Shuru
Apke Nagar Ki App…
गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Ashutosh kumar
गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
More news from Bihar and nearby areas
- #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharPolice #BiharSTF #STF #BocahaPolice #CrimeNews #CrimeNewsBihar #ArmsRecovery #ArmsAct #PoliceAction #BreakingNews #BiharNewsUpdate #LatestNews #HindiNews #SadhanaNews #TrendingNews #ViralNews #BigBreaking #MuzaffarpurPolice #BiharCrime #NewsUpdate1
- गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता — प्रभारी मंत्री* गयाजी। पितृपक्ष मेला 2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रभारी मंत्री, गया जिला-सह-कृषि मंत्री, बिहार सरकार विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मेला की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा ज़िला परिषद सभागार में की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर द्वारा मेला आयोजन से संबंधित विभिन्न विभागों की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी माननीय प्रभारी मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की गई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला गया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचते हैं। अतः मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए श्रद्धालु-केंद्रित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, आवासन, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को उच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। *5 जोन एवं 54 सेक्टर में विभाजित होगा मेला क्षेत्र* जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के नेतृत्व में मेला क्षेत्र के प्रभावी प्रबंधन के लिए इसे 5 जोन एवं 54 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन एवं सेक्टर में संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी। *स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष फोकस* मेला क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से तीनों पालियों में सफाई कार्य कराया जाएगा। इसके लिए लगभग 39,500 मानवबल की आवश्यकता के अनुसार एजेंसी के चयन हेतु निविदा प्रकाशित की जा चुकी है। फल्गु नदी की स्वच्छता के लिए ट्रश क्लिंनग से टका उपयोग किया जाएगा। माननीय प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में कहीं भी गंदगी एवं जलजमाव की स्थिति नहीं रहे तथा श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों, वेदी-स्थलों, घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। *पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था* जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त एवं सुगम पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है। विभिन्न वेदी,घाट, यात्री आवासन, पुलिस आवासन एवं वाहन पार्किंग स्थलों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ वॉटर एटीएम एवं वाटर टैंकर की व्यवस्था की जा रही है। मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर मरम्मत एवं नए कार्य तथा पेयजल सुविधाओं की विस्तृत योजना ली गई है। निर्देश दिए हैं कि पानी के गुणवत्ता की निरंतर जांच, लैब के माध्यम से करवाया जाए। इसके अलावा बोतलबन्द पानी का भी जांच व्यवस्था करवाये। किसी भी हाल में डुप्लीकेट पानी सील बोतल नही बेचा जाए, इसके संबंधित विभाग सुनिश्चित करवाये। स्नानागार, चेंजिंग रूम एवं शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को मेला अवधि में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। *9 तालाबों की सफाई एवं घाटों की व्यवस्था* मेला क्षेत्र में स्थित 9 तालाबों की विशेष सफाई कराई जा रही है। इसके लिए दो पालियों में सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। तालाब के अंदर पानी की सफाई के साथ-साथ सीढ़ियों एवं तालाब स्थित वेदी स्थलों की भी सफाई कराई जा रही है। *प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ़* मेला क्षेत्र को आकर्षक एवं प्रकाशयुक्त बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। सभी प्रमुख पोल पर तीन रंगों की सजावटी (तिरंगा) लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट, विद्युत तार, ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य विद्युत संरचनाओं के अनुरक्षण तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। *QR आधारित रिस्ट बैंड से बच्चों की सुरक्षा* पितृपक्ष मेला के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभिनव व्यवस्था की जा रही है। तीर्थयात्रियों के साथ आने वाले बच्चों को अनक्यु क्यू आर बेस्ड विरिब्ट बैंड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे उनके अभिभावकों के मोबाइल नंबर से लिंक किया जाएगा। बच्चे के मेला क्षेत्र में गुम होने की स्थिति में क्यू आर आधारित रिस्ट बैंड के माध्यम से उसकी पहचान एवं ट्रैकिंग में सहायता मिलेगी, जिससे बच्चे को शीघ्र उसके परिजनों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। *24×7 हेल्पलाइन एवं सहायता केंद्र* श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र में “May I Help You” काउंटर, CCTV निगरानी एवं 24×7 सहायता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पितृपक्ष मेला हेल्पलाइन नंबर 9266628168 जारी किया गया है। विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं सहायता के लिए विभागवार पदाधिकारियों की जिम्मेदारी एवं संपर्क व्यवस्था निर्धारित की गई है। यातायात, परिवहन, पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य, अग्निशमन, विधि-व्यवस्था तथा अन्य आपातकालीन सहायता के लिए संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क की व्यवस्था की गई है। *भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी* प्रभारी मंत्री ने मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मेला क्षेत्र में सार्वजनिक संबोधन प्रणाली, अलग प्रवेश एवं निकास द्वार तथा सीसी टी वी की व्यवस्था की जाएगी। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को 24×7 संचालित रखा जाएगा तथा आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। *जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को केवल विभागीय कार्य के रूप में न देखते हुए समग्र एवं समन्वित मेला प्रबंधन के रूप में कार्य करें। