logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा महिला जन आक्रोश सम्मेलन में भीड़ नहीं जुटा पाई भाजपा, खाली पड़ी रहीं कुर्सियां सागर के चकराघाट पर आयोजित भाजपा के महिला जन आक्रोश सम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आईं, जिससे आयोजन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े हो गए। सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद विधायक और सांसद अपने संबोधन देते रहे, लेकिन सामने बैठी श्रोताओं की संख्या काफी कम रही। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पहले व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था, बावजूद इसके भीड़ का अभाव साफ दिखाई दिया।

9 hrs ago
user_एसएन पटेल पत्रकार
एसएन पटेल पत्रकार
सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

भाजपा महिला जन आक्रोश सम्मेलन में भीड़ नहीं जुटा पाई भाजपा, खाली पड़ी रहीं कुर्सियां सागर के चकराघाट पर आयोजित भाजपा के महिला जन आक्रोश सम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आईं, जिससे आयोजन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े हो गए। सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद विधायक और सांसद अपने संबोधन देते रहे, लेकिन सामने बैठी श्रोताओं की संख्या काफी कम रही। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पहले व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था, बावजूद इसके भीड़ का अभाव साफ दिखाई दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सागर - शहर में देशी फ्रिज की धूम
    1
    सागर - शहर में देशी फ्रिज की धूम
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रवि पटेल को मिला अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
    1
    रवि पटेल को मिला अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by SUNEEL SINGH
    1
    Post by SUNEEL SINGH
    user_SUNEEL SINGH
    SUNEEL SINGH
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संपूर्ण मध्य भारत में अभी तपन लगातार बढ़ रही है कई मौसम वैज्ञानिकों की माने तो लगातार पूरे देश में इस बार गर्मी का प्रकोप दो से अधिक पर बढ़ते दिख रहा है 45 46 डिग्री सेल्सियस लगभग इस बार तपन का अनुमान दिया जा रहा है जिसके चलते जीवन में बहुत ही कठिनाई देखने को मिलेगी परंतु उसके बीच आज कुछ ऐसा मौसम परिवर्तन इंदौर नगर में दिखा अभी का तो और यह तो वीडियो देख रहा है यह बारिश चल रही है
    1
    संपूर्ण मध्य भारत में अभी तपन लगातार बढ़ रही है कई मौसम वैज्ञानिकों की माने तो लगातार पूरे देश में इस बार गर्मी का प्रकोप दो से अधिक पर बढ़ते दिख रहा है 45 46 डिग्री सेल्सियस लगभग इस बार तपन का अनुमान दिया जा रहा है जिसके चलते जीवन में बहुत ही कठिनाई देखने को मिलेगी परंतु उसके बीच आज कुछ ऐसा मौसम परिवर्तन इंदौर नगर में दिखा अभी का तो और यह तो वीडियो देख रहा है यह बारिश चल रही है
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित सड़क” मिशन के तहत सिरोंज में विशेष अभियान “जिम्मेदार नागरिक, सुरक्षित सिरोंज” सिरोंज यातायात पुलिस ने इकरा पब्लिक स्कूल में चलाया विशेष जागरूकता अभियान 24 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, ₹13,100 शमन शुल्क वसूला गया सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और “Zero Road Fatalities” के लक्ष्य को हासिल करने हेतु विदिशा पुलिस निरंतर सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर के मार्गदर्शन में सिरोंज पुलिस द्वारा विशेष यातायात चेकिंग एवं जागरूकता अभियान संचालित किया गया। स्कूल स्तर पर विशेष पहल थाना प्रभारी श्री विमलेश कुमार राय एवं यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वागेला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा इकरा पब्लिक स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को “सड़क सुरक्षा दूत” बनने की शपथ दिलाई गई, ताकि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। सुरक्षा मानकों का ऑन-स्पॉट निरीक्षण स्कूल बसों एवं वैनों की गहन जांच की गई, जिसमें— फिटनेस परमिट सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स (CCTV, फर्स्ट एड किट, फायर एक्सटिंग्विशर) का बारीकी से परीक्षण किया गया। अभिभावकों की काउंसलिंग नाबालिगों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर उनके अभिभावकों को बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई। उन्हें बताया गया कि बच्चों को वाहन चलाने देना उनकी सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही है। नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹13,100 का शमन शुल्क वसूला गया। आपात स्थिति में नागरिकों के अधिकार (महत्वपूर्ण योजनाएं) राह-वीर योजना: घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को कानूनी सुरक्षा व सम्मान कैशलेस उपचार योजना: गोल्डन ऑवर में बिना आर्थिक चिंता के तत्काल इलाज हिट एंड रन प्रतिकर योजना: अज्ञात वाहन से दुर्घटना में पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता आमजन को संदेश “हमारा उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि हर नागरिक तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” विदिशा पुलिस की अपील यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा बच्चों को भी सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करें।
