Shuru
Apke Nagar Ki App…
*खुशियों के साथ शुरू हुआ नया सत्र: प्रवेश उत्सव 2026-27 में बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत*
Rintu Khan
*खुशियों के साथ शुरू हुआ नया सत्र: प्रवेश उत्सव 2026-27 में बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिछुआ विकासखंड के ग्राम झामटा में गुरुवार को पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ जी एवं क्षेत्रीय विधायक श्री सुजीत सिंह चौधरी जी द्वारा सिमरिया सड़क हादसे में दिवंगत स्व. रवि धारे जी के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दुःखद घड़ी में उन्होंने शोक संतप्त परिवार, विशेष रूप से मृतक की पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित भविष्य में हर आवश्यक मदद करने की बात कही। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पटेल जी, श्री देशलाल धुर्वे जी, श्री अतरलाल कुमरे जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांद अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज पटेल जी सहित समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, तथा सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने शक्ति दें।1
- छिंदवाड़ा *भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी जी ने की उच्च अधिकारियों से चर्चा* छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के खिरसाडोह में विगत दिनों ग्रामवासियों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों द्वारा कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया था कि वन विभाग द्वारा कॉलेज के खेल मैदान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे खेल मैदान पूरी तरह प्रभावित हो सकता था और छात्रों के खेल गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता। *छात्रों और ग्रामीणों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि खेल मैदान पर वृक्षारोपण किया जाता है, तो खिरसाडोह में छात्रों के लिए कोई भी उपयुक्त खेल मैदान नहीं बचेगा, जिससे वे खेलों एवं एथलेटिक्स की तैयारी नहीं कर पाएंगे। *इस विषय की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी जी ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा की उन्होंने छात्रों के भविष्य और खेल गतिविधियों के महत्व को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण को अन्य उपयुक्त स्थान पर कराने का आग्रह किया। *भाजपा मंडल अध्यक्ष की पहल के बाद वन विभाग ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए खेल मैदान को यथावत रखने और वृक्षारोपण कार्यक्रम को किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने की सहमति प्रदान की।1
- छिंदवाड़ा में गैस सिलेंडर की डिलीवरी विफल: उपभोक्ताओं का गुस्सा, अफसर हरकत में छिंदवाड़ा में गैस सिलेंडर की डिलीवरी विफल होने से उपभोक्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। गैस सिलेंडर तो आपूर्ति विभाग के मुताबिक पर्याप्त है, लेकिन वितरण व्यवस्था बिगड़ने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आज बुधवार सुबह 10 बजे बताया की खासकर परासिया रोड और शक्ति नगर क्षेत्र में निर्धारित समय पर सिलेंडर न पहुंचने से उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया और उन्होंने गोदामों पर जाकर हंगामा कर दिया। गुस्साए उपभोक्ता सीधे गैस गोदाम पहुंच गए, जहां उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि बुकिंग तो पहले ही कर दी है, लेकिन कई दिनों से भी सिलेंडर नहीं पहुंचा है, जिससे रसोई बंद होने जैसी स्थिति हो गई।1
- चार श्रम संहिता के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ वेकोलि ट्रेड यूनियन ने पेंच कन्हान की खदानों में1
- घरेलू कलह का खौफनाक अंत: मुलताई पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मामला पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा हत्या के एक गंभीर प्रकरण में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 19.02.2026 को *फरियादिया शारदा पति शिवराम चिकाने, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया,* थाना मुलताई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसी दिन प्रातः लगभग 09:00 बजे आरोपी रश्मि चिकाने उसके घर के सामने आई और बिना किसी कारण लकड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। 🔹फरियादिया के अनुसार, आरोपी द्वारा इससे पूर्व अपनी *सास प्रमिला बाई चिकाने, उम्र 82 वर्ष,* के साथ भी मारपीट की गई थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना में *अन्य व्यक्तियों दिनेश पाठेकर एवं कलश पाठेकर* को भी चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार हेतु मुलताई अस्पताल ले जाया गया। आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। 🔹उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 115(2), 351(3) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔹 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* : घायल प्रमिला बाई चिकाने को गंभीर अवस्था में एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान *दिनांक 23.02.2026 को उनकी मृत्यु* हो गई। 🔹मर्ग जांच एवं *पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह पुष्टि हुई कि मृत्यु मारपीट में आई चोटों के कारण हुई है* । इस आधार पर प्रकरण में *धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) का इजाफा* किया गया। थाना मुलताई पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए *आरोपी महिला रश्मि पति रामेश्वर चिकाने, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया* को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार (आलाजरब) जब्त किया गया तथा माननीय न्यायालय मुलताई के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* रश्मि पति रामेश्वर चिकाने, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया, थाना मुलताई 🔹*पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:* थाना प्रभारी श्री नरेंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर (चौकी प्रभारी दुनावा), सहायक उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील पन्द्राम, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक सोनू भारती, आरक्षक प्रिंस, महिला आरक्षक मेघा एवं आरक्षक सेवाराम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई गई। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पारिवारिक विवादों का इस प्रकार हिंसक रूप लेना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं समाज के लिए चिंताजनक है। परिवार समाज की मूल इकाई है, जहां आपसी समझ, सम्मान एवं संवाद अत्यंत आवश्यक हैं। 🔹उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के पारिवारिक विवाद या तनाव की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय संवाद, समझाइश एवं कानूनी माध्यमों का सहारा लें। 🔹छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का रास्ता अपनाना न केवल एक जीवन को समाप्त करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को गहरे आघात में डाल देता है। 🔹पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समाज में शांति, सौहार्द एवं पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।1
- चाय बागान से चाय वाले का प्रचार, ये डबल इंजन की सरकार डबल झुकाऊ- प्रियंका, बंगाल में CRPF की गोली मारने की पत्थरबाजों को धमकी, ओवैसी की ममता को ललकार, अखिलेश ने किया अंबेडकर के पौत्र का सम्मान, मुझे बस ईरान से बाहर निकलना बोले ट्रंप..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- ग्राम कुरई में बनेगा चिल्ड्रन पार्क जिला पंचायत सिवनी उपाध्यक्ष श्री राकेश सनोडिया जी द्वारा अपनी निधि से स्वीकृत जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क का फॉरेस्ट कॉलोनी के पास भूमि पूजन किया गया। यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बहुत जल्द कुरई में सर्व सुविधायुक्त, आधुनिक गार्डन का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों—विशेषकर युवाओं और बच्चों—को स्वास्थ्य, मनोरंजन और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।1
- छिंदवाड़ा: नागपुर रोड पर बाइक स्टंट वीडियो वायरल रील के चक्कर में जान जोखिम में छिंदवाड़ा के नागपुर रोड पर एक युवक–युवती का बाइक स्टंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा है, जबकि युवती भी सीट पर बैठी इसी रील को रिकॉर्ड कर रही है। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर इंस्टाग्राम रील और फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में युवा यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। आज बुधवार शाम 4 बजे यातायात थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मामला प्रशासन के संज्ञान में आ गया है और वाहन चालक की पहचान कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिनों में शहर और आसपास के इलाकों से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें युवक तेज रफ्तार में बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। नागपुर रोड का यह ताजा वीडियो भी उसी सिलसिले का हिस्सा है, जिसमें रास्ते पर गाड़ियां और पैदल चलने वाले पूरी तरह खतरे में हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ खुद चलाने वाले की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बड़ा जोखिम बन सकते हैं।1