logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटड़ी में गूंजेगा वीर तेजाजी महाराज का जयकारा, 9 सितंबर को विशाल तेजा गायन में उमड़ेगा आस्था का सैलाब रूपनगढ़ (अजमेर)। ग्राम कोटड़ी में वीर तेजाजी महाराज की भक्ति और लोक संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। वीर तेजा विकास समिति कोटड़ी के तत्वावधान में 9 सितंबर को वीर तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण में विशाल तेजा गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 9:15 बजे होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार सरदार शेषमा एवं गोपाल नागौरी एंड पार्टी द्वारा तेजा गायन की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय डांसर लक्की उड़ान एवं राजू चौधरी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

3 hrs ago
user_सुजीत सिंह चौहान
सुजीत सिंह चौहान
Local News Reporter रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
3 hrs ago

कोटड़ी में गूंजेगा वीर तेजाजी महाराज का जयकारा, 9 सितंबर को विशाल तेजा गायन में उमड़ेगा आस्था का सैलाब रूपनगढ़ (अजमेर)। ग्राम कोटड़ी में वीर तेजाजी महाराज की भक्ति और लोक संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। वीर तेजा विकास समिति कोटड़ी के तत्वावधान में 9 सितंबर को वीर तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण में विशाल तेजा गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 9:15 बजे होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार सरदार शेषमा एवं गोपाल नागौरी एंड पार्टी द्वारा तेजा गायन की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय डांसर लक्की उड़ान एवं राजू चौधरी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रूपनगर में आधी रात गूंजे कान्हा के जयकारे, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रूपनगढ़ (अजमेर)। कस्बे के प्रसिद्ध श्री लक्ष्मीनारायण भगवान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शाम से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात तक मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार रहा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। घंटे-घड़ियाल और शंखनाद के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया तथा भक्ति गीतों और भजनों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिर में आकर्षक झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे मंदिर परिसर में देर रात तक धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी को लेकर कस्बे में भी दिनभर उत्साह का माहौल रहा।
    1
    रूपनगर में आधी रात गूंजे कान्हा के जयकारे, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रूपनगढ़ (अजमेर)। कस्बे के प्रसिद्ध श्री लक्ष्मीनारायण भगवान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शाम से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात तक मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार रहा।
रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। घंटे-घड़ियाल और शंखनाद के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया तथा भक्ति गीतों और भजनों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिर में आकर्षक झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे मंदिर परिसर में देर रात तक धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी को लेकर कस्बे में भी दिनभर उत्साह का माहौल रहा।
    user_सुजीत सिंह चौहान
    सुजीत सिंह चौहान
    Local News Reporter रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जन्माष्टमी पर आज रूपनगढ़ में गूंजेगा कान्हा का नाम, मंदिरों में सजेगी आकर्षक झांकियां रूपनगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज रूपनगढ़ में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा। जन्माष्टमी को लेकर नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। लाल दरवाजा के पास स्थित कुमावत समाज मंदिर परिसर के श्री सांवलिया मंदिर, रूप श्याम बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शाम से ही धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष एवं मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा तथा आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। शाम को भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी। जन्माष्टमी को लेकर पूरे रूपनगढ़ में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
    1
    जन्माष्टमी पर आज रूपनगढ़ में गूंजेगा कान्हा का नाम, मंदिरों में सजेगी आकर्षक झांकियां
रूपनगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज रूपनगढ़ में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा। जन्माष्टमी को लेकर नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। लाल दरवाजा के पास स्थित कुमावत समाज मंदिर परिसर के श्री सांवलिया मंदिर, रूप श्याम बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शाम से ही धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष एवं मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा तथा आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। शाम को भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी। जन्माष्टमी को लेकर पूरे रूपनगढ़ में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
