जिले के बासोपट्टी प्रखंड में जाकर जिला अधिकारी ने सर्वाधिक सुदूर वर्ती पंचायत घोड़बंकी में सहयोग शिविर का अधिकारियों की टीम के साथ किया सफल एवं सुचारु आयोजन सरकारी कार्यक्रम की गरिमा एवं मर्यादा के अनुरूप राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान से शिविर का हुआ शुभारंभ अब पंचायत के लोगों को प्रखंड /जिला कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, पंचायत की समस्याओं का समाधान पंचायत में ही सुगम रूप से सुलभ कराने का सख्त निर्देश डीएम के निर्देश पर सभी पंचायत कर्मियों ने शिविर में जनता के बीच उपस्थित होकर अपना नाम, नंबर एवं पदनाम किया सार्वजनिक, जनता के कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के प्रति समर्पण एवं निष्ठा भाव व्यक्त की। पंचायत स्तरीय सभी कर्मियों का नाम मोबाइल नंबर एवं पदनाम पंचायत भवन पर डिस्प्ले करने का निर्देश डीएम ने सहयोग शिविर का लाभ उठाने तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी पंचायत प्रतिनिधियों, आम जनता से आशीर्वाद के रूप में दीप जलाने का किया आह्वान ~~~~~~~~~~~~~~~~~ जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने मंगलवार को अधिकारियों की टीम के साथ जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान जनता के बीच उपस्थित होकर किया। इसके लिए जिला के दूरस्थ प्रखंड बासोपट्टी के सबसे सुदूरवर्ती पंचायत में सहयोग शिविर का सफल एवं सुचारु आयोजन कर प्रत्येक ग्रामीण की बारी-बारी से गंभीरतापूर्वक समस्याएं सुनी तथा संवेदनशील होकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का वास्तविक निवारण किया। सहयोग शिविर का शुभारंभ गरिमा पूर्ण रूप से राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति से हुआ। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी बासोपट्टी द्वारा अवगत कराया गया की शिविर में कुल 260 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 201 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है तथा 59 आवेदन नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई हेतु प्रक्रियाधीन है। मुख्य रूप से राशन कार्ड के 34 मामले, राजस्व एवं भूमि सुधार के 28 मामले, शौचालय भुगतान के 153 मामले, सामाजिक सुरक्षा के 8 मामले, पशुपालन के 19 मामले प्रमुख रूप से पाए गए। शिविर में हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाए गए थे जिसमें लगभग 97 लोगों का चेकअप किया गया। शिविर में जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत स्तरीय कर्मियों की महती जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी पंचायत स्तरीय कर्मी मुख्यालय में बने रहें तथा ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करते हुए पंचायत में वार्ड बार संचालित कार्यों पर नजर रखें तथा उसका जवाब देही से ससमय पूरा करें। इस क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शिविर में जनता के समक्ष बारी बारी सै पंचायत स्तरीय कर्मीगण उपस्थित हुए तथा अपना नाम नंबर एवं पदनाम सार्वजनिक किया ताकि पंचायत के व्यक्ति संबंधित कर्मी से सीधा समन्वय एवं संवाद स्थापित कर अपना कार्य सुगम एवं त्वरित रूप से करा सके। इस दौरान घोडबंकी के पंचायत सचिव, किसान सलाहकार ग्रामीण आवास सहायक पंचायत कार्यपालक सहायक, कचहरी सचिव, राजस्व कर्मचारी सहित प्रखंड बासोपट्टी के कनीय अभियंता बिजली, कनीय अभियंता पीएचईडी, कनीय अभियंता लघु सिंचाई ने आम लोगों के बीच उपस्थित होकर अपना परिचय देते हुए कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस क्रम में जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सात निश्चय योजना के तहत सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पीएचईडी के कनीय अभियंता को घोड़बंकी पंचायत के सभी 13 वार्डो की स्थिति वार्डबार स्पष्ट करने तथा खराब नल जल के निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निमित्त टाइमलाइन फिक्स करने का सख्त निर्देश दिया। इस पर कनीय अभियंता ने पंचायत की सभी 13 वार्ड की वार्ड बार अद्यतन स्थिति एवं दोषपूर्ण स्थिति को तीन से चार दिनों के अंदर सुधारने का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत के लोगों को पंचायत भवन में स्थित आरटीपीएस काउंटर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं। कार्यपालक सहायक ने शिविर में आम लोगों को अवगत कराया की इस काउंटर के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते हैं। जिलाधिकारी ने आम लोगों को आरटीपीएस काउंटर से सभी सेवाएं समयबद्ध, पारदर्शी एवं जवाबदेही तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में उपस्थित है डीसीएलआर जयनगर एवं अंचलाधिकारी बासोपट्टी ने जमीन से संबंधित मामलों दाखिल खारिज परिमार्जन जमाबंदी, भूमि विवाद आदि के निष्पादन की प्रावधान एवं प्रक्रिया से अवगत कराते हुए किसी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराने का भरोसा दिया। इसके अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में आम लोगों को अवगत कराते हुए लाभ उठाने की अपील की। