Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया भांडेर में गौ सेवकों का बड़ा प्रदर्शन
Shahid Qureshi
दतिया भांडेर में गौ सेवकों का बड़ा प्रदर्शन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भांडेर सब्जीमंडी में सब्जी आढ़तिया तालिब अली करीब 6-7 वर्षों से पुरानी आईटीआई में संचालित गौशाला के पशुओं के लिए अक्सर सब्जियों का प्रबंध करते आ रहे हैं। आज भी उन्होंने कुछ सब्जियां गौशाला के पशुओं के लिए दान दी हैं।1
- बिटिया ने बढ़ाओ दतिया को मान1
- #Datia: गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने और गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर गौ भक्तों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन....... #public #गाय #गौभक्त #प्रशासन #datia #सरकार #जनता1
- Post by BOLTA MP1
- दतिया। जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है, जिससे अभिभावकों में चिंता का माहौल है। वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि तेज धूप और लू के कारण बच्चे डिहाइड्रेशन सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। दोपहर 12 बजे छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर पहुंचने में करीब एक बजे तक का समय लग जाता है, इस दौरान उन्हें चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों ने यह भी बताया कि अधिकांश बच्चे दोपहिया वाहनों या ऑटो से घर लौटते हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसी को लेकर अभिभावकों ने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अस्थायी रूप से अवकाश घोषित किया जाए, ताकि बच्चों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द उचित निर्णय लेने की अपील की है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन बच्चों के हित में क्या कदम उठाता है।1
- दतिया जिले के पण्डोखर सरकार धाम आश्रम की फायर ब्रिगेड ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए सोजना खिरिया गांव में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 2 बजे पण्डोखर ग्राम के सरपंच रामकुमार शर्मा को सोजना खिरिया में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पण्डोखर धाम ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि खेतों में नरवाई जलाने के कारण आग फैल गई थी, जिससे पूरे गांव में आग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन के चालक दुर्जेन्द्र शर्मा और स्थानीय युवक आमिर खान ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि इस सीजन में पहले भी कई गांवों में नरवाई जलाने के कारण आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में बड़ी जनहानि हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई और प्रभावी रोकथाम की मांग की है।3
- आज करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के आव्हान पर करणी सेना परिवार दतिया कजला अध्यक्ष शिरोमणि सिंह सोलंकी ने संगठन के पदाधिकारी के साथ एवं क्षेत्रीय सनातन संगठनों के साथ मिलकर सेवड़ा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पर संगठित रूप से प्रार्थना पत्र के रूप में ज्ञापन सोपा, ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की गई है। इस मौके पर करणी सेना परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह सोमवंशी, राजू सिंह सोमवंशी, राजा भैया बुंदेला, भैया राजा धुवियाई, आलोक सिंह परिहार, रवि सिंह चौहान, सौरव राजपूत, विक्की स्वामी, देवेश चौधरी, अमित हीरो शर्मा, रवि सोमवंशी आदि अनेक सनातनी गौभक्त उपस्थित रहे।3
- भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम सोफ़्ता में पुराने रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार शाम हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के 4 लोगों ने एक ही परिवार के 5 लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे सभी लोग लहूलुहान होकर बुरी तरह घायल हो गए। मामले में भांडेर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस के द्वारा सभी घायलों को सोमवार रात 10:30 बजे मेडिकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार फरियादी भीमप्रकाश दोहरे उम्र 36 वर्ष निवासी सोप्ता ने बताया कि उसका पड़ोसी आकाश, प्रकाश, अर्जुन और मालती से रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि आरोपी आए दिन रास्ते से निकलने पर रोकते थे। सोमवार शाम करीब 7 बजे जब भीमप्रकाश अपने बाड़े में भैंस दोहने जा रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते पर खंभे गाड़कर रास्ता बंद कर दिया। विरोध करने पर चारों आरोपी गाली-गलौज करने लगे और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में भीमप्रकाश के सिर, पीठ, कमर और हाथ में चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य वीरन, रामबेटी, नरेश और यमुना को भी आरोपियों ने पीट दिया। हमले में नरेश, वीरन, यमुना और रामबेटी के सिर व हाथों में चोटें आई हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और रास्ता रोकने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1