logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भपटियाही में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक, लाखों की संपत्ति नष्ट भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक स्थित शिव मंदिर के समीप बुधवार की शाम करीब 4 बजे अचानक आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग लगने से दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक एक दुकान से उठी और देखते ही देखते आसपास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस घटना से प्रभावित दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

2 hrs ago
user_Ranjeet
Ranjeet
राघोपुर, सुपौल, बिहार•
2 hrs ago

भपटियाही में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक, लाखों की संपत्ति नष्ट भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक स्थित शिव मंदिर के समीप बुधवार की शाम करीब 4 बजे अचानक आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग लगने से दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक एक दुकान से उठी और देखते ही देखते आसपास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस घटना से प्रभावित दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Ranjeet
    1
    Post by Ranjeet
    user_Ranjeet
    Ranjeet
    राघोपुर, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • गौ माता का अपमान जबरदस्ती मुंह पर करके उदल दिया गया दारू।।
    1
    गौ माता का अपमान जबरदस्ती मुंह पर करके उदल दिया गया दारू।।
    user_मो फिजाकत
    मो फिजाकत
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • प्रतापगंज प्रखंड में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब अंचलाधिकारी (सीओ) के भी हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय का कामकाज और अधिक प्रभावित हो गया है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी 11 फरवरी से हड़ताल पर हैं। वहीं 9 मार्च से अंचलाधिकारी के भी हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल कार्यालय की व्यवस्था और बाधित हो गई है।
    1
    प्रतापगंज प्रखंड में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब अंचलाधिकारी (सीओ) के भी हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय का कामकाज और अधिक प्रभावित हो गया है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी 11 फरवरी से हड़ताल पर हैं। वहीं 9 मार्च से अंचलाधिकारी के भी हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल कार्यालय की व्यवस्था और बाधित हो गई है।
    user_दीपक जी, प्रतापगंज
    दीपक जी, प्रतापगंज
    Local News Reporter प्रतापगंज, सुपौल, बिहार•
    5 hrs ago
  • छातापुर त्रिवेणीगंज में LPG गैस की किल्लत से नाराज़ लोगों ने त्रिवेणीगंज–पिपरा सड़क पर NH-327E को बघला में किया जाम, जाम कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से गैस नहीं मिल रही,जबकि बाजार में कालाबाजारी के जरिए सिलेंडर 1500 2000 रुपये में बेचा जा रहा है। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर हटाया गया जाम
    1
    छातापुर त्रिवेणीगंज में LPG गैस की किल्लत से नाराज़ लोगों ने त्रिवेणीगंज–पिपरा सड़क पर NH-327E को बघला में किया जाम, जाम कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से गैस नहीं मिल रही,जबकि बाजार में कालाबाजारी के जरिए सिलेंडर 1500 2000 रुपये में बेचा जा रहा है। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर हटाया गया जाम
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    8 hrs ago
  • SKM plumber electrician🌹 72 5898 3161 contact number💡💡💡⭐🌟🌟⭐🌟⚡😨😨
    7
    SKM plumber electrician🌹 72 5898 3161 contact number💡💡💡⭐🌟🌟⭐🌟⚡😨😨
    user_Subodh Kumar
    Subodh Kumar
    पिपरा, सुपौल, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by KAMALDEV RT
    1
    Post by KAMALDEV RT
    user_KAMALDEV RT
    KAMALDEV RT
    Social worker फुलपरास, मधुबनी, बिहार•
    1 hr ago
  • सुपौल शहर के गांधी मैदान के समीप बुधवार को डॉ. निशांत एडवांस्ड इमेजिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुपौल के एडीएम एवं सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम की कवरेज आज बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे की गई, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, डॉक्टर तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों ने सेंटर का निरीक्षण भी किया और यहां उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अत्याधुनिक इमेजिंग सेंटर के खुलने से सुपौल जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। पहले कई जांच के लिए लोगों को बाहर के बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब इस सेंटर के माध्यम से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं इस अवसर पर सेंटर के संचालक डॉ. निशांत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज इस एडवांस्ड इमेजिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्घाटन सुपौल एडीएम और सिविल सर्जन के द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को सटीक और त्वरित रिपोर्ट मिल सकेगी। डॉ. निशांत ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य सुपौल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा जांच सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सके। कार्यक्रम के दौरान कई चिकित्सक, समाजसेवी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और इस नई पहल के लिए डॉ. निशांत को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस सेंटर के खुलने से जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
    1
    सुपौल शहर के गांधी मैदान के समीप बुधवार को डॉ. निशांत एडवांस्ड इमेजिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुपौल के एडीएम एवं सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम की कवरेज आज बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे की गई, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, डॉक्टर तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों ने सेंटर का निरीक्षण भी किया और यहां उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अत्याधुनिक इमेजिंग सेंटर के खुलने से सुपौल जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। पहले कई जांच के लिए लोगों को बाहर के बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब इस सेंटर के माध्यम से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
वहीं इस अवसर पर सेंटर के संचालक डॉ. निशांत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज इस एडवांस्ड इमेजिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्घाटन सुपौल एडीएम और सिविल सर्जन के द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को सटीक और त्वरित रिपोर्ट मिल सकेगी।
डॉ. निशांत ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य सुपौल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा जांच सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान कई चिकित्सक, समाजसेवी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और इस नई पहल के लिए डॉ. निशांत को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस सेंटर के खुलने से जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    5 hrs ago
  • लोग बेकार की गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं. मैं आपको 'सिंपल सी टेक्नोलॉजी' बताता हूं, जिससे रसोई गैस की समस्या खत्म हो जाएगी. महान साइंटिस्ट मोदी जी के मुताबिक- एक खाली बर्तन लीजिए, उसमें छेद करके पाइप डाल दीजिए. ये बर्तन नाली पर रख दीजिए, फिर नाली की गैस से चूल्हा जला लीजिए.
    1
    लोग बेकार की गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं.
मैं आपको 'सिंपल सी टेक्नोलॉजी' बताता हूं, जिससे रसोई गैस की समस्या खत्म हो जाएगी.
महान साइंटिस्ट मोदी जी के मुताबिक- एक खाली बर्तन लीजिए, उसमें छेद करके पाइप डाल दीजिए.
ये बर्तन नाली पर रख दीजिए, फिर नाली की गैस से चूल्हा जला लीजिए.
    user_मो फिजाकत
    मो फिजाकत
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.