    3
    “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित सड़क” मिशन के तहत सिरोंज में विशेष अभियान
“जिम्मेदार नागरिक, सुरक्षित सिरोंज”
सिरोंज यातायात पुलिस ने इकरा पब्लिक स्कूल में चलाया विशेष जागरूकता अभियान
24 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, ₹13,100 शमन शुल्क वसूला गया
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और “Zero Road Fatalities” के लक्ष्य को हासिल करने हेतु विदिशा पुलिस निरंतर सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर के मार्गदर्शन में सिरोंज पुलिस द्वारा विशेष यातायात चेकिंग एवं जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
स्कूल स्तर पर विशेष पहल
थाना प्रभारी श्री विमलेश कुमार राय एवं यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वागेला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा इकरा पब्लिक स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान बच्चों को “सड़क सुरक्षा दूत” बनने की शपथ दिलाई गई, ताकि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
सुरक्षा मानकों का ऑन-स्पॉट निरीक्षण
स्कूल बसों एवं वैनों की गहन जांच की गई, जिसमें—
फिटनेस
परमिट
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स (CCTV, फर्स्ट एड किट, फायर एक्सटिंग्विशर)
का बारीकी से परीक्षण किया गया।
अभिभावकों की काउंसलिंग
नाबालिगों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर उनके अभिभावकों को बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई।
उन्हें बताया गया कि बच्चों को वाहन चलाने देना उनकी सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही है।
नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹13,100 का शमन शुल्क वसूला गया।
आपात स्थिति में नागरिकों के अधिकार (महत्वपूर्ण योजनाएं)
राह-वीर योजना: घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को कानूनी सुरक्षा व सम्मान
कैशलेस उपचार योजना: गोल्डन ऑवर में बिना आर्थिक चिंता के तत्काल इलाज
हिट एंड रन प्रतिकर योजना: अज्ञात वाहन से दुर्घटना में पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता
आमजन को संदेश
“हमारा उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि हर नागरिक तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
विदिशा पुलिस की अपील
यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा बच्चों को भी सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करें।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिन भर तपा देने वाली धूप और 44 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड तापमान के बाद देर शाम हुई तेज बारिश ने जिले वासियों को बड़ी राहत दिलाई है। मई की शुरुआत से पहले ही सागर में पारा आसमान छू रहा था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित था। दोपहर के समय सड़कें सूनी हो रही थीं, लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जहां सागर में आंधी और बूंदा बांदी हुई वही जिले के राहतगढ़ तथा जरुआखेड़ा सहित अन्य कस्बाई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई इस अचानक हुए बदलाव से वातावरण में ठंडक घुल गई है और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है।
    3
    सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिन भर तपा देने वाली धूप और 44 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड तापमान के बाद देर शाम हुई तेज बारिश ने जिले वासियों को बड़ी राहत दिलाई है।
मई की शुरुआत से पहले ही सागर में पारा आसमान छू रहा था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित था। दोपहर के समय सड़कें सूनी हो रही थीं, लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।