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा, स्थल निरीक्षण एवं कमियों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मेला अवधि में गया आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ, सुविधाजनक एवं बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करें। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेला को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026 को श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।इस बैठक में विधायक वजीरगंज, विधायक गुरुआ, विधायक अतरी, विधायक बेलागंज, नगर निगम के महापौर गणेश पासवान, नगर परिषद के सभापति, ज़िला अध्यक्ष नैना कुमारी गण, पितृपक्ष मेला के अवसर पर गठित कोषांगों में नामित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं समाजसेवी अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन, संतोष सिंह गण, पंडा पुरोहित गण ने बारी बारी से अपने सुझाव प्रकट किए। इस अवसर पर पितृपक्ष मेला के सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी गण, नोडल पदाधिकारी गण एवं सहायक गण उपस्थित थे।1
- पटना: 24 घंटे बाद कोतवाली थाना से बाहर आये सिमाब अख्तर बोले— “अल्लाह का शुक्रिया, आप सबका साथ … ना झुका था, ना झुकूँगा1
- प्रेरणा संवाद में आईजी विकास वैभव का ग्राम रक्षादल ने किया भव्य स्वागत। गुरुआ, गया। गया जिले के टेकारी नगर परिषद में आयोजित प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव उपस्थित हुए। इस दौरान ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक मंत्री गणेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अशोक मंडल तथा गुरुआ प्रखंड महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा, अध्यक्ष मुन्ना पासवान और प्रखंड उपाध्यक्ष योगेन्द्र पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम रक्षादल के सिपाहियों ने आईजी विकास वैभव का भव्य स्वागत किया। ग्राम रक्षादल के जवानों ने मुख्य अतिथि को तिलक लगाया, आरती उतारी तथा फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम नगर परिषद के सभापति मोहम्मद अजहर इमाम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक मंत्री गणेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अशोक मंडल ने आईजी विकास वैभव को एक मांग-पत्र सौंपते हुए गया के पितृपक्ष मेला में ग्राम रक्षादल के सिपाहियों को ड्यूटी में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्राम रक्षादल के जवान लंबे समय से सेवा देते आ रहे हैं और आगे भी समाज एवं प्रशासन की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए ग्राम रक्षादल के सिपाहियों को स्वतंत्र रूप से जिम्मेदारी दिए जाने की मांग भी रखी। मांग पर आईजी विकास वैभव ने कहा कि “इस विषय को लेकर हमें भी चिंता है। हम पूर्णतः प्रयास करेंगे।” उन्होंने ग्राम रक्षादल के सिपाहियों को बधाई देते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम रक्षादल के जवानों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।4
- डाक बाबा स्थान के पास ओवरटेक के दौरान बाइक की टक्कर, दो घायल वजीरगंज। प्रखंड क्षेत्र के तरमां-फतेहपुर मार्ग पर डाक बाबा स्थान के समीप आगे निकलने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक एक अज्ञात चलती गाड़ी में पीछे से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घायल पड़े दोनों युवकों को उठाकर उपचार के लिए वजीरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. त्यागी ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर करने की बात कही गई। घायलों की पहचान रंजीत कुमार (26 वर्ष), पिता अमिरक राजवंशी, ग्राम पकरिया तथा मनीष कुमार (25 वर्ष), पिता अजय राजवंशी, ग्राम छमुहा के रूप में हुई है। पेट्रोलिंग पार्टी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से तरमां-फतेहपुर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही अज्ञात गाड़ी को पीछे से ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास किया। इसी क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अज्ञात गाड़ी से पीछे से जा टकराई। हादसे के बाद अज्ञात गाड़ी मौके से निकल गई। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है।1
- रफीगंज के मई खुर्द गांव में तीज पर नदी में स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज (औरंगाबाद)। तीज पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने गई एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार की संध्या रफीगंज प्रखंड के मई खुर्द गांव के समीप धावा नदी में हुई। मृतका की पहचान मई खुर्द गांव निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है। घटना के संबंध में परिजन राजकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की शाम प्रतिमा कुमारी गांव की अन्य महिलाओं के साथ तीज पर्व को लेकर धावा नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान नदी में स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद प्रतिमा कुमारी को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें जीवित समझकर तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि मृतका के पति लालमोहन यादव दूसरे राज्य में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। प्रतिमा कुमारी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा प्रतिमा के ऊपर ही था। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद मई खुर्द गांव में शोक का माहौल है।1
- बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से एक भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो सामने आया है। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से एक भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें VHP स्थापना दिवस के मंच से VHP-बजरंग दल नेता अभिषेक राजा ने खुलेआम लोगों से मुसलमानों को मारने का आह्वान कर रहा हैं। विडिओ में अभिषेक राजा नाम का व्यक्ति मंच से कहता हैं कि हमें ऐसे "हिंदू नौजवान" चाहिए जो मुसलमानों का सीना चीरकर उनका दिल खा जाएं। आगे मंच के सामने बैठे लोगों से अभिषेक राजा कहता है कि इतनी जोरदार "दहाड़" लगनी चाहिए कि अगर दूर किसी मुस्लिम महिला के गर्भ में कोई "आतंकवादी" पल रहा हो, तो उसकी दहाड़ से गर्भपात हो जाए। एक मंच से खुलिआम एक समुदाय के खिलाफ मारपीट, हिंसा और हथियार उठाने की बात कही जा रही हैं। जो साफ तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान हैं।1