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने शिविर में उपस्थित तमाम ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त की तथा सरकारी योजनाओं के ससमय एवं प्रभावी क्रियान्वयन मे आवश्यक सहयोग एवं सुझाव देने की अपील की। उन्होंने सभी ग्रामीणों को अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने को कहा। साथ ही शिक्षा के मंदिर के रूप में स्कूलों की व्यवस्था सुधारने में त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सभी प्रतिनिधियों को अपनी निधि का उपयोग स्कूलों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने मे उपयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत सभी लाभार्थी दीप जलाकर अपना आशीर्वाद दें। शिविर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवम धाकड़, सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार, मंडल पदाधिकारी जयनगर श्री दीपक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सुदामा ठाकुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कुमार दीपक जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुदर्शन कुमार सहित कई अन्य विभागों के जिला अनुमंडल प्रखंड के अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिले के बासोपट्टी प्रखंड में जाकर जिला अधिकारी ने सर्वाधिक सुदूर वर्ती पंचायत घोड़बंकी में सहयोग शिविर का अधिकारियों की टीम के साथ किया सफल एवं सुचारु आयोजन सरकारी कार्यक्रम की गरिमा एवं मर्यादा के अनुरूप राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान से शिविर का हुआ शुभारंभ अब पंचायत के लोगों को प्रखंड /जिला कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, पंचायत की समस्याओं का समाधान पंचायत में ही सुगम रूप से सुलभ कराने का सख्त निर्देश डीएम के निर्देश पर सभी पंचायत कर्मियों ने शिविर में जनता के बीच उपस्थित होकर अपना नाम, नंबर एवं पदनाम किया सार्वजनिक, जनता के कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के प्रति समर्पण एवं निष्ठा भाव व्यक्त की। पंचायत स्तरीय सभी कर्मियों का नाम मोबाइल नंबर एवं पदनाम पंचायत भवन पर डिस्प्ले करने का निर्देश डीएम ने सहयोग शिविर का लाभ उठाने तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी पंचायत प्रतिनिधियों, आम जनता से आशीर्वाद के रूप में दीप जलाने का किया आह्वान ~~~~~~~~~~~~~~~~~ जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने मंगलवार को अधिकारियों की टीम के साथ जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान जनता के बीच उपस्थित होकर किया। इसके लिए जिला के दूरस्थ प्रखंड बासोपट्टी के सबसे सुदूरवर्ती पंचायत में सहयोग शिविर का सफल एवं सुचारु आयोजन कर प्रत्येक ग्रामीण की बारी-बारी से गंभीरतापूर्वक समस्याएं सुनी तथा संवेदनशील होकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का वास्तविक निवारण
किया। सहयोग शिविर का शुभारंभ गरिमा पूर्ण रूप से राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति से हुआ। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी बासोपट्टी द्वारा अवगत कराया गया की शिविर में कुल 260 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 201 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है तथा 59 आवेदन नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई हेतु प्रक्रियाधीन है। मुख्य रूप से राशन कार्ड के 34 मामले, राजस्व एवं भूमि सुधार के 28 मामले, शौचालय भुगतान के 153 मामले, सामाजिक सुरक्षा के 8 मामले, पशुपालन के 19 मामले प्रमुख रूप से पाए गए। शिविर में हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाए गए थे जिसमें लगभग 97 लोगों का चेकअप किया गया। शिविर में जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत स्तरीय कर्मियों की महती जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी पंचायत स्तरीय कर्मी मुख्यालय में बने रहें तथा ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करते हुए पंचायत में वार्ड बार संचालित कार्यों पर नजर रखें तथा उसका जवाब देही से ससमय पूरा करें। इस क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शिविर में जनता के समक्ष बारी बारी सै पंचायत स्तरीय कर्मीगण उपस्थित हुए तथा अपना नाम नंबर एवं पदनाम सार्वजनिक किया ताकि पंचायत के व्यक्ति संबंधित कर्मी से सीधा समन्वय एवं संवाद स्थापित कर अपना कार्य सुगम एवं त्वरित रूप से करा सके। इस दौरान घोडबंकी के पंचायत सचिव, किसान सलाहकार ग्रामीण आवास सहायक पंचायत
