रौंड में भतीजे ने की चाचा की निर्मम हत्या, पुराने विवाद के चलते कि वारदात, चंद घंटों में आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम रौंड में रविवार सुबह हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। घर के बाहर सो रहे चन्नू रैकवार (54) की कथित रूप से उनके भतीजे रामजी रैकवार ने पुराने विवाद के चलते हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने लोहे के सब्बल और पत्थर से हमला किया। सुबह मृतक की बेटी सुषमा ने पिता को खून से लथपथ हालत में देखा और परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने 112 डायल और 108 एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आज रविवार दोपहर 3 बजे पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के कुछ घंटों के भीतर संदेही आरोपी रामजी रैकवार को चंद घंटों में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी घटना के मुख्य कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- कुम्हारी थाना क्षेत्र की घटना सड़क हादसे में दो लोगों की मौत पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट - बमनी के पास अनियंत्रित होकर कार पलट जाने से दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि अन्य तीन घायल बताए जा रहे है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। गुजरात पासिंग गाड़ी बताई जा रही। घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी 112 डायल पहुंची। घायलो को लेकर जिला अस्पताल भेजा गया पुलिस जांच में जुटी हुई है!1
- एंकर/- दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के द्वारा शनिवार में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। उनके साथ पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी भी मौजूद रही। इस दौरान एसपी ने लोगों से उनकी समस्याएं जानी। पुलिस को लेकर भी समस्या उनके द्वारा सुनी गई और सभी समस्याओं को दूर करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया। रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी से मिलने पहुंचे थे।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले आसमान से बरस रही आग मौसम के बढ़ते मिजाज एवं तापमान ज्यादा होने के कारण आए दिन कहीं ना कहीं आगजनी की घटना घटित हो रही है उसी के तहत दमकल की तत्परता एवं सूझबूझ से टला बड़ा हादसा1
- मन की बात खुलकर कहना और सुनना—गलतफहमियों को दूर रखता है।♥️😍🙏👌😊1
- सागर के चकराघाट पर आयोजित भाजपा के महिला जन आक्रोश सम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आईं, जिससे आयोजन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े हो गए। सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद विधायक और सांसद अपने संबोधन देते रहे, लेकिन सामने बैठी श्रोताओं की संख्या काफी कम रही। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पहले व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था, बावजूद इसके भीड़ का अभाव साफ दिखाई दिया।1
- सागर - गुड़ा की खदान हादसा 16 घंटे बाद तीनों युवकों के शव बरामद, सागर, दमोह SDERF की संयुक्त टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, मुख्यमंत्री ने 4-4 लाख सहायता की घोषणा1
- दमोह। दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कुम्हारी थाना क्षेत्र के बमनी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा परिवार के छह सदस्य गुजरात से उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी बमनी गांव के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार कई बार पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस भी पहुंच गई। दुर्घटना में 24 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा और 14 वर्षीय शिवानी विश्वकर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवती सहित तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया कि 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर प्रशासन ने इमरजेंसी वाहन की व्यवस्था कर घायलों को रवाना कराया। थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार हादसे का कारण मानी जा रही है।1
- सागर - शहर में देशी फ्रिज की धूम1
- *विधायक प्रदीप लारिया की तत्परता से टला बड़ा हादसा, विद्युत डीपी में लगी आग पर पाया काबू* (रजाखेड़ी): आज सुबह रजाखेड़ी बजरिया स्थित एक विद्युत डीपी में अचानक भीषण आग लग गई। सुखद संयोग रहा कि उसी समय क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक पर वहाँ से गुजर रहे थे। खतरे को देखते हुए विधायक श्री लारिया ने तुरंत सक्रियता दिखाई और तत्काल दूरभाष पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुँची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। विधायक श्री लारिया की इस सजगता और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।1