उज्जैन -गरोठ फोरलेन पर बड़ौद के पास भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश नंबर की आर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे में एक महिला कार में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद में डॉक्टर विजेंद्र चूड़ीहार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान सूरजपाल, सचिन और श्याम के रूप में हुई है। सभी के उत्तर प्रदेश के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की पहचान सारिका, पत्नी श्यामलाल, और छवि, पुत्री श्यामलाल, के रूप में हुई है। दोनों के शव एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। पुलिस के अनुसार, परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आर्टिगा चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके चलते कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ समय तक फोरलेन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही बड़ौद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

- परसूलियां कलां में बिजली कम्पनी के खिलाफ किसानों का आक्रोश, घेराव करने किसान संघ ने बैठक में बनाई रणनीति ग्राम परसूलियां कलां में बिजली विभाग की मनमानी और लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार शाम 5 बजे भारतीय किसान संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीण किसानों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वैध कनेक्शन होने के बावजूद पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामा तैयार किए जा रहे हैं। नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले किसानों को भी हर महीने भारी-भरकम राशि के बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण वर्ग भारी आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। किसानों ने त्वरित निराकरण और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समस्याओं का समाधान न होने पर आगामी दिनों में बिजली कंपनी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी देते हुए एक ठोस रणनीति बेठक में तैयार की गई है।1
- डग में झमाझम बारिश, नालियां लबालब, सड़कों पर बहा पानी गोवंश पानी में भीकता रहा, डग झालावाड रिपोर्टर अब्दुल अलीम डग। मंगलवार को प्रातः से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे के बाद अचानक घनघोर घटाएं छा गईं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के चलते शहर की नालियां पानी से लबालब भर गईं और कई स्थानों पर पानी सड़कों पर बह निकला। बारिश के दौरान दशहरा मैदान में बेसहारा गोवंश के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से कई गोवंश बारिश में ही भीगते नजर आए। पानी में भीगने से गोवंश ठंड से कांपते हुए दिखाई दिए। लोगों ने बेसहारा गोवंश के लिए बारिश से बचाव की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। व्यवसायी फारुख खान ने बताया कि बारिश होने से किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि राखी के त्योहार को लेकर भी बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है।2
- रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई1
- रक्षाबंधन पर बहनों को जेल में विशेष मुलाकात की सुविधा राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात एवं रक्षासूत्र बांधने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि केवल इच्छुक बहनों एवं उनके साथ आने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। बहनों को राखी के लिए चना-चिरोंजी, मिश्री, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू-चावल जेल के अंदर ले जाने की छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि बहनों को जेल परिसर के अंदर 15 मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें।1
- राजगढ़ एम पी ग्राम पीपल्या कुलमी में विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन रखा गया। विधायक प्रतिनिधि व भाजपा के जिला मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पाटीदार धर्मशाला में हनुमान पाटीदार व मित्र मंडल द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर रखा गया साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। भारी बारिश के बाउजूद आसपास क्षेत्र से आए आंखों के मरीजो की जांच कर के निशुल्क दवाइ यां,चश्मा व मुफ्त ऑपरेशन के लिए मरीजो को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा जांच कर के ऑपरेशन हेतू आनंदपुर अस्पताल में भेजा गया हनुमान पाटीदार ने अपने जीवन का 21वां रक्तदान किया। भारी बारिश के बाउजूद शिविर में 22 यूनिट रक्तदान हुआ आयोजन में हनुमान पाटीदार का स्वागत पूज्य गुरुदेव सत्यनारायण जी शास्त्री व मित्र मंडल द्वारा किया गया। आस पास क्षेत्र व ग्रामवासियों ने पहुंचकर हनुमान पाटीदार को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।1
- आलोट के पास गांव दूधिया में श्याम लाल जी पाटीदार सुपर शंकर काटर गोला लहसुन खरीदने के लिए संपर्क करें 99777530711
- *नगर में हर चौराह पर पसर रहा अतिक्रमण जिम्मेदार अधिकारी मौन* जबतक कोई बड़ी जन हानि नहीं होती तब तक नहीं जागता प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर लोगो के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है लोगों के द्वारा अपने अपने मकान दुकान के सामने कई समान रखे हुआ है जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है आये दिन गौ वंश से टकराने रोड जाम होने जैसे स्थिति कई बार बनती रहती है जबकि यह मार्ग से कई जनप्रतिनिधि नेता नगर प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी गुजरते रहते हैं परंतु आला अधिकारी अभी मौन रहते है जबतक कोई बड़ी जन हानि या दुर्घटना ना हो प्रशासन अधिकारी नहीं जागते हैं जब की मेन अतिक्रमण मण्डी गेट चौराहा से डाक बंगला चौराहा, मोडी चौराहा ,पांच पुलिया चौराहा , हाथी दरवाजा चौराहा रहता है शाम के समय तो चौराहा पर बिल्कुल रोड पर ही फल, सब्जी ,पानी पूरी , जैसे का कब्जा रहता है परन्तु कोई भी इनको हटाया नहीं है आखिर कार कब तक ऐसे ही सोता रहेगा प्रशासन डाक बंगला चौराहा पर तो कई बार बड़ी दुर्घटना हो चुकी है *इनका कहना* में एक टीम बनाकर भेजता हु और राजस्व विभाग को भी लिखित सूचिना कर बहुत जल्द अतिक्रमण को हटवाने की कोशिश करवाता हूं सीएमओ हरिओम शर्मा मुख्य नगर परिषद अधिकारी सुसनेर नगर से में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- मंडी गेट पर छात्र-छात्राओं ने जड़ा ताला सांदीपनि विद्यालय के छात्र छात्राएं जाम से परेशान शाजापुर में लगातार जाम से परेशान छात्र-छात्राओं ने मंडी गेट के ऊपर जड़ा ताला1
- दतिया'दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया:दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों ने बताया महिला खतरे से बाहर है1