Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य निर्माण करें युवा : विकास वैभव गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के गोलापर स्थित टीसीपी एजुकेशन हब के तत्वावधान में संस्थान का वार्षिकोत्सव सह शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मगध प्रमंडल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सह आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बिहार के गौरवशाली अतीत, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विकास वैभव ने कहा कि बिहार की धरती केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि ज्ञान, शासन, लोकतंत्र और नेतृत्व की समृद्ध परंपरा की भूमि रही है। अखंड भारत की नींव इसी धरती से रखी गई थी।
Asutosh Mishra
बिहार के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य निर्माण करें युवा : विकास वैभव गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के गोलापर स्थित टीसीपी एजुकेशन हब के तत्वावधान में संस्थान का वार्षिकोत्सव सह शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मगध प्रमंडल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सह आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बिहार के गौरवशाली अतीत, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विकास वैभव ने कहा कि बिहार की धरती केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि ज्ञान, शासन, लोकतंत्र और नेतृत्व की समृद्ध परंपरा की भूमि रही है। अखंड भारत की नींव इसी धरती से रखी गई थी।
More news from बिहार and nearby areas
- सुरार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सुरार गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरार गांव निवासी संतोष मिश्रा के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने पर एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा।1
- बरुही बाजार में RYA का बाढ़ राहत कोष अभियान, दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग भोजपुर: सहार प्रखंड क्षेत्र के बरुही बाजार में इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कोष संग्रहण अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाजार के दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए राहत कोष में राशि दी। RYA के सचिव अजीत कुमार ने बताया कि 17 से 19 सितंबर के बीच संग्रह की गई राशि से सूखा खाद्य पदार्थ खरीदा जाएगा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। टीम के अनुसार, गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से कई इलाके प्रभावित हुए हैं और अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। ऐसे समय में राहत और सहयोग के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा के सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष इमरान अली, अभिनय गुप्ता, सोनू शाह, राहुल कुमार, गणेश ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। Dharmendra Kumar ki report1
- औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दारू माफिया को पकड़ कर ग्रामीणों ने किया थाना के आवले औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाहिद बिगहा में तरू माफियाओं से तंग आ कर ग्रामीणों ने दारू बेचने वाले को पकड़ कर किया थाना के हवाले के हवाले बताए जाता है कि कई महीनों से गाँव में दारू बेचा जा रहा था लेकिन ग्रामीणों ने कई बार माना किया लेकि दारू माफियाओं में पुलिस के कोई खौफ नहीं कईक बार मुफस्सिल थाना को खबर किया लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ पैसा लेकर थाना से मैनेज हो जाता था ग्रामीणो ने तंग आ कर खुद ग्रामवासियों ने फैसला लिया और रात रात भर जाग कर गाँव वालों खुद गाँव को दारू माफिया से गाँव को बचाने का कोर्शिस किया और ग्रामीणों को मेहनत रंग लाया लगभग 35 लीटर के साथ ग्रामीणों ने दारू बेचने वाले को पकड़ दबोचा बताए जाता है कि गाँव के ही दारू बेचने वाला मंटू नाट पिता मुनि नट को धर दबोचा वहीं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला वहीं दारू बेचने वाले ग्रामीणों से मन्नत मांगते और काफी गीड गीड राते हुवे नजर आए ग्रामीणों ने कहा कि कोई माफी नहीं होगा बाईट अफताफ आलम ग्रामीणवासी1
