Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह (विक्की भैया) ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रा.स्वा. केन्द्र बहेलिया भाठ जिला सतना (म.प्र.) का भव्य उद्घाटन किया। यह केन्द्र क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने में मदद करेगा।
रामदत्त दाहिया
रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह (विक्की भैया) ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रा.स्वा. केन्द्र बहेलिया भाठ जिला सतना (म.प्र.) का भव्य उद्घाटन किया। यह केन्द्र क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने में मदद करेगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Bolti Divare1
- आकाशवाणी रीवा से सुनिए चौपाल गणेश भाई और अवध भाई के साथ, सुनिए लोकगीत और अपनी बघेली को सपोर्ट कीजिए1
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa2
- नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी (Narendra Kumar Suryavanshi) 2012 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जिन्हें अप्रैल 2026 में रीवा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में बैतूल और रतलाम के कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। अपनी सख्त कार्यशैली और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए वे चर्चित रहे हैं। नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के बारे में मुख्य विवरण: पद: कलेक्टर (रीवा), मध्य प्रदेश। बैच: 2012 (मध्य प्रदेश कैडर)। पूर्व पदस्थापन: कलेक्टर बैतूल (जनवरी 2024 से), कलेक्टर निवाड़ी। प्रशासनिक शैली: सख्त प्रशासक, भू-माफिया के खिलाफ कार्यवाही और जनसुनवाई में सक्रियता के लिए जाने जाते हैं।1
- *सतना स्टेशन बना नशेड़ियों का अड्डा: GRP और RPF की नाक के नीचे 'गांजा पार्टी', खाकी का खौफ खत्म!*1
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- ✍️*रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️ रायपुर कर्चुलियान में आवास योजना राशि गड़बड़ी, हितग्राही को 1.20 लाख लौटाने का नोटिस* *पीएम आवास योजना में त्रुटि: गलत खाते में पहुंचे पैसे वापस न करने पर एफआईआर की चेतावनी* रायपुर कर्चुलियान। रायपुर कर्चुलियान जनपद पंचायत कार्यालय से आवास योजना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में एक हितग्राही को 1,20,000 की राशि वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तकनीकी त्रुटि के चलते यह राशि गलत खाते में स्थानांतरित हो गई थी। नोटिस में उल्लेख है कि श्रीमती दीपक साकेत, पत्नी श्री राजा साकेत, ग्राम पंचायत रायपुर कर्चुलियान के खाते में यह राशि चली गई, जबकि योजना की पात्रता सूची में उनका नाम शामिल नहीं था। खाता संख्या में गलती होने के कारण भुगतान हो गया, जिसे संबंधित हितग्राही द्वारा आहरित भी कर लिया गया। जनपद पंचायत प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित महिला को निर्देशित किया है कि वह तीन दिनों के भीतर पूरी राशि जनपद पंचायत के निर्धारित बैंक खाते में जमा करें। इसके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर कर्चुलियान शाखा का खाता क्रमांक और आईएफएससी कोड भी नोटिस में स्पष्ट रूप से दिया गया है। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में राशि जमा नहीं की जाती है, तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं हितग्राही की होगी। इस मामले की प्रतिलिपि तत्कालीन सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को भी भेजी गई है, ताकि वे आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर सकें। जनपद पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता या त्रुटि को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Bolti Divare1