इस दौरान जहां सागर में आंधी और बूंदा बांदी हुई वही जिले के राहतगढ़ तथा जरुआखेड़ा सहित अन्य कस्बाई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई  इस अचानक हुए बदलाव से वातावरण में ठंडक घुल गई है और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सागर के चकराघाट पर आयोजित भाजपा के महिला जन आक्रोश सम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आईं, जिससे आयोजन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े हो गए। सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद विधायक और सांसद अपने संबोधन देते रहे, लेकिन सामने बैठी श्रोताओं की संख्या काफी कम रही। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पहले व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था, बावजूद इसके भीड़ का अभाव साफ दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार, यह सम्मेलन महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया। हालांकि, कम उपस्थिति के कारण कार्यक्रम का असर फीका पड़ता नजर आया। स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। विपक्षी दलों ने इसे भाजपा की कमजोर पकड़ का संकेत बताते हुए निशाना साधा है, वहीं पार्टी के कुछ कार्यकर्ता इसे व्यवस्थागत कमी और समय चयन की वजह बता रहे हैं। फिलहाल, चकराघाट पर आयोजित इस सम्मेलन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें खाली कुर्सियां साफ देखी जा सकती हैं।
    1
    सागर के चकराघाट पर आयोजित भाजपा के महिला जन आक्रोश सम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आईं, जिससे आयोजन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े हो गए।
सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद विधायक और सांसद अपने संबोधन देते रहे, लेकिन सामने बैठी श्रोताओं की संख्या काफी कम रही। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पहले व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था, बावजूद इसके भीड़ का अभाव साफ दिखाई दिया।
जानकारी के अनुसार, यह सम्मेलन महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया। हालांकि, कम उपस्थिति के कारण कार्यक्रम का असर फीका पड़ता नजर आया।
स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। विपक्षी दलों ने इसे भाजपा की कमजोर पकड़ का संकेत बताते हुए निशाना साधा है, वहीं पार्टी के कुछ कार्यकर्ता इसे व्यवस्थागत कमी और समय चयन की वजह बता रहे हैं।
फिलहाल, चकराघाट पर आयोजित इस सम्मेलन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें खाली कुर्सियां साफ देखी जा सकती हैं।
    user_एसएन पटेल पत्रकार
    एसएन पटेल पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कलारी के सामने चाकूबाजी में बुजुर्ग की हत्या, कबाड़ को लेकर हुआ था विवाद ग्यारसपुर। थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। सोनकर पेट्रोल पंप के पास स्थित कलारी के सामने अज्ञात आरोपी ने 60 वर्षीय बुजुर्ग के पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भागवत लोधी (60 वर्ष), निवासी मोहनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना कबाड़ बीनने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर भागवत लोधी के पेट में वार कर दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से ग्यारसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पेट में गहरे घाव के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोकुल प्रसाद अजनेरिया एवं उप निरीक्षक धीरज सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि आरोपी ग्राम पंचायत ग्यारसपुर में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कबाड़ बीनने को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी और उसकी पत्नी दोनों ही ग्राम पंचायत में सफाई कार्य से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
    2
    कलारी के सामने चाकूबाजी में बुजुर्ग की हत्या, कबाड़ को लेकर हुआ था विवाद
ग्यारसपुर। थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। सोनकर पेट्रोल पंप के पास स्थित कलारी के सामने अज्ञात आरोपी ने 60 वर्षीय बुजुर्ग के पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भागवत लोधी (60 वर्ष), निवासी मोहनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना कबाड़ बीनने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर भागवत लोधी के पेट में वार कर दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से ग्यारसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पेट में गहरे घाव के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी जान चली गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोकुल प्रसाद अजनेरिया एवं उप निरीक्षक धीरज सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि आरोपी ग्राम पंचायत ग्यारसपुर में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कबाड़ बीनने को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी और उसकी पत्नी दोनों ही ग्राम पंचायत में सफाई कार्य से जुड़े बताए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by बिजय चोहन
    1
    Post by बिजय चोहन
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.