- प्रेरणा संवाद में आईजी विकास वैभव का ग्राम रक्षादल ने किया भव्य स्वागत। गुरुआ, गया। गया जिले के टेकारी नगर परिषद में आयोजित प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव उपस्थित हुए। इस दौरान ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक मंत्री गणेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अशोक मंडल तथा गुरुआ प्रखंड महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा, अध्यक्ष मुन्ना पासवान और प्रखंड उपाध्यक्ष योगेन्द्र पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम रक्षादल के सिपाहियों ने आईजी विकास वैभव का भव्य स्वागत किया। ग्राम रक्षादल के जवानों ने मुख्य अतिथि को तिलक लगाया, आरती उतारी तथा फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम नगर परिषद के सभापति मोहम्मद अजहर इमाम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक मंत्री गणेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अशोक मंडल ने आईजी विकास वैभव को एक मांग-पत्र सौंपते हुए गया के पितृपक्ष मेला में ग्राम रक्षादल के सिपाहियों को ड्यूटी में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्राम रक्षादल के जवान लंबे समय से सेवा देते आ रहे हैं और आगे भी समाज एवं प्रशासन की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए ग्राम रक्षादल के सिपाहियों को स्वतंत्र रूप से जिम्मेदारी दिए जाने की मांग भी रखी। मांग पर आईजी विकास वैभव ने कहा कि “इस विषय को लेकर हमें भी चिंता है। हम पूर्णतः प्रयास करेंगे।” उन्होंने ग्राम रक्षादल के सिपाहियों को बधाई देते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम रक्षादल के जवानों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।4
- 20 सितंबर को पटना चलने का अनुदानित एवं गैर अनुदानित विद्यालय, महाविद्यालय के कर्मियों को अपील विक्रमगंज (रोहतास)अनुदानित एवं गैर अनुदानित विद्यालय तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए वेतनमान की मुख्यमंत्री के ओर से मिले हरी झंडी के बाद विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ने पटना श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मान समारोह के लिए शामिल होने की अपील की। इस क्रम में जीपीके कॉलेज बभनौल से सचिव प्रकाश चतुर्वेदी ने क्या कुछ कहा?सुनते हैं इस वीडियो में।1
- गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- रफीगंज शहर के चरकावां निचली डिह में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शिशु संघ की हुई बैठक रफीगंज शहर के चरकावां निचली डिह स्थित देवी मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शिशु संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। वीओ: रविवार की रात आयोजित बैठक की अध्यक्षता धनेश चंद्र यादव ने की, जबकि संचालन किशोरी मोहन ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा के प्रथम दिन निकलने वाली कलश यात्रा, भक्ति भजन, संध्या महाआरती और रामायण पाठ के आयोजन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। समिति सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी। मौके पर दयानंद कुशवाहा, अखिलेश कुमार, सुबोध कुमार शर्मा, राम अवतार मिस्त्री, गोपाल महतो, राजेंद्र यादव ,अजीत कुमार, सुभाष कुमार, सुधीर कुमार, ब्रजेश यादव, विरेन्द्र कुमार, विजय दास, म़ोहन यादव , जगदीश चंद्र यादव, सुधीर कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे1
- बराही से न्यायालय के वारंटी भूलन यादव गिरफ्तार, पौथू पुलिस ने की कार्रवाई रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, न्यायालय सूरज प्रकाश, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर भूलन कुमार यादव उर्फ बसंत कुमार यादव, पिता स्व. बालदेव यादव, निवासी बराही बाजार को बीती रात विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #पौथूथाना #औरंगाबाद #बिहारपुलिस #वारंटी_गिरफ्तार #पुलिस_कार्रवाई #कानून_व्यवस्था #HainTaiyarHum1
- बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से एक भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो सामने आया है। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से एक भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें VHP स्थापना दिवस के मंच से VHP-बजरंग दल नेता अभिषेक राजा ने खुलेआम लोगों से मुसलमानों को मारने का आह्वान कर रहा हैं। विडिओ में अभिषेक राजा नाम का व्यक्ति मंच से कहता हैं कि हमें ऐसे "हिंदू नौजवान" चाहिए जो मुसलमानों का सीना चीरकर उनका दिल खा जाएं। आगे मंच के सामने बैठे लोगों से अभिषेक राजा कहता है कि इतनी जोरदार "दहाड़" लगनी चाहिए कि अगर दूर किसी मुस्लिम महिला के गर्भ में कोई "आतंकवादी" पल रहा हो, तो उसकी दहाड़ से गर्भपात हो जाए। एक मंच से खुलिआम एक समुदाय के खिलाफ मारपीट, हिंसा और हथियार उठाने की बात कही जा रही हैं। जो साफ तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान हैं।1