Shuru
Apke Nagar Ki App…
काठगोदाम क्षेत्र में 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे एक युवक के तेज बहाव में बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के निर्देशन में उपनिरीक्षक दलीप कुमार, उपनिरीक्षक कुमकुम और कांस्टेबल प्रताप गढ़िया मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अंधेरे और तेज बहाव के बीच कांस्टेबल प्रताप गढ़िया और फायरमैन रविचंद्र रजवार ने नहर में उतरकर युवक नरोत्तम (35) की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद दोनों ने युवक को सकुशल बाहर निकाला। डायल-112 से अस्पताल ले जाते समय 108 एंबुलेंस के जरिए उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
काठगोदाम क्षेत्र में 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे एक युवक के तेज बहाव में बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के निर्देशन में उपनिरीक्षक दलीप कुमार, उपनिरीक्षक कुमकुम और कांस्टेबल प्रताप गढ़िया मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अंधेरे और तेज बहाव के बीच कांस्टेबल प्रताप गढ़िया और फायरमैन रविचंद्र रजवार ने नहर में उतरकर युवक नरोत्तम (35) की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद दोनों ने युवक को सकुशल बाहर निकाला। डायल-112 से अस्पताल ले जाते समय 108 एंबुलेंस के जरिए उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
- युवा आयोग के गठन की घोषणा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई,कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी कर मनाई खुशी युवा आयोग के गठन की घोषणा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई,कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी कर मनाई खुशी1
- जलभराव के बीच खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला विकास की खुली पोल #BreakingNews #TrendingNews #NewsUpdate #NewsVideo #Khabar1
- ऋषिकेश: में छह बच्चों की मां 22 वर्षीय युवक संग लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप ऋषिकेश: में छह बच्चों की मां 22 वर्षीय युवक संग लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप1
- निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा में पहुंचकर संभाली शिक्षक की भूमिका, छात्राओं से संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा में पहुंचकर संभाली शिक्षक की भूमिका, छात्राओं से संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता मुरादाबाद (डेस्क) राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल फैजगंज में निरीक्षण के दौरान मुरादाबाद जिलाधिकारी ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छात्राओं को पढ़ाया। डीएम ने कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और विषय से जुड़े सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक समझ को परखा। जिलाधिकारी ने छात्राओं को सरल और सहज तरीके से पाठ समझाया तथा पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए उन्हें नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम का बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आना चर्चा का विषय रहा। छात्राओं ने भी उत्साह के साथ जिलाधिकारी से संवाद किया और उनके द्वारा पढ़ाए गए पाठ को ध्यानपूर्वक सुना।1
- मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना: टनकपुर स्टेडियम में बालिका वर्ग की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न। माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन 21 अगस्त 2026 को स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। इस चयन प्रक्रिया में विभिन्न खेल विधाओं से कुल 77 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगियों ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, हॉकी, ताइक्वांडो एवं बास्केटबॉल जैसे खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल क्षमता का सटीक मूल्यांकन करने हेतु 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन तथा वर्टिकल जंप जैसे विभिन्न कड़े शारीरिक एवं तकनीकी परीक्षण आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संचालित करने में शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारियों व प्रशिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। शिक्षा विभाग से विभागीय प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं संभालीं, वहीं खेल विभाग के विभिन्न खेलों के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने तकनीकी बारिकियों के आधार पर खिलाड़ियों का निष्पक्ष आकलन किया। समग्र चयन प्रक्रिया नोडल अधिकारी ललित मोहन कुंवर एवं स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया की देखरेख में अनुशासित और पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी आगामी चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।4
- खगोलविदों ने खोजा ब्लैक होल और तारे जैसा अद्भुत खगोलीय तारा या कुछ और ? ब्लैक होल स्टार: ब्रह्मांड में पहली बार दिखा ऐसा रहस्यमय पिंड, JWST ने खोला 13.4 अरब साल पुराने ब्रह्मांड का रहस्य James Webb Space Telescope ने पकड़ी बेहद लाल रोशनी। ब्रह्मांड के शुरुआती दौर से एक ऐसी रहस्यमय खगोलीय वस्तु सामने आई है, जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। NASA के James Webb Space Telescope (JWST) से मिले आंकड़ों के अध्ययन के बाद खगोलविदों ने इसे “ब्लैक होल स्टार” (Black Hole Star) नाम दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह वस्तु बाहर से एक विशाल तारे जैसी दिखाई देती है, लेकिन इसकी ऊर्जा का स्रोत सामान्य तारों की तरह परमाणु संलयन नहीं, बल्कि संभवतः एक तेजी से बढ़ता हुआ ब्लैक होल है। शोधकर्ताओं ने इस वस्तु को MoM-BH-1* नाम दिया है। यह अध्ययन 12 अगस्त 2026 को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल Nature में प्रकाशित हुआ।2
- *जनपद चम्पावत* *बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार *जनपद चम्पावत* *बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार* *ड्रग फ्री देवभूमि अभियान* के अन्तर्गत *मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस* *श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/SOG को आदेशित किया गया है उक्त क्रम में दिनांक 20.08.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण* एवं *उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG* के नेतृत्व में *SOG चम्पावत* की टीम द्वारा *बनबसा क्षेत्र में पंपापुर से नई बस्ती की ओर* चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का को 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किया गया* । *गिरफ्तार अभियुक्त* 1- सौरव यादव उर्फ खुक्का पुत्र नरेश पाल, निवासी चनेटी लाल फाटक, बरेली, हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नं0 05, बनबसा, जनपद चम्पावत, उम्र 25 वर्ष। *बरामदगी* 1. 25 ग्राम अवैध स्मैक 2. 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, बिना नम्बर 3. ₹1,500 नेपाली मुद्रा 4. ₹1,900 भारतीय मुद्रा *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 1. FIR No. 107/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम 2. FIR No. 118/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम 3. FIR No. 33/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम 4. FIR No. 375/2024, धारा 125(A)/125(B)/281 BNS 5. FIR No. 41/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act 6. FIR No. 106/2026, धारा 27 NDPS Act 7. FIR No. 60/2026, धारा 8/21/29/60 NDPS Act *पुलिस टीम* - उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG - हे0का0 नासिर हुसैन - का0 ललित चौधरी - का0 कुलदीप सिंह - का0 सूरज कुमार - म0का0 रेखा भट्ट *चम्पावत पुलिस की अपील* चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। *सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।* 📞 आपातकालीन सेवा: 112 📞 मानस हेल्पलाइन: 1933 मीडिया सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनाँक - 21.08.2026, संवाददाता उमेश विश्वकर्मा, भारत पब्लिक न्यूज़2
- आंध्र प्रदेश ( विशाखापट्टनम ) होमवर्क के डर से 6 साल के मासूम को आया अटैक विशाखापट्टनम के स्कूल में दिल दहलाने वाली घटना यह छात्र LKG में पढ़ते थे वाले 6 वर्षीय छात्र प्रणय की अत्यधिक डर #ViralVideo #BreakingNews1
- बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार1