Shuru
Apke Nagar Ki App…
भैंस चोरी कर पंजाब में बेचते थे आरोपी थानाभवन पुलिस ने पकड़ा मुजफ्फरनगर के दो शातिर गिरफ्तार
पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
भैंस चोरी कर पंजाब में बेचते थे आरोपी थानाभवन पुलिस ने पकड़ा मुजफ्फरनगर के दो शातिर गिरफ्तार
More news from Varanasi and nearby areas
- वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के नगवां में रेनबो गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है3
- भैंस चोरी कर पंजाब में बेचते थे आरोपी थानाभवन पुलिस ने पकड़ा मुजफ्फरनगर के दो शातिर गिरफ्तार1
- पेपर ठीक न होने से आहत छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, इलाके में शोक जौनपुर। जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परीक्षा का पेपर ठीक न होने से आहत 15 वर्षीय छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, चौकी कला गांव निवासी गरिमा जैसवार आरडी मेमोरियल मॉडर्न कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वह घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि वह जंघई रेलवे फाटक के पास पहुंची, जहां उसने अपनी साइकिल खड़ी की और जौनपुर से प्रयागराज जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी जंघई, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार, छात्रा हिंदी का प्रश्नपत्र ठीक न होने और तीन प्रश्न छूट जाने को लेकर काफी तनाव में थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव में उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद गांव और विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- सेवा में श्री मान जिलाधिकारी महोदय भदोही जनपद भदोही। विषय- ग्रामसभा नेवादा खुर्द पोस्ट कुकरौठी के समक्ष रोड सिंचाई की नली टूटने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र। महोदय, हम प्रार्थी राम सनेही यादव और गांव सभा के अन्य लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है कि रोड पूरी तरह टियूबेल के पानी बहने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, यह रास्ता कई गाओं को जोड़ता है, जो अभ्यनपुर से नई बाजार मार्ग के नाम से जाना जाता है नियर सोसायटी के बगल में जो नेवादा खुर्द गाओं सभा में स्थित है। अतः श्री मान जी से निवेदन है कि ग्राम सभा नेवादा खुर्द की इस सड़क व सिंचाई विभाग दोनों को अपने अपने कार्य करवाने की कृपा करें ताकि न्याय हो सके। दिनांक-20/02/2026 सभी गांव सभा निवासी मोबाइल नंबर-86525335674
- भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ में चकरोड खड़ंजा बदहाल इंटरलॉकिंग कराया जाना अति आवश्यक हैं जिम्मेदार हैं बेखबर1
- पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण हटाने का एक वीडियो आया सामने जहां आप देख सकते हैं किस तरह गरीब युवक अपनी साइकिल बचाने का कर रहा प्रयास जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने उसे धकेल दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों ने उक्त कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार।1
- खुद की शादी से कमाने का मौका! इस वेबसाइट पर रजिस्टर कर बन सकते हैं लाखों के मालिकइस वेबसाइट पर जाकर आपको अपनी शादी को रजिस्टर करना है और फिर विदेशी मेहमान आपकी शादी में आने का पैसा चार्ज करेंगे. घर बनाने और शादी करने में इंसान की पूरी जिंदगी की जमा पूंजी चुटकियों में खत्म हो जाती है. यहां तक कि कई लोग घर खरीदने, बनाने और शादी करने के लिए लोन तक लेते हैं और फिर जिंदगीभर उसकी ईएमआई चुकाते रहते हैं. मिडिल क्लास फैमिली के लिए शादी करना एक बहुत बड़ा बोझ होता है, क्योंकि उसके लिए पैसों का इंतजाम करना बहुत मुश्किल होता है. बडे़-बड़े स्टार्स एक दो दिन की शादी के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा देते हैं. अनंत अंबानी, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण समेत कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपनी शादी में करोड़ों रुपया खर्च किया है. इनके पास तो बेशुमार दौलत है, लेकिन अगर आप चाहते हैं आप अपनी शादी से पैसा कमाए तो सोचो कैसा होगा.1
- दालमंडी सड़क चौड़ीकरण कार्य: कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर अपर पुलिस आयुक्त का स्थलीय निरीक्षण वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल भ्रमण कर निर्माणाधीन स्थलों, प्रमुख बाजार मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और यातायात डायवर्जन बिंदुओं का जायजा लिया। दालमंडी क्षेत्र घनी आबादी, व्यापारिक गतिविधियों, धार्मिक-सांस्कृतिक संवेदनशीलता और संकरे मार्गों के कारण पहले से ही अति संवेदनशील माना जाता है। वर्तमान में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते यातायात परिवर्तन और अस्थायी अवरोध उत्पन्न हो रहे हैं, जिसे देखते हुए यह निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने निर्माण स्थलों की सुरक्षा, मजबूत बैरिकेडिंग, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था, पैदल यात्रियों की सुविधा, बाजार क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन वाहनों के निर्बाध आवागमन, सीसीटीवी निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण स्थलों पर त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और सुरक्षा बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। रात्रिकालीन समय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा खुले विद्युत तारों और अस्थायी कनेक्शनों की नियमित जांच हो। पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित अस्थायी मार्ग विकसित करने और संकरे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी दिए गए। बाजार क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष ड्यूटी प्लान लागू करने, अवैध अतिक्रमण हटाने और सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर जेबकतरी व चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए। धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने और जुमे की नमाज व अन्य आयोजनों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखने को कहा गया। आपात सेवाओं के लिए वैकल्पिक मार्ग चिन्हित करने, थाना स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया दल को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने और सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी, संबंधित थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, यह प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा।1