Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jaipur: राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ 2026 @BabulalDhayal18 #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
SIROHI TODAY NEWS
Jaipur: राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ 2026 @BabulalDhayal18 #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
More news from Rajasthan and nearby areas
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। मिशन निदेशक एनएचएम जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को स्वास्थ्य भवन सिरोही में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम के लिए संचालित मुखबिर योजना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए विभाग द्वारा व्हाट्सएप नंबर 9799997795 जारी किया गया है।इस दौरान जिले में संचालित पंजीकृत सोनोग्राफी केंद्रों के संचालकों एवं चिकित्सकों को अधिनियम के तहत पालन किए जाने वाले नियमों और रिकॉर्ड संधारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकने और महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश की बालिकाओं को जन्म से 21 वर्ष की आयु तक सात किश्तों में कुल डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना 1 अगस्त 2024 और उसके बाद जन्मी बालिकाओं के लिए लागू है, जिसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देना और उनके विकास में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।कार्यशाला में डीपीसी पीसीपीएनडीटी देव किशन छंगाणी, डीपीएम नरेश कुमार टेलर, डॉ. संजय नवल (मा योजना), वरिष्ठ सहायक सुरेश कुमार तथा पीसीपीएनडीटी सेल के डीईओ प्रेमाराम सहित जिले के सोनोग्राफी केंद्रों के संचालक और चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को बेटी बचाओ से संबंधित शपथ दिलाई और इसके साथ ही कार्यशाला का समापन किया गया।1
- shivganj Nehru Nagar mein dekhiae aap nali ka Hal kis tarah gandgi sari Bhari Hui padi hai koi saaf karne wala bhi nahin Hai yahan per1
- चामुंडेरी में दो दिवसीय मेले का हुआ समापन्न, श्रदालुओ ने माताजी की आराधना बाली। चामुंडेरी ग्राम में प्रसिद्ध शीतला माता के दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। यह मेला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता शीतला के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी ने श्रद्धापूर्वक माता के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। रणोदर और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मेले में शामिल होने पहुंचे। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और खानपान के स्टॉल लगाए गए थे, जिससे पूरे परिसर में चहल-पहल बनी रही। बच्चों और युवाओं ने झूलों का खूब आनंद लिया, जबकि महिलाओं ने पूजा सामग्री और घरेलू सामान की खरीदारी की। ग्राम पंचायत मेला कमेटी और स्थानीय नाना पुलिस प्रशासन द्वारा मेले के दौरान सुचारु व्यवस्थाएं की गईं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। दो दिवसीय इस पारंपरिक मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया और मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। सलग्न फोटो1
- पाली, जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास व स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को पाली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित यात्रा कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री खर्रा बुधवार को प्रातः 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 01.15 बजे पाली पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे दोपहर 2.15 बजे पाली से कनिवाड़ा जालोर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। --------1
- जय श्री भैंसाया गैर बावासी4
- रेवदर क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप नीम हकीमों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेवदर डॉ. एस. एस. भाटी के नेतृत्व में मगरीवाड़ा गांव में दबिश देकर दो स्थानों पर चल रहे अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई की गई। टीम में डॉ. तेजाराम, औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेंद्र राठौड़, स्थानीय पटवारी, नर्सिंग स्टाफ तथा पुलिसकर्मी शामिल रहे। जानकारी के अनुसार मगरीवाड़ा गांव में पश्चिम बंगाल निवासी बाबूप्रशाद धर, पिछले करीब 27 वर्षों से बिना किसी वैध डिग्री और अनुमति के मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लिनिक की जांच की, जहां चिकित्सा कार्य से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने क्लिनिक को सीज कर दिया तथा आरोपी बाबूप्रशाद धर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे मंडार थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान टीम को मगरीवाड़ा में ही एक अन्य स्थान पर भी अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि यह हॉस्पिटल पाकिस्तान विस्थापित नीम हकीम लक्ष्मणदास माली द्वारा चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही लक्ष्मणदास माली मौके से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने उसके अवैध हॉस्पिटल को सीज कर दिया तथा आगे की कार्रवाई के लिए मंडार पुलिस को सूचना दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में झोलाछाप और अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना योग्यता और अनुमति के इलाज करना कानूनन अपराध है और इससे मरीजों के जीवन को खतरा हो सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों से ही उपचार लें तथा किसी भी अवैध क्लिनिक या झोलाछाप चिकित्सक की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।1
- उदयपुर। खाड़ी देशों में तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर बन रही आशंका के बीच जिला प्रशासन सतर्क है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने एलपीजी वितरकों की बैठक लेकर गैस आपूर्ति की समीक्षा की और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार जिले में 7.54 लाख से अधिक घरेलू गैस कनेक्शन हैं और प्रतिदिन करीब 10 हजार सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है। कलक्टर ने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस को लेकर घबराएं नहीं, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और बुकिंग के अनुसार सिलेंडर की आपूर्ति जारी है।1
- पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी *सिरोही* सरूपगंज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में आयोजित होने वाले मण्डल एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और सेवा कार्यों के प्रति और अधिक जागरूक व सक्रिय बनाना है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के विभिन्न आयामों से परिचित कराया जाएगा।बैठक में बताया गया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न मण्डलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे,जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इन वर्गों में संगठन की नीति, कार्यप्रणाली,जनसंपर्क और सेवा कार्यों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।कार्यशाला में जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1