    user_रामचंद्र प्रजापत
    रामचंद्र प्रजापत
    Security Guard रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • खरीफ की तिल फसल में हुआ रोग ,अन्न दाता किसान है परेशान। राजस्थान में इस वर्ष से खरीफ फसल में तिलन की फसलों में भयंकर रोग के कारण से और बरसात की कमी के कारण से तिल की फसल रोग ग्रस्त होने से ,किसानों की आमदनी में भयंकर कमी आने की आशंका है। तिलों में पत्ते पीले पड़ गए हैं, और उनके फल लगने वाले स्थान पर भीभयंकर रोग की चपेट आ चुकी है।ऐसी स्थिति में किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की आशंका है, और तिलों की फसल में पैदावार की कमी भी होगी। करकेड़ी गांव के -श्याम नगर में आज 2 किसानों श्री गिरधारी लाल सैनी, पुनम चन्द सांखला के खेत पर पहुंचने पर उन्होंने बताया कि इस साल तिल की फसल में फायलोडी रोग होने से और कालिया होने से पत्ते पीले पड़ने से फसलों की आमदनी कम होगी। चिंताजनक विषय है।
    1
    खरीफ की तिल फसल में हुआ रोग ,अन्न दाता किसान है परेशान।
राजस्थान में इस वर्ष से खरीफ फसल में तिलन की फसलों में भयंकर रोग के कारण से और बरसात की कमी के कारण से तिल की फसल रोग ग्रस्त होने से ,किसानों की आमदनी में भयंकर कमी आने की आशंका है। तिलों में पत्ते पीले पड़ गए हैं, और उनके फल लगने वाले स्थान पर भीभयंकर रोग की चपेट आ चुकी है।ऐसी स्थिति में किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की आशंका है, और तिलों की फसल में पैदावार की कमी भी होगी। करकेड़ी गांव के -श्याम नगर में आज 2 किसानों श्री गिरधारी लाल सैनी, पुनम चन्द सांखला के खेत पर पहुंचने पर उन्होंने बताया कि इस साल  तिल की फसल में फायलोडी रोग होने से और कालिया होने से पत्ते पीले पड़ने से फसलों की आमदनी कम होगी। चिंताजनक विषय है।
    user_कन्हैया लाल मालाकार
    कन्हैया लाल मालाकार
    किशनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह का किया खुलासा, बैंक खाते किराए पर देने और लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार फागी थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले का खुलासा करते हुए गिरोह से जुड़े दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है वहीं पुलिस ने बैंक खाता किराए पर देने वाले आरोपी राकेश गुर्जर और खाता किराए पर लेने वाले आरोपी इंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़ी 1 लाख 35 हजार 999 रुपए की राशि भी बरामद की है। वही फागी थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश गुर्जर ने अपना बैंक खाता किराए पर दिया था, जबकि इंदर सिंह ने उस खाते को किराए पर लेकर साइबर फ्रॉड की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ देश के छह राज्यों में अलग-अलग साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपी संगठित साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। दरअसल यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में की गई। फागी थाना अधिकारी पुष्पेंद्र बंसीवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब साइबर फ्रॉड की रकम के स्रोत, खातों के इस्तेमाल और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में जांच आगे बढ़ा रही है।
    1
    पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह का किया खुलासा, बैंक खाते किराए पर देने और लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
फागी थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले का खुलासा करते हुए गिरोह से जुड़े दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है वहीं पुलिस ने बैंक खाता किराए पर देने वाले आरोपी राकेश गुर्जर और खाता किराए पर लेने वाले आरोपी इंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़ी 1 लाख 35 हजार 999 रुपए की राशि भी बरामद की है। वही फागी थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश गुर्जर ने अपना बैंक खाता किराए पर दिया था, जबकि इंदर सिंह ने उस खाते को किराए पर लेकर साइबर फ्रॉड की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ देश के छह राज्यों में अलग-अलग साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपी संगठित साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। दरअसल यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में की गई। फागी थाना अधिकारी पुष्पेंद्र बंसीवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब साइबर फ्रॉड की रकम के स्रोत, खातों के इस्तेमाल और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में जांच आगे बढ़ा रही है।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    8 hrs ago
  • व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer वार्ड 1 मे बीजेपी के विनोद डीडवानिया ने किया क्षेत्र में जन संपर्क Dainik News AJMER
    1
    व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें 
Ajmer वार्ड 1 मे बीजेपी के विनोद डीडवानिया ने किया क्षेत्र में जन संपर्क Dainik News AJMER
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • शाहीन खान और नफीसा की आपबीती | साकेत थाना पुलिस पर गंभीर आरोप, न्याय की लड़ाई तेज दिल्ली में पत्रकार शाहीन खान और नफीसा से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं ने मुलाकात की। दोनों ने साकेत थाना पुलिस के कथित बर्ताव की आपबीती साझा की, जबकि लीगल सेल के साथ आगे की कानूनी रणनीति पर भी चर्चा हुई।
    1
    शाहीन खान और नफीसा की आपबीती | साकेत थाना पुलिस पर गंभीर आरोप, न्याय की लड़ाई तेज
दिल्ली में पत्रकार शाहीन खान और नफीसा से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं ने मुलाकात की। दोनों ने साकेत थाना पुलिस के कथित बर्ताव की आपबीती साझा की, जबकि लीगल सेल के साथ आगे की कानूनी रणनीति पर भी चर्चा हुई।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • अजमेर में ACB का सबसे बड़ा ट्रैप: 3 लाख की रिश्वत लेते संयुक्त निदेशक गिरफ्तार | 5 लाख की डिमांड का खुलासा अजमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि अनुबंध पत्र जारी करने और बिल पास करने की एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। सत्यापन के बाद ACB जयपुर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
    1
    अजमेर में ACB का सबसे बड़ा ट्रैप: 3 लाख की रिश्वत लेते संयुक्त निदेशक गिरफ्तार | 5 लाख की डिमांड का खुलासा
अजमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि अनुबंध पत्र जारी करने और बिल पास करने की एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। सत्यापन के बाद ACB जयपुर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रूपनगढ़ के तेजा चौक पर गूंजा उत्साह, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम विश्व हिंदू परिषद एवं तेजा चौक युवक मंडल के तत्वावधान में हुआ आयोजन, विजेता युवक का माला पहनाकर एवं पारितोषिक देकर किया सम्मान रूपनगढ़। तेजा चौक रूपनगढ़ एवं विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार शाम तेजा चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे युवक को आयोजकों की ओर से माला पहनाकर एवं 1100 रुपए का पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान तेजा चौक पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रतियोगिता का आनंद लिया। इससे पहले प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए 50 रुपए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया था। इच्छुक प्रतिभागियों से तेजा चौक स्थित धनराज बोहरा की दुकान पर नाम लिखवाने के लिए संपर्क करने की अपील की गई थी। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान, रावणा राजपूत विकास सभा चर्मालसा तेजा चौक रूपनगढ़ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक मक्खन सिंह चौहान, मुकेश प्रजापत, कान सिंह चौहान, हनुमान गुरु, सुनील सेन, दशरथ वैष्णव, बजरंग सिंह, नटवर सिंह, बंटी सेन, शेर सिंह नरूका, विक्रम सिंह, किशन सिंह चौहान, महेंद्र खटीक, रोहित चौहान, महेंद्र सिंह, यश सिंह हाड़ा, सुनील सिंह, धनश्याम सोनी एवं धनराज बोहरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा जोश देखने को मिला और मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
    1
    रूपनगढ़ के तेजा चौक पर गूंजा उत्साह, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

विश्व हिंदू परिषद एवं तेजा चौक युवक मंडल के तत्वावधान में हुआ आयोजन, विजेता युवक का माला पहनाकर एवं पारितोषिक देकर किया सम्मान
रूपनगढ़। तेजा चौक रूपनगढ़ एवं विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार शाम तेजा चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे युवक को आयोजकों की ओर से माला पहनाकर एवं 1100 रुपए का पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन के दौरान तेजा चौक पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रतियोगिता का आनंद लिया। इससे पहले प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए 50 रुपए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया था। इच्छुक प्रतिभागियों से तेजा चौक स्थित धनराज बोहरा की दुकान पर नाम लिखवाने के लिए संपर्क करने की अपील की गई थी।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान, रावणा राजपूत विकास सभा चर्मालसा तेजा चौक रूपनगढ़ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक मक्खन सिंह चौहान, मुकेश प्रजापत, कान सिंह चौहान, हनुमान गुरु, सुनील सेन, दशरथ वैष्णव, बजरंग सिंह, नटवर सिंह, बंटी सेन, शेर सिंह नरूका, विक्रम सिंह, किशन सिंह चौहान, महेंद्र खटीक, रोहित चौहान, महेंद्र सिंह, यश सिंह हाड़ा, सुनील सिंह, धनश्याम सोनी एवं धनराज बोहरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा जोश देखने को मिला और मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
    user_सुजीत सिंह चौहान
    सुजीत सिंह चौहान
    Local News Reporter रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.