logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लेपित सतह बनने से पहले ही उखड़ी सड़क, भारी वाहनों की आवाजाही बनी वजह; जल्द होगी मरम्मत हरपुर–अहिरौली संपर्क मार्ग पर 150–200 मीटर हिस्से में बने पैच, पीडब्ल्यूडी ने कहा—बरसात और मिट्टी ढुलाई से हुआ नुकसान, यातायात सुरक्षित देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के हरपुर से अहिरौली संपर्क मार्ग के निर्माण में अनियमितता की शिकायतों पर लोक निर्माण विभाग ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। निर्माण खंड, देवरिया के अधिशासी अभियंता जे.बी. सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है, लेकिन लेपित सतह बनने से पहले ही देवरिया बाईपास निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और मिट्टी ढुलाई के कारण कई स्थानों पर सड़क दलदली हो गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग ने प्रभावित हिस्सों को दुरुस्त कर लेपन स्तर तक निर्माण कार्य पूरा कराया था। इसके बावजूद वर्तमान में नहर में पानी आने और लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग 150 से 200 मीटर लंबाई में कुछ स्थानों पर पैच बन गए हैं। अधिशासी अभियंता के अनुसार क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मार्ग पर यातायात सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो रहा है और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

10 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

लेपित सतह बनने से पहले ही उखड़ी सड़क, भारी वाहनों की आवाजाही बनी वजह; जल्द होगी मरम्मत हरपुर–अहिरौली संपर्क मार्ग पर 150–200 मीटर हिस्से में बने पैच, पीडब्ल्यूडी ने कहा—बरसात और मिट्टी ढुलाई से हुआ नुकसान, यातायात सुरक्षित देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के हरपुर से अहिरौली संपर्क मार्ग के निर्माण में अनियमितता की शिकायतों पर लोक निर्माण विभाग ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। निर्माण खंड, देवरिया के अधिशासी अभियंता जे.बी. सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है, लेकिन लेपित सतह बनने से पहले ही देवरिया बाईपास निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और मिट्टी ढुलाई के कारण कई स्थानों पर सड़क दलदली हो गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग ने प्रभावित हिस्सों को दुरुस्त कर लेपन स्तर तक निर्माण कार्य पूरा कराया था। इसके बावजूद वर्तमान में नहर में पानी आने और लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग 150 से 200 मीटर लंबाई में कुछ स्थानों पर पैच बन गए हैं। अधिशासी अभियंता के अनुसार क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मार्ग पर यातायात सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो रहा है और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
    1
    लोकेशन भटनी देवरिया 

UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया 

दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत

देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे।

आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
लोकेशन भटनी देवरिया 
UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया 
दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत
देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
    1
    गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
    user_भारत नेशन न्यूज
    भारत नेशन न्यूज
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई रफ्तार, संकल्प कार्यशाला में शिक्षकों को मिला आधुनिक शिक्षण का प्रशिक्षण डीएम मधुसूदन हुल्गी ने किया शुभारंभ, कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को मजबूत बनाने पर दिया जोर देवरिया। जनपद में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से हासिल करने के उद्देश्य से "कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण एवं पठन संस्कृति के माध्यम से निपुण भारत की ओर" विषय पर निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन एमराल्ड सफारी, गौरा में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने की, जिसमें देवरिया और कुशीनगर के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह तथा सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मंडल संगीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान देवरिया के एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय और कुशीनगर के एसआरजी राम प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि निपुण उत्तर प्रदेश के तहत निर्धारित सभी मानकों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए। उन्होंने एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनपद को निपुण जनपद बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति निपुण भारत मिशन की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यालयों में आनंददायक, सुरक्षित और समावेशी शिक्षण वातावरण विकसित करने पर बल देते हुए नियमित अभ्यास, सतत मूल्यांकन, समयबद्ध फीडबैक और 15 दिवसीय कैच-अप अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता बताई। राज्य परियोजना कार्यालय से आए विशेषज्ञ शुभम और करिश्मा ने प्रतिभागियों को निपुण संकल्प की अवधारणा, कक्षा में बदलाव के 10 सूत्र, कैच-अप शिक्षण के 15 सूत्र तथा NIPUN Plus App के माध्यम से आकलन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यशाला में विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रीडिंग कॉर्नर, रीडिंग क्लब, डीईएआर अभियान, सुपर-20/30 पाठक पहल, समाचार-पत्र वाचन और चर्चा जैसी गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी टीम ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) आशुतोष शुक्ला, जिला समन्वयक (निपुण) गोरख यादव, मधुरेंद्र शुक्ला सहित दोनों जनपदों के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने 'निपुण संकल्प' लेते हुए प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का संकल्प लिया।
    1
    निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई रफ्तार, संकल्प कार्यशाला में शिक्षकों को मिला आधुनिक शिक्षण का प्रशिक्षण
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने किया शुभारंभ, कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को मजबूत बनाने पर दिया जोर
देवरिया। जनपद में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से हासिल करने के उद्देश्य से "कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण एवं पठन संस्कृति के माध्यम से निपुण भारत की ओर" विषय पर निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन एमराल्ड सफारी, गौरा में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने की, जिसमें देवरिया और कुशीनगर के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह तथा सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मंडल संगीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान देवरिया के एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय और कुशीनगर के एसआरजी राम प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि निपुण उत्तर प्रदेश के तहत निर्धारित सभी मानकों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए। उन्होंने एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनपद को निपुण जनपद बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति निपुण भारत मिशन की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यालयों में आनंददायक, सुरक्षित और समावेशी शिक्षण वातावरण विकसित करने पर बल देते हुए नियमित अभ्यास, सतत मूल्यांकन, समयबद्ध फीडबैक और 15 दिवसीय कैच-अप अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता बताई।
राज्य परियोजना कार्यालय से आए विशेषज्ञ शुभम और करिश्मा ने प्रतिभागियों को निपुण संकल्प की अवधारणा, कक्षा में बदलाव के 10 सूत्र, कैच-अप शिक्षण के 15 सूत्र तथा NIPUN Plus App के माध्यम से आकलन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
कार्यशाला में विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रीडिंग कॉर्नर, रीडिंग क्लब, डीईएआर अभियान, सुपर-20/30 पाठक पहल, समाचार-पत्र वाचन और चर्चा जैसी गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन एसआरजी टीम ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) आशुतोष शुक्ला, जिला समन्वयक (निपुण) गोरख यादव, मधुरेंद्र शुक्ला सहित दोनों जनपदों के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने 'निपुण संकल्प' लेते हुए प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का संकल्प लिया।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 20 वर्षों की सेवा के बाद अनिरुद्ध प्रसाद को भावभीनी विदाई, जिला सूचना कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित पत्रकारों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठ सेवा और आत्मीय व्यवहार को किया याद देवरिया। जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कार्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय तथा कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ हमेशा आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी सबसे बड़ी पहचान रही। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, अवनीश शंकर राय, अनील तिवारी, विनय तिवारी, विनय सिंह, वीरेश्वर मिश्र सहित सूचना विभाग के ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल, बृजेंद्र मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग और उनके परिजन मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सूचना कार्यालय में बिताया गया समय और यहां का कार्यानुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।
    1
    20 वर्षों की सेवा के बाद अनिरुद्ध प्रसाद को भावभीनी विदाई, जिला सूचना कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित
पत्रकारों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठ सेवा और आत्मीय व्यवहार को किया याद
देवरिया। जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कार्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय तथा कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ हमेशा आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी सबसे बड़ी पहचान रही।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, अवनीश शंकर राय, अनील तिवारी, विनय तिवारी, विनय सिंह, वीरेश्वर मिश्र सहित सूचना विभाग के ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल, बृजेंद्र मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग और उनके परिजन मौजूद रहे।
विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सूचना कार्यालय में बिताया गया समय और यहां का कार्यानुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • टैंकर से डीजल चोरी करते चालक-खलासी गिरफ्तार, 45 लीटर डीजल बरामद ! जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार पुलिस ने रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिरजम चौराहे के पास टैंकर संख्या UP 52 AT 0730 से डीजल चोरी करते हुए राजेश यादव (40 वर्ष) निवासी धतुरा खास उसरा टोला, थाना गौरीबाजार तथा अरविन्द निषाद (28 वर्ष) निवासी नरौली भीखम, थाना खुखुन्दू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम में 45 लीटर डीजल, दो 15-15 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे, तेल निकालने वाला पाइप तथा एक कीप बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    टैंकर से डीजल चोरी करते चालक-खलासी गिरफ्तार, 45 लीटर डीजल बरामद !
जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार पुलिस ने रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिरजम चौराहे के पास टैंकर संख्या UP 52 AT 0730 से डीजल चोरी करते हुए राजेश यादव (40 वर्ष) निवासी धतुरा खास उसरा टोला, थाना गौरीबाजार तथा अरविन्द निषाद (28 वर्ष) निवासी नरौली भीखम, थाना खुखुन्दू को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम में 45 लीटर डीजल, दो 15-15 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे, तेल निकालने वाला पाइप तथा एक कीप बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.