Shuru
Apke Nagar Ki App…
भांडेर सब्जीमंडी में सब्जी आढ़तिया तालिब अली करीब 6-7 वर्षों से पुरानी आईटीआई में संचालित गौशाला के पशुओं के लिए अक्सर सब्जियों का प्रबंध करते आ रहे हैं। आज भी उन्होंने कुछ सब्जियां गौशाला के पशुओं के लिए दान दी हैं।
Shahid Qureshi
भांडेर सब्जीमंडी में सब्जी आढ़तिया तालिब अली करीब 6-7 वर्षों से पुरानी आईटीआई में संचालित गौशाला के पशुओं के लिए अक्सर सब्जियों का प्रबंध करते आ रहे हैं। आज भी उन्होंने कुछ सब्जियां गौशाला के पशुओं के लिए दान दी हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया। शहर के न्यू कलेक्ट्रेट में सोमवार सुबह “गौ माता सम्मान अभियान” के तहत गौ सेवकों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अपर कलेक्टर को दिया गया, जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित गौ संरक्षण की मांग उठाई गई। इस दौरान गौ सेवकों ने गौ संरक्षण को लेकर जमकर नारेबाजी की और गौवंश पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि गौ माता की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। गौ सेवकों ने बताया कि ज्ञापन के साथ 11 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र भी प्रशासन को सौंपे गए हैं, जो इस अभियान के प्रति लोगों के व्यापक समर्थन को दर्शाते हैं। अभियान से जुड़े पवन चतुर्वेदी और चुनमुन पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि “गौ माता सम्मान अभियान” देशभर में संतों के संरक्षण में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाना और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत हर तहसील से करीब 11 हजार हस्ताक्षर एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें प्रशासन के माध्यम से सरकार तक भेजा जाएगा। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में गौ संरक्षण की मांग को दोहराया।1
- दतिया। सोमवार 27 अप्रैल को दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट में “गौ माता सम्मान अभियान” के तहत सैकड़ों गौ सेवकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए इस अभियान में लगभग 200 गौ सेवक एकत्रित हुए और तहसीलदार व अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गौ सेवकों ने 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में गौवंश पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए यह कदम आवश्यक है। प्रदर्शन के दौरान गौ संरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई और गौ सेवकों ने कहा कि “गौ माता सम्मान अभियान” संतों के संरक्षण में पूरे देश में चलाया जा रहा है। दतिया जिले की विभिन्न तहसीलों से हजारों लोगों ने इस अभियान में भाग लेते हुए अपने हस्ताक्षर दिए हैं, जो जनसमर्थन को दर्शाते हैं। गौ सेवकों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना और गौ माता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे और पूरे परिसर में “जय गौ माता, गौ माता राष्ट्रमाता” के नारे गूंजते रहे।1
- // प्रेस नोट // थाना पंडोखर, जिला दतिया *शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी को थाना पंडोखर पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अवैध शराब के दौरान आरोपी द्वारा वाहन पर लगाया था राजनीतिक दल का झंडा* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध तस्करी पर रोक लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी महोदय भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडोखर एवं उनकी टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई । *घटना का संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 26-27 मार्च की रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिस पर BJP का झंडा लगा है और उसमें अवैध शराब भरी है दबोह तरफ से आ रही है उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी पंडोखर ने हमराही बल के सालौन तिराहा पर नाकाबंदी की गई तभी दबोह तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाडी तेजी से आती हुई दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया जो नाकाबंदी को तोडते हुये सालौन रोड तरफ भाग गई उक्त स्कार्पियो वाहन का पीछा किया गया तो स्कार्पियो वाहन चालक वाहन को बरका तिराहा हसनपुर रोड पर अपने वाहन को खडा कर खेतो की तरफ भाग गया जिसका पीछा करने पर चालक अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया था आज दिनांक को उनाओ गेट थाना उनाओ से सुबह 4:20 बजे गिरफ्तार किया गया । स्कार्पियो वाहन को वाहन क्र. MP 04 CL 1455 की तलाशी ली गई जिसमे ड्रायवर सीट के पीछे वाले हिस्से मे कुल 58 पेटियां देशी शराब प्लेन की पाई गई थी । गिरफ्तार आरोपी- संजीव दोहरे पुत्र लखन सिंह दोहरे उम्र 37 साल निवासी हनुमानघड़ी राजघाट कॉलोनी दतिया मूल निवासी ग्राम मकोनी थाना उनाव दतिया *सराहनीय भूमिका* – थाना प्रभारी पण्डोखर रिपुदमन सिंह राजावत, सउनि शैलेंद्र सिंह कौरव,प्र.आर. राहुल सिकरवार, प्र.आर. अनिल तोमर, प्र.आर. राहुल यादव, आर. शिवकुमार भदौरिया, आर. विकाश साहू, आर. शैलेश सिंघल, आर. शिवभानु सिंह कौरव, आर. हिमांशु राजावत, आर. मुनेश कुमार, आर. अरविन्द नागर की सराहनीय भूमिका रही ।1
- दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट में “गौ माता सम्मान अभियान” के तहत सोमवार सुबह करीब 10 बजे गौ सेवकों ने हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र और ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा गया। इस दौरान गौ सेवकों ने गौ संरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने गौ माता पर हो रहे अत्याचारों को रोकने, उनके संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग रखी। गौ सेवकों ने बताया कि ज्ञापन के साथ 11 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र भी प्रशासन को सौंपे गए हैं। जानकारी देते हुए गौ सेवक पवन चतुर्वेदी और चुनमुन पांडे ने बताया कि “गौ माता सम्मान अभियान” देशभर में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में गौवंश की हत्या हो रही है, जिसे रोकना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संतों के संरक्षण में यह अभियान पूरे भारत में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक तहसील से लगभग 11 हजार हस्ताक्षर एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके जरिए गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई जा रही है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- इंदरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज नगर के वार्ड नं 4 केडी पब्लिक स्कूल के पास शिक्षक राम किशोर जाटव जी के नव निर्मित भवन पर मजदूरी करने आया एक मजदूर तारीख 26 को मालिक से बात करने के लिए मोबाईल फोन मांगा और बात करते करते मोबाईल चोरी कर रफूचक्कर हो गया जिसका सी सी टीवी फुटेज वायरल विडियो में साफ तौर पहचान हो सकती है मोबाईल फोन चोरी की शिकायत इंदरगढ़ थाने पर की गई फरियादी के द्वारा1
- दतिया भांडेर में गौ सेवकों का बड़ा प्रदर्शन1
- दतिया। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पंडोखर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। मामले की जानकारी के अनुसार, 26-27 मार्च की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी, जिस पर BJP का झंडा लगा हुआ है, दबोह की ओर से अवैध शराब लेकर आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सालौन तिराहा पर नाकाबंदी की, लेकिन आरोपी वाहन लेकर नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया, जिसके बाद आरोपी वाहन को बरका तिराहा हसनपुर रोड पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गया था। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन (MP 04 CL 1455) बरामद कर तलाशी ली, जिसमें 58 पेटी देशी शराब प्लेन बरामद हुई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी संजीव दोहरे (37 वर्ष) निवासी हनुमानघड़ी राजघाट कॉलोनी दतिया, मूल निवासी ग्राम मकोनी थाना उनाव को उनाव गेट क्षेत्र से सुबह 4:20 बजे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडोखर रिपुदमन सिंह राजावत सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के मलखानपुर गांव में रविवार दोपहर 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलखानपुर निवासी रूबी कुशवाहा (27) पत्नी वासुदेव कुशवाहा घर के भीतर फंदे पर लटकी मिलीं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे, जबकि पति खेत पर काम कर रहा था। घर लौटने पर महिला को इस हालत में देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान महिला का मायका पक्ष भी गांव पहुंच गया। मायके पक्ष के राकेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि रूबी का पति शराब और जुए का आदी था तथा उसे प्रताड़ित करता था। उनका कहना है कि लगातार मानसिक दबाव के चलते महिला ने यह कदम उठाया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं, जिससे परिवार में शोक का माहौल है। दुरसड़ा थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2