कोरबा/रजगामार:-सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार में मातृ पितृ पूजन विधिपुर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अधिकांश भैया बहनों के माता-पिता उपस्थित थे। मंच में वरिष्ठ आचार्य श्री सीताराम राजवाड़े ,श्री जगदीश प्रसाद साहू जी एवं श्रीमती भगवती पाल आसीन थी। मातृ पितृ की जोड़ी श्री अमर सिंह और उनकी पत्नी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम ठीक 12:00 बजे प्रारंभ हुआ और सभी माता-पिताओं के द्वारा मां सरस्वती ओमकार एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात हुआ। इसमें भैया बहनों के द्वारा माता-पिता की आरती उतारकर व तिलक लगाकर पूजा किये और उनके महत्व को गीत के माध्यम से गाकर बताया गया साथ ही अमृत लाल साहू जी ने अपने गीत के माध्यम से माता-पिता की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं डॉक्टर श्री लोकनाथ कश्यप ने अपने उद्बोधन में सभी भैया बहनों को अपने-अपने माता-पिता का सम्मान करने एवं अभिभावकों को भी अपने माता-पिता का सम्मान करने के लिए अपील की साथ ही कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री आचार्य पुनीराम बघेल ने मातृ पितृ पूजन दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मातृ पितृ पूजन की शुरुआत श्री गणेशजी भगवान द्वारा अपने माता-पिता श्री शिवजी और पार्वती जी की परिक्रमा और पूजन से की माता-पिता को देव तुल्य बताया और इसी कारण उन्हें प्रथम पूज्य देव का स्थान दिया गया।इसकी जानकारी देते हुए सभी भैया बहनों को आज शाम को अपने घरों में आरती सजाकर अपने माता-पिता व दादा-दादी की पूजन करने की सलाह दी। यह कार्यक्रम सभी आचार्यो के सहयोग से संपन्न हुआ।
कोरबा/रजगामार:-सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार में मातृ पितृ पूजन विधिपुर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अधिकांश भैया बहनों के माता-पिता उपस्थित थे। मंच में वरिष्ठ आचार्य श्री सीताराम राजवाड़े ,श्री जगदीश प्रसाद साहू जी एवं श्रीमती भगवती पाल आसीन थी। मातृ पितृ की जोड़ी श्री अमर सिंह और उनकी पत्नी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम ठीक 12:00 बजे प्रारंभ हुआ और सभी माता-पिताओं के द्वारा मां सरस्वती ओमकार एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात हुआ। इसमें भैया बहनों के द्वारा माता-पिता की आरती उतारकर व तिलक लगाकर पूजा किये और उनके महत्व को गीत के माध्यम से गाकर बताया गया साथ ही अमृत लाल साहू जी ने अपने गीत के माध्यम से माता-पिता की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं डॉक्टर श्री लोकनाथ कश्यप ने अपने उद्बोधन में सभी भैया बहनों को अपने-अपने माता-पिता का सम्मान करने एवं अभिभावकों को भी अपने माता-पिता का सम्मान करने के लिए अपील की साथ ही कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री आचार्य पुनीराम बघेल ने मातृ पितृ पूजन दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मातृ पितृ पूजन की शुरुआत श्री गणेशजी भगवान द्वारा अपने माता-पिता श्री शिवजी और पार्वती जी की परिक्रमा और पूजन से की माता-पिता को देव तुल्य बताया और इसी कारण उन्हें प्रथम पूज्य देव का स्थान दिया गया।इसकी जानकारी देते हुए सभी भैया बहनों को आज शाम को अपने घरों में आरती सजाकर अपने माता-पिता व दादा-दादी की पूजन करने की सलाह दी। यह कार्यक्रम सभी आचार्यो के सहयोग से संपन्न हुआ।
- कोरबा के ग्राम रजगामार में संचालित पंजाब नेशनल बैंक के ओमपुर स्थानांतरण का विरोध एक बार फिर से शुरू हो गया है. सोमवार को बड़ी संख्या में इलाके के लोग कलेक्टर के पास पहुंचे और बैंक को पुराने स्थान पर संचालित करने की मांग रखी. ग्रामीणों का कहना है बैंक प्रबंधन जर्जर भवन का हवाला देकर उसे ओमपुर ले जाना चाहता है जहा पहले से ही कई बैंक संचालित है SECL के भवन में बैंक का संचालन करने की योजना है जबकि ग्रामीण पुराने भवन की मरम्मत की मांग करते हुए रजगामार में ही बैंक संचालित करने की मांग कर रहे है. ग्रामीणों ने यह भी बताया की बैंक का स्थानांतरण हो जाने से उसकी दूरी अधिक हो जाएगी जिससे उन्हें आने जाने में काफी दिक्क़तो का समना करना पड़ेगा.1
- कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार बाजार पारा गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। हादसे में आंगन में बर्तन धो रही गर्भवती महिला शशि बाई सूर्यवंशी (25) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। बलौदा की ओर से आ रहा ट्रेलर (CG 10 BP 5301) अचानक नियंत्रण खो बैठा और भोलाराम सूर्यवंशी के घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे आंगन तक पहुंच गया। उस समय शशि बाई आंगन में काम कर रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।1
- वनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में सक्ती वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई, जैजैपुर क्षेत्र के दो आरा मिल सीलबंद।1
- बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अनव इंडस्ट्री की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं नुकसान का आकलन किया जा रहा है।1
- श्री स्वंभू भुनेश्वर महादेव शिव मंदिर मोहभट्ठा में पाच दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं मेला हुवा संपन्न सोमवार की साम 5.30 बजे स्वयं भू शिव मंदिर मोहभट्ठा के पुजारी तिलक पूरी गोस्वामी जी से मिली जानकारी अनुसार श्री स्वयंभू भुवनेश्वर महादेव शिव मंदिर मोहभट्ठा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पांच दिवसीय श्री रूद्र महा यज्ञ का समापन सोमवार को सम्मान हुआ जिसमें दिनांक 12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को पंचांग पूजन जल यात्रा मंडप प्रवेश अग्नि स्थापन 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः कालीन वेदी पूजन रुद्राशध्याई विधान सआहुति प्रारंभ की गई एवं दिनांक 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार को प्रातः कालीन वेदी एवं पूजन आहुति की गई 15 फरवरी 2026 में रविवार को महाशिवरात्रि को प्रातः कालीन पूजन एवं सायं कालीन पूर्ण आहुति दी गई एवं दिनांक 16 फरवरी 2026 दिन सोमवार को तर्पण सहस्त्र धारा ब्राह्मण भोज एवं आशीर्वाद विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें आचार्य पंडित श्री चंद्रशेखर महाराज जी परसदा वाले द्वारा पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया आपको बता दे की श्री स्वयंभू मुनेश्वर महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का भी आयोजन होता है जिसमें लाखों की संख्या में भक्तों ने पहुंच कर श्री स्वयंभू भुनेश्वर महादेव की पूजा अर्चना किए एवम इसीकड़ी में सोमवार की शाम को भी शिव भक्त स्वयंभू भुवनेश्वर महादेव जी के दर्शन व पूजन के लिए मंदिर पहुंचने रहे आपको बता दें कि बिल्हा छेत्र अंतर्गत आने वाले इस स्वयंभू शिव मंदिर में शिवलिंग स्वयं ही प्रकट हुआ है जिसकी वजह से इस मंदिर की मान्यता क्षेत्र में प्रसिद्ध है जहां के पंडित श्री तिलक पुरी स्वामी जी बताते हैं कि 5 दिनों तक इस मंदिर में रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया जो ग्रामीणों पंडितो और यजमानों के कर कमलों से संपन्न हुआ पंडित जी बताते हैं कि यहां भोले बाबा का शिवलिंग स्वयं ही प्रकट हुआ है इसलिए इस शिव मंदिर को स्वयंभू भुवनेश्वर महादेव शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है उनके चार पीढ़ियों ने इस मंदिर में सेवा और पूजा की तिलक पुरी गोस्वामी महराज अपने वंशज के पांचवे पीढ़ी है जिनके द्वारा इस शिव मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है इस दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस पर मेले का आयोजन किया गया था मेला घूमने और शिव जी के दर्शन करने के लिए लाखो भक्त बड़ी संख्या में महाशिवरात्रि को यहां उपस्थित हुए एवं सोमवार को समापन अवसर पर शस्त्र धारा का आयोजन किया गया मंदिर परिसर में कुछ भक्ति के स्थान सोमवार तक लगे हुए थे पहुंचकर रॉक खरीदी करते भी नजर आए हम मेला में दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने बात किए तो उन्होंने बताया कि इस वर्ष के महाशिवरात्रि में काफी संख्या में शिव भक्त घूमने पहुंचे हुए थे इसलिए इस वर्ष उनका व्यवसाय भी अच्छा रहा एवम सौमवार को भी मंदिर परिसर में भक्तो की भीड़ दर्शन पहुंचती रही एवम मेला की कुछ दुकानें भी खुली रही1
- यह सड़क चीख-चीखकर चिल्ला रही है मुझे बचा लो,पर नेता-मंत्रियों तक आवाज नही पहुंच रही है #बदहाल_सड़क #bilhanews #bilaspursadak #chhattishgarh1
- व्यापारी संवाद सम्मलेन मे सरगुजा पुलिस का हुआ सम्मान। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले का चंद घंटे मे किया गया था खुलासा। :- पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं 20 लाख रुपये नगद लूट की रकम किया गया था बरामद। :- जिले भर मे पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की हुई थी सराहना। गत दिवस होटल पर्पल ओर्किंड मे आयोजित व्यापारी संवाद सम्मलेन के दौरान माननीय मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व छ.ग. श्री राजेश अग्रवाल द्वारा सरगुजा पुलिस की थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम का सम्मान कर सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना की गई। विदित हो कि दिनांक 28/12/25 को शहर के व्यापारी श्री अनिल अग्रवाल अपने दुकान से घर जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान सत्तीपारा कैलाश मोड़ के पास अज्ञात बदमाश द्वारा अचानक डंडे से जोरदार प्रहार कर व्यापारी को आहत कर रुपये से भरे बैग को छीनकर अंधेरे में फरार हो गए थे। मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चंद घंटे के भीतर प्रकरण के आरोपी (01) दीपक दास (02) रोहित दास को हिरासत मे ले लिया गया साथ ही आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं 20 लाख रुपये नगद लूट की रकम बरामद किया गया, आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा सख़्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड मे भेजा गया था। व्यापारी संवाद सम्मलेन कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री छ.ग. शासन श्री राजेश अग्रवाल, विधायक लुन्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी, व्यापारी श्री अनिल अग्रवाल एवं समस्त व्यापारी वर्ग द्वारा टीम की सराहना करते हुए *थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, नितिन सिन्हा, विवेक राय, अमित विश्वकर्मा को सम्मान स्वरुप शाल पहनाकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। सरगुजा पुलिस आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर रही है, साथ ही आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।1
- इस कार्यक्रम में अधिकांश भैया बहनों के माता-पिता उपस्थित थे। मंच में वरिष्ठ आचार्य श्री सीताराम राजवाड़े ,श्री जगदीश प्रसाद साहू जी एवं श्रीमती भगवती पाल आसीन थी। मातृ पितृ की जोड़ी श्री अमर सिंह और उनकी पत्नी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम ठीक 12:00 बजे प्रारंभ हुआ और सभी माता-पिताओं के द्वारा मां सरस्वती ओमकार एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात हुआ। इसमें भैया बहनों के द्वारा माता-पिता की आरती उतारकर व तिलक लगाकर पूजा किये और उनके महत्व को गीत के माध्यम से गाकर बताया गया साथ ही अमृत लाल साहू जी ने अपने गीत के माध्यम से माता-पिता की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं डॉक्टर श्री लोकनाथ कश्यप ने अपने उद्बोधन में सभी भैया बहनों को अपने-अपने माता-पिता का सम्मान करने एवं अभिभावकों को भी अपने माता-पिता का सम्मान करने के लिए अपील की साथ ही कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री आचार्य पुनीराम बघेल ने मातृ पितृ पूजन दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मातृ पितृ पूजन की शुरुआत श्री गणेशजी भगवान द्वारा अपने माता-पिता श्री शिवजी और पार्वती जी की परिक्रमा और पूजन से की माता-पिता को देव तुल्य बताया और इसी कारण उन्हें प्रथम पूज्य देव का स्थान दिया गया।इसकी जानकारी देते हुए सभी भैया बहनों को आज शाम को अपने घरों में आरती सजाकर अपने माता-पिता व दादा-दादी की पूजन करने की सलाह दी। यह कार्यक्रम सभी आचार्यो के सहयोग से संपन्न हुआ।1