Shuru
Apke Nagar Ki App…
**फाजिलनगर CHC का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर** **फाजिलनगर CHC का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर** उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फाजिलनगर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ़-सफाई और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार जन-जन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Sagar Pathak
**फाजिलनगर CHC का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर** **फाजिलनगर CHC का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर** उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फाजिलनगर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ़-सफाई और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार जन-जन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Mantosh Jaiswal3
- 🔴नियम तोड़कर दुकान शिफ्ट कराने की साजिश 🔴मंदिर से दूरी नियम का उल्लंघन, राजनीतिक दबाव का आरोप 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। जनपद में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पडरौना क्षेत्र में शराब की दुकान के स्थानांतरण को लेकर उठे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में एक अनुज्ञापी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए न सिर्फ नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है, बल्कि राजनीतिक दबाव में फैसले होने की आशंका भी जताई है। पडरौना दुकान संख्या-2 (शॉप आईडी 4890) के अनुज्ञापी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि पडरौना दुकान संख्या- 1 (शॉप आईडी 4834) की दुकान को 1 अप्रैल 2026 से निर्धारित चौहद्दी को तोड़कर उनके क्षेत्र में शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने विभाग की नवनीकरण नीति के तहत सभी नियमों का पालन करते हुए लाइसेंस नवीनीकरण कराया, लेकिन अब उसी नियम को ताक पर रखकर दूसरे को लाभ पहुंचाने की तैयारी चल रही है। शिकायत में इस पूरे प्रकरण को सीधे उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 60 का उल्लंघन बताया गया है।इस धारा के तहत चौहद्दी का उल्लंघन न केवल अवैध है, बल्कि लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विभाग खुद ही अपने बनाए नियमों को धता बता रहा है? 🔴मंदिर के पास शराब दुकान? नियम ध्वस्त मामले का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि जिस स्थान पर दुकान शिफ्ट की जा रही है, वहां से मात्र 48.5 मीटर दूरी पर मंदिर स्थित है, जबकि नियमानुसार कम से कम 75 मीटर दूरी अनिवार्य है।यानी न सिर्फ चौहद्दी, बल्कि धार्मिक स्थल से दूरी के नियमों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है जो सामाजिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से गंभीर मामला है। 🔴 दबाव में निर्णय का आरोप लाइसेंसी अनुज्ञापी जितेंद्र का आरोप है कि आबकारी निरीक्षक ने स्वयं टेलिफोनिक बातचीत में ऊपर से दबाव की बात कही है। शिकायत में स्थानीय विधायक के भाई संतोष जायसवाल का नाम लेते हुए कहा गया है कि निजी जमीन पर दुकान शिफ्ट कर किराये का लाभ लेने के लिए पूरा खेल खेला जा रहा है। अगर यह आरोप सही हैं, तो यह मामला सिर्फ नियम उल्लंघन नहीं, बल्कि सत्ता के प्रभाव में सिस्टम झुकने का संकेत भी है। 🔴79 लाख का सवाल कौन देगा जवाब? पीडित का कहना है कि कुल: ₹78,51,000 लाइसेंस फीस, ₹50,000 प्रोसेसिंग फीस, ₹90,000 नवनीकरण शुल्क जमा किए हैं।ऐसे में अगर नियमों को दरकिनार कर दूसरी दुकान को उसके क्षेत्र में खोला जाता है तो उसका पूरा निवेश खतरे में पड़ जाएगा। यह सीधे-सीधे आर्थिक शोषण जैसा मामला बन सकता है। 🔴न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट जाएंगे शिकायत का साफ तौर पर चेतावनी है कि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो वह उच्च न्यायालय की शरण लेने के लिए बाध्य होगा। साथ ही उसने यह भी कहा है कि मानसिक और आर्थिक नुकसान की पूरी जिम्मेदारी आबकारी विभाग की होगी। इस पूरे मामले में नजर जिलाधिकारी की कार्रवाई पर टिकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तय चौहद्दी का पालन कराया जाएगा?क्या नियमों के उल्लंघन पर रोक लगेगी?या फिर दबाव के आगे सिस्टम झुक जाएगा?1
- कुशीनगर की पावन धरती पर तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव 2026 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पारंपरिक बौद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु, श्रद्धालु और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।3
- पडरौना/कुशीनगर/31 मार्च से 2 अप्रैल तक कुशीनगर में 3 दिवसीय बौद्ध कॉन्क्लेव कार्यक्रम के आयोजन का उद्घाटन जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम 10:30 बजे इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन स्थान : महापरिनिर्वाण स्थली,में सुनिश्चित था।जिसे श्री सिंह ने भव्य उद्घाटन किया।तीन दिवसीय कार्यक्रम में बड़े बड़े संगीत कलाकारों में भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार रीतेश पांडेय का कार्यक्रम भी सुनिश्चित है।1
- Breaking - कुशीनगर - तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कांक्लेव का .हुआ आगाज - प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ . - उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित है कार्यक्रम - बुद्धिस्ट देश के लगभग 300 प्रतिनिधि ले रहे हैं - भगवान बुद्ध के सिद्धांतों उनके जीवन पर होगा गहन मंथन - उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने कहा विश्व को युद्ध की नहीं बुद्ध की है आवश्यकता - थाईलैंड जापान म्यांमार बर्मा सहित कई बुद्धिस्ट देशों ने लगाई है प्रदर्शनी - अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन - महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में हुआ उद्घाटन4
- कुशीनगर महापरिनिर्वाण स्थली,कुशीनगर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0/ मा0 प्रभारी मंत्री जनपद कुशीनगर दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इससे पूर्व मा. मुख्य अतिथि जी के जनपद आगमन पर सर्किट हाउस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात मा. प्रभारी मंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं एवं समन्वय की समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की क्षेत्र में चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही मा. मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।इस अवसर पर जनपद के माननीय विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- विकास खंड विशुनपुरा के किंदर पट्टी बाजार स्थित शिव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन मेला लगता है। सावन में यहां श्रद्धालू बाबा का जलाभिशेष करते है।1
- Post by Mantosh Jaiswal3