दतिया: मलखानपुर में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, पुलिस जांच में जुटी दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के मलखानपुर गांव में रविवार दोपहर 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलखानपुर निवासी रूबी कुशवाहा (27) पत्नी वासुदेव कुशवाहा घर के भीतर फंदे पर लटकी मिलीं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे, जबकि पति खेत पर काम कर रहा था। घर लौटने पर महिला को इस हालत में देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान महिला का मायका पक्ष भी गांव पहुंच गया। मायके पक्ष के राकेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि रूबी का पति शराब और जुए का आदी था तथा उसे प्रताड़ित करता था। उनका कहना है कि लगातार मानसिक दबाव के चलते महिला ने यह कदम उठाया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं, जिससे परिवार में शोक का माहौल है। दुरसड़ा थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दतिया: मलखानपुर में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, पुलिस जांच में जुटी दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के मलखानपुर गांव में रविवार दोपहर 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलखानपुर निवासी रूबी कुशवाहा (27) पत्नी वासुदेव कुशवाहा घर के भीतर फंदे पर लटकी मिलीं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे, जबकि पति खेत पर काम कर रहा था। घर लौटने पर महिला को इस हालत में देखकर
परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान महिला का मायका पक्ष भी गांव पहुंच गया। मायके पक्ष के राकेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि रूबी का पति शराब और जुए का आदी था तथा उसे प्रताड़ित करता था। उनका कहना है कि लगातार मानसिक दबाव के चलते महिला ने यह कदम उठाया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं, जिससे परिवार में शोक का माहौल है। दुरसड़ा थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राजगढ़ टेक इलाके में बुधवार-गुरुवार दरम्यानी रात एक 29 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला घर में अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेली थी, जबकि उसका पति मुंबई में ड्राइवरी करता है। गुरुवार सुबह बच्चों के जागने और शोर मचाने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा किला चौक पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतते हुए उन्हें नियमों के पालन हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट धारण करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने एवं सुरक्षित यातायात अपनाने के लिए समझाइश दी गई। दतिया पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।1
- झांसी टायर गोदाम में लगी आग मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां1
- दतिया। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों को राहत देते हुए जिला प्रशासन ने स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 23 मई 2026 कर दी है। शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जिस पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जा रहा है। जिले में 15 अप्रैल से शुरू हुए उपार्जन कार्य के तहत 28 अप्रैल 2026 तक 2895 किसानों से करीब 1 लाख 2 हजार 125 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। जिले में कुल 49 उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 42 गोदाम स्तर, 2 मंडी स्तर और 5 समिति स्तर के केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने शेष किसानों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुक कर अपनी उपज का विक्रय करें। किसान मोबाइल, एमपी ऑनलाइन, सीएससी, लोक सेवा गारंटी केंद्र या इंटरनेट कैफे के माध्यम से आसानी से स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग की वैधता 7 दिन रहेगी और किसानों को एक बार में ही स्लॉट बुक कर गेहूं विक्रय करना होगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने किसानों से तय समय सीमा के भीतर स्लॉट बुक कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- सोनागिर जैन मंदिर से 25 लाख की मूर्ति चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार दतिया। जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर जैन मंदिर में हुई हाई-प्रोफाइल मूर्ति चोरी का दतिया पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अंतरराज्यीय शातिर चोर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 25 लाख रुपए का चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। यह घटना 4-5 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात की है, जब मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन एवं अन्य कीमती धार्मिक सामग्री चोरी कर ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। साइबर सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। 👤 गिरफ्तार आरोपी विशाल विश्वकर्मा (सीहोर) – अंतरराज्यीय शातिर चोर, 100 से अधिक मामलों में संलिप्त दिलीप दांगी उर्फ नन्ने (दतिया) गुलाब अहिरवार (दतिया) पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विशाल विश्वकर्मा देश के कई राज्यों में मूर्ति चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और कई मामलों में वांछित था। 💰 बरामदगी भगवान की चांदी की मूर्ति चांदी का सिंहासन अन्य चांदी के धार्मिक उपकरण 👉 कुल कीमत: लगभग 25 लाख रुपए 👮 पुलिस टीम की अहम भूमिका इस पूरे ऑपरेशन में दतिया पुलिस की विशेष टीम, साइबर सेल एवं अन्य जिलों के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।4
- दतिया में महिला की आत्महत्या से सनसनी। शहर के राजगढ़ चौराहा क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बीएसएनएल ऑफिस के पास देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान खुशबू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति मुंबई में रहता है, जबकि वह अपने दो बच्चों के साथ रिश्तेदार के यहां रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजन कमरे का ताला खुलने और आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।1
- दतिया जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को किला चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व एसडीओपी आकांक्षा जैन ने किया। थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच करते हुए बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को नियमों के पालन के लिए सख्त हिदायत दी गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सावधानी बरतने और सुरक्षित यातायात अपनाने की समझाइश दी गई। दतिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।1
- सोनागिर मंदिर चोरी को खुलासा भोपाल को निकरो मुख्य चोर1