Shuru
Apke Nagar Ki App…
संदिग्ध मौत पर बेटी की गुहार: 24 घंटे में न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह की चेतावनी
Jyoti Public News
संदिग्ध मौत पर बेटी की गुहार: 24 घंटे में न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह की चेतावनी
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- Post by Jyoti Public News1
- ★ देवरी की घेराबंदी में बड़ा खुलासा: समाधान सेल की सूचना पर शराब तस्करी करते युवक को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा, वाहन भी जब्त ★ Major Breakthrough in Deori: Liquor Smuggler Caught Red-Handed After Tip-Off, Vehicle Seized by Police ★ देवरी म घेराबंदी ले धराय गीस शराब बेचइया, सूचना मिलतेच पुलिस के बड़े कार्रवाई, गाड़ी घलो जब्त बलौदाबाजार | ज्योति पब्लिक न्यूज़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। "समाधान सेल" में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम देवरी में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जाए जा रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिलेभर में आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए "समाधान सेल" योजना संचालित की जा रही है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या आपराधिक गतिविधि की जानकारी व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए दे सकते हैं। यही व्यवस्था अब अपराधियों पर शिकंजा कसने में कारगर साबित हो रही है। पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को समाधान सेल में सूचना मिली थी कि एक युवक बड़ी मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से क्षेत्र में पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली की टीम सक्रिय हुई और ग्राम देवरी में रणनीतिक घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹5000 बताई गई है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG22X 5799 भी जब्त कर लिया गया। आरोपी की पहचान पारस मारकण्डेय (22 वर्ष) निवासी दशरमा रोड, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। जिले में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से साफ है कि अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की नजर तेज हो चुकी है और समाधान सेल अब जनता तथा पुलिस के बीच भरोसेमंद सेतु बनकर उभर रहा है। रिपोर्टर: आशीष शुक्ला मोबाइल: 9575808080 Editor and Chief Media: Jyoti Public News 📢 आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है रिएक्ट करें 👍 – ⭐ – 🙏 – 😮1
- बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर पूरे गांव मे घूमता रहा #korbacrimenews #korbachhattisgarh #chhattisgarhcrimenews1
- मुंगेली पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यक्षमता साबित करते हुए “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और पुलिस टीम ने 90 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 13.50 लाख रुपये है, उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग तकनीक की मदद से इन मोबाइलों को विभिन्न जिलों और राज्यों से रिकवर किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह पहल जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। #Mungeli #PoliceNews #MobileRecovery #CyberCrime #CEIRPortal #Chhattisgarh #GoodNews #PoliceAction #TechNews1
- भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर बोदरी मे आयोजीत शोभा यात्रा का बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने किया स्वागत एवं सामिल हुवे बेलतरा विधायक गुरु बुधवार की रात 10:23 पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार भगवान् परशुराम जयंती के उपलक्ष्य मे बुधवार की रात नगर पालिका परिषद बोदरी में आयोजित शोभा यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शोभा यात्रा का स्वागत कर शास्त्र और शस्त्र के प्रणेता भगवान परशुराम जी का पूजन-अर्चन कर समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया गया, सभी भक्तगणों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसाद वितरण किया और वरिष्ठ विप्र जनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय और पराक्रम के प्रतीक हैं, और उनके आदर्श हमें समाज की सेवा व रक्षा की प्रेरणा देते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से ही भगवान परशुराम का नाम विश्व विख्यात हुआ। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अन्याय और अत्याचार करने वाले दुष्टों का संहार कर मानव जीवन के कल्याण की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर लव श्रीवास बोदरी मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका बोदरी के पार्षदगण, बोदरी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- कोरबा. बिग ब्रेकिंग. पति ने पत्नी की कर दी हत्या, सिर धड़ से किया अलग, कटा सिर और खंजर लेकर गांव की सड़कों पर घूमता रहा आरोपी पति, पत्नी से विवाद के बाद ख़ौफ़नाक घटना को दिया अंजाम, चाकू से की नृशंस हत्या, रजगामार चौकी इलाके के बुंदेली गांव की घटना आरोपी को रजगामार पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध में चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- ★ 24 घंटे का अल्टीमेटम: संदिग्ध मौत मामले में बेटी ने कलेक्टर को सौंपा अंतिम आवेदन, उच्च स्तरीय जांच और बाहरी टीम से पोस्टमार्टम की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह चेतावनी, प्रशासन में मचा हड़कंप, पलारी से उठी न्याय की तेज आवाज, जिलेभर में चर्चा, परिवार बोला अब इंतजार नहीं ★ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मृतक परिवार ने न्याय की मांग तेज कर दी है। पलारी निवासी मानसी टंडन ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अंतिम आवेदन सौंपा और पिता आनंद प्रकाश टंडन की मृत्यु की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिजनों के अनुसार आनंद प्रकाश टंडन की मृत्यु 9 अप्रैल 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। परिवार को आशंका है कि उन्हें जहर दिया गया है। इस मामले में परिजन लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। मानसी टंडन ने आवेदन में बताया कि उन्होंने 20 अप्रैल को थाना पलारी, 21 अप्रैल को डीएसपी कार्यालय और 22 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत तथा संबंधित दस्तावेज जमा किए थे। इसके बावजूद जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। परिवार ने चिंता जताई है कि समय बीतने के साथ वैज्ञानिक साक्ष्य नष्ट हो सकते हैं, जिससे सच्चाई सामने आने में कठिनाई होगी। इसी कारण उन्होंने तत्काल पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि स्थानीय प्रभाव से बचने के लिए पोस्टमार्टम पलारी ब्लॉक से बाहर की स्वतंत्र मेडिकल टीम द्वारा कराया जाए। जिला अस्पताल या अन्य ब्लॉक के डॉक्टरों की टीम गठित करने की मांग की गई है। मानसी टंडन ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटे में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 24 अप्रैल 2026 को वे अपने भाई-बहनों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगी। मामले के सामने आने के बाद जिलेभर में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। रिपोर्ट: आशीष शुक्ला प्रमुख संवाददाता ज्योति पब्लिक न्यूज़ 📢 आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है रिएक्ट करें 👍 ⭐ 🙏 😮 💬1