खगोलविदों ने खोजा ब्लैक होल और तारे जैसा अद्भुत खगोलीय तारा या कुछ और ? ब्लैक होल स्टार: ब्रह्मांड में पहली बार दिखा ऐसा रहस्यमय पिंड, JWST ने खोला 13.4 अरब साल पुराने ब्रह्मांड का रहस्य James Webb Space Telescope ने पकड़ी बेहद लाल रोशनी। ब्रह्मांड के शुरुआती दौर से एक ऐसी रहस्यमय खगोलीय वस्तु सामने आई है, जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। NASA के James Webb Space Telescope (JWST) से मिले आंकड़ों के अध्ययन के बाद खगोलविदों ने इसे “ब्लैक होल स्टार” (Black Hole Star) नाम दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह वस्तु बाहर से एक विशाल तारे जैसी दिखाई देती है, लेकिन इसकी ऊर्जा का स्रोत सामान्य तारों की तरह परमाणु संलयन नहीं, बल्कि संभवतः एक तेजी से बढ़ता हुआ ब्लैक होल है। शोधकर्ताओं ने इस वस्तु को MoM-BH-1* नाम दिया है। यह अध्ययन 12 अगस्त 2026 को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल Nature में प्रकाशित हुआ।
खगोलविदों ने खोजा ब्लैक होल और तारे जैसा अद्भुत खगोलीय तारा या कुछ और ? ब्लैक होल स्टार: ब्रह्मांड में पहली बार दिखा ऐसा रहस्यमय पिंड, JWST ने खोला 13.4 अरब साल पुराने ब्रह्मांड का रहस्य James Webb Space Telescope ने पकड़ी बेहद लाल रोशनी। ब्रह्मांड के शुरुआती दौर से एक ऐसी रहस्यमय खगोलीय वस्तु सामने आई है, जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। NASA के James Webb Space Telescope (JWST) से मिले आंकड़ों
के अध्ययन के बाद खगोलविदों ने इसे “ब्लैक होल स्टार” (Black Hole Star) नाम दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह वस्तु बाहर से एक विशाल तारे जैसी दिखाई देती है, लेकिन इसकी ऊर्जा का स्रोत सामान्य तारों की तरह परमाणु संलयन नहीं, बल्कि संभवतः एक तेजी से बढ़ता हुआ ब्लैक होल है। शोधकर्ताओं ने इस वस्तु को MoM-BH-1* नाम दिया है। यह अध्ययन 12 अगस्त 2026 को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल Nature में प्रकाशित हुआ।
- मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को 109 गांव चिन्हित, सोलर लाइट्स लगाने के निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जनपद में पिछले वर्ष मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कई लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही जंगली जानवरों द्वारा कृषि और बागवानी की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नैनीताल कृषि एवं बागवानी के लिए प्रसिद्ध जनपद है, इसलिए किसानों की फसल और जान-माल की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पिछले 5 से 10 वर्षों में संघर्ष वाली घटनाओं का अध्ययन कर *रेड जोन चिन्हित* किए गए हैं। *इस वर्ष संघर्ष से सर्वाधिक प्रभावित 109 गांवों का चयन* किया गया है। इन रेड जोन वाले गांवों में जहां सघन खेती होती है और लगातार वन्यजीवों के हमले हुए हैं, वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन चिन्हित 109 गांवों में *गुणवत्तापूर्ण चैनलिंग फेंसिंग* का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। साथ ही *पर्याप्त संख्या में सोलर लाइट्स* भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला योजना के अंतर्गत इन कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके अतिरिक्त खनन न्यास से *2.5 करोड़ रुपये* अतिरिक्त उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि चिन्हित गांवों में शत-प्रतिशत फेंसिंग एवं लाइट का कार्य पूर्ण किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का भी विशेष फोकस है कि कृषि-बागवानी को संरक्षण दिया जाए। जहां कहीं गांवों में जान-माल का खतरा है, वहां पिंजरे लगाने, सोलर लाइट लगाने और फेंसिंग के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। प्रशासन का उद्देश्य जनपदवासियों की फसल और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।1
- बीती रात हल्द्वानी क्षेत्र में कारित गंभीर अपराध के घटनास्थल का SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने किया निरीक्षण * कुछ लोगों ने बाहर से नकाब पहनकर स्वयं को SOG कर्मचारी बताकर गोरापड़ाव में घटनास्थल मौके पर मौजूद लोगों को डराया-धमकाया। * आरोपियों द्वारा रुपये, चैन एवं मोबाइल फोन लूटकर ले जाने की घटना सामने आई। * घटना की गंभीरता को देखते हुए डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। * मामले के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। * SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लगभग 40 अधि0/कर्म0 की विशेष टीम गठित की गई है। * टीम में SP Crime, SP City Haldwani, CO Haldwani, CO Lalkuan, विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, ADTF, Cyber Team एवं Crime Specialists को शामिल किया गया है। * विशेष टीम के प्रभारी SP City श्री मनोज कत्याल एवं सह-प्रभारी क्षेत्राधिकारी श्री अमित सैनी को बनाया गया है। * BDS/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच कर रहे हैं। **SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।