Shuru
Apke Nagar Ki App…
20 सितंबर को पटना चलने का अनुदानित एवं गैर अनुदानित विद्यालय, महाविद्यालय के कर्मियों को अपील विक्रमगंज (रोहतास)अनुदानित एवं गैर अनुदानित विद्यालय तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए वेतनमान की मुख्यमंत्री के ओर से मिले हरी झंडी के बाद विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ने पटना श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मान समारोह के लिए शामिल होने की अपील की। इस क्रम में जीपीके कॉलेज बभनौल से सचिव प्रकाश चतुर्वेदी ने क्या कुछ कहा?सुनते हैं इस वीडियो में।
ANIL KUMAR GIRI
20 सितंबर को पटना चलने का अनुदानित एवं गैर अनुदानित विद्यालय, महाविद्यालय के कर्मियों को अपील विक्रमगंज (रोहतास)अनुदानित एवं गैर अनुदानित विद्यालय तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए वेतनमान की मुख्यमंत्री के ओर से मिले हरी झंडी के बाद विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ने पटना श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मान समारोह के लिए शामिल होने की अपील की। इस क्रम में जीपीके कॉलेज बभनौल से सचिव प्रकाश चतुर्वेदी ने क्या कुछ कहा?सुनते हैं इस वीडियो में।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य निर्माण करें युवा : विकास वैभव गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के गोलापर स्थित टीसीपी एजुकेशन हब के तत्वावधान में संस्थान का वार्षिकोत्सव सह शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मगध प्रमंडल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सह आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बिहार के गौरवशाली अतीत, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विकास वैभव ने कहा कि बिहार की धरती केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि ज्ञान, शासन, लोकतंत्र और नेतृत्व की समृद्ध परंपरा की भूमि रही है। अखंड भारत की नींव इसी धरती से रखी गई थी।1
- आरा मे सजा गणपति बप्पा का दरबार, 25 साल से शिवसेना रख रहा है प्रतिमा आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग।आरा मे सजा गणपति बप्पा का दरबार, 25 साल से शिवसेना रख रहा है प्रतिमा आरा के रमना मैदान में गणपति बप्पा की विधि-विधान से हुई स्थापना, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु एंकर।आरा की पावन धरती पर सोमवार को गणपति बप्पा का भव्य दरबार सज गया। शिवसेना की भोजपुर इकाई द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर के समीप गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस वर्ष यह आयोजन अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा-अर्चना के दौरान "गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष से रमना मैदान का माहौल भक्तिमय हो गया।1
- रफीगंज के मई खुर्द गांव में तीज पर नदी में स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज (औरंगाबाद)। तीज पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने गई एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार की संध्या रफीगंज प्रखंड के मई खुर्द गांव के समीप धावा नदी में हुई। मृतका की पहचान मई खुर्द गांव निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है। घटना के संबंध में परिजन राजकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की शाम प्रतिमा कुमारी गांव की अन्य महिलाओं के साथ तीज पर्व को लेकर धावा नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान नदी में स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद प्रतिमा कुमारी को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें जीवित समझकर तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि मृतका के पति लालमोहन यादव दूसरे राज्य में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। प्रतिमा कुमारी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा प्रतिमा के ऊपर ही था। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद मई खुर्द गांव में शोक का माहौल है।1
- 🦷 डॉक्टर L.K. कुमार ने इलाज को लेकर कही बड़ी बात—सुनिए क्या कहा?1
- सम्मान क्या होता है इस तस्वीर से पता चलता है नेता लोकसभा प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने साबित कर दिया।1
- भारत में बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक विकास के दावों के बीच का अंतर एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय है। भारत में बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक विकास के दावों के बीच का अंतर एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय है। बुनियादी शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों को दैनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ना, विशेष रूप से ग्रामीण या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जैसे कि बिहार में, विकास के दावों और धरातल की सच्चाई के बीच के अंतर को दर्शाता है।1
- जगदीशपुर के दूलौर गली तिजिया धर्मशाला में भव्य रूप से मनाया गया बाबा गणिनाथ पूजा समारोह देखें व सुनें -1
- रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के संथुआ गांव में चारपहिया वाहन रोककर शिक्षक से मारपीट, 15 हजार रुपये छीनने का आरोप रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत अंतर्गत मई खुर्द गांव निवासी शिक्षक संतोष कुमार यादव ने संथुआ गांव में चारपहिया वाहन रोककर मारपीट करने और 15 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए रफीगंज थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में शिक्षक ने बताया कि 13 सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे वह अपने परिवार और चाचा डॉ. अशोक कुमार के साथ देव से संथुआ होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान संथुआ गांव के समीप राहुल सिंह समेत चार लोग पहले से सड़क पर खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने उनकी चारपहिया गाड़ी को रोकवाकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। मारपीट में डॉ. अशोक कुमार के साथ भी अभद्रता व मारपीट किए जाने की बात कही गई है। शिक्षक ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उनकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- 🙏 आरा में सजा गणपति बप्पा का भव्य दरबार, 25 वर्षों की आस्था का उत्सव! 🚩 🎉 “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से भक्तिमय हुआ रमना मैदान 📍 आरा, भोजपुर रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर के समीप गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की भोजपुर इकाई द्वारा आयोजित यह महोत्सव 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की। 🙏 📅 15 सितंबर को विशेष पूजन और 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। ❤️ आप भी गणपति बप्पा के दर्शन करें और आशीर्वाद लें। 📲 खबर पसंद आए तो लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें। #गणपति_बप्पा_मोरया #GaneshChaturthi #आरा #भोजपुर #गणेश_चतुर्थी #रमना_मैदान #जनता_की_आवाज_आरा_न्यूज़ #PankajSingh1