- प्रेस नोट दिनांक – 09.04.26 थाना-नागौद जिला सतना ( म.प्र ) नागौद पुलिस को मिली बडी सफलता बारापत्थर में हत्या कर फरार आरोपी आलोक सोनी एवं सहयोग करने वाले अन्य दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महो0 एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महो0 रीवा जोन रीवा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक महो0अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महो0 सतना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरी. अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई – - दिनांक 06.03.26 को फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.03.26 को रात्रि 9.30 बजे किचन पर खाना बनाते समय पटाखा जैसे फूटने की आवाज सुनकर बाहर छत तरफ जाकर देखी तो गांव के चंदन यादव,आलोक सोनी खडे थे तथा एक लड़का मुह बांधे घर के सामने मोटर साईकल के पास खड़ा था बडे पापा बबलू यादव के घर के तरफ से चंदन यादव एवं आलोक सोनी दोनों लोग अपने अपने हाथ में बंदूक (पिस्टल) लिये थे, करीब 10 मिनट काफी लोग इकट्ठा हो गये जाकर देखी तो बडे पापा मरे पडे थे जिनके गर्दन पर, सीने में एवं कमर के पास गोली लगने जैसा निशान था,तभी दीदी वर्षा यादव बताई कि भाई राणा यादव को भी उन्ही लोगों ने राणा की दुकान में जाकर राणा के पैर में गोली मार दी है, करीब पांच दस मिनट बाद राणा यादव लंगडाते हुए घर आया जिन्हे अस्पताल ले गये रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना घटना के फरार आरोपीगणो की तलाश की गई दौरान पता तलाश घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी चंदन यादव के साथ घटना घटित करने वाले आरोपी आलोक सोनी पिता स्व मूलचंद सोनी निवासी रामना टोला नागौद एवं चंदन यादव ,आलोक सोनी ,राजू विश्वकर्मा का सहयोग करने वाले आरोपी संजय साकेत पिता पुरूषोत्म साकेत उम्र 31 वर्ष निवासी सिधौली थाना रामपुर बघेलान थाना नागौद जिला सतना म0प्र0 प्रेम पुरवार पिता बंसत पुरवार उम्र 18 वर्ष निवासी धर्मशाला के पास नागौद थाना नागौद जिला सतना म प्र को सतना मे दस्तयाब किया जाकर पूछताछ कर मेमोरण्ड लेख किया गया उक्त आरोपीगणो द्वारा अपना अपना जुर्म स्वीकार किया गया । आरोपी आलोक सोनी के पेश करने पर एक अदद पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल MP19MR1784 जप्त किया गया एवं घटना दिनांक से फरारी दिनांक तक आरोपीगणो का सहयोग करने वाले आरोपी संजय साकेत पिता पुरूषोत्म साकेत उम्र 31 वर्ष निवासी सिधौली थाना रामपुर बघेलान थाना नागौद जिला सतना म0प्र0 द्वारा पेश करने पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायलक MP19ZE7899 को जप्त किया गया । प्रेम पुरवार पिता बंसत पुरवार उम्र 18 वर्ष निवासी धर्मशाला के पास नागौद थाना नागौद जिला सतना म प्र से पूछताछ कर मेमोरण्डम लेख किया गया जो घटना दिनांक से लगातार आरोपीगणो के साथ फरारी में सहयोग करना बताया । आरोपी आलोक सोनी ,संजय साकेत, प्रेम पुरवार को दिनांक 09.04.26 को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया जहां से जेल भेजा गया । जप्ती – आरोपी आलोक सोनी से - एक अदद पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस एक अदद होण्डा साईन मोटर सायकल MP19MR1784 आरोपी संजय साकेत से एक अदद स्पलेण्डर मोटर सायकल क्र MP19ZE7899 गिरफ्तार आरोपी – 01 आलोक सोनी पिता स्व मूलचंद सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी रामना टोला थाना नागौद जिला सतना म0प्र0 02 संजय साकेत पिता पुरूषोत्म साकेत उम्र 31 वर्ष निवासी सिधौली थाना रामपुर बघेलान थाना नागौद जिला सतना म0प्र0 03 प्रेम पुरवार पिता बंसत पुरवार उम्र 18 वर्ष निवासी धर्मशाला के पास नागौद थाना नागौद जिला सतना म प्र सराहनीय भूमिका- निरीक्षक अशोक पाण्डेय,उनिरी रंगदेवल सिंह ,उनिरी अजीत सिंह (सायवर सेल ) सउनिरी श्यामलाल रावत ,सउनिरी अजीत वर्मा. सउनिरी मुकेश सिंह ,प्रआर वाजिद खान , प्रआर 727 संजय मिश्रा ,प्रआर प्रआर दीपेश पटेल (सायवर सेल ) मनोज गुप्ता (चालक) ,आर 315 किशन सिंह ,आर 513 अजय विश्वकर्मा ,266 सचिन दास नायक 24 अतेन्द्र2