रेवदर में झोलाछाप नीम हकीम गिरफ्तार, दो क्लिनिक सीज, स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई रेवदर क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप नीम हकीमों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेवदर डॉ. एस. एस. भाटी के नेतृत्व में मगरीवाड़ा गांव में दबिश देकर दो स्थानों पर चल रहे अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई की गई। टीम में डॉ. तेजाराम, औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेंद्र राठौड़, स्थानीय पटवारी, नर्सिंग स्टाफ तथा पुलिसकर्मी शामिल रहे। जानकारी के अनुसार मगरीवाड़ा गांव में पश्चिम बंगाल निवासी बाबूप्रशाद धर, पिछले करीब 27 वर्षों से बिना किसी वैध डिग्री और अनुमति के मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लिनिक की जांच की, जहां चिकित्सा कार्य से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने क्लिनिक को सीज कर दिया तथा आरोपी बाबूप्रशाद धर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे मंडार थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान टीम को मगरीवाड़ा में ही एक अन्य स्थान पर भी अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि यह हॉस्पिटल पाकिस्तान विस्थापित नीम हकीम लक्ष्मणदास माली द्वारा चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही लक्ष्मणदास माली मौके से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने उसके अवैध हॉस्पिटल को सीज कर दिया तथा आगे की कार्रवाई के लिए मंडार पुलिस को सूचना दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में झोलाछाप और अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना योग्यता और अनुमति के इलाज करना कानूनन अपराध है और इससे मरीजों के जीवन को खतरा हो सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों से ही उपचार लें तथा किसी भी अवैध क्लिनिक या झोलाछाप चिकित्सक की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

- Post by सांवला राम/सगथाराम गांव भवातड़ा ग्राम पंचायत जोरादर3
- धर्म नगरी ग्राम गोगला में 22 अप्रैल 2026 को श्री मंशापूर्ण गणपति, लक्ष्मी नारायण भगवान एवं सोमनाथ महादेव का प्रथम पाटोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे हवन से होगी, इसके बाद 10 बजे ध्वजा रोहण किया जाएगा। 11:30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। दोपहर 3 बजे भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 7:15 बजे महा आरती तथा रात्रि 8:30 बजे से विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।1
- आज दिनांक 16 अप्रैल को पी.एम. श्री स्कूल, रानीगाँव में विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पी.एल.वी. (PLV) प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: साइबर फ्रॉड: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षा के उपाय। बाल विवाह: बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणाम और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा। घरेलू हिंसा: महिलाओं के अधिकारों और घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानूनी संरक्षण की जानकारी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभुराम चौधरी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। शिविर के अंत में 'कोर्ट वाली दीदी' पहल के तहत कानूनी सहायता के विभिन्न माध्यमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।1
- उदयपुर जिले के कानोड़ क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सरकारी क्वार्टर में एक एएनएम (ANM) द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अनीता मीणा (30 वर्ष) बताया जा रहा है, जो राजपुरा में पदस्थापित थी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनीता मीणा ने डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में यह कदम उठाया। घटना के समय डॉ. बिजारणिया की सीएचसी में नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वे बीच ड्यूटी से ही गायब हो गए। स्थिति को संभालने के लिए डॉ. पवन जाट ने नाइट ड्यूटी संभाली। वहीं, सूत्रों के अनुसार डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया को मगलवाड़ क्षेत्र के आसपास से पकड़कर पूछताछ के लिए लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी कानोड़ CHC पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिंडर चिकित्सालय भेजा गया है। फिलहाल कानोड़ थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। 👉 इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। #UdaipurNews #Kanod #ANMSuicide #BreakingNews #RajasthanNews #PoliceInvestigation #LakeCityNews1
- PM के दौरे को लेकर प्रदेश स्तर से भाजपा पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों से भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उच्च स्तरीय बैठकों का दौर जारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 अप्रैल को बालोतरा पचपदरा दौरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में किया था शिलान्यास, व 21 अप्रैल 2026 को करेंगे रिफाइनरी का लोकार्पण/शुभारंभ, पचपदरा रिफाइनरी की देंगे बड़ी सौगात PM मोदी, प्रधानमंत्री दौरे को लेकर कलेक्टर सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी जुटे तैयारियों में, PM दौरे को लेकर सभास्थल, पार्किंग, हेलीपैड निर्माण, पानी व्यवस्था, रिफाइनरी विजिट सहित कार्य शुरू, सभा स्थल के पास व रिफाइनरी गेट के सामने हेलीपैड निर्माण, 21 को PM नरेंद्र मोदी के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता व HRRL के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे उपस्थित,1
- डूंगरपुर। जिला भाजपा ने गुरुवार दोपहर 1 बजे को 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम के तहत एक वाहन रैली का आयोजन किया। यह रैली नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई। रैली शहर के लक्ष्मण मैदान से शुरू हुई। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री पंकज जैन, कार्यक्रम संयोजक रेखा पंड्या, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत और रीटा कुंवर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। बाइक और स्कूटी पर सवार कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहा, पुराना बस स्टैंड और नया बस स्टैंड होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे।1
- झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।1
- डूंगरपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 5 बजे को डीओआईटी के वीसी कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी के वीसी कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अतिक्रमण हटाने, चिरंजीवी आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने, फसल व चारे के नुकसान की भरपाई, खातेदारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने, जॉब कार्ड में नाम शुद्धिकरण सहित कुल 29 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गईं। जिला कलक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।1
- Post by Laxman चौहान1