कार्यपालक सहायक, कचहरी सचिव, राजस्व कर्मचारी सहित प्रखंड बासोपट्टी के कनीय अभियंता बिजली, कनीय अभियंता पीएचईडी, कनीय अभियंता लघु सिंचाई ने आम लोगों के बीच उपस्थित होकर अपना परिचय देते हुए कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस क्रम में जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सात निश्चय योजना के तहत सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पीएचईडी के कनीय अभियंता को घोड़बंकी पंचायत के सभी 13 वार्डो की स्थिति वार्डबार स्पष्ट करने तथा खराब नल जल के निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निमित्त टाइमलाइन फिक्स करने का सख्त निर्देश दिया। इस पर कनीय अभियंता ने पंचायत की सभी 13 वार्ड की वार्ड बार अद्यतन स्थिति एवं दोषपूर्ण स्थिति को तीन से चार दिनों के अंदर सुधारने का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत के लोगों को पंचायत भवन में स्थित आरटीपीएस काउंटर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं। कार्यपालक सहायक ने शिविर में आम लोगों को अवगत कराया की इस काउंटर के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते हैं। जिलाधिकारी ने आम लोगों को आरटीपीएस काउंटर से सभी सेवाएं समयबद्ध, पारदर्शी एवं जवाबदेही तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में उपस्थित है डीसीएलआर जयनगर एवं अंचलाधिकारी बासोपट्टी ने जमीन से संबंधित मामलों दाखिल खारिज परिमार्जन जमाबंदी, भूमि विवाद आदि
के निष्पादन की प्रावधान एवं प्रक्रिया से अवगत कराते हुए किसी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराने का भरोसा दिया। इसके अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में आम लोगों को अवगत कराते हुए लाभ उठाने की अपील की। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने शिविर में उपस्थित तमाम ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त की तथा सरकारी योजनाओं के ससमय एवं प्रभावी क्रियान्वयन मे आवश्यक सहयोग एवं सुझाव देने की अपील की। उन्होंने सभी ग्रामीणों को अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने को कहा। साथ ही शिक्षा के मंदिर के रूप में स्कूलों की व्यवस्था सुधारने में त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सभी प्रतिनिधियों को अपनी निधि का उपयोग स्कूलों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने मे उपयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत सभी लाभार्थी दीप जलाकर अपना आशीर्वाद दें। शिविर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवम धाकड़, सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार, मंडल पदाधिकारी जयनगर श्री दीपक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सुदामा ठाकुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कुमार दीपक जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुदर्शन कुमार सहित कई अन्य विभागों के जिला अनुमंडल प्रखंड के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- SSP का प्रेस वार्ता,मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार SSP का प्रेस वार्ता,मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार1
- निर्माणाधीन उमगांव कलुआही सड़क का जिला अधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण कर किया निरीक्षण सड़क पर बने गड्ढे पर गहरी चिंता प्रगट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर को एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का दिया सख्त आदेश सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति से कोई समझौता नहीं, सरकारी मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप सड़क निर्माण करने का सख्त आदेश मधुबनी। जिले में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, मधुबनी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन उमगांव–कलुआही सड़क का स्थल निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि उमगांव–सहरसा पैकेज-1 के अंतर्गत निर्माणाधीन उक्त सड़क की कुल लंबाई लगभग 21 किलोमीटर है। इसमें लगभग 11 किलोमीटर बाईपास तथा शेष 10 किलोमीटर मौजूदा सड़क का हिस्सा शामिल है। जिलाधिकारी ने स्थल पर पहुंचकर सड़क की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति तथा यातायात की सुगमता से संबंधित बिंदुओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सड़क के कुछ हिस्सों की स्थिति खराब है तथा कई स्थानों पर गड्ढे एवं जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की निगरानी करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में आधारभूत संरचनाओं के विकास से न केवल आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, बल्कि व्यापार, कृषि, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी सुगम होगी। उमगांव–कलुआही मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से लोगों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने संबंधित विभाग एवं कार्यकारी एजेंसी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में चल रही सभी महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं की नियमित समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण किया जाएगा। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी की इस पहल से निर्माणाधीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के कार्य में तेजी आने तथा आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।1
- पत्रकार सीमाब अख्तर की रिहाई के बाद बड़ा बयान! पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद पत्रकार सीमाब अख्तर ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा और पूरे मामले को लेकर अपनी बात साझा की। रिहाई के बाद उन्होंने क्या कहा और किन मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी? सुनिए उनका पूरा बयान। #सीमाबअख्तर #पत्रकार #पत्रकारिता #पुलिसहिरासत #रिहाई #बयान #BreakingNews #LatestNews #BiharNews #MadhubaniNews #Madhubani #KhabarHalchal1
- दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा में मिथिला का लोकपर्व चौरचन मनाया गया दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा। मिथिलांचल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से जुड़ा लोकआस्था का पर्व चौरचन दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की और सुख, शांति एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। चौरचन पर्व के अवसर पर घरों में विशेष रूप से पकवान और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। शाम होते ही लोगों ने पूजा की तैयारी शुरू की। भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा के बाद विभिन्न प्रकार के फल, मिठाइयां और पारंपरिक प्रसाद अर्पित किए गए। मिथिला में चौरचन पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक चंद्रदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है। दरभंगा में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की, वहीं बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। घरों की छतों और आंगनों में चंद्रमा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा संपन्न की। कुल मिलाकर, मिथिला की लोकसंस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने वाला चौरचन पर्व दरभंगा में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया।1
- NH27 पर कन्हौली पूल के समीप 16 चक्के कंटेनर गिरा 30 फीट नीचे। आशंका जताया जा रहा है कि फुलपरास के तरफ जा रही बालू से लदी 16चक्के कंटेनर के चालक की आँख लगने के कारण ही इतनी बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि झंझारपुर थाना क्षेत्र में इस आकस्मिक दुर्घटना में चालक परिचालक घायल बताया जा रहा है।1
- Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! पुराने वाहन पर ₹6,500 तक Bonus + कई FREE Gifts l Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! पुराने वाहन पर ₹6,500 तक Bonus + कई FREE Gifts 🔥 Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! 🏍️🎉 पुराने वाहन को एक्सचेंज करें और पाएं ₹6,500 तक का Bonus 💰 साथ ही ग्राहकों के लिए FREE Full Tank Petrol ⛽ | FREE Helmet 🪖 | FREE Trolley Bag 🧳 | और कई शानदार Gifts 🎁 🏍️ TVS Raider के नए Blue Colour पर भी Special Offer 🛵 Jupiter पर भी खास ऑफर! ✨ Vishwakarma Puja Special Offer — Diwali का इंतज़ार क्यों? 📍 Vicky TVS, Darbhanga 👉 ऑफर की पूरी जानकारी के लिए आज ही शोरूम पहुंचें। #DarbhangaLive #Darbhanga #VickyTVS #TVS #TVSBikes #TVSScooty #VishwakarmaPuja #PujaOffer #SpecialOffer #DiwaliOffer #BikeOffer #ScooterOffer #ExchangeOffer #BonusOffer #FreeGifts #DarbhangaNews #BiharNews #Mithila #BigOffer #TVSOffer #bikelovers1
- चुनाव के पहले : अमित शाह - बिहार में बाढ़ भूतकाल बन जाएगा ! चुनाव के बाद : बिहार में बाढ़ तो आया लेकिन अमित शाह के लिए बिहार ही भूतकाल बना गया ! प्रशांत किशोर को सुनिए आप लोग1
- मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार, मधुबनी SSP ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी1