पीरो में ठनका गिरने से महिला की मौत..... पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरो नगर के दुसाधी बधार में ठनका गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान चौधरी टोला निवासी विनोद चौधरी की 38 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई है। शुक्रवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया की कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब तेज आंधी और बिजली की कड़क के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान बबीता देवी घर के पास जमीन पर रखे गोइठे को समेटने गई थीं, तभी अचानक ठनका गिर पड़ा, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

- *यह एक नई शुरुआत है… नए संकल्प और नई जिम्मेदारियों के साथ।* *बिहारवासियों की आशाओं को पूर्ण करने के संकल्प के साथ निशांत कुमार जी जनसेवा में जुटे हैं।* कृपया ऊपर👆🏻 दिये गये Link को Open कर Like, Comment और Share जरूर करें*🙏🏻🙏🏻 *यह एक नई शुरुआत है… नए संकल्प और नई जिम्मेदारियों के साथ।* *बिहारवासियों की आशाओं को पूर्ण करने के संकल्प के साथ निशांत कुमार जी जनसेवा में जुटे हैं।* कृपया ऊपर👆🏻 दिये गये Link को Open कर Like, Comment और Share जरूर करें*🙏🏻🙏🏻6
- Post by Chandan kumar1
- भोजपुर के जगदीशपुर में आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तिलक समारोह से लौट रहे 50 वर्षीय जगदीश शर्मा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज परिजन अपने स्तर से करा रहे हैं।1
- बिहार के रोहतास जिले में सरकारी मॉडल स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। स्मार्ट क्लास, साइंस लैब और लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं से छात्रों को अब डिजिटल और प्रैक्टिकल शिक्षा मिल रही है, जिससे उनकी उपस्थिति भी काफी बढ़ी है। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे भी निजी विद्यालयों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर पा रहे हैं।4
- आरा नगर निगम क्षेत्र में जिलाधिकारी के निर्देश पर पकड़ी से कतीरा मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटाकर रास्ता साफ किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।2
- भोजपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर आरा नगर निगम क्षेत्र में पकड़ी से कतीरा मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इसमें सड़क किनारे के अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया, जिससे यातायात सुचारु हो सके। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी और बताया कि आमजन की सुविधा के लिए यह अभियान जारी रहेगा।1
- जन-सुनवाई में लापरवाही पर बड़ा एक्शन! BDO पर गिरी DM की गाज भोजपुर में सख्त प्रशासन की एक और मिसाल सामने आई है। तनय सुल्तानिया ने गड़हनी की BDO अर्चना कुमारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया है। बिहार लोक शिकायत निवारण की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने पर DM ने तुरंत एक्शन लेते हुए BDO से स्पष्टीकरण मांगा करते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया और ₹1000 का जुर्माना ठोक दिया। बताया गया कि गड़हनी से जुड़े मामले की सुनवाई के समय BDO मीटिंग में लॉगिन ही नहीं थीं, जिससे फरियादी का मामला अटक गया। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए DM ने सख्त कदम उठाया। डीएम सुल्तानिया पहले भी कई विभागों पर कार्रवाई कर चुके हैं और उनका साफ संदेश है — “जनता की शिकायतों में ढिलाई नहीं चलेगी”। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।1
- बिहार के गडहनी समेत कई इलाकों में बिजली कटते ही Jio का नेटवर्क गायब हो जाता है। इससे ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग और जरूरी कॉल ठप हो गए हैं, जिससे लाखों लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उपभोक्ता कंपनी से मजबूत बैकअप व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।4
- भोजपुर के आरा सदर अंचल के वार्ड संख्या-24 स्थित सामुदायिक भवन परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिससे अवैध कब्जों को हटाया जा सका।1