जन-सुनवाई में लापरवाही पर बड़ा एक्शन! BDO पर गिरी DM की गाज भोजपुर में सख्त प्रशासन की एक और मिसाल सामने आई है। तनय सुल्तानिया ने गड़हनी की BDO अर्चना कुमारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया है। बिहार लोक शिकायत निवारण की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने पर DM ने तुरंत एक्शन लेते हुए BDO से स्पष्टीकरण मांगा करते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया और ₹1000 का जुर्माना ठोक दिया। बताया गया कि गड़हनी से जुड़े मामले की सुनवाई के समय BDO मीटिंग में लॉगिन ही नहीं थीं, जिससे फरियादी का मामला अटक गया। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए DM ने सख्त कदम उठाया। डीएम सुल्तानिया पहले भी कई विभागों पर कार्रवाई कर चुके हैं और उनका साफ संदेश है — “जनता की शिकायतों में ढिलाई नहीं चलेगी”। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
जन-सुनवाई में लापरवाही पर बड़ा एक्शन! BDO पर गिरी DM की गाज भोजपुर में सख्त प्रशासन की एक और मिसाल सामने आई है। तनय सुल्तानिया ने गड़हनी की BDO अर्चना कुमारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया है। बिहार लोक शिकायत निवारण की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने पर DM ने तुरंत एक्शन लेते हुए BDO से स्पष्टीकरण मांगा करते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया और ₹1000 का जुर्माना ठोक दिया। बताया गया कि गड़हनी से जुड़े मामले की सुनवाई के समय BDO मीटिंग में लॉगिन ही नहीं थीं, जिससे फरियादी का मामला अटक गया। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए DM ने सख्त कदम उठाया। डीएम सुल्तानिया पहले भी कई विभागों पर कार्रवाई कर चुके हैं और उनका साफ संदेश है — “जनता की शिकायतों में ढिलाई नहीं चलेगी”। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
- पीरो में ठनका गिरने से महिला की मौत..... पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरो नगर के दुसाधी बधार में ठनका गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान चौधरी टोला निवासी विनोद चौधरी की 38 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई है। शुक्रवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया की कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब तेज आंधी और बिजली की कड़क के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान बबीता देवी घर के पास जमीन पर रखे गोइठे को समेटने गई थीं, तभी अचानक ठनका गिर पड़ा, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।1
- रेलवे और राज्य सरकार के ठेकेदार के रूप में काम करने वाली 'रेलवे सर्विस साइन एंड स्टैंडर्ड फैसिलिटीज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी का विवरण सामने आया है। यह कंपनी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल की 11वीं मंजिल पर स्थित है।1
- जिलाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 08 मई 2026 को आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी से कतीरा मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान में नगर निगम की टीम, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में सरकारी भूमि एवं सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।2
- पुलिस उपमहानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी-ऑन-सोन द्वारा आगामी बिहार विधान परिषद उप-निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजपुर एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आरा में बैठक की। इसमें आदर्श आचार संहिता के सख्ती से पालन, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए।1
- बिहार में आगामी विधान परिषद उपचुनाव 2026 को लेकर शाहाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने समीक्षा बैठक की। इसमें शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आचार संहिता पालन व सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए गए।1
- रोहतास के कराकाट में गुरुवार रात साइकिल और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए स्टेट हाईवे-81 को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया और यातायात बहाल हो सका।4
- इटौर से मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार... चरपोखरी थाना क्षेत्र के इटौर गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटौर गांव निवासी ग्रहण राम के पुत्र संजय राम के रूप में हुई है। शुक्रवार की शाम 6:00 के करीब थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को आरोपी के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1