logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को इंदौर ग्रामीण पुलिस और महू पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत आयोजित यह रैली इंदौर के पलासिया चौराहे से शुरू होकर महू तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में बाइकर्स शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान पूरा रास्ता "नो ड्रग्स, नो नशा" के नारों से गूंजता रहा और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की गई। रैली के दौरान ग्रामीण एसपी श्री राजेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण, एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार, डीएसपी उमाकांत चौधरी, थाना प्रभारी महू राहुल शर्मा, थाना प्रभारी किशनगंज अमित भाबोर और थाना प्रभारी बड़गोंदा प्रकाश वास्कले सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस जागरूकता बाइकर्स रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ इसी तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

8 hrs ago
user_Dinesh  Rathore
Dinesh Rathore
Advertising agency महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago
171fb26f-3576-4e61-9e29-af3382083dae

नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को इंदौर ग्रामीण पुलिस और महू पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत आयोजित यह रैली इंदौर के पलासिया चौराहे से शुरू होकर महू तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में बाइकर्स शामिल हुए, जिन्होंने

6cb7ba31-5e1c-4e4c-a5fb-3e563654258f

हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान पूरा रास्ता "नो ड्रग्स, नो नशा" के नारों से गूंजता रहा और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की गई। रैली के दौरान ग्रामीण एसपी श्री राजेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण, एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार,

डीएसपी उमाकांत चौधरी, थाना प्रभारी महू राहुल शर्मा, थाना प्रभारी किशनगंज अमित भाबोर और थाना प्रभारी बड़गोंदा प्रकाश वास्कले सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस जागरूकता बाइकर्स रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ इसी तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को इंदौर ग्रामीण पुलिस और महू पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत आयोजित यह रैली इंदौर के पलासिया चौराहे से शुरू होकर महू तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में बाइकर्स शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान पूरा रास्ता "नो ड्रग्स, नो नशा" के नारों से गूंजता रहा और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की गई। रैली के दौरान ग्रामीण एसपी श्री राजेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण, एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार, डीएसपी उमाकांत चौधरी, थाना प्रभारी महू राहुल शर्मा, थाना प्रभारी किशनगंज अमित भाबोर और थाना प्रभारी बड़गोंदा प्रकाश वास्कले सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस जागरूकता बाइकर्स रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ इसी तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
    3
    नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को इंदौर ग्रामीण पुलिस और महू पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत आयोजित यह रैली इंदौर के पलासिया चौराहे से शुरू होकर महू तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में बाइकर्स शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान पूरा रास्ता "नो ड्रग्स, नो नशा" के नारों से गूंजता रहा और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की गई।

रैली के दौरान ग्रामीण एसपी श्री राजेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण, एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार, डीएसपी उमाकांत चौधरी, थाना प्रभारी महू राहुल शर्मा, थाना प्रभारी किशनगंज अमित भाबोर और थाना प्रभारी बड़गोंदा प्रकाश वास्कले सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस जागरूकता बाइकर्स रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ इसी तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
    user_Dinesh  Rathore
    Dinesh Rathore
    Advertising agency महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इंदौर में नगर निगम सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता चंदूलाल सिरसिया की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सफाई कर्मचारियों की मांगों के मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता सिरसिया की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
    1
    इंदौर में नगर निगम सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता चंदूलाल सिरसिया की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सफाई कर्मचारियों की मांगों के मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता सिरसिया की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर में लगातार पैर पसार रहे नशे के कारोबार और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों के खिलाफ सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति ने मोर्चा खोल दिया है। आमजन और विशेषकर युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालने व एक स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को शहर के तीन प्रमुख स्थलों—फूटीकोठी चौराहा, मुसाखेड़ी चौराहा और मालवीय नगर में एक साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। फूटीकोठी चौराहा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के शहर अध्यक्ष हिमांशु यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय युवाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमांशु यादव ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से नष्ट नहीं करता, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को सामाजिक व आर्थिक तबाही की ओर धकेल देता है। उन्होंने युवा ऊर्जा को नशे के अंधकार से बचाकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक सामाजिक कार्यों की ओर मोड़ने का आह्वान किया। अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र "नशा मुक्त इंदौर – स्वस्थ इंदौर" के नारों से गुंजायमान हो उठा और सैकड़ों नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। समिति के पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य वार्डों, बस्तियों और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर रविकांत मिश्रा, संजय तिसगावकर, योगेश शुक्ला, मनीष शिंदे, परमजीत मेकन, अंतर सिंह राजपूत, आशीष शुक्ला, देवराज विश्वकर्मा, रवि वर्मा, राजेश परमार, सुनील सोलंकी, कैलाशचंद्र देवलिया, सुनील रावल, मोहन खांडे, नितिन यादव, पंकज जगवानी और निखिल डांगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    इंदौर में लगातार पैर पसार रहे नशे के कारोबार और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों के खिलाफ सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति ने मोर्चा खोल दिया है। आमजन और विशेषकर युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालने व एक स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को शहर के तीन प्रमुख स्थलों—फूटीकोठी चौराहा, मुसाखेड़ी चौराहा और मालवीय नगर में एक साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

फूटीकोठी चौराहा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के शहर अध्यक्ष हिमांशु यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय युवाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमांशु यादव ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से नष्ट नहीं करता, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को सामाजिक व आर्थिक तबाही की ओर धकेल देता है। उन्होंने युवा ऊर्जा को नशे के अंधकार से बचाकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक सामाजिक कार्यों की ओर मोड़ने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र "नशा मुक्त इंदौर – स्वस्थ इंदौर" के नारों से गुंजायमान हो उठा और सैकड़ों नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। समिति के पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य वार्डों, बस्तियों और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर रविकांत मिश्रा, संजय तिसगावकर, योगेश शुक्ला, मनीष शिंदे, परमजीत मेकन, अंतर सिंह राजपूत, आशीष शुक्ला, देवराज विश्वकर्मा, रवि वर्मा, राजेश परमार, सुनील सोलंकी, कैलाशचंद्र देवलिया, सुनील रावल, मोहन खांडे, नितिन यादव, पंकज जगवानी और निखिल डांगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Jaypal Gurjar
    Jaypal Gurjar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद–वीरमगांव रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जलभराव के कारण इंदौर और गांधीधाम के बीच चलने वाली रेल सेवा मुख्य रूप से प्रभावित हुई है। प्रभावित ट्रेनों के विवरण के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 20936 इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और यह ट्रेन अहमदाबाद से गांधीधाम स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह, 27 जुलाई 2026 को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 20935 गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गांधीधाम से अहमदाबाद स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्री आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
    1
    अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद–वीरमगांव रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जलभराव के कारण इंदौर और गांधीधाम के बीच चलने वाली रेल सेवा मुख्य रूप से प्रभावित हुई है।

प्रभावित ट्रेनों के विवरण के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 20936 इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और यह ट्रेन अहमदाबाद से गांधीधाम स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह, 27 जुलाई 2026 को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 20935 गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गांधीधाम से अहमदाबाद स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्री आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इंदौर पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) मामलों की जांच को अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और तेज़ बनाने के लिए शहर के सभी थाना स्तर पर ड्रग्स डिटेक्शन किट उपलब्ध कराई हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शहर के चारों जोन के थानों को ये किट वितरित की गईं। पुलिस का दावा है कि मध्य प्रदेश में पहली बार थाना स्तर तक इस तरह की ड्रग्स डिटेक्शन किट मुहैया कराई गई हैं। इन किटों की मदद से पुलिस अब मौके पर ही यह प्राथमिक पहचान कर सकेगी कि बरामद पदार्थ किस प्रकार का नारकोटिक या ड्रग है। इसके अलावा सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न रसायनों और प्रीकर्सर केमिकल्स की भी जांच की जा सकेगी। थानों के साथ-साथ चारों जोन के डीसीपी स्तर पर भी विशेष डिटेक्शन किट उपलब्ध कराई गई हैं। इससे कार्रवाई की गति बढ़ेगी, फॉरेंसिक जांच से पहले ही पुलिस को महत्वपूर्ण प्रारंभिक जानकारी मिल सकेगी और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
    1
    इंदौर पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) मामलों की जांच को अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और तेज़ बनाने के लिए शहर के सभी थाना स्तर पर ड्रग्स डिटेक्शन किट उपलब्ध कराई हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शहर के चारों जोन के थानों को ये किट वितरित की गईं। पुलिस का दावा है कि मध्य प्रदेश में पहली बार थाना स्तर तक इस तरह की ड्रग्स डिटेक्शन किट मुहैया कराई गई हैं।

इन किटों की मदद से पुलिस अब मौके पर ही यह प्राथमिक पहचान कर सकेगी कि बरामद पदार्थ किस प्रकार का नारकोटिक या ड्रग है। इसके अलावा सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न रसायनों और प्रीकर्सर केमिकल्स की भी जांच की जा सकेगी। थानों के साथ-साथ चारों जोन के डीसीपी स्तर पर भी विशेष डिटेक्शन किट उपलब्ध कराई गई हैं। इससे कार्रवाई की गति बढ़ेगी, फॉरेंसिक जांच से पहले ही पुलिस को महत्वपूर्ण प्रारंभिक जानकारी मिल सकेगी और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश भर में बने जश्न के माहौल के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ खुशियां मनाईं। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भंवरकुआं चौराहे पर पहुंचे और वहां मौजूद छात्रों के बीच मिठाई बांटकर उनके जश्न में शामिल हुए। इस दौरान हाथों में राहुल गांधी का पोस्टर और मिठाई लिए कांग्रेस नेता छात्रों को मिठाई खिलाते नजर आए। इस अवसर पर सन्नी राजपाल, देवेन्द्र सिंह यादव और हिमांशु यादव सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश भर में बने जश्न के माहौल के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ खुशियां मनाईं। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भंवरकुआं चौराहे पर पहुंचे और वहां मौजूद छात्रों के बीच मिठाई बांटकर उनके जश्न में शामिल हुए।

इस दौरान हाथों में राहुल गांधी का पोस्टर और मिठाई लिए कांग्रेस नेता छात्रों को मिठाई खिलाते नजर आए। इस अवसर पर सन्नी राजपाल, देवेन्द्र सिंह यादव और हिमांशु यादव सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति ने इंदौर शहर को नशा मुक्त बनाने और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों के खिलाफ फूटीकोठी चौराहा, मुसाखेड़ी चौराहा और मालवीय नगर में एक साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। रविवार को आयोजित इस अभियान के तहत समिति के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने आसपास के वातावरण को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया। फूटीकोठी चौराहा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के शहर अध्यक्ष हिमांशु यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमांशु यादव ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही शारीरिक और मानसिक रूप से नष्ट नहीं करता, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को सामाजिक व आर्थिक तबाही की ओर धकेल देता है। उन्होंने कहा कि आज समय की सबसे बड़ी मांग युवा ऊर्जा को नशे के अंधकार से बचाकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक सामाजिक कार्यों की ओर मोड़ने की है। यादव ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। तीनों प्रमुख स्थानों पर अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र "नशा मुक्त इंदौर – स्वस्थ इंदौर" के नारों से गूंज उठा। समिति के पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य वार्डों, बस्तियों और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रविकांत मिश्रा, संजय तिसगावकर, योगेश शुक्ला, मनीष शिंदे, परमजीत मेकन, अंतर सिंह राजपूत, आशीष शुक्ला, देवराज विश्वकर्मा, रवि वर्मा, राजेश परमार, सुनील सोलंकी, कैलाशचंद्र देवलिया, सुनील रावल, मोहन खांडे, नितिन यादव, पंकज जगवानी और निखिल डांगी सहित समिति के कई कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।
    1
    सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति ने इंदौर शहर को नशा मुक्त बनाने और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों के खिलाफ फूटीकोठी चौराहा, मुसाखेड़ी चौराहा और मालवीय नगर में एक साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। रविवार को आयोजित इस अभियान के तहत समिति के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने आसपास के वातावरण को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया।

फूटीकोठी चौराहा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के शहर अध्यक्ष हिमांशु यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमांशु यादव ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही शारीरिक और मानसिक रूप से नष्ट नहीं करता, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को सामाजिक व आर्थिक तबाही की ओर धकेल देता है। उन्होंने कहा कि आज समय की सबसे बड़ी मांग युवा ऊर्जा को नशे के अंधकार से बचाकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक सामाजिक कार्यों की ओर मोड़ने की है। यादव ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

तीनों प्रमुख स्थानों पर अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र "नशा मुक्त इंदौर – स्वस्थ इंदौर" के नारों से गूंज उठा। समिति के पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य वार्डों, बस्तियों और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रविकांत मिश्रा, संजय तिसगावकर, योगेश शुक्ला, मनीष शिंदे, परमजीत मेकन, अंतर सिंह राजपूत, आशीष शुक्ला, देवराज विश्वकर्मा, रवि वर्मा, राजेश परमार, सुनील सोलंकी, कैलाशचंद्र देवलिया, सुनील रावल, मोहन खांडे, नितिन यादव, पंकज जगवानी और निखिल डांगी सहित समिति के कई कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।
    user_Jaypal Gurjar
    Jaypal Gurjar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथी को गुड़ खिलाने के दौरान एक ऑटो ड्राइवर की जान चली गई। गुड़ खिलाते समय हाथी ने अचानक ड्राइवर को अपनी सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
    1
    हाथी को गुड़ खिलाने के दौरान एक ऑटो ड्राइवर की जान चली गई। गुड़ खिलाते समय हाथी ने अचानक ड्राइवर को अपनी सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.