ब्लड बैंक का कलेक्टर ने किया निरीक्षण कमियां मिलने पर ब्लड बैंक इंचार्ज को हटाया अशोकनगर। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने बुधवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ब्लड बैंक में उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, रक्त संग्रहण एवं भंडारण सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने तथा रिकार्ड अद्यतन नही मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. संदीप जैन को ब्लड बैंक इंचार्ज पद से हटाये जाने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लड बैंक में कार्यरत नर्सिग आफीसर श्रीमती तनुजा,लैब टैक्निशियन जितेन्द्र अहिरवार,संदीपधर द्विवेदी,गोलू जाटव,सुश्री आरती चौहान तथा आकांक्षा उईके को कारण बताओं सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश सिविल सर्जन को दिये। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ बी. एल. टैगोर साथ थे।
ब्लड बैंक का कलेक्टर ने किया निरीक्षण कमियां मिलने पर ब्लड बैंक इंचार्ज को हटाया अशोकनगर। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने बुधवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ब्लड बैंक में उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, रक्त संग्रहण एवं भंडारण सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों
को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने तथा रिकार्ड अद्यतन नही मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. संदीप जैन को ब्लड बैंक इंचार्ज पद से हटाये जाने के निर्देश दिए। साथ ही
ब्लड बैंक में कार्यरत नर्सिग आफीसर श्रीमती तनुजा,लैब टैक्निशियन जितेन्द्र अहिरवार,संदीपधर द्विवेदी,गोलू जाटव,सुश्री आरती चौहान तथा आकांक्षा उईके को कारण बताओं सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश सिविल सर्जन को दिये। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ बी. एल. टैगोर साथ थे।
- *सरस्वती शिशु मंदिर में राखी निर्माण कार्यशाला, सैनिक भाइयों को भेजी जाएंगी राखियां* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीना में भैया-बहिनों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भैया-बहिनों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियों का निर्माण किया। इन राखियों को देश की रक्षा में समर्पित भारतीय सैनिक भाइयों के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार मुडोतिया ने भैया-बहिनों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी समर्पण का त्योहार है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों के साथ-साथ देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भैया-बहिनों द्वारा सैनिक भाइयों के लिए राखियां बनाने का यह प्रयास सराहनीय है। हमारी छोटी सी भावना भी सैनिक भाइयों तक पहुंचे तो उनके प्रति हमारे सम्मान और प्रेम का सुंदर संदेश बनती है। कार्यक्रम में भैया-बहिनों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।4
- अशोकनगर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, गूंजा भाईचारे का संदेश अशोकनगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस इमाम चौक से शुरू होकर विदिशा रोड, गांधी पार्क, प्रोसेशन रोड और अंबेडकर पार्क होते हुए वापस इमाम चौक पहुंचा। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन के दौरान आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान शहर में अमन-चैन की कामना की गई।1
- इस 👮 पोस्ट पर सरकार अपना ध्यान आकर्षित करे इसमे एक पुलिस स्पेकटर द्वारा रिश्वत मांगी गई है अब आप देख सकते है1
- भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं, है प्रीत जहाँ की रीत सदा...!! अधिकार और कर्तव्य दोंनों🇮🇳☝एक ही सिक्के के दो पहलू होते है2
- जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी, हरि बाबू राय ,ने किया निरीक्षण जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने किया निरीक्षण आज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जुग्या में ग्रामवासियों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन एवं विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं से विधायक इंजी. हरिबाबू राय जी को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 97 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर विधायक जी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की दीवारों एवं छत के कई स्थानों पर सरिया दिखाई दे रहे थे, वहीं विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण बच्चों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक जी ने मौके से ही संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, जर्जर भवन की आवश्यक मरम्मत कराने तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्यालय से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।1
- मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार—10 बाइक बरामद मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार—10 बाइक बरामद विदिशा के सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दरअसल, अक्षय जैन ने 19 अगस्त को सिविल लाइन थाने में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कन्हैया लाल केवट, आकाश और दीपक शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में चोरी की और भी मोटरसाइकिलें बरामद हो सकती हैं। मामले को लेकर सीएसपी अतुल सिंह ने जानकारी दी है। बाइट : सीएसपी अतुल सिंह4
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 25 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *गंजबासौदा देहात पुलिस की सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई — 07 सटोरिए गिरफ्तार, कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के निर्देशानुसार तथा एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा सट्टा विरोधी अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 07 सटोरियों को गिरफ्तार कर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। *दो अलग-अलग मामले पंजीबद्ध:* इस संबंध में थाना देहात गंजबासौदा में अपराध क्रमांक 376/26 एवं 377/26, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय गंजबासौदा के समक्ष पेश किया गया। *कार्रवाई में कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त:* पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹21,000 नगद, 01 मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹80,000, 06 एंड्रॉयड मोबाइल कीमत लगभग ₹1,10,000 तथा सट्टा पर्ची एवं लीड पेन सहित कुल ₹2,11,000 का मशरूका जप्त किया गया। *गिरफ्तार आरोपी:* 👉लखपत कुशवाह पिता मचल सिंह कुशवाह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गूदनखेड़ी। 👉सोनू शर्मा पिता रामनिवास शर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर। 👉अरविन्द बघेल पिता हाकम सिंह बघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर। 👉मानसिंह लोधी पिता हल्कई लोधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा। 👉राजू कुशवाह पिता प्रेमसिंह कुशवाह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा। 👉दीपक सैनी पिता ब्रजलाल सैनी, उम्र 57 वर्ष, निवासी चूड़ी मोहल्ला, गंजबासौदा। 👉खिलान सिंह पिता नाथूराम सिलावट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रजौदा, बासौदा। *कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका:* थाना प्रभारी बासौदा देहात उपनिरीक्षक श्री जय कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक रवि राव, आरक्षक राकेश जाटव, प्रकाश अम्लियार, राहुल झा, ध्रुव एवं रामनिवास मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- *बीना पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 335 पाव (60 बल्क लीटर) शराब जप्त* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन *बीना :- सागर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध शराब के परिवहन करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के नेतृत्व में थाना बीना पुलिस ने 335 पाव (60 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त की है, जिसकी कीमत करीब 29,500 रुपये बताई गई है। *घटना का विवरण -* दिनांक 25.08.26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति शराब लेकर बीना की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देहरी रोड रेलवे अंडरब्रिज के पहले घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति दो बोरियां रखे बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल पिता मनीराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी जवाहर वार्ड बीना बताया। बोरियों की तलाशी लेने पर उसमें कुल 335 पाव शराब मिली। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जप्त कर ली। उसका एक साथी पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *गिरफ्तार आरोपी -* अनिल पिता मनीराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी जवाहर वार्ड बीना *जप्त मशरूका -* 335 पाव (60 बल्क लीटर) शराब कीमत करीब 29,500 रुपये *सराहनीय भूमिका -* इस कार्रवाई में निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक निशांत भगत, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, विजय गौतम, आरक्षक बृजेन्द्र सिंह, प्रेमजीत, राहुल सोलंकी, दिनेश राय, युधिष्ठिर रजक, महेश नामदेव, भूपेंद्र सोलंकी, भानू तोमर, रामवीर शर्मा, महिला आरक्षक रीटा, रेवती, ममता की सराहनीय भूमिका रही।1