* * *SSP द्वारा घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा विभिन्न टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* * घटना से जुड़े तकनीकी साक्ष्य, CDR, CCTV फुटेज एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। * पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच एवं अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। * पुलिस टीम द्वारा शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।1
- काठगोदाम क्षेत्र में 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे एक युवक के तेज बहाव में बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के निर्देशन में उपनिरीक्षक दलीप कुमार, उपनिरीक्षक कुमकुम और कांस्टेबल प्रताप गढ़िया मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अंधेरे और तेज बहाव के बीच कांस्टेबल प्रताप गढ़िया और फायरमैन रविचंद्र रजवार ने नहर में उतरकर युवक नरोत्तम (35) की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद दोनों ने युवक को सकुशल बाहर निकाला। डायल-112 से अस्पताल ले जाते समय 108 एंबुलेंस के जरिए उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।1
- 🚨 लखनऊ में खंभे में जोरदार ब्लास्ट, चिंगारी के साथ उठीं लपटें; न्यू डिफेंस कॉलोनी में मचा हड़कंप, लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में एक बिजली के खंभे में अचानक जोरदार ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के साथ खंभे से तेज चिंगारियां निकलीं और लपटें उठती दिखाई दीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है।1
- आईएफएस अभिमन्यु ने संभाला अल्मोड़ा डीएफओ का कार्यभार, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना होगी प्राथमिकता अल्मोड़ा। वर्ष 2019 बैच के आईएफएस अधिकारी अभिमन्यु ने अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाने, वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया। इससे पहले अभिमन्यु रुद्रप्रयाग, केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य, चकराता और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाओं को कम करने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ वन्यजीव संरक्षण के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए विभागीय तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाकर आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जाएगा। नवनियुक्त डीएफओ ने कहा कि अल्मोड़ा की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध वन संपदा इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं रखती है। इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अभिमन्यु ने कहा कि वन विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और विभाग तथा स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए वन संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।1
- युवा आयोग के गठन की घोषणा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई,कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी कर मनाई खुशी युवा आयोग के गठन की घोषणा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई,कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी कर मनाई खुशी1
- 24 घंटे में चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार, गुड वर्क बाजपुर पुलिस बाजपुर। तीन मूर्ति मंदिर, रामराज रोड स्थित दुकान में हुई चोरी का बाजपुर पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हरियाणा निवासी 24 वर्षीय गुलशन को केशोवाला तिराहे से बन्नाखेड़ा रोड पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹10,897 नकद, चोरी का अन्य सामान, वादी का आधार कार्ड, पांच डिब्बे सिगरेट, कपड़े, बैग और वारदात में प्रयुक्त स्टील की रॉड बरामद की। पुलिस ने खुलासे के लिए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। आरोपी के खिलाफ हरियाणा में पूर्व में भी चोरी का मुकदमा दर्ज बताया गया है। 24 घंटे में चोरी का खुलासा और शत-प्रतिशत माल बरामद करने पर बाजपुर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है।1
- नैनीताल में ड्रेनेज सिस्टम का हाल, सुनिए क्या कह रहे नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन के जुबानी नैनीताल में ड्रेनेज सिस्टम का हाल, सुनिए क्या कह रहे नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन के जुबानी3