logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रूपनगढ़ के तेजा चौक पर गूंजा उत्साह, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम विश्व हिंदू परिषद एवं तेजा चौक युवक मंडल के तत्वावधान में हुआ आयोजन, विजेता युवक का माला पहनाकर एवं पारितोषिक देकर किया सम्मान रूपनगढ़। तेजा चौक रूपनगढ़ एवं विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार शाम तेजा चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे युवक को आयोजकों की ओर से माला पहनाकर एवं 1100 रुपए का पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान तेजा चौक पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रतियोगिता का आनंद लिया। इससे पहले प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए 50 रुपए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया था। इच्छुक प्रतिभागियों से तेजा चौक स्थित धनराज बोहरा की दुकान पर नाम लिखवाने के लिए संपर्क करने की अपील की गई थी। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान, रावणा राजपूत विकास सभा चर्मालसा तेजा चौक रूपनगढ़ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक मक्खन सिंह चौहान, मुकेश प्रजापत, कान सिंह चौहान, हनुमान गुरु, सुनील सेन, दशरथ वैष्णव, बजरंग सिंह, नटवर सिंह, बंटी सेन, शेर सिंह नरूका, विक्रम सिंह, किशन सिंह चौहान, महेंद्र खटीक, रोहित चौहान, महेंद्र सिंह, यश सिंह हाड़ा, सुनील सिंह, धनश्याम सोनी एवं धनराज बोहरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा जोश देखने को मिला और मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।

2 hrs ago
user_सुजीत सिंह चौहान
सुजीत सिंह चौहान
Local News Reporter रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • तेज बारिश से उफान पर आया झरेटी नाला, शेरपुर-झरेटी पुलिया पर आवागमन बंद रणथंभौर। रणथंभौर क्षेत्र में तेज बारिश के बाद नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ गया है। लगातार बारिश के चलते शेरपुर-झरेटी मार्ग की पुलिया पर पानी तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिसके कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। पुलिया पर पानी का बहाव बढ़ने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील है कि पानी का बहाव तेज होने के दौरान पुलिया पार करने का जोखिम न उठाएं। गौरतलब है कि रणथंभौर क्षेत्र में बारिश के दौरान झरेटी नाले में अचानक पानी बढ़ने से पहले भी शेरपुर क्षेत्र में आवागमन प्रभावित रहा है। प्रकृति का रौद्र रूप: बारिश के बाद उफनते नाले और पुलिया पर बहता पानी क्षेत्र में मानसून की ताकत का एहसास करा रहा है। राजस्थान में सितंबर की शुरुआत के साथ पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।
    1
    तेज बारिश से उफान पर आया झरेटी नाला, शेरपुर-झरेटी पुलिया पर आवागमन बंद
रणथंभौर। रणथंभौर क्षेत्र में तेज बारिश के बाद नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ गया है। लगातार बारिश के चलते शेरपुर-झरेटी मार्ग की पुलिया पर पानी तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिसके कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।
पुलिया पर पानी का बहाव बढ़ने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील है कि पानी का बहाव तेज होने के दौरान पुलिया पार करने का जोखिम न उठाएं।
गौरतलब है कि रणथंभौर क्षेत्र में बारिश के दौरान झरेटी नाले में अचानक पानी बढ़ने से पहले भी शेरपुर क्षेत्र में आवागमन प्रभावित रहा है।
प्रकृति का रौद्र रूप: बारिश के बाद उफनते नाले और पुलिया पर बहता पानी क्षेत्र में मानसून की ताकत का एहसास करा रहा है। राजस्थान में सितंबर की शुरुआत के साथ पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।
    user_रामचंद्र प्रजापत
    रामचंद्र प्रजापत
    Security Guard रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer वार्ड 3 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनामिका शर्मा क्षेत्र में किया जन संपर्क Dainik News AJMER
    1
    व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें 
Ajmer वार्ड 3 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनामिका शर्मा क्षेत्र में किया जन संपर्क Dainik News AJMER
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • वार्ड 1 भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनोद डिडवानिया ने क्षेत्र में किया जन संपर्क
    1
    वार्ड 1 भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनोद डिडवानिया ने क्षेत्र में किया जन संपर्क
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • store ki dukaan band karaen tarikh 4 aur time चार-पांच
    1
    store ki dukaan band karaen tarikh 4 aur time चार-पांच
    user_Harish
    Harish
    Teacher अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बहुत ही हाईटेक एंबुलेंस से ऐसी बहुत सी एंबुलेंस होनी चाहिए गरीब परिवार पर ध्यान देना चाहिए सही है भाई सरकारों को संज्ञान लेना चाहिए गरीब परिवार पर ध्यान देना चाहिए ऐसी एम्बुलेंस होनी चाहिए हिंदुस्तान में
    1
    बहुत ही हाईटेक एंबुलेंस से ऐसी बहुत सी एंबुलेंस होनी चाहिए गरीब परिवार पर ध्यान देना चाहिए 
सही है भाई  सरकारों को संज्ञान लेना चाहिए गरीब परिवार पर ध्यान देना चाहिए ऐसी एम्बुलेंस  होनी चाहिए हिंदुस्तान में
    user_Deepak Singh Rawat
    Deepak Singh Rawat
    Taxi Driver अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • वैश्विक चुनौतियों के बीच 7.8% की तेज आर्थिक विकास दर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रभावी नीतियों और जन-विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
    1
    वैश्विक चुनौतियों के बीच 7.8% की तेज आर्थिक विकास दर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रभावी नीतियों और जन-विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कोटड़ी में गूंजेगा वीर तेजाजी महाराज का जयकारा, 9 सितंबर को विशाल तेजा गायन में उमड़ेगा आस्था का सैलाब रूपनगढ़ (अजमेर)। ग्राम कोटड़ी में वीर तेजाजी महाराज की भक्ति और लोक संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। वीर तेजा विकास समिति कोटड़ी के तत्वावधान में 9 सितंबर को वीर तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण में विशाल तेजा गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 9:15 बजे होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार सरदार शेषमा एवं गोपाल नागौरी एंड पार्टी द्वारा तेजा गायन की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय डांसर लक्की उड़ान एवं राजू चौधरी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।
    1
    कोटड़ी में गूंजेगा वीर तेजाजी महाराज का जयकारा, 9 सितंबर को विशाल तेजा गायन में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

रूपनगढ़ (अजमेर)। ग्राम कोटड़ी में वीर तेजाजी महाराज की भक्ति और लोक संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। वीर तेजा विकास समिति कोटड़ी के तत्वावधान में 9 सितंबर को वीर तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण में विशाल तेजा गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 9:15 बजे होगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार सरदार शेषमा एवं गोपाल नागौरी एंड पार्टी द्वारा तेजा गायन की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय डांसर लक्की उड़ान एवं राजू चौधरी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।
    user_सुजीत सिंह चौहान
    सुजीत सिंह चौहान
    Local News Reporter रूपनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer वार्ड 17 में निर्दलीय प्रत्याशी हितेश्वरी टाक का जनसंपर्क अभियान Dainik News AJMER
    1
    व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें 
Ajmer वार्ड 17 में निर्दलीय प्रत्याशी हितेश्वरी टाक का जनसंपर्क अभियान Dainik News AJMER
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • यदि व्यक्ति मन में किसी विचार का चिंतन करे और पूर्ण समर्पण के भाव से उसे आत्मसात करे, तो उसे आध्यात्मिक अनुभूति का परोक्ष रूप से अनुभव होता है और यह अनुभूति उसे भीतर से ऊर्जा एवं सकारात्मक शक्ति प्रदान करती है।
    1
    यदि व्यक्ति मन में किसी विचार का चिंतन करे और पूर्ण समर्पण के भाव से उसे आत्मसात करे, तो उसे आध्यात्मिक अनुभूति का परोक्ष रूप से अनुभव होता है और यह अनुभूति उसे भीतर से ऊर्जा एवं सकारात्मक शक्ति प्रदान करती है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.