार्रवाई की मांग धरना-प्रदर्शन के माध्यम से किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने प्रशासन से मांग की है कि विवादित एवं अस्वीकृत भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए, शांतिधाम की भूमि को सुरक्षित रखा जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायालय और कलेक्टर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही शासकीय धनराशि के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए ये लोग रहे उपस्थित धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान गोविन्द नाथ पटेल, रामनिवास उरमलिया, रामसुजान पाण्डेय, मिट्ठू महाराज, नागेंद्र सिंह चौहान, रावेंद्र सिंह, गुड्डू भैया, झल्ला साकेत, दिनेश विश्वकर्मा, रामसिया साकेत, मुन्नालाल साकेत, गोगा साकेत, सुखलाल कुशवाहा, फूलन साकेत, लीलावती साकेत एवं पूर्व सरपंच रामबाहोरी कोरी सहित अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक संज्ञान लेकर विवादित निर्माण कार्य पर रोक लगाता है और ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।2
- जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई (रोमी भैया) ने दीपावली पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं मैहर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री धर्मेश घई रोमी भैया ने दीपावली के पावन पर्व पर मैहर जिले के समस्त नगरवासियों, ग्रामीणजनों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, उमंग और खुशियों का महापर्व है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली लेकर आए। माँ लक्ष्मी एवं माँ शारदा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देता है। हम सभी मिलकर मैहर जिले के विकास, शांति और समृद्धि में अपना योगदान दें। श्री घई ने समस्त जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की। ...1
- *त्योहारी बाजार में उमड़ी भारी भीड़, जगह की कमी से सड़क पर सजी दुकानें* *त्योहारी बाजार में उमड़ी भारी भीड़, जगह की कमी से सड़क पर सजी दुकानें* नागौद। धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को लेकर नगर के मुख्य बाजार में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। त्योहार के अवसर पर अस्थायी दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण कई दुकानदारों ने सड़क के बीच तक अपनी दुकानें सजा ली हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी से मुख्य बाजार में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने से काफी राहत मिली है। हालांकि, दोपहिया वाहनों की आवाजाही अब भी जाम और अव्यवस्था का कारण बन रही है। राहत की बात यह है कि पटाखों एवं आतिशबाजी की दुकानें रावना मैदान में लगाई गई हैं, जिससे मुख्य बाजार में किसी संभावित दुर्घटना का खतरा कम हुआ है। इस बीच वरिष्ठ समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने बाजार के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यापारियों एवं खरीददारों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए त्योहार की खरीदारी और व्यापार करें।उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया कि त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, लूटपाट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए, साथ ही बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दोपहिया वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जाए, ताकि नागरिक सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से त्योहार